इतिहास

इतिहास में 5 अप्रैल
05-Apr-2022 8:46 AM
इतिहास में 5 अप्रैल
  • 1585 - हॉलैंड के हारलम नगर में इसी नाम से प्रसिद्ध जनसंहार हुआ जो इस देश के स्वतंत्रता संग्रामियों का केंद्र था। इस जनसंहार का आदेश स्पेन के तत्कालीन नरेश फि़लिप द्वितीय ने जारी किया था। स्पेन ने हॉलैंड पर अधिकार जमाने के लिए इस देश में व्यापक स्तर पर रक्तपात किया जिसका सबसे स्पष्ट और भयानक उदाहरण हारलम जनसंहार है। जिसमें कम से कम 6 हज़ार हॉलैंड के स्वतंत्रता प्रेमी मारे गये थे। किंतु अंतत: सन 1609 ईसवी में हॉलैंड स्पेन से स्वतंत्र होने में सफल हो गया।
  • 1933- डॉ. इवार्ट्स एम्ब्रोज़ ग्राहम ने पहली बार फेफड़ों को निकालने में सफलता प्राप्त की।
  • 1964- पहली बिना चालक की ट्रेन लंदन में ज़मीन के नीचे चली।
  • 1999 - इराक में वियाग्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा, मलेशिया में  हेन्ड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हज़ार सूअरों की सामूहिक हत्या किये जाने का कार्यक्रम प्रारम्भ।
  • 2002 - भारत, म्यांमार और थाइलैंड के बीच मोरे-कलावा-मांडले सडक़ परियोजना पूरी करने हेतु सहमति।
  • 2006 - सिंगापुर में 45 भारतीयों को आव्रजन अपराधों में गिरफ़्तार किया गया।
  • 2008 -  अफग़़ानिस्तान में भारतीय सीरियलों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा। 
  • 2010 -  नक्सलियों द्वारा किए गए अब तक के सबसे भीषण हमले में छत्तीसगढ़, भारत के दंतेबाड़ा में सीआरपीएफ के 73 जवानों की मृत्यु हो गई।  पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने विकलांगता पेंशन के दावों पर व्यवस्था देते हुए कहा कि सेना से जुड़े लोगों के अवकाश के दौरान यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसे ड्यूटी पर ही समझा जाए। 
  • 1908 - राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, सांसद और कैबिनेट मंत्री रहे बाबू जगजीवन राम का जन्म हुआ।  जिनका जन्म दिवस समता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  • 1804 -जर्मन वनस्पति विज्ञानी मैथियस जैकब श्लेडेन का जन्म हुआ जिन्होंने सबसे पहले यह सिद्धान्त दिया कि पौधे कोशिकाओं से निर्मित होते हैं। श्लेडेन ने पौधों की वृद्धि तथा उनकी आंतरिक संरचना का सूक्ष्मदर्शी द्वारा अध्ययन किया।  (निधन-23 जून 1881)
  • 1894-अमेरिकी विमान निर्माता तथा बेल एयरक्राफ्ट कम्पनी के संस्थापक  लॉरेन्स डेल बेल का जन्म हुआ, जिनके 1947 के विमान ने पहली बार ध्वनि की गति को पीछे छोड़ा। (निधन-20 अक्टूबर 1956
  • 1970- अमेरिकी आनुवांशिकविद् अल्फ्रैड हेनरी स्टर्टेवैन्ट का निधन हुआ , जिन्होंने 1913 में फलमक्खी (ड्रॉसोफिला) में गुणसूत्रों के जीन की स्थिति चित्रित करने की विधि विकसित की। उनकी गुणसूत्र चित्रण की विधि आज गुणसूत्र सम्बन्धी अध्ययन में बहुत उपयोगी है। (जन्म-21 नवम्बर 1891)
  • 1967-अमेरिकी आनुवांशिकविद्  हर्मन जोजफ़ म्युलर का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि जीवित कोशिकाओं के जीन या गुणसूत्रों पर एक्स किरणों की बौछार द्वारा उत्परिवर्तन तथा वंशानुगत परिवर्तन किए जा सकते हैं। सन् 1927 में पहली बार ड्रॉसोफिला पर ऐसा प्रयोग किया गया। (जन्म-21 दिसम्बर 1890)
  •  
  •     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news