इतिहास

इतिहास में 6 दिसंबर
06-Jan-2022 12:50 PM
इतिहास में 6 दिसंबर
  • 1862- न्यूयॉर्क तथा सैन फ्रान्सिस्को के बीच टेलीग्राफिक लिंक स्थापित हुआ।
  • 1917 -फिऩलैंड को रुस के अधिकार से स्वतंत्रता मिली।
  • 1958-इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम आरंभ हुआ। फ्रांस के सबसे ऊंचे पहाड़ माने ब्लान के नीचे खोदी गयी यह सुरंग 6 किलोमीटर लंबी है और यह इटली तथा फ्ऱांस को एक दूसरे से जोड़ती है। इसकी ख़ुदाई का काम 6वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद 14 अगस्त सन 1964 को पूरा हुआ।
  • 1992 - उग्र हिंदुओं की एक भीड़ ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ऐतिहासिक बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था और शहर के कई अन्य मुस्लिम ठिकानों पर हमला कर दिया था। इस घटना के बाद भारत में भयानक सांप्रदायिक दंगों की शुरुआत हो गई थी।
  • 1997 - क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 1998 - बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।
  • 1999 - इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फऱार।
  • 2001 - अफग़़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
  • 2002 - स्पेन के कार्लोस मोया को एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर खिताब दिया गया।
  • 2007 - आस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।
  • 2008- केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगांव में प्रारम्भ हुआ।
  • 1956 -  राजनीतिक नेता और बौद्ध पुनरुत्थानवादी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का निधन हुआ।
  • 1814-  फ्रांसीसी आविष्कारक ऐडॉल्फ सैक्स का जन्म हुआ,  जिन्होंने संगीत के उपकरणों का निर्माण किया। साथ ही उन्होंने 1840 के मध्य में सैक्सोफोन का आविष्कार किया और 1846 में उसे पेटेन्ट कराया। (निधन-7 फरवरी 1894)
  • 1638-स्कॉटलैण्ड के गणितज्ञ, खगोलशास्त्री  जेम्स ग्रेगरी का जन्म हुआ, जिन्होंने रिफ्लैक्टिंग टेलिस्कोप की खोज की। इन्होंने कैल्कुलस के विकास में योगदान दिया। (निधन- अक्टूबर 1675)
  • 1976-अमेरिकी चिकित्सक  डेविड मैरीन का निधन हुआ, जिन्होंने घेंघा रोग के इलाज के क्षेत्र में अनुसंधान किया और पता लगाया कि खाने के नमक के साथ आयोडीन देने से घेंघा रोग की रोकथाम की जा सकती है।(जन्म 20 सितम्बर 1888)
  • 1777-फ्रांसीसी वनस्पति वैज्ञानिक बर्नार्ड डी जस्यू का निधन हुआ, जिन्होंने एक नया पादप वर्गीकरण दिया जो पौधों की भ्रौणिक ऐनाटॉमी की विशेषताओं पर आधारित था।(जन्म 17 अगस्त 1699)
  • महत्वपूर्ण दिवस-  नागरिक सुरक्षा दिवस, होमगार्ड स्थापना दिवस।  
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news