इतिहास

आज का इतिहास 12 मई
12-May-2022 10:32 AM
आज का इतिहास 12 मई
  • 1816-अमेरिका में पहली छपाई मशीन ईजाद हुई।
  • 1945 -पहली बार स्ट्रेप्टोमाइसिन का सफलतापूर्ण प्रयोग मानव पर किया गया।
  • 1964 -कराची में ऊर्दू मीडियम सांइस कॉलेज की आधारशिला रखी गयी। इस कॉलेज की आधार शिला पाकिस्तान के तत्कालीन फ़ील्डमार्शल अय्यूब ख़ान ने रखी थी। यह पाकिस्तान का पहला कालेज है जिसमें इंटरमीडियट से एमएससी की पढ़ाई ऊर्दू भाषा में होती थी और छात्र छात्राओं की संख्या की दृष्टि से पाकिस्तान का यह सबसे बड़ा कॉलेज था। उर्दू सीडियम साइंस कॉलेज की एक महत्तवपूर्ण संस्था लेखन और अनुवाद का एक विभाग है जो अब तक विज्ञान की विभिन्न पुस्तकों को प्रकाशित कर चुकी है।
  • 1999 - रूस के उपप्रधानमंत्री सर्गेई स्तेपनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त, अमेरिकी वित्तमंत्री रोबर्ट रूबिन का अपने पद से इस्तीफ़ा।
  • 2002 - मिस्र, सीरिया और सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया मामले में शांति समझौते की इच्छा जताई।
  • 2007 - पाकिस्तान के कराची शहर में हिंसा।
  • 2008 - जजों की बहाली के मुद्दे को लेकर कोई समझौता न होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का निर्णय लिया। चीन में आए भीषण भूकम्प से हज़ारों लोग मारे गये।
  • 2010 - बिहार के चर्चित बथानी टोला नरसंहार मामले में भोजपुर के प्रथम अपर जि़ला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने तीन दोषियों को फांसी तथा 20 को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
  • 1875 - कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य - प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया।
  • 1895 - जे. कृष्णमूर्ति, एक दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के बड़े ही कुशल एवं परिपक्व लेखक थे।
  • 2008 - विजय तेंदुलकर, भारतीय नाटक और रंगमंच के विकास में अग्रणी
  • 1910 -  अंग्रेज़ रसायनज्ञ डोरोथी हॉज्किन मिस्र का जन्म हुआ, जिन्हें एक्स किरणों की सहायता से जीव विज्ञान से संबन्धित अहम् अणुओं की संरचनाओं पर कार्य के लिए वर्ष 1964 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-29 जुलाई 1994)
  • 1863 - रूसी भू रसायनज्ञ तथा खनिज विज्ञानी  व्लादिमिर इवानोविच वरनेड्स्की का जन्म हुआ,  जो भू-रसायन तथा जैव भू रसायन के संस्थापक भी थे। नूस्फेयर अर्थात मानव के दिमाग द्वारा नियंत्रित जैवमंडल को प्रचलित करने वाले वे पहले व्यक्ति थे। (निधन-6 जनवरी 1945)
  • 1994- अमेरिकी रसायनज्ञ और टेफ्लॉन (यह पॉलीटेट्राफ्लोरोइथाइलीन का ट्रेडमार्क नाम है) के अन्वेषक रॉय जे. प्लंकेट का निधन हुआ, । टेफ्लॉन आज धात्विक बरतनों में जंगरोधी के रूप में काम आता है। यह रेडियोधर्मी वस्तुएं बनाने के काम आता है। (जन्म- 26 जून 1910)
  • 1884- फ्रांसीसी रसायनज्ञ और शिक्षाविद्  चाल्र्स एडॉल्फ वर्ट्ज़ का निधन हुआ,  जो कार्बनिक नाइट्रोजन यौगिकों, हाइड्रोकार्बन तथा ग्लाइकॉल पर अध्ययन करने के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 26 नवम्बर 1817)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news