इतिहास

इतिहास में 14 मार्च
14-Mar-2022 10:35 AM
इतिहास में 14 मार्च
  • 1903 -अमेरिका का पहला पक्षी अभयारण्य खुला।
  • 1927 -एल्सी ईव्स, अमेरिकन सोसायटी आफ सिविल इंजीनियर्स की पहली महिला इंजीनियर के रूप में चुनी गईं।
  • 1987 - फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रांति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया।
  • 1989 - दक्षिण अफ्रीकी नेशनल पार्टी द्वारा पीटर बोथा के स्थान पर एफ़.डब्ल्यू.डी. क्लार्क को राष्ट्रपति बनाया गया।
  • 1990 - श्रीमती अर्था पास्कल ट्राविल हैती की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
  • 1999 - स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।
  • 2000 - मोहम्मद मुस्तफ़ा मेरो सीरिया के नए प्रधानमंत्री बने।
  • 2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई, रातुविता मोमेदोनू फिजी के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2002 - सर्बिया व यूगोस्लाविया में संधि पर हस्ताक्षरर, सेना गाजा पट्टी में घुसी।
  • 2004 - चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन।
  • 2007 - कारगिल और स्कार्दु के बीच भारत-पाकिस्तान में बस सेवा प्रारम्भ करने पर सहमति।
  • 2008 -  विक्ट्री समूह ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी क्रेग एण्ड डेरिकार  का अधिग्रहण किया।
  • 1965 -  भारतीय अभिनेता आमिर खान का जन्म हुआ।
  • 1879 - प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म हुआ। जिन्होंने विशिष्ट तथा साधारण सापेक्षिकता का सिद्धान्त प्रतिपादित किया। उन्हें प्रकाश-विद्युत प्रभाव बताने के लिए 1921 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।  (निधन-18 अप्रैल 1955)
  • 1833 - अमेरिका की पहली महिला दंत चिकित्सक  लूसी हॉब्स टेलर का जन्म हुआ। उन्होंने एक डेन्टल कॉलेज से दन्त चिकित्सा की पढ़ाई पूर्ण की। सन् 1859 से 1865 के बीच जब उन्हें कई कॉलेजों ने दाखिला देने से मना कर दिया तो वे खुद से ही उसका अभ्यास करती रहीं। लेकिन उनकी प्रवीणता और आकांक्षाओं को देखते हुए लोवा स्टेट डेन्टल सोसायटी ने दाखिले में उनकी मदद की। (निधन- 3 अक्टूबर 1910)
  • 1932-अमेरिकी अविष्कारक तथा उद्योगपति  जॉर्ज ईस्टमैन का निघ्धन हुआ, जिन्हें रोल्ड फिल्म तथा कोडेक कैमेरे सहित, फोटोग्राफिक सामग्रियों के शुरुआती निर्माताओं में जाना जाता है। उन्होंने ईस्टमैन कोडैक कम्पनी की स्थापना की जिसका उस समय फोटो तथा फिल्म जगत में एकाधिकार था। (जन्म 12 जुलाई 1854)
  • 1935-स्कॉटलैण्ड के शरीर क्रिया वैज्ञानिक  जॉन स्कॉट हाल्डेन का निधन हुआ, जिन्होंने मानव के श्वसन क्रिया पर अध्ययन किया। उन्होंने फुफ्फुसी (पल्मोनरी) की बीमारियों तथा खून का भी अध्ययन किया। (जन्म 3 मई 1860)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news