इतिहास

इतिहास में 1 जनवरी
01-Jan-2022 12:33 PM
इतिहास में 1 जनवरी
  • 1862 - भारतीय दंड संहिता लागू किया गया।
  • 1877 - इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।
  • 1896 -जर्मन वैज्ञानिक विल्हेम रोएन्टजऩ ने एक्स किरणों के बारे में लिखित सामग्री और कुछ फोटोग्राफ अपने मित्र वैज्ञानिकों को भेजे और फिर लोगों को पहली बार एक्स किरणों के बारे में पता चला।
  • 1906 - ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।
  • 1950 - अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिलता है।
  • 1959 - आज ही के दिन  क्यूबा के राष्ट्रपति फ्लुजेंसियो बतिस्ता को 32 साल के फि़देल कास्त्रो और उनके लगातार बढ़ते आ रहे साथियों के कारण देश छोड़ कर भागने को मजबूर होना पड़ा था।
  • 1978 - एयर इंडिया के एक विशालकाय बोइंग जहाज़ 747 जहाज़ ने शाम के धुंधलके में बंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए उड़ान भरी और चंद ही मिनटों में समुद्र में गिर गया। जहाज़ पर सवार सभी 213 लोग इस हादसे में मारे गए।
  • 1985 - लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित।
  • 1993 - चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन।
  • 1994 - उत्तरी अफ्रीका मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) व्यापारिक बना।
  • 1995 - विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।
  • 1997 - भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।
  • 1999 - यूरोप के 11 देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ।
  • 2001 -कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।
  • 2004 - चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।
  • 2006 - दक्षेस देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता साफ़्टा लागू।
  • 2008- भूटान के इतिहास में पहली बार चुनाव में जीते नेशनल काउंसिल के 15 प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गई।
  • 1892 -  भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी महादेव देसाई का जन्म हुआ।
  • 1971 - ग्वालियर राजघराने के स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के पुत्र  ज्योतिरादित्य सिंधिया  का जन्म हुआ।
  • 1874 -जाने माने अमेरिकन भौतिकशास्त्री और रेडियो इंजीनियर अलबर्ट हॉयट टेलर का जन्म हुआ, जो  नौसैनिक राडार के जनक के रूप में जाने जाते हैं। इन्होंने अमेरिका में राडार के विकास की नींव रखी। (निधन-11 दिसम्बर 1961)
  • 1894-भारत के प्रमुख गणितज्ञों तथा भौतिक वैज्ञानिकों में से एक सत्येन्द्र नाथ बोस का जन्म हुआ जिन्होंने अलबर्ट आइन्स्टाइन के साथ प्रसिद्ध बोस-आइन्स्टाइन सांख्यिकी  का प्रतिपादन किया, और क्वॉन्टम सिद्धान्त तथा प्लांक के  कृष्णिका विकिरण  नियम के बारे में भी लिखा। आज ये क्वॉण्टम भौतिकी क्षंत्र में अनुसंधान के बुनियादी साधन हैं।(निधन-4 फरवरी 1974)
  • 1995 - अमेरिकन वैज्ञानिक यूजीन पॉल विग्नर का निधन हुआ, जिन्हें 1963 में क्वॉन्टम अभियान्त्रिकी में अभूतपूर्व योगदान के लिए  मारिया गोएपर्ट मेयर  और  जोहानेस हेन्स जेनसेन  के साथ संयुक्त रूप से पुरस्कार प्राप्त किया। इन्होंने परमाणु के नाभिक और मूलकणों के सिद्धान्त तथा मूलभूत समरूपता सिद्धान्त में योगदान देकर परमाणु बम तथा परमाणु ऊर्जा के विकास में अहम भूमिका निभाई। (जन्म 17 नवम्बर 1902)
  • महत्वपूर्ण दिवस -आर्मी मेडिकल कोर स्थापना दिवस, नागालैंड दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस स्थापना दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news