इतिहास

इतिहास में 13 दिसंबर
13-Dec-2021 10:56 AM
इतिहास में 13 दिसंबर
  • 1893-न्यूयॉर्क में टी.बी. के उपचार के लिए पहली प्रयोगशाला बनी।
  • 1938 -कैसीन फाइबर के लिए अर्ल ओवैन्डो व्हाइटियर और स्टीफन फिलिप गोल्ड को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
  • 1981 - पोलैंड में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
  • 2001 -दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला। इस्रायल ने यासर अराफात से सम्पर्क तोड़े।
  • 2002 - यूरोपीय संघ ने तुर्की के साथ एक बहुप्रतीक्षित समझौते को अपनी मंजूरी दी।
  • 2004 - इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ।
  • 2006 - 150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।
  • 2007 - श्रीलंकाई सेना और लिट्टे के मध्य हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।
  • 2008- जम्मू-कश्मीर के पांचवें चरण के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57 प्रतिशत मतदान हुआ।
  • 1986 -हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन हुआ।
  • 1923- अमेरिकी भौतिक विज्ञानी फिलिप वारेन एण्डरसन का जन्म हुआ, जिन्हें अर्धचालकता, अतिचालकता और चुम्बकत्व पर अनुसंधान करने के लिए जॉन एच. वैन व्लेक और सर नेविल एफ. मॉट के साथ 1977 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1870 -अमेरिकी अंग्रेज़ी प्रोफेसर डैलस लोरे शार्प का जन्म हुआ, जो अपने समय के मशहूर प्रकृति लेखक माने जाते हैं। इनके निबंध लोगों को प्रकृति के बारे में बताते थे। वर्ष 1901 में इनकी पहली पुस्तक वाइल्डलाइफ नियर होम छपी। (निधन-29 नवम्बर 1929)
  • 1935-  फ्रांसीसी रसायनज्ञ विक्टर ग्रिगनार्ड का निधन हुआ,   जिन्हें ग्रिगनार्ड अभिक्रिया के लिए वर्ष 1912 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-6 मई 1871)
  • 1930- आस्ट्रियाई रसायनज्ञ  फ्रिट्ज़ प्रेग्ल का निधन हुआ, जिन्हें 1923 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। इन्होंने कार्बनिक यौगिकों के माइक्रोएनालिसिस की तकनीक विकसित की। (जन्म 3 सितम्बर 1869)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news