इतिहास

इतिहास में 9 दिसंबर
09-Dec-2021 6:30 PM
इतिहास में 9 दिसंबर
  • 1884 -बॉल बियरिंग रोलर स्केट्स के लिए पहला पेटेन्ट रिचर्डसन स्केट्स कम्पनी के लेवेन्ट एम. रिचर्डसन के नाम जारी किया गया।
  • 1968-कम्प्यूटर माउस का पहला प्रदर्शन किया गया।
  • 1993 -अंतरिक्ष में स्थापित हबल दूरबीन में आई खऱाबी को दूर करने में अंतरिक्ष यात्रियों को क़ामयाबी हासिल हुई थी। दरअसल दूरबीन को ऊर्जा प्रदान करनेवाले सोलर पैनल में मामूली खऱाबी आ गई थी जिसकी वजह से उससे ली गई तस्वीरें सही नहीं आ रही थीं। इसके चलते कऱीब डेढ़ अरब डॉलर के ख़र्च से बनाए गए हबल दूरबीन का दर्पण सपाट हो गया था।
  • 1998 - रूस द्वारा आर्कटिक सागर में अपक्रांतिक परमाणु परीक्षण किया गया, आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाडिय़ों शेन वार्न और मार्क वॉ ने एक भारतीय सट्टेबाज़ से 1994 में पाकिस्तान दौदे पर रिश्वत लेने की बात स्वीकार की।
  • 2000 - दक्षिण कोरिया का दर्जा विकासशील देश से बढक़र विकसित देश किया गया।
  • 2001 - यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली; तालिबान में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 21 मरे।
  • 2002 - जॉन स्नो अमेरिका के नए वित्तमंत्री बने।
  • 2006 - पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र  हत्फ़-3 गज़ऩवी  का परीक्षण किया।
  • 2007 - पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी सम्बन्ध समाप्त करने की घोषणा की।
  • 2008- इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।
  • 1929 -हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार रघुवीर सहाय का जन्म हुआ।
  • 1945 -हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता  शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म हुआ।
  • 1868-जर्मन रसायनज्ञ फ्रिट्ज़ हैबर का जन्म हुआ, जिन्होंने 1909 में सीधे नाइट्रोजन तथा हाइड्रोजन से अमोनिया के संश्लेषण की नई पद्धति का विकास किया। जिसके लिए उन्हें सन 1918 में रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन-29 जनवरी 1934)
  • 1742- स्वीडन के रसायनज्ञ  कार्ल विल्हेम शीले का जन्म हुआ, जिन्होंने 1772 में ऑक्सीजन की खोज की। शीले एक उत्साही प्रयोगविद् थे जिन्होंने कठिन और घातक परिस्थितियों में काम किया। अपनी एकमात्र पुस्तक कैमिकल आब्ज़र्वेशन्स एण्ड एक्सपैरिमेन्ट आन एयर एण्ड फायर में उन्होंने आक्सीजन और नाइट्रोजन के बारे में बताया। उन्होंने कई तत्वों की खोज की जिनमें क्लोरीन (1774), मैंगनीज़ (1774), टंग्सटन (1781) आदि शामिल हैं।  (निधन-21 मई 1786)
  • 1935- अमेरिकी जीव विज्ञानी लैफेयेट बैनेडिक्ट मेण्डल का निधन हुआ, जिनके विटामिन और प्रोटीन के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण खोज की जिससे खाद्य और पोषक तत्वों के बारे में आधुनिक ज्ञान का पता चला। (जन्म 5 फरवरी 1872)
  • 1974-अमेरिकी भौतिकशास्त्री और जैव भौतिक विज्ञानी  जोजफ़ गिल्बर्ट हॉफमैन का निधन हुआ, जिन्होंने समस्थानकों का कैंसर रोग के उपचार में प्रचलन शुरू किया। (जन्म 19 अगस्त 1909)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news