इतिहास

इतिहास में 20 दिसंबर
20-Dec-2021 9:51 AM
इतिहास में 20 दिसंबर
  • 1907 -किसी अमेरिकी वैज्ञानिक को पहला नोबेल पुरस्कार मिला। यह अल्बर्ट माइकेल्सन को उनके स्पेक्ट्रोस्कोपिक और मेट्रोलॉजिकल अनुसंधान के लिए मिला।
  • 1951- नाभिकीय ऊर्जा से उत्पादित बिजली ई.बी.आर. जनित्र से प्रवाहित होनी शुरू हुई।
  • 1971 - जरनल याह्या खां द्वारा पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।
  • 1973-  स्पेन के प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की  मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत हो गई थी।
  • 1991 - पॉल कीटिंग आस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री बने।
  • 1998 - 13वें एशियाई खेलों का रंगारंग समापन, बिल क्लिंटन एवं कैनेथ स्टार को  स्टार टाइम पत्रिका ने मैन आफ़ दी इयर घोषित किया, चीन द्वारा इरीडियम आधारित दो संचार उपग्रह छोड़े गये।
  • 1995-  महारानी एलिज़ाबेथ ने डायना और चाल्र्स को जल्दी तलाक़ लेने की सलाह दे दी।
  • 1999 - अंतरिक्ष यान डिस्कवरी हबल टेलीस्कोप की मरम्मत हेतु रवाना।
  • 2002 - दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया मुद्दे पर संयुक्त राज्य अमेरिका से सहयोग मांगा।
  • 2007 - पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।
  • 2008- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जमा कजऱ् पर ब्याज दरें घटाईं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय चुनाव पर रोक लगी। विश्व स्कूल खेलों की मेज़बानी भारत को मिली।
  • 1901 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री और वेन डी ग्राफ जेनरेटर के आविष्कारक  रॉबर्ट जैमिसन वैन डी ग्राफ का जन्म हुआ। यह एक प्रकार का उच्चवोल्टेज एलेक्ट्रोस्टैटिक जेनरेटर होता है जो परमाणु अनुसंधान में कण त्वरक के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। (निधन-16 जनवरी 1967)
  • 1805-स्कॉटिश रसायनज्ञ  थॉमस ग्राहम का जन्म हुआ, जिन्हें कोलाइड रसायन का जनक माना जाता है। जिन्होंने गैसों के विसरण का अध्ययन किया और 1833 में ग्राहम का नियम दिया जिसके अनुसार किसी गैस के विसरण की दर उसके आण्विक भार के वर्गमूल के प्रतिलोमानुपाती होती है।  (निधन-11 सितम्बर 1869)
  • 1953-आयरिश वनस्पति विज्ञानी  हेनरी होरैटियो डिक्सन का निधन हुआ, जिन्होंने जॉन जॉली के साथ पादप वाष्पोत्सर्जन तथा पेड़ों में सैप एसेन्ट का सिद्धांत दिया। (जन्म 19 मई 1869)
  • 1921-जर्मन चिकित्सक और जीवाणु विज्ञानी रिचर्ड जूलियस पेट्री का निधन हुआ, जिन्हें हम पैट्री डिश से याद रखते हैं। पैट्री डिश एक कम गहरा डिश होता है जो कांच या प्लास्टिक का बना होता है तथा ऊपर से ढंका रहता है। इसका उपयोग टिश्यू कल्चर तकनीक में होता है। (जन्म 31 मई 1852)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news