इतिहास

इतिहास में 16 मार्च
16-Mar-2022 10:49 AM
इतिहास में  16 मार्च
  • 1919- वायरलेस टेलिफोन का आविष्कार हुआ जिससे विमान में पायलट बातें कर सकें।
  • 1960 -न्यूयॉर्क में सौर ऊर्जा से चलने वाली कार का प्रदर्शन किया गया।
  • 1998 - चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन अगले कार्यकाल के लिए पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1999 - फैंटम जैसे कॉमिक चरित्र के जनक लियोन ली फ़ाक का निधन।
  • 2003 - ग्रीन स्मिथ दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान बने।
  • 2004 - रूस में नौ मंजिला इमारत में विस्फोट, 21 मरे।
  • 2005 - संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव कोफ़ी अन्नान ने सुपाचयी पानिचपकड़ी को अंकटाड का नया अध्यक्ष नामांकित किया।
  • 2006 - चुनाव के तीन महीने बाद ईराक की नयी संसद ने शपथ ग्रहण की।
  • 2007 - एक ओवर में छह छक्के लगाकर दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स ने विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2008 -  मुद्रास्फीति विगत नौ महीने के उच्चतम स्तर 5.11 फ़ीसदी पर पहुंची।  परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तान में सज़ा-ए-मौत पा चुके भारतीय नागरिक सबरजीत सिंह के डेथ वारंट पर दस्तखत किये। 
  • 2009 - विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव सरत सब्बरवाल पाक में भारत के नये उच्चायुक्त नियुक्त हुए। शिवालिक वर्ग के तीन स्टाल्थ फ्रिगेटो में अमेरिकी इंजनों को लगाने पर अमेरिकी प्रशासन ने रोक लगाई।
  • 1789-जर्मन भौतिकशास्त्री जॉर्ज साइमन ओम का जन्म हुआ, जिन्होंने 1825 के अपने प्रयोग से साबित कर दिखाया कि कोई भी विद्युतचालक पूरी तरह चालक नहीं होता। उसमें कुछ न कुछ प्रतिरोध ज़रूर होता है। उन्होंने 1826 में सुप्रसिद्ध नियम दिए जिन्हें हम  ओम के नियम  के तौर पर जानते हैं।  (निधन-6 जुलाई 1854)
  • 1918 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री  फ्रेड्रिक रीनेस का जन्म हुआ, जिन्हें 1956 में न्यूट्रीनो की खोज करने के लिए 1995 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। रीनेस को भौतिकशास्त्री मार्टिन लेविस पर्ल के साथ नोबेल मिला था। न्यूट्रीनो परमाणु का एक सूक्ष्म तथा उदासीन कण होता है। (निधन- 26 अगस्त 1998)
  • 1998 - ब्रिटेन के रसायनज्ञसर हेरेक हैरॉल्ड रिचर्ड बर्टन  का निधन हुआ, जिन्हें जटिल यौगिकों की त्रिआयामी संरचना का अध्ययन करने के लिए नार्वे के ऑड हेसेल के साथ 1969 का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-8 सितम्बर 1918)
  • 1935-स्कॉटलैण्ड के शरीर क्रिया वैज्ञानिक जॉन जेम्स रिकार्ड मैक्लियॉड  का निधन हुआ जिन्होंने मधुमेह पर अनुसंधान किया और इंस्युलिन हार्मोन का नामकरण किया। वर्ष 1923 में इन्हें सर फ्रेड्रिक बेन्टिंग के साथ इंस्युलिन की खोज तथा शुगर के उपापचय में उसके महत्व को बताने के लिए शरीरक्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-6 सितम्बर 1876)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news