इतिहास

इतिहास में 8 अप्रैल
08-Apr-2022 9:15 AM
इतिहास में 8 अप्रैल
  • 1886 -जर्मन वैज्ञानिक डॉ. कार्ल गैसनर को शुष्क सेल ईजाद करने के लिए जर्मन पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1857 - भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेज़ों पर पहली गोली चलाने वाले मंगल पांडेय को फांसी दी गई।
  • 1929 - भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान, दिल्ली सेंट्रल असेम्बली में बम फेंकने के ज़ुर्म में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त को गिरफ़्तार किया गया।
  • 1950 - भारत और पाकिस्तान के लियाकत-नेहरू संधि पर हस्ताक्षर।
  • 1953-पहली त्रिआयामी फिल्म मैन इन द डार्क न्यूयॉर्क के ग्लोब थिएटर में प्रदर्शित हुई।
  • 1988 - जनरल वेंग शांग कुन चीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1999 - ड्रोर ओरपाज तथा कारमिट सुबेरा (इस्रायल) द्वारा 30 घंटे 45 मिनट तक लगातार चुंबन लिये जाने का गिनीज बुक आफ़ वल्र्ड रिकार्ड में नया कीर्तिमान दर्ज, चीन द्वारा धान की भूसी से बिजली का उत्पादन प्रारम्भ।
  • 2005 - वेटिकन सिटी में मरहूम पोप को अंतिम विदाई दी गई।
  • 2006 - ल्यूकाशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • 2008 - आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने एक महत्वपूर्ण फैसले में अपने यहां सिखों को अल्पसंख्यक घोषित किया।
  • 1924 - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का जन्म हुआ।
  • 1894 - भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का निधन।
  • 2008 - हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत  की विद्वान और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका शरन रानी का निधन हुआ।
  • 1818 -  जर्मन रसायन शास्त्री ऑगस्ट विल्हेम वॉन हॉफमैन का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने विद्यार्थी सर विलियम हेनरी पर्किन के साथ एनिलीन पर अनुसंधान किया जिससे ऐनिलीन डाई उद्योग की नींव पड़ी। उन्होंने फॉर्मैल्डीहाइड सहित रोज़ैनिलीन आदि कई यौगिकों का निर्माण किया।  (निधन-2 मई 1892)
  • 1911- अमेरिकन जीव रसायनज्ञ मेल्विन कैल्विन का जन्म हुआ, जिन्होंने उस प्रणाली को स्पष्ट रूप से समझाया जिसके द्वारा कार्बन डाईआक्साइड हरे पौधों में सम्मिलित होती है। इस कार्य के लिए उन्हें सन् 1961 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।(निधन-8 जनवरी 1997)
  • 1860- फ्रांसीसी जीव विज्ञानी और कोशिका विज्ञानी फेलिक्स डुजार्डिन का निधन हुआ, जिन्होंने प्रोटोज़ोआ तथा अकशेरुकीय प्राणियों के वर्गीकरण का अध्ययन किया। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने कहा कि एक कोशिकीय जीवों को एक अलग वर्ग में रखा जाना चाहिए, जिसे उन्होंने राइज़ोपोडा कहा। (जन्म-5 अप्रैल 1801)
  • 1984 -रूसी भौतिकशास्त्री  पायट्र लियोनिडोविच कपिट्सा का निधन हुआ, जिन्हें अल्पतापमान भौतिकी तथा मूलभूत उच्चचुम्बकीय क्षेत्र पर अनुसंधान करने के लिए 1978 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया। (जन्म-8 जुलाई 1894)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news