इतिहास

इतिहास में 17 अप्रैल
17-Apr-2022 9:45 AM
 इतिहास में 17 अप्रैल
  • 1964 -जेरी मॉक को अकेले विमान से पूरे विश्व की यात्रा करने वाली पहली महिला बनने का गौरव प्राप्त हुआ।
  • 1967 -अमेरिकी अंतरिक्ष यान सर्वेयर-3 केप कैनेडी से चन्द्रमा के लिए रवाना हुआ।
  • 1995 - पाकिस्तान में बाल मजदूरी को समाप्त करने वाले युवा कार्यकर्ता इक़बाल मसीह की हत्या।
  • 2003 - 55 वर्षों बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन।
  • 2006 - सूडान के रवैये से चाड अफ्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।
  • 2007 - 2014 के एशियाड के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।
  • 2008 - भारत और ब्राजील के बीच चार महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए। 
  • 1941 -  भारतीय संत आशाराम बापू का जन्म हुआ। 
  • 1961 - भारत के बिलियड्र्स और स्नूकर खिलाड़ी गीत सेठी का जन्म हुआ। 
  • 1859 -वीर पुरुष और  प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्ति तात्या टोपे  का निधन हुआ। 
  • 1975- भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन हुआ। 
  • 1880 -ब्रिटेन के पुरातत्वविद् सर (चाल्र्स) लियोनार्ड वुली का जन्म हुआ, जिन्होंने प्राचीन मेसोपोटामिया की सभ्यता की जानकारी को और विकसित किया। उन्होंने मशहूर सुमेरियन शहर की खोज की तथा कई राजाओं के मकबरों को खोज निकाला।  (निधन-20 फरवरी 1960)
  • 1899- अंग्रेज़ कीट विज्ञानी  सर विंसेन्ट (ब्रायन) विगल्सवर्थ का जन्म हुआ, जो कीटों के शरीर क्रिया विज्ञान का अध्ययन करने के लिए जाने जाते हैं। खासकर वे कीटों की वृद्धि में हार्मोन का महत्व बताने के लिए जाने जाते हैं।  (निधन-11 फरवरी 1994)
  • 1942-फ्रांस के भौतिकशास्त्री जीन बैप्टिस्ट पेरिन का निधन हुआ, जिन्होंने द्रव में घुले सूक्ष्म कणों की ब्राउनियन गति का अध्ययन किया। उन्हें परमाणु तथा ऐवोगैड्रो संख्या पर कार्य करने के लिए वर्ष 1926 का नोबेल पुरस्कार दिया गया। (जन्म-30 सितम्बर 1870) 
  • 1790-अमेरिकी मुद्रक, लेखक, अन्वेषक तथा वैज्ञानिक  बेन्जामिन फ्रैन्कलिन का निधन हुआ, वे विद्युत पर किए अपने प्रयोगों तथा सिद्धान्तों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक प्रकार के स्टोव, तडि़तचालक तथा बाइफोकल चश्मे का आविष्कार किया। (जन्म-17 जनवरी 1706) 
  • महत्वपूर्ण दिवस-विश्व हीमोफीलिया दिवस ।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news