इतिहास

इतिहास में 4 जनवरी
04-Jan-2022 12:18 PM
इतिहास में 4 जनवरी
  • 1948- म्यांमार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
  • 1958-रूसी उपग्रह स्पुटनिक 1, मानव निर्मित पहली वस्तु जिसने पृथ्वी का चक्कर लगाया। यह 92 दिन बाद वापस धरती पर पृथ्वी के वातावरण में गिर कर नष्ट हो गया। स्पुटनिक 1 कज़ाकस्तान से प्रक्षेपित हुआ था। यह पृथ्वी के 5 सौ मील ऊपर 20 हजार मील प्रति घण्टे की रफ्तार से 95 मिनट में पृथ्वी का एक चक्कर लगाता था।
  • 1966 -भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौता कराने के उद्देश्य से ताशक़ंद नामक समझौता हुआ। इस समझौते के परिणाम स्वरूप भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा युद्ध समाप्त हो गया।
  • 1998 - बांग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इंकार किया।
  • 1999 - मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान  मार्स पौसर लैंडर प्रोब  का प्रस्थान।
  • 2004 - भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाक प्रधानमंत्री जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।
  • 2008- गुजरात में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रिमण्डल में 18 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।  अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी।
  • 2009- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।
  • 2010- भारत में स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।
  • 1925 - - कवि गोपाल दास नीरज का जन्म हुआ।
  • 1931 - अभिनेत्री निरुपा रॉय का जन्म हुआ।
  • 1925 -  हिन्दी फि़ल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का जन्म हुआ।
  • 1994 - हिन्दी फि़ल्मों के मशहूर संगीतकार राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) का निधन हुआ।
  • 1642- ब्रिटेन के भौतिक शास्त्री चिंतक और गणितज्ञ आइज़ैक न्यूटन का जन्म हुआ।
  • 1809-फ्रांसीसी शिक्षक लुई ब्रेल का जन्म हुआ जिन्होंने दृष्टिहीन लोगों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण ब्रेल लिपि का अविष्कार किया जिससे आज दृष्टिहीन लोग खुद से लिखने और पढऩे में सक्षम हो सके हैं। (निधन-6 जनवरी 1952)
  • 1813-ध्वन्यात्मक आशुलिपि के अन्वेषक तथा इंग्लैन्ड के लोकहितैशी प्रधानाचार्य  सर आइजक़ पिटमैन का जन्म हुआ, जिनकी आशुलिपि प्रणाली को शुरुआत में मुफ्त में पढ़ाया जाता था और जो हिन्दी तथा तमिल समेत कई भषाओं में अपनाई गई। उन्होंने अपनी पुस्तक स्टेनोग्राफिक साउन्डहैन्ड (1837) में इमले की जगह ध्वन्यात्मक सिद्धान्तों पर आधारित आशुलिपि पर बल दिया। (निधन-12 जनवरी 1897)
  • 1961- ऑस्ट्रियन सैद्धान्तिक भौतिकशास्त्री   इर्विन श्रोडिन्गर का निधन हुआ,  जिन्होंने क्वॉन्टम मैकेनिक्स में अपने समीकरण द्वारा अभूतपूर्व योगदान दिया। इन्होंने ब्रिटिश भौतिकशास्त्री पी.ए.एम.डिरैक के साथ 1933 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने एलेक्ट्रॉनों की तरंग प्रवृत्ति को समायोजित करने के लिए बोर के परमाणु नमूने को संशोधित किया। (जन्म 12 अगस्त 1887)
  • 1995 - अमेरिकी सान्सकृतिक मानवविज्ञानी वर्तमान मानव विज्ञान पत्रिका के संस्थापक तथा फॉक्स प्रोजेक्ट के चालक  सॉल टैक्स का निधन हुआ, जिन्होंने 1948 से 1962 तक भारतीयों के साथ काम किया। (जन्म 30 अक्टूबर 1907)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news