इतिहास

इतिहास में 27 नवंबर
27-Nov-2021 11:28 AM
इतिहास में  27 नवंबर
  • 1834-थॉमस डेवनपोर्ट ने विद्युत मोटर की खोज की।
  • 1826 -जॉन वॉकर, जो पेशे से एक फार्मासिस्ट थे, ने घर्षण दियासलाई का प्रयोगात्मक रूप से आविष्कार किया
  • 1941-जर्मनी और सोवियत संघ के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान टैंक लड़ाई हुई। इसमें जर्मनी की पराजय होने के बाद लड़ाई बंद हुई।
  • 1995 - मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो मिस वल्र्ड चुनी गईं।
  • 2000 - फ्लोरिडा में डाले गये मतों की गिनती में जार्ज बुश 537 मतों से जीते, फ्लोरिडा में जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर जार्ज बुश जूनियर का दावा।
  • 2002 - बेलारूस के प्रधानमंत्री जेनेदी वी नोवित्सकी भारत यात्रा पर नई दिल्ली आए।
  • 2004 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
  • 2007 - पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने अपने सैनिक साथियों से विदाई ली।
  • 2008- छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना। केन्द्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के जजों के वेतन में तीन गुना बढ़ोत्तरी को हरी झण्डी दी।
  •  1907 - प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का जन्म हुआ।  ।
  • 1888 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर का जन्म हुआ। 
  • 2008 - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का निधन हुआ। 
  • 2011 - भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक सुल्तान ख़ान का निधन हुआ। 
  • 1817 -जर्मनी के विख्यात इतिहासकार और अध्ययनकर्ता थयुडर मोमजऩ का जन्म हुआ।
  • 1701 -स्वीडन के भौतिकविद्, खगोलशास्त्री तथा गणितज्ञ  ऐन्डर्स सेल्सियस का जन्म हुआ, जो तापमापी के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। आज उनका पैमाना सर्वस्वीकृत है और हर प्रकार के वैज्ञानिक कार्यों में काम आता है। (निधन-25 अप्रैल 1744)
  • 1906-अमेरिकी जन्तु विज्ञानी, समुद्री स्तनधारियों के वैज्ञानिक और संरक्षण लेखक  विक्टर बी. शेफर का जन्म हुआ, जो विश्व में समुद्री जीवों के जीव विज्ञान और संरक्षण के लिए अग्रणी माने जाते हैं।
  • 1943-अमेरिकी कीटविज्ञानी, म्यूजिय़म क्यूरेटर, शिक्षाविद्, संरक्षणविद् और लेखक फ्रैन्क यूजीन लट्ज़ का निधन हुआ, जो बीसवीं शताब्दी के मध्यकाल के महान कीट विज्ञानी माने जाते हैं।(जन्म-15 सितम्बर 1879)
  • 1901- अमेरिकी निर्माता  क्लेमेन्ट स्ट्यूडबेकर का निधन हुआ, जिन्होंने विश्व में सबसे अधिक घोड़ा-गाड़ी उत्पादन करने वाली कम्पनी की स्थापना की। बाद में इन्होंने इलेक्ट्रिक और गैसोलीन वाले वाहनों का निर्माण भी किया। (जन्म 12 मार्च 1831)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news