इतिहास

इतिहास में 7 जनवरी
07-Jan-2022 9:29 AM
इतिहास में 7 जनवरी
  • 1859 - सिपाही विद्रोह में संलिप्तता के मामले में मुग़ल सम्राट बहादुरशाह जफ़र (द्वितीय) के खि़लाफ सुनवाई शुरू।
  • 1913 -अशुद्ध कच्चे तेल के ऊष्मीय भंजन के लिए विलियम मेरियम बर्टेन को एक पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1927-पहली व्यावसायिक टेलिफोन सेवा (रेडियो सहित) न्यूयॉर्क और लंदन के बीच में शुरू हुई।
  • 1989 - जापान के सम्राट हिरोहितो का देहावसान, आकिहितो नये सम्राट घोषित।
  • 1999 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्रवाही शुरू।
  • 2000 - जकार्ता (इंडोनेशिया) में 10 हज़ार मुसलमानों ने मोलुकस द्वीप समूह में ईसाईयों के विरुद्ध जेहाद की घोषणा की।
  • 2003 - जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को 90 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की।
  • 2008 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने विनोद राय को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के पद की शपथ दिलाई। भारत व मलेशिया वायुसेना के पायलटों और युद्धपोतों के कर्मियों के प्रशिक्षण समेत रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए। जार्जिया में नेल मिखै साकाश विली को पुन: देश का राष्ट्रपति चुना गया।
  • 2009 - आई टी कम्पनी सत्यम के चेयरमैन रामालेंगम राजू ने अपेन पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2010 - जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 22 घंटे लंबी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हो गयी।
  • 1922 - पियरे रामपाल, फ्रांसीसी बांसुरी वादक पियरे रामपाल का जन्म हुआ।
  • 1947 - भारतीय लेखका शोभा डे का जन्म हुआ।
  • 1950 -  हिन्दी फि़ल्मों के हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म हुआ।
  • 1957 - हिन्दी फि़ल्मों की अभिनेत्री रीना रॉय का जन्म हुआ।
  • 1966 - फि़ल्म निर्माता निर्देशक  बिमल रॉय का निधन हुआ।
  • 1745 - डेनमार्क के कीटविज्ञानी जोहान क्रिश्चियन फैब्रीशियस का जन्म हुआ, जो अ_ारहवीं शताब्दी के महानतम कीट वैज्ञानिकों में से एक थे। स्वीडिश प्रकृतिविद लीनियस के साथ पढऩे के बाद फैब्रिशियस यूरोप में कीट संग्रह देखने के लिए जगह-जगह गए और जितनी प्रजातियां उन्होंने देखीं, उनका विवरण उन्होंने प्रकाशित किया। उन्होंने कीटों की करीब 10 हजार प्रजातियों का नामकरण और वर्गीकरण किया।  (निधन-3 मार्च 1808)
  • 1925 -ब्रिटेन के संरक्षण जीवविज्ञानी तथा लेखक गेरॉल्ड मैल्कम डरेल का जन्म हुआ, जिन्होंने अपना जीवन लुप्तप्राय: प्रजातियों के संरक्षण में बिताया। उन्होंने अपनी युवावस्था में यूनान के ऊपोष्ण द्वीपों में अपनी पुस्तक माई फैमिली ऐन्ड अदर ऐनिमल्स के लिए बहुत सामग्री एकत्र की। (निधन- 30 जनवरी 1995)
  • 1943-सर्बियाई-अमेरिकी आविष्कारक और अनुसंधानकर्ता निकोला टेस्ला का निधन हुआ, जिन्होंने 1883 में पहली प्रत्यावर्ती धारा-प्रेरित मोटर की रूपरेखा तैयार की तथा उसका निर्माण किया। (जन्म 9-जुलाई 1856)
  • 1893-ऑस्ट्रिया के भौतिकशास्त्री जोजफ़ स्टेफेन का निधन हुआ, जिन्होंने 1879 में विकिरण का नियम दिया जिसके अनुसार किसी कृष्णिका से प्रति सेकेन्ड विकिरित ऊर्जा की मात्रा उसके परम ताप के चौथे घात के समानुपाती होती है। ( जन्म-24 मार्च 1835)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news