इतिहास

इतिहास में 18 फरवरी
18-Feb-2022 10:20 AM
इतिहास में 18 फरवरी
  • 1695 -फ्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई।
  • 1905- शामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।
  • 1911 - एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई, जो 10 कि.मी. की थी। विमान से पहली बार डाक पहुंचाने का काम भारत में हुआ, जिसमें 6500 पत्र नैनी ले जाए गये।
  • 1915 - प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबंदी की।
  • 1930-अमेरिका के क्लाइड टॉमबॉफ ने प्लूटो ग्रह की खोज की।
  • 1946 - शाही नौसेना विद्रोह मुंबई में हुआ।
  • 1954 - पहले चर्च ऑफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में की गई।
  • 1965 - द गांबिया युनाइटेड किंगडम के शासन से स्वतंत्र हुआ।
  • 1971 - भारत और ब्रिटेन के बीच उपग्रह सम्पर्क क़ायम हुआ।
  •  1989 - अफग़़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की।
  • 1998 -   वैज्ञानिक सी. सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित।
  • 1999 - भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ।
  • 1999 - सं.रा. अमेरिका हथियार निर्यातक देशों की सूची में प्रथम स्थान पर घोषित।
  • 2006 - भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ।
  • 2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी। आठ साल के सैन्य शासन के बाद पाकिस्तान में आम चुनाव सम्पन्न हुए।
  • 2009 - लोकसभा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय विधेयक 2009 पेश हुआ।
  • 1925 - हिन्दी साहित्यकार  कृष्णा सोबती का जन्म हुआ।
  • 1836 -  स्वामी विवेकानन्द के गुरु  रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का निधन हुआ।
  • 1405 - तैमूर लंग का निधन हुआ।
  • 1546 - जर्मन धर्मसुधारक मार्टिन लूथर का निधन हुआ। 
  • 1898- इटली के आटोमोबाइल निर्माता, डिज़ाइनर और रेसिंग कार चालक एन्ज़ो फेरारी का जन्म हुआ । उनकी फेरारी कार का बीसवीं शताब्दी के मध्य में विश्व कार रेस में वर्चस्व हुआ करता था। (निधन-14 अगस्त 1988)
  • 1745-  इटली के भौतिकशास्त्री  एलेज़ेन्ड्रो वोल्टा का जन्म हुआ, जिन्होंने सन् 1800 में पहली इलेक्ट्रिक बैटरी की खोज की। उनके उपकरण ने धारा (करेन्ट) का प्रायोगिक उत्पादन करके विद्युत के अध्ययन में क्रांति ला दी। इनके नाम पर विद्युत विभव की इकाई को वोल्ट कहा जाता है।  (निधन- 5 मार्च 1827)
  • 1967-अमेरिका के सैद्धान्तिक भौतिकशास्त्री जे. रॉबर्ट ओपेनहीमर का निधन हुआ, जो परमाणु बम के निर्माण के समय (1943-45 तक) ये लॉस ऐलामॉस प्रयोगशाला के निदेशक थे। (जन्म-22 अप्रैल 1904)
  • 1957- अमेरिका के एक चिकित्सा विज्ञानी जोजफ़ गिल्बर्ट हैमिल्टन  का निधन हुआ, जिन्होंने रेडियोधर्मी समस्थानिकों के इस्तेमाल तथा उनके प्रभावों पर कार्य किया। इन्होंने थायरॉइड की बीमारी के उपचार में रेडियोआयोडीन की उपयोगिता को खोजा। (जन्म-11 नवम्बर 1907)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news