इतिहास

इतिहास में 23 दिसंबर
23-Dec-2021 9:55 AM
इतिहास में 23 दिसंबर
  • 1672 -गियोवानी कैसिनी ने शनि के चन्द्रमा रीया की खोज की।
  • 1932-दुनिया में पहली बार कृत्रिम रबड़ बनाया गया। 
  • 1948 -जापान की राजधानी टोकियो में एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के आदेश पर द्वितीय विश्व युद्ध के समय के जापान के 7 बड़े नेताओं को मृत्युदंड दिया गया। 
  • 1954-बोस्टन में पीटर बेन्ट अस्पताल में पहली बार वृक्क(किडनी) का सफल प्रत्यारोपण किया गया।
  • 1972- निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में दो घंटे तक चले भूकंप ने जनजीवन तहस-नहस कर दिया और लगभग दस हज़ार लोग मारे गए।
  • 1995-  भारत में हरियाणा के डबवाली नगर में एक स्कूल में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम के दौरान तंबू में आग लगने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
  • 2002 - इस्रायली सेना के हटने तक फिलीस्तीन का चुनाव स्थगित।
  • 2005 - वामपंथी विरोधी लेक काकजिंस्की ने पौलैंड के राष्ट्रपति का पद भार ग्रहण किया।
  • 2007 - पाकिस्तान में लगे आपातकाल को वहां की अदालत ने सही ठहराया।
  • 2008- साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया। विख्यात कथाकार गोविन्द मिश्र को उनके उपन्यास कोहरे के क़ैद रंग के लिए हिन्दी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार 2008 से नवाज़ा गया।
  • 2000 - भारतीय फिल्म अभिनेत्री नूरजहां का निधन हुआ।
  • 2004 -  भारत के दसवें प्रधानमंत्री पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का निधन हुआ। 
  • 1732-अंग्रेज़ औद्योगिकविद् और अन्वेषक  सर रिचर्ड आर्कराइट का जन्म हुआ, जिन्होंने टेक्सटाइल फैक्ट्री में शक्तिचालित मशीनों का निर्माण किया। (निधन- 3 अगस्त 1792)
  • 1722-स्वीडन के रसायनज्ञ और धातुकर्मी  ऐक्सेल फ्रेड्रिक क्रॉन्सटेट का जन्म हुआ, जो निकेल का पृथक्करण करने वाले पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने इसे 1751 में पृथक किया। (निधन-19 अगस्त 1765)
  • 1934-जर्मन मनोवैज्ञानिक जॉर्ज एलियास मुलर का निधन हुआ  जिन्होंने विचारों के मनोविज्ञान, रंग, धारणा सिद्धांत और मनोभौतिकी प्रणाली जैसे विषयों पर अध्ययन किया। (जन्म 20 जुलाई 1850)
  • 1907-फ्रांस के खगोलशास्त्री  पियरे (जूल्स सीजऱ) जैनसेन का निधन हुआ,  जिन्होंने सन् 1868 में बिना ग्रहण के तारों का पता लगाने का तरीका निकाला।  (जन्म 22 फरवरी 1824)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news