इतिहास

इतिहास में 2 मई
02-May-2022 10:45 AM
 इतिहास में 2 मई
  • 1800 - अंग्रेज़ रसायनज्ञ विलियम निकोल्सन ने पहली बार विद्युतधारा द्वारा रासायनिक अभिक्रिया करायी।
  • 1887 - सेल्युलॉइड फोटोग्राफिक फिल्म के लिए रैवेरेन्ड हैनिबल विलिस्टन गुडविन ने पेटेन्ट प्राप्त किया।
  • 1986 - संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी धु्रव पर पहुंचने वाली प्रथम महिला बनीं।
  • 1997 - ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद लेबर पार्टी सत्ता में, उसके नेता टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
  • 1999 - मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।
  • 2002 - पाकिस्तान के इंजामामुल हक ने न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ 329 रन बनाये।
  • 2004 - मारेक बेल्का पोलैंड के नये प्रधानमंत्री बने।
  • 2008 - अनिल अम्बानी ग्रुप की फर्म रिलायंस पावर लिमिटेड ने इण्डोनेशिया में तीन कोयला खदानों का अधिग्रहण किया। ब्रिटेन के स्थानीय चुनाव में सत्तारुढ़ लेबर पार्टी की हार हुई। अमेरिका ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाये। 
  • 2010 - सेवी का प्राथमिक पूंजी बाज़ार में नए इश्युओं की खऱीद के लिए आवेदन करते समय संस्थागत निवेशकों को भी खुदरा निवेशकों की तरह शत प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश प्रभावी हो गया। 
  • 1921 - ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फि़ल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित राय का जन्म हुआ। 
  • 1903 - अमेरिकी चिकित्सक बेन्जामिन स्पॉक का जन्म हुआ, जो बीसवीं शताब्दी के शिशु देखभाल अधिकारियों में एक थे। उन्होंने बच्चों की देखभाल के लिए किताबें लिखी। उनकी पुस्तक बेबी ऐन्ड चाइल्ड केयर (1946, छठा संस्करण 1992) दुनिया की 42 भाषाओं में छपी तथा उसकी लाखों प्रतियां बिकीं। (निधन-15 मार्च 1998) 
  • 1802 - जर्मन रसायनज्ञ और चिकित्सक हेनरी गुस्टाव मैगेनस का जन्म हुआ, जिन्होंने मैग्नस प्रभाव (घूमते सिलण्डर द्वारा खींचने के लिए उत्पादित बल) की खोज की और रसायन विज्ञान में पहले प्लैटिनो-अमोनियम यौगिक का निर्माण किया। (निधन-4 अप्रैल 1870)
  • 1519 -इटली के चित्रकार, मूर्तिकार तथा इंजीनियर लियोनार्डो डा विन्चीका निधन हुआ। वे एक महान इंजीनियर और अन्वेषक थे जिन्होंने कई इमारतें, पुल, नहर आदि का निर्माण किया। और खासकर वे अपने चित्रों मोनालिसा और द लास्ट सपर के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 15 अप्रैल 1452)
  • 1892 - जर्मन रसायनशास्त्री ऑगस्ट विल्हेम वॉन हॉफमैन का निधन हुआ, जिन्होंने अपने विद्यार्थी सर विलियम हेनरी पर्किन के साथ ऐनिलीन पर अनुसंधान किया जिससे ऐनिलीन डाई उद्योग का आधार रखा। इन्होंने फॉर्मैल्डीहाइड सहित रोज़ैनिलीन आदि कई यौगिकों का निर्माण किया। (जन्म 8 अप्रैल 1818)
  • महत्वपूर्ण दिवस- विश्व अस्थमा दिवस।
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news