इतिहास
- भारत ने ओलंपिक खेलों की हॉकी स्पर्धा में आखिरी बार जीता स्वर्ण
- नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) । 29 जुलाई का इतिहास भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग की याद दिलाता है। एक जमाने में एशिया की परंपरागत हाकी का दुनिया में डंका बजता था। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में 1928 से 1956 के बीच छह बार लगातार स्वर्ण पदक जीता। इसे भारतीय हॉकी का स्वर्णिम युग कहा जाता है। बाद में एशियाई शैली की कलात्मक और कौशलपूर्ण हाकी का सूरज डूबने लगा और एस्ट्रो टर्फ पर ताकत के दम पर खेली जाने वाली तेज तर्रार हाकी ने उसकी जगह ले ली। भारत की टीम ने 29 जुलाई 1980 को मास्को ओलंपिक खेलों में आखरी बार हॉकी का स्वर्ण पदक जीता था।
- देश दुनिया के इतिहास में 29 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1567 : जेम्स VI को स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया।
- 1748 : र्इस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची।
- 1876 : साईंस ऐसोसिएशन की स्थापना।
- 1911 : मोहन बगान ने पहली बार आर्इएफ शील्ड जीती।
- 1937 : जापानी सेना ने चीन के बीजिंग और तेनत्सिन शहरों पर कब्जा किया. 1949 : ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू।
- 1957 : संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।
- 1968 : पोप षष्ठम ने ईसाइयों के लिए गर्भ निरोधक के इस्तेमाल पर लगी धार्मिक पाबन्दी को बरकरार रखने का ऐलान किया 1980 : मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।
- 1981 : लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी। दुनिया के 75 करोड़ लोगों ने इस शादी को टेलीविजन पर सजीव देखा।
- 1982 : दिलीप बोस को डेविस कप देशों के प्रबंधन में चुना गया।
- 1983 : पहले चालक रहित विमान का परीक्षण किया गया।
- 1987 : भारत और श्रीलंका के बीच शांति समझौता।
- 2006 : श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में 624 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।
- 2013 : फ्रांस में कान के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी।
- 1920 - पहली अंतरमहाद्वीपीय हवाईडाक न्यूयॉर्क से सैन फ्रान्सिस्को भेजी गयी।
- 1927 -पहला लौह फेफड़ा (विद्युत श्वसनक) न्यूयॉर्क के अस्पताल में लगाया गया।
- 1996 - चीन ने लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 2000 - सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
- 2004 - मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।
- 2006 - श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
- 2007 - वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
- 2008 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शांति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।
- 1903 -भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा का जन्म पेरिस में हुआ। जिन्होंने टाटा कंपनी की नींव रखी।
- 1891-प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन हुआ।
- 2003 - भारत के एक सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन हुआ।
- 2009 - जयपुर की महारानी महारानी गायत्री देवी का निधन हुआ।
- 898- अमेरिकी भौतिकशास्त्री आइसिडर आइज़ैक राबी का जन्म हुआ, जिन्हें 1944 में परमाण्विक तथा आण्विक किरण चुम्बकीय अनुनाद प्रक्रिया के आविष्कार (1937) के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 11 जनवरी 1988)
- 1910-जर्मन अमेरिकी जैव रसायनज्ञ हेन्ज़ एल. फ्रींकेल कॉनरैट का जन्म हुआ, जिन्होंने विषाणुओं के संरचनात्मक संघटकों का महत्व बताया, जैसे प्रोटीन का खोल और उसके अंदर का पदार्थ आर.एन.ए.। (निधन-10 अप्रैल 1999)
- 1994- अंग्रेज़ रसायनज्ञ डोरोथी (मैरी) हॉकिन का निधन हुआ, जिन्हें एक्स-रे तकनीक की सहायता से पेनिसिलिन सहित कई महत्वपूर्ण जैविक अणुओं की खोज के लिए वर्ष 1964 में रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-12 मई 1910)
- 1898- ब्रिटिश रसायनज्ञ जॉन ऐलेक्ज़ेन्डर रीना न्यूलैंड का निधन हुआ, जिन्होंने परमाणु भार के आधार पर तत्वों का वर्गीकरण किया। (जन्म-26 नवम्बर 1837)।
- 28 जुलाई : फिंगर प्रिंट को पहचान का जरिया बताने वाले जेम्स हर्शेल का जन्मदिन
- नयी दिल्ली, 28 जुलाई : हर इनसानी चेहरा दूसरे से अलहदा होता है, यह तो हम सभी जानते हैं, लेकिन एक समय यह बात किसी को नहीं पता थी कि हर इनसान के एक जैसे दिखने वाले हाथों की उंगलियों की लकीरें भी अलग-अलग होती हैं। सर विलियम जेम्स हर्शेल ने सबसे पहले इस बात का पता लगाया और हस्ताक्षर की बजाय उंगलियों की छाप को पहचान का बेहतर माध्यम करार दिया। हर्शेल का जन्म 28 जुलाई को ही हुआ था।
- हाथ से लिखे शब्दों की नकल तो कोई भी कर सकता है, लेकिन हर इनसान की उंगलियों की छाप एक दूसरे से अलग होती है और उसकी नकल कोई नहीं कर सकता। यही वजह है कि आज इसे पहचान के सबसे सशक्त माध्यम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
- देश दुनिया के इतिहास में 28 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1586 : इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू के बारे में बताया।
- 1741 : कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
- 1742 : प्रशिया और आस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1821 : पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1858 : सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म, जिन्होंने फिंगर प्रिंट को पहचान का बेहतर जरिया बताया।
- 1866 : अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।
- 1914 : प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत।
- 1914 : एस.एस. कामागाता मारू को वेंकुवर से निकाला गया और भारत रवाना कर दिया गया।
- 1925 : हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्लमर्ग का जन्म। 28 जुलाई को ही विश्व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।
- 1976 : चीन में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत।
- 1979 : चरण सिंह देश के पांचवे प्रधानमंत्री बने।
- 1995 - वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
- 2001 : पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दिकी ख़ान कंजू की हत्या।
- 2005 : सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा।
- 2005: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी :आईआरए: ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया और लोकतांत्रिक तरीके से अपना अभियान चलाने की बात कही।
- 1586- सर थॉमस हैरियट ने यूरोप के लोगों को आलू से परिचित कराया।
- 1858 -पहली बार शिनाख्त के लिए उंगलियों के निशान इस्तेमाल किए गए।
- 1995 - वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
- 2001 - पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई।
- 2004 - इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।
- 2005 - सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।
- 2007 - पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
- 2008 - निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।
- 1922- स्विस समुद विज्ञानी, अर्थशास्त्री और भौतिकशास्त्री जैकस (अर्नेस्ट ज्यां) पिकार्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने पिता आगस्ट पिकार्ड के साथ बैथिस्केप के निर्माण में सहायता की जो गहरे समुद्र में जांच पड़ताल के काम आता है।
- 1915- अमेरिकी भौतिकशास्त्री चाल्र्स हार्ड टाउन्स का जन्म हुआ, जिन्हें लेजऱ तथा मेजऱ के आविष्कार में योगदान के लिए सोवियत भौतिकशास्त्री ऐलेक्ज़ैन्डर एम. पोखोरोव और निकोलेय जी. बैसोव के साथ 1964 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 2000- अंग्रेज़ जैव भौतिकशास्त्री फ्रैन्सिस हैरी कॉम्पटन क्रिक का निधन हुआ, जिन्होंने जेम्स वॉटसन और मॉरिस विलकिन्स के साथ डी.एन.ए. की आण्विक संरचना को स्पष्ट किया, जिसके लिए उन्हें सन् 1962 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-8 जून 1916)
- 1968 - जर्मन रसायनज्ञ ओट्टो हॉन का निधन हुआ, जिन्होंने फ्रीट्ज़ स्ट्रॉसमैन के साथ नाभिकीय विखंडन की खोज के लिए जाने जाते हैं। इन्हें 1944 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तथा 1966 में स्ट्रासमैन एवं लीज़ माइटनर के साथ एनरिको फर्मी पुरस्कार दिया गया। (जन्म-8 मार्च 1879)। भाषा:
विश्व निशानेबाजी के नक्शे पर जसपाल राणा का पहला स्वर्णिम हस्ताक्षर
नयी दिल्ली, 27 जुलाई। देश के निशानेबाजी के इतिहास में 27 जुलाई का दिन एक बड़ा मील का पत्थर बना, जब जसपाल राणा ने इटली के मिलान शहर में 1994 में 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने रिकार्ड स्कोर (569/600) बनाकर तहलका मचा दिया। विश्व निशानेबाजी के नक्शे पर जसपाल राणा का यह पहला स्वर्णिम हस्ताक्षर था। उन्होंने इसके बाद बहुत सी सफलताएं हासिल कर देश का नाम रौशन किया, लेकिन उनका यह पहला सुनहरा कदम हमेशा यादगार रहेगा।
देश दुनिया के इतिहास में 27 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महतवपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
- 1789 : पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्थापना।
- 1862 : अमेरिकी शहर कैंटन में तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।
- 1888 : फिलिप प्राट ने पहले इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
- 1897 : बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये. 1935 : चीन की यांग जी और होआंग नदी में बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत।
- 1982 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा।
- 1987 : खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा।
- 1994 : निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- 1996 : अमेरिका के जार्जिया प्रांत के अटलांटा शहर में आयोजित ओलंपिक खेलों के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बम धमाका।
- 2003 : दुनिया के कोने कोने में तैनात अमेरिकी सैनिकों के मनोरंजन के लिए मशहूर प्रसिद्ध हास्य कलाकार बॉब होप का निधन।
- 2006 : रूसी प्रक्षेपण यान नेपर धरती पर गिरा.
- 1586- सर वाल्टर रैलीफ तम्बाकू को वर्जीनिया से इंग्लैंड लाए।
- 1921- कनाडा के टोरन्टो में सर फ्रैड्रिक बैन्टिंग तथा चाल्र्स बेस्ट ने इंसुलिन का पृथक्करण किया।
- 1772- तीन बड़ी शक्तियों, रुस,ऑस्ट्रिया और फ्रांस के प्रतिनिधियों ने पोलैंड के पहले विभाजन के समझौते पर हस्ताक्षर किये। इन तीनों शक्तियों ने पोलैंड को भ्रष्टचार और विनाश से बचाने के बहाने आपस में बॉट लिया। पोलैंड अब तक विभिन्न देशों के बीच चार बार बंट चुका है।
- 1794 -फ्रांस में मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ। एक वर्ष तक जारी रहने वाली यह स्थिति उस समय आरंभ हुई जब फ्रांस में क्रांति की सफलता के बाद क्रांति के विरोधियों का मुक़ाबला करने के लिए एक विशेष न्यायालय का गठन किया गया किंतु रोबेस्पियर ने जो क्रांति के मुख्य नेताओं में था और सत्ता पर पूर्ण अधिकार करना चाहता था इस अवसर का दुरुपयोग करते हुए अपने विरोधियों का दमन आरंभ कर दिया। उक्त काल में 1 लाख 20 हज़ार लोग बिना मुक़द्दमा चलाए मार दिये गये। जिनमें लावाजि़ए जैसे रसायन शास्त्री और आंद्रे सीने जैसे शायर भी शामिल थे।
- 2002 - उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।
- 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नए प्रतिबंध लगाए।
- 2006 - रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।
- 2007 - आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40 हजार साल पहले पाए जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
- 2008 - सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
- 1881- जर्मन जैव रसायनज्ञ हैन्स फिशर का जन्म हुआ जिन्हें लालरक्त कोशिकाओं के वर्णक हीमिन तथा पौधों के हरे वर्णक क्लोरोफिल के संघटकों पर अनुसंधान करने, खासकर 1929 में हीमिन के संश्लेषण के लिए 1930 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया। (निधन-31 मार्च 1945)
- 1849- ब्रिटिश भौतिकशास्त्री और विद्युत अभियंता जॉन हॉप्किन्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने डायनमो तथा विद्युत चुम्बकीय उपकरणों में विद्युत और चुम्बकत्व के उपयोग पर कार्य किया। सन् 1882 में इन्होंने विद्युत उत्पादन एवं वितरण के लिए तीन तारों की प्रणाली (तीन फेज़) का आविष्कार किया। (निधन-27 अगस्त 1898)
- 1987 -सुप्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी सलीम अली का निधन हुआ, जिन्होंने भारत की जैवविविधता के संरक्षण पर अतुलनीय कार्य किया तथा भारतीय पक्षियों पर कई पुस्तकें लिखीं। (जन्म-12 नवम्बर 1896)
- 1844-अंग्रेज़ शिक्षक जॉन डॉल्टन का निधन हुआ,जिन्होंने द्रव की भौतिक तथा रासायनिक विशेषताओं का अध्ययने करते हुए परमाणु का सिद्धान्त दिया जिसे डाल्टन का परमाण्विक सिद्धान्त कहा जाता है। डेल्टन गैसों के मिश्रण के नियम के जनक हैं। वे रंगों की मिलावट और उन्हें एक दूसरे से अगल करने से सामने आने वाले प्रभाव के खोजकर्ता हैं। (जन्म-6 सितम्बर 1766)। (भाषा)
- 26 जुलाई : आसमान से बरसी आफत, किसी के सपने बह गए किसी के अपने
- नयी दिल्ली, 25 जुलाई : जून का महीना आते आते देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की आहट सुनाई देने लगती है और जुलाई में सावन अपने शबाब पर होता है, लेकिन 2005 में 26 जुलाई के दिन बादलों से बारिश नहीं बल्कि आफत बरसी। देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्से बारिश के इस सितम का शिकार हुए। जो जहां था वहीं थम गया, जिसने कुदरत के इस कहर से मुकाबला करने की कोशिश की, उसे मौत ने लील लिया। लोग कई दिनों तक अपने घरों, दफ्तरों, फैक्टरियों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे। स्कूल कॉलेज बंद करने पड़े और राज्य को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।
- मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार उस दिन महाराष्ट्र में कुल 944 मिमी. (37.17 इंच) बारिश हुई। वर्षा जनित घटनाओं में एक हजार से ज्यादा लोगों की जान गई और इस तेज रफ्तार महानगर को दोबारा अपनी चाल पर वापस लौटने में कई हफ्ते लगे।
- देश दुनिया के इतिहास में 26 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1844: भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म।
- 1876 : कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।
- 1945 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
- 1951 : नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।
- 1953 : कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फ़िदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरूआत।
- 1956 : मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्ज़ा किया।
- 1965 - मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।
- 1974 - फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
- 1997 : श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप जीता।
- 1998 : महानतम महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्यास लिया।
- 2002 : इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष कारावास की सज़ा सुनायी।
- 2005 : मुंबई में अभूतपूर्व बरसात से जनजीवन ठप्प, एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत।
- 2005 : नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
- 2007 : पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
- 2008 : यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।
- 2008 : गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके, 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी।
- 2012 - सीरिया में हिंसक घटनाओं में एक दिन में करीब 200 लोगों की मौत।
- 2013 - पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट, 57 मरे।
- 1969 - वैज्ञानिकों ने चांद के एक पत्थर की जांच परख शुरू की जिसे अपोलो-11 द्वारा धरती पर लाया गया था।
- 1997 - खमेर रूज के नेता पोलपोट को आजीवन कारावास।
- 1998 - महानतम महिला एथलीट जैकी जायानर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्यास लिया।
- 2000 - फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।
- 2002 - इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातो के पुत्र को 15 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनाई। प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।
- 2004 - ईरान के विदेश मंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की। अर्जेन्टीना को हराकर फ़ुटबॉल का कोपा कप ब्राजील ने जीता।
- 2005 - नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
- 2006 - लेबनान में इस्रायल हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गए।
- 2007 - पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
- 2008 - यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नए ग्रह की खोज की।
- 1874 - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितैषी छत्रपति साहू महाराज का जन्म हुआ।
- 1926- अमेरिकी इंजीनियर जोसफ एफ. ऐंजेलबर्गर का जन्म हुआ। जिन्होंने पहले रोबोट का आविष्कार किया। उन्हें अक्सर रोबॉटिक्स का जनक कहा जाता है।
- 1875 - स्विट्जऱलैण्ड के मनोवैज्ञानिक कार्ल जंग का जन्म हुआ, जिन्होंने बहिर्मुखी और अंतर्मुखी व्यवहार की संकल्पना प्रस्तुत की तथा इसे विकसित किया। (निधन-6 जून 1961)
- 1932 ब्रिटेन के उद्योगकर्मी फ्रांसिस ऐडवर्ड ऐल्मोर का निधन हुआ, जिन्होंने अपने भाई ऐलेक्ज़ेन्डर स्टैन्ले ऐल्मोर के साथ मिलकर अयस्कों के सान्द्रण के लिए फेन प्लवन विधि का अविष्कार किया। (जन्म-9 नवम्बर 1864)
- 1941-अमेरिकी मानवविज्ञानी तथा भाषाविज्ञानी बेंजामिन व्हॉर्फ का निधन हुआ,जो एक इंजीनियर के रूप में प्रशिक्षित हुए, पर बाद में इन्होंने मानव विज्ञान पर ही काम किया और अमेरिकी भाषाओं का अध्ययन किया। (जन्म-24 अप्रैल 1897)
- महत्वपूर्ण दिवस- कारगिल विजय दिवस
- भाषा:
- 25 जुलाई : पहले टेस्ट ट्यूब शिशु का जन्म
- नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई की तारीख पर विज्ञान की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज है। दरअसल इसी दिन पहले टेस्ट ट्यूब शिशु का जन्म हुआ था। इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में 1978 में दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का जन्म हुआ। लगभग ढाई किलोग्राम वजन की लुई ब्राउन आधी रात के बाद सरकारी अस्पताल में पैदा हुई। यह प्रणाली दुनियाभर के नि:संतान दंपतियों के लिए एक वरदान साबित हुई और लुई के जन्म की खबर फैलते ही अकेले ब्रिटेन के ही लगभग 5000 दंपति ने इस नयी प्रणाली के जरिए संतान प्राप्त करने की इच्छा जाहिर की। आज यह पद्धति भारत सहित दुनियाभर में प्रचलित है और हर दिन हजारों महिलाएं इसके जरिए गर्भ धारण कर रही हैं।
- देश-दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1689 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1813 : भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता में आयोजित।
- 1837 : इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलतापूर्वक प्रदर्शन।
- 1943 : इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सत्ता छोड़ी, जिसके बाद राजा विक्टर इमैनुएल ने मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को नया प्रधानमंत्री बनाया।
- 1948 : आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।
- 1963 : अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1978 : दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में जन्म।
- 1994 : जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 वर्ष से चल रहा युद्ध समाप्त।
- 2000 : एयर फ्रांस का एक कॉनकार्ड विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त होकर एक होटल पर गिरा। हादसे में 109 विमान यात्रियों के अलावा होटल में मौजूद चार लोग भी जान गंवा बैठे।
- 2007 : प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
- 1978 -इंग्लैण्ड में पहले परखनली शिशु लुइस जॉय ब्राउन का जन्म ओल्ड्हैम में हुआ।
- 1984- रूसी अंतरिक्षयात्री स्वेत्लाना सेवित्स्काया दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं।
- 1994 -जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए, चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती।
- 2001- कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज इंडोनेशिया के नए उप-राष्ट्रपति बने।
- 2004 - पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी रिहा।
- 2007 - प्रतिभा पाटिल ने भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
- 2008 - उत्तर-पूर्व इराक में महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोग मारे गए।
- 1929- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का जन्म हुआ।
- 1920 -वैज्ञानिक रोज़लिण्ड फ्रैंकलिन का जन्म हुआ, जिन्होंने डी.एन.ए. की आण्विक संरचना की खोज में योगदान दिया। उन्होंने एक्स-रे विवर्तन के जरिए फोटोग्राफ लिये। जब वॉटसन ने वे फोटोग्राफ देखे तो उन्होंने उसकी संरचना डबल हेलिक्स बताई। (निधन-16 अप्रैल 1958)
- 1889-कनाडा के चिकित्सक और भौतिक मानविज्ञानी डेविडसन ब्लैक का जन्म हुआ, जिन्होंने एक प्राचीन मनुष्य के वजूद का पता लगाया जिसे पीकिंग मानव के नाम से जाना जाता है। उन्हें मानव के अवशेष पीकिंग में 1927 से 30 के बीच मिले जिन्हें आज होमो इरेक्टस के नाम से जाना जाता है। (निधन-15 मार्च 1934)
- 1843-स्कॉटलैण्ड के रसायनज्ञ और आविष्कारक चाल्र्स मैसिन्टश निधन हुआ, जिन्होंने रबर से निर्मित जलरोधी वस्त्रों का आविष्कार किया। आज रेनकोट के निर्माण में इनका ही योगदान माना जाता है। (जन्म-29 दिसम्बर 1766)
- 1940 - अमेरिकी रसायनज्ञ हर्बर्ट काल्हुन रीड का निधन हुआ, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय रूप से पहचान दिलाई और चमड़ा उद्योग के विकास में योगदान दिया।(जन्म-16 अक्टूबर 1873)
- 24 जुलाई : एस विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनी
- नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) । शह और मात के खेल शतरंज में अपने धैर्य से प्रतिद्वंद्वी को गलती करने पर मजबूर करने वाली एस विजयलक्ष्मी ने वर्ष 2000 में 24 जुलाई के दिन देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर होने का गौरव हासिल किया था।
- 25 मार्च 1979 को जन्मी विजयलक्ष्मी ने बड़ी कम उम्र से ही शतरंज के टूर्नामेंट जीतना शुरू कर दिया था। राष्ट्रीय खिताब के अलावा वह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने फन का लोहा मनवाने में कामयाब रही और वर्ष 2000 में उन्हें देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल हुआ।
- देश दुनिया के इतिहास में 24 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1793 : फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया।
- 1823 : चिली में दास प्रथा समाप्त हुई।
- 1870 : अमेरिका में पहली रेल सेवा की शुरुआत।
- 1890 : सोवा बाजार क्लब ने पहली बार किसी इंग्लिश फुटबाल टीम :ईस्ट सरे: के खिलाफ जीत दर्ज की।
- 1911 : हैरम बेहन द्वारा माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु को खोज निकाला गया।
- 1923 : लौसन की संधि। स्विट्जरलैंड में ग्रीस, बुल्गारिया और प्रथम विश्व युद्ध में शामिल अन्य देशों के बीच हुई इस संधि के द्वारा आधुनिक तुर्की की सीमाओं को व्यवस्थित किया गया।
- 1932 : रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना।
- 1938 : इंस्टेंट काफी की खोज हुई।
- 1969 : अपोलो 11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर वापिस लौटा।
- 1974 : अमेरिका की शीर्ष अदालत ने देश के तत्कालीन राष्ट्रपति निक्सन को वाटरगेट मामले से जुड़़े सभी टेप जांच एजेंसियों के हवाले करने का आदेश दिया।
- 1987 : मशहूर उपन्यासकार जेफऱी आर्चर ने डेली स्टार अखबार के खिलाफ लाखों पाउंड का मानहानि का मुक़दमा जीता ।
- 1989 : लोकसभा में विपक्ष के लगभग सभी सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
- 1999 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।
- 2000 : एस विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनी।
- 2005 : कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच आम सहमति बनी।
- 1911-हाइरैम बिंघम ने अमेरिका की इंका सभ्यता के विलुप्त शहर विल्कापैम्पा की खोज की, जिसे आज माचू पिच्चू के नाम से जानते हैं।
- 1938 -नेस्ले कंपनी ने नेस्कैफे नाम से इन्स्टैण्ट कॉफी स्विटजऱलैण्ड में बेचना शुरू किया।
- 1999 - ब्रिटेन के लिवरपुल में प्रथम सार्वभौमिक महिला धर्मसभा का आयोजन, अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।
- 2002 - यूरोपियन यूनियन ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में 3.20 करोड़ यूरो अतिरिक्त देने का निर्णय लिया।
- 2004 - इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया।
- 2005 - कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति बनी।
- 2006 - प्यूर्टो रिको की सुन्दरी जुलेखा रिवेरा मेंडोजा गिस यूनिवर्स, 2006 चुनी गईं।
- 2008 - फ्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।
- 1937 - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता मनोज कुमार का जन्म हुआ।
- 1985 - प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी का जन्म हुआ।
- 1911 - प्रसिद्ध बांसुरी वादक पन्नालाल घोष का जन्म हुआ।
- 1980 - भारतीय अभिनेता उत्तम कुमार का निधन हुआ।
- 1886- ंग्रेज़ रसायनज्ञ और खगोलशास्त्री सर विलियम डी विवेलेस्ली का जन्म हुआ, जिन्होंने रंगीन फोटोग्राफी तथा रंग-दर्शन का अन्वेषण किया। (निधन-3 दिसम्बर 1920)
- 1974 -अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री सर जेम्स चैड्विक का निधन हुआ, जिन्हें न्यूट्रॉन की खोज करने के लिए 1935 में नोबेल पुरस्कार मिला। इन्होंने अल्फा कण के प्रकीर्णन तथा परमाणु की संरचना पर काफी काम किया। (जन्म-20 अक्टूबर 1891)
- 1951- अमेरिकन रसायनशास्त्री अल्बर्ट कूम्ब्स बार्नेस का निधन हुआ, जिन्होंने एन्टिसेप्टिक ऐर्गास्टेरॉल (1902) की खोज की। यह एक सिल्वर-प्रोटीन यौगिक है जो जलीय घोल में इस्तेमाल होता है। बार्नेस का सोचना था कि वह अपने कार्यों द्वारा नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर बना सकते हैं। (जन्म-2 जनवरी 1872)
- 1798- ईसवी को मिस्र के नगर क़ाहेरा में नेपोलियन की सेनाएं प्रविष्ट हुई और यह यह नगर फ्रांसीसी सेना के नियंत्रण में चला गया। इस प्रकार मिस्र में ममालीक शासन श्रृंखला का अंत कर दिया गया। नेपोलियन की सेना ने आधुनिक शस्त्रों और चालों का प्रयोग करते हुए इसकंदरिया बंदरगाह पर नियंत्रण कर लेने के बाद मिस्र की राजधानी क़ाहेरा की ओर प्रगति की। क़ाहेरा के शासक मुराद बेग ने अपनी सेना के साथ नगर के बाहर मोर्चा बनाया। जब नेपोलियन की सेना उस स्थान पर पहुंची तो ज़ोरदार लड़ाई हुई इस लड़ाई में भी नेपोलियन की सेना अपने आधुनिक शस्त्रों के चलते जीत गई।
- 1829-विलियम आस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफर के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया जो एक तरह से टाइपराइटर का ही प्रारंभिक प्रारूप था।
- 1937 -पीयूष (पिट्यूटरी) ग्रंथि से हार्मोन पृथक करने की घोषणा की।
- 1998 - सं.रा. अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोडऩे के लिए आदेश दिया।
- 1999 - मोरक्को के शाह हसन का निधन।
- 2000 - व्यापक घोषणाओं के साथ नागो में हुए समूह-8 का 26वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
- 2001 - मेघावती सुकर्णो पुत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।
- 2005 - मिस्र के शर्म अल-शेख़ और नामा बे के कुछ होटलों में बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गए।
- 2007 - अफग़़ानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद जहीरशाह का निधन।
- 2008 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामबरन यादव को अपना इस्तीफ़ा सौंपा।
- 1856 - गणितज्ञ, दार्शनिक और उग्र राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ।
- 1906 - स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म हुआ।
- 1932 - भारतीय अभिनेता और फि़ल्म निर्देशक महमूद का जन्म हुआ।
- 2012 -स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का निधन हुआ।
- 1798 - स्वीट्जऱलैंड के इतिहासकार और लेखक जूलियो ब्रान्डन्सन का जन्म हुआ। उन्होंने शिक्षा प्राप्ति के बाद इतिहास के बारे में अनुसंधान आरंभ किया। उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं जिनमें युद्ध भडक़ने के कारण और योरोप का इतिहास आदि का नाम लिया जा सकता है । वर्ष 1963 में उनका निधन हुआ।
- 1886 - जर्मन भौतिकशास्त्री वाल्टर स्कॉट्की का जन्म स्विट्जऱलैण्ड में हुआ, जिनके ठोस अवस्था भौतिकी में किए गए अनुसंधान से अनेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विकास में मदद मिली। उन्होंने स्कॉट्की प्रभाव की खोज की। (निधन-4 मार्च 1976)
- 1916 -स्कॉटलैण्ड के रसायनज्ञ सर विलियम रैमसे का निधन हुआ, जिन्होंने नियॉन, क्रिप्टान और ज़ेनॉन जैसी अक्रिय गैसों की खोज की। (जन्म-2 अक्टूबर 1852)
- 1968- अंग्रेज़ शरीर क्रिया विज्ञानी सर हेनरी हैलेट डेल का निधन हुआ, जिन्होंने 1914 में एर्गाट नामक कवक से तंत्रिका संचारक ऐसिटाइलकोलीन नामक रसायन अलग किया। (जन्म-9 जून 1875)।
- 22 जुलाई : अंतरिक्ष विज्ञानियों के लिए बड़ा दिन, चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण
- नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) अंतरिक्ष की गहराइयों और चांद तारों की चाल पर नजर रखने वालों के लिए 22 जुलाई का दिन इतिहास में एक बड़ी घटना के साथ दर्ज है। दरअसल 2019 को आज ही के दिन चंद्रमा के अनछुए पहलुओं का पता लगाने के लिए चंद्रयान-2 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से शान के साथ रवाना किया गया। इसे ‘बाहुबली’ नाम के सबसे ताकतवर और विशाल राकेट जीएसएलवी-मार्क ।।। के जरिए प्रक्षेपित किया गया। इसे देश के अंतरिक्ष इतिहास की एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा गया।
- देश दुनिया के इतिहास में 22 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1731 : स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1918 : भारत के पहले कुशल पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के समय लंदन में जर्मनी से हुई लड़ाई में मारे गए।
- 1969 : सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
- 1981 : भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने कार्य करना शुरू किया।
- 1988 : अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।
- 1999 : अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।
- 2001 : शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने 2001 : समूह-आठ के देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।
- 2003 : इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए।
- 2012 प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 2019: श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण।
- 1915 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली के पहाड़ी क्षेत्र इज़ोन्ज़ो में इटली और आस्ट्रिया की सेना के मध्य भयानक युद्ध हुआ। इस युद्ध में इटली की सेना ने जो संयुक्त देशों की पंक्ति में शामिल थी जर्मनी के घटक ऑस्ट्रिया की सेना से युद्ध किया। यह लड़ाई वर्ष 1915 के अगस्त महीने की 15 तारीख़ तक जारी रही। इसमें 70 हज़ार लोग मारे गए जिनमें अधिकतर इतलवी थे किंतु इस युद्ध में ऑस्ट्रिया को पराजय हुई।
- 1933 -विली पोस्ट ने पहली बार अपने विमान से अकेले दुनिया का भ्रमण किया।
- 1961- फ्रांस की सेना ने टयूनेशिया की पूर्वोत्तरी बंदरगाह बिज़र्ट पर आक्रमण किया और दोनों के मध्य भयानक युद्ध आरंभ हो गया। 1956 में टयूनेशिया के स्वतंत्र हो जाने के बाद भी फ्रांस ने सैनिक छावनी के रुप में इस बंदरगाह को अपने पास ही रखा किंतु टयुनेशिया ने साढ़े सात सौ जियालों का बलिदान देकर इस बंदरगाह को छुड़वा लिया।
- 1989- टोनी ऐलियेन्जिना 11 वर्ष की उम्र में विश्व भ्रमण करने वाले सबसे छोटे विमानचालक बने।
- 1999 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।
- 2001 - शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने, समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।
- 2004 - शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ़्तार।
- 2005 - आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चाल्र्स डे-मेंसेज को मार गिराया।
- 2008 - पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने एक अदालत में अपने खिलाफ लगे प्रतिबंधों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।
- 2009 - इस दिन लगा सूर्यग्रहण 29वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण था।
- 1923-प्रसिद्ध पाश्र्व गायक मुकेश का जन्म हुआ।
- 1933 - भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त का निधन हुआ।
- 1822-ऑस्ट्रिया के अग्रणी आनुवांशिकविद ग्रेगर मेण्डल का जन्म हुआ, जिन्होंन अपनी युवावस्था ब्रन में ऑगस्टेनियन मठ में एक पादरी के रूप में बिताई। बाद में उन्होंने मटर के पौधे पर अपने प्रयोग किए और आनुवांशिकता के नियम दिए। वे प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने आनुवांशिकी विज्ञान की गणितीय नींव रखी। (निधन-6 जनवरी 1884)
- 1888-अमरीकी जैव रसायनज्ञ सेल्मन अब्राहम वाक्समन का यूक्रेन में जन्म हुआ, जो मृदा जीवाणु विज्ञान के शुरुआती वैज्ञानिकों में एक थे।
- 1809-स्विस प्रकृतिविद् तथा वनस्पति विज्ञानी जीन सेनेबियर का निधन हुआ, जिन्होंने साबित किया कि हरे पौधे कार्बन डाईआक्साइड लेते हैं और आक्सीजन छोड़ते हैं। (जन्म-6 मई 1742)
- महत्वपूर्ण दिवस-राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस।
- 21 जुलाई : प्रतिभा पाटिल के रूप में देश को मिलीं पहली महिला राष्ट्रपति
- नयी दिल्ली, 21 जुलाई : देश की महिलाओं के लिए 21 जुलाई का दिन खुश होने की एक खास वजह लेकर आया। 15 बरस पहले इसी दिन देश को प्रतिभा पाटिल के रूप में पहली महिला राष्ट्रपति मिलीं।
- 19 दिसंबर 1934 को जन्मीं प्रतिभा देवीसिंह पाटिल 2007-2012 तक देश की 12वीं राष्ट्रपति बनीं, वह देश का यह सर्वोच्च संवैधानिक पद ग्रहण करने वाली पहली महिला थीं।
- वह 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में विजयी रहीं और 25 जुलाई 2007 को उन्हें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
- देश-दुनिया के इतिहास में 21 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1883 : कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर की शुरुआत हुई।
- 1884 - लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
- 1888 : ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए, जिससे परिवहन के साधनों की गति बढ़ी।
- 1904 : 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में 4607 किलोमीटर लम्बी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा।
- 1940 : सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।
- 1960 - श्रीलंका (तब सीलोन) में सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 1962 : भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध।
- 1963 : काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।
- 1988 : भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण।
- 2007 : वाशिंगटन में चार दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।
- 2007 : प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
- 2008 : नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
- 2013 : बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।
- आज का इतिहास 21 जुलाई
- 1888- ब्रिटेन के अविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब पहिया तैयार किया जिससे परिवहन साधनों की गति बढ़ी।
- 1969 - अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग एवं एडविन एल्ड्रिन चन्द्रमा पर उतरे।
- 1955-इयान डॉनल्ड ने पहली बार अल्ट्रासाउन्ड तकनीक का उपयोग चिकित्सकीय निदान में किया।
- 2000 -तीसरे किस्म के एक नए न्यूट्रीनो कण टाउ न्यूट्रीनों की खोज की घोषणा की गई।
- 2004 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फिलीस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।
- 2007 - वांशिगटन में चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।
- 2008 - नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
- 1930 - भारतीय कवि और फि़ल्मी गीतकार आनंद बख्शी का जन्म हुआ।
- 1906 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष वोमेश चन्द्र बनर्जी का जन्म हुआ।
- 2001- प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन का निधन हुआ।
- 2009 - भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का निधन हुआ।
- 1810 -फ्रांसीसी रसायनशास्त्री तथा भौतिकशास्त्री हेनरी विक्टर रेग्नॉल्ट का जन्म हुआ, जो गैस की विशेषताओं पर अपने कार्य के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ठोस, द्रव तथा गैस, तीनों की विशिष्ट ऊष्मा पर प्रयोग किए। (निधन-1878)
- 1694 - स्वीडन के रसायनज्ञ जार्ज ब्रैन्ड्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने एक अनजान धातु की खोज की, तथा बाद में चलकर सन् 1730 में उसे पृथक किया और कोबाल्ट नाम दिया। (निधन-29 अप्रैल 1768)
- 1926-अमेरिकी सिविल इंजीनियर वाशिंगटन रीबलिंग का निधन हुआ, जिनकी देखरेख में 1833 में न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन पुल का निर्माण हुआ। (जन्म-26 मई 1837)
- 1998- अंतरिक्ष में जाने वाले अमेरिका के पहले व्यक्ति ऐलन शेपर्ड का निधन हुआ, जिन्होंने 5 मई 1961 को अंतरिक्ष में जाने का गौरव प्राप्त किया। (जन्म-18 नवम्बर 1923) ।
- 1822 -फ्रांस के विख्यात रसायनशास्त्री केन्ट क्लोड लुईस गर्टले का निधन हुआ। वह सन 1748 ईसवी में जन्मे और अपनी पूरी आयु उन्होंने रसायनशास्त्र के अध्ययन और अनुसंधान कार्य में बिताई। वह व्सतुओं को रंग विहीन बनाने की कलोरीन की विशेषता का पता लगाने में सफल हुए उन्होंने इस रसायनिक पदार्थ को रंगे हुए कपड़ों को सफेद करने के लिए प्रयोग किया। इसी के साथ उन्होंने कुछ दूसरे रसायन पदार्थों के बारे में भी मूल्यवान अनुसंधान कार्य हैं। भाषा
- 20 जुलाई : चांद की सतह पर मनुष्य का पहला कदम
- नयी दिल्ली, 19 जुलाई। इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई की तारीख एक खास घटना के साथ दर्ज है। दरअसल यह वही तारीख थी जब नील आर्मस्ट्रांग के रूप में किसी इंसान ने पहली बार चंद्रमा की सतह पर कदम रखा।
- 16 जुलाई को अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में स्थित जॉन एफ कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से उड़ा नासा का अंतरिक्ष यान अपोलो 11 चार दिन का सफर पूरा करके 20 जुलाई 1969 को इंसान को धरती के प्राकृतिक उपग्रह चांद पर लेकर पहुंचा। यह यान 21 घंटे 31 मिनट तक चंद्रमा की सतह पर रहा।
- देश-दुनिया के इतिहास में 20 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1654 : आंग्ल-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।
- 1810 : बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने खुद को स्पेन से अलग कर स्वतंत्र घोषित किया।
- 1847 : जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की।
- 1903 : फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।
- 1951 : जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला प्रथम यरुशलम में हमले में मारे गये।
- 1956 : फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।
- 1969 : नील आर्मस्ट्रांग के रूप में मानव ने चंद्रमा की सतह पर पहला कदम रखा।
- 1997 : तीस्ता नदी जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता।
- 2002 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच विमान सेवा की शुरुआत।
- 2005 : कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी। वह ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना।
- 2007 : पाकिस्तान के शीर्ष न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी की पद पर दोबारा बहाली का फैसला सुनाया।
- 1969-अपोलो-11 के अंतरिक्षयात्रियों नील आर्मस्ट्रांग तथा ऐड्विन ऐल्ड्रिन ने पहली बार चन्द्रमा पर क़दम रखे।
- 1974-तुर्की की सेना ने साइप्रस के तुर्क क्षेत्रों पर जो इस क्षेत्र का उत्तरी भाग है कब्ज़ा कर लिया । साइप्रस में तुर्क और यूनानी नागरिकों के बीच लम्बे समय से विवाद जारी रहा इस बीच तुर्की ने साइप्रस के तुर्की और यूनान ने यूनानियों का समर्थन किया। साइप्रस के राष्ट्रीय गारद के विद्रोह और यूनानियों के शासक असकफ़़ माकारयोस के अपदस्थ हो जाने के कारण तुर्की की सेना के बहाना मिल गया और उसने उत्तरी साइप्रस के तुर्क क्षेत्रों पर जो देश के क्षेत्रफल का 40 प्रतिशत है, कब्ज़ा कर लिया। इस प्रकार यह क्षेत्र तुर्क और यूनानी दो भागों में बंट गया। उत्तरी भाग पर अब भी तुर्की का अधिकार है। दोनों ही भागों के एकीकरण के लिए प्रयास निरंतर जारी हैं।
- 1976-अमेरिका के अंतरिक्ष यान वाइकिंग-1 लैन्डर 20 अगस्त 1975 को मंगल की धरती पर उतरा।
- 1997- तीस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता।
- 1999 - यू.आर. राव (भारत) यूनिस्पेस-3 (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित, स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन।
- 2002 - उत्तर व दक्षिण कोरिया ने आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की।
- 2007 - पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त किये गए मुख्य न्यायाधीश इफ़्ितख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का निर्णय दिया।
- 2008 - अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।
- 1972 - पाश्र्व गायिका गीता दत्त का निधन हुआ।
- 1804 -अंग्रेज़ पुराजन्तु विज्ञानी सर रिचर्ड ओवेन का जन्म हुआ, जो जीवाश्म जन्तुओं के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने डायनासोर शब्द दिया जिसका शाब्दिक अर्थ होता है भयानक छिपकली। (निधन-18 दिसम्बर 1892)
- 1897-स्विस रसायनज्ञ टैडियस रीक्सटीन का जन्म हुआ, जिन्होंने फिलिप एस. हेन्च तथा ऐडवर्ड सी. कैन्डेल के साथ ऐड्रीनल कॉर्टेक्स के हार्मोन पर अध्ययन करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1937 -इटली के अन्वेषक गुग्लिएल्मो मार्कोनी का निधन हुआ, जो एक भौतिकविद् भी थे। उन्होंने वायरलेस टेलीग्राफी की खोज की जिसे आज रेडियो कहा जाता सन् 1909 में उन्हें कार्ल फर्डीनैंड ब्राउन के साथ नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 25 अप्रैल 1874)
- 1819-स्कॉटलैंड के गणितज्ञ भौतिकीविद् तथा भूगोलशास्त्री जॉन प्लेफेयर का निधन हुआ, जो अपने उस सिद्धान्त के लिए जाने जाते हैं कि जिसके अनुसार- कोई दो सीधी प्रतिच्छेदित रेखाएं एक साथ किसी तीसरी सीधी रेखा के समान्तर नहीं हो सकतीं। (जन्म 10 मार्च 1748) (भाषा)
- 19 जुलाई : देश के 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण
- नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) देश के बैंकिंग इतिहास में 19 जुलाई को महत्वपूर्ण माना जाता है। दरअसल तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 19 जुलाई, 1969 को 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था। इन बैंकों पर अधिकतर बड़े औद्योगिक घरानों का कब्ज़ा था। राष्ट्रीयकरण का दूसरा दौर 1980 में आया, जिसके तहत सात और बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
- देश-दुनिया के इतिहास में 19 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1827 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का जन्म।
- 1848 : न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में पहले महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन।
- 1870 : फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1900 : फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली। दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।
- 1940 : एडोल्फ हिटलर ने ग्रेट ब्रिटेन को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया।
- 1969 : अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्राँग और एडविन एल्ड्रीन ने यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।
- 1969 : भारत सरकार ने देश के चौदह बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।
- 1974 : क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से नई दिल्ली लाया गया।
- 2001: नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2003 : रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
- 2004 : तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
- 2005 : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
- 2008 : अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।
- 2021: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में यात्री बस की ट्रक से टक्कर में 31 लोगों की मौत हुई।
- 2021: इंग्लैंड में लॉकडाउन, मास्क लगाने की अनिवार्यता और कोविड संबंधी पाबंदियों को एक साल बाद हटाया गया।
- 1935 -पहला पार्किंग मीटर ओक्लाहोमा शहर में लगा।
- 1995 - रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही समप्रभु गणराज्य का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न।
- 2001 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया; ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफग़़ानिस्तान में प्रतिबंधित।
- 2003 - रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
- 2004 - तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ्रैंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
- 2005 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
- 2006 - लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।
- 2007 - इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।
- 2008 - अमेरिका ने प्रशांत महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।
- 1827- स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे का जन्म हुआ।
- 1814 -अमेरिकी हथियार निर्माता सैम्युअल कोल्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने कोल्ट रिवाल्वर का निर्माण किया जिसे रिवॉल्वर कहा जाता है। पहले उन्होंने लकड़ी की रिवाल्वर बनाई, फिर उन्होंने धातु के नमूने बनाए। (निधन- 10 जनवरी 1862)
- 1846- अमेरिकी भौतिकशास्त्री और खगोलशास्त्री ऐडवर्ड चाल्र्स पिकरिंग का बोस्टन में जन्म हुआ, जिन्होंने तारों का परिमाण ज्ञात करने के लिए मेरिडियन फोटोमीटर का उपयोग करना शुरू किया। (निधन-3 फरवरी 1919)
- 1999-आस्ट्रिया में जन्मे अमेरिकी चिकित्सक और कैंसर शोधकर्ता लडविग ग्रॉस का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1950 में चूहों पर शोध करके बताया कि विषाणुओं का संक्रमण भी कैंसर का कारण हो सकता है। (जन्म-11 सितम्बर 1904)
- 1937-अमेरिकी अन्वेषक जॉर्ज सैफॉर्ड पार्कर का निधन हुआ, जिन्होंने फॉउन्टेन पेन को और विकसित किया तथा पार्कर पेन कम्पनी की नींव रखी। (जन्म-1 नवम्बर 1863)।
- 18 जुलाई: ब्रिटेन के सम्राट ने भारत स्वतंत्रता विधेयक को मंजूरी प्रदान की
- नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) हर दिन इतिहास के झरोखों से अतीत का सफर करते हुए आज हम साल के 199वें दिन पर आ पहुंचे हैं। अब इस साल के 166 दिन बाकी हैं। 18 जुलाई का दिन भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में महत्वपूर्ण है। तीन जून 1947 को प्रस्तुत की गई माउंटबेटन योजना के आधार पर ब्रिटिश संसद में चार जुलाई, 1947 को भारत स्वतंत्रता विधेयक पेश किया गया था।
- इसे 18 जुलाई, 1947 को सम्राट ने मंजूरी प्रदान की। यह विधेयक स्वतंत्र भारत के स्वरूप के निर्धारण के लिए था और इसी में भारत की आजादी की तारीख 15 अगस्त 1947 तय की गई थी।
- इसी के तहत विभाजन के बाद भारत और पाकिस्तान की सीमाएं निर्धारित करने के लिए एक सीमा आयोग के गठन की बात कही गई थी और इसी के तहत पंजाब और बंगाल के विभाजन का प्रावधान किया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 18 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…
- 1290: इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
- 1630: स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।
- 1743: साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
- 1781: ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
- 1857: बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना।
- 1872: ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किया जाता था। 1918: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म।
- 1947: ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट द्वारा मंजूरी दी गई।
- 1951: उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
- 1955: परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया।
- 1963: सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल।
- 1968: कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में इंटेल कॉर्पोरेशन की स्थापना।
- 1977: वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
- 1980: पूर्ण रूप से भारत में निर्मित उपग्रह 'रोहिणी-1' पृथ्वी की कक्षा में स्थापित।
- 1985: सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 2012: किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया।
- 2012: भारत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का निधन।
- 871- नवीं शताब्दी में ब्रिटेन और डेनमार्क के मध्य 25 वर्षीय युद्ध आरंभ हुआ। इस युद्ध में ब्रिटेन के युवा राजा ग्रेट अलफ्रेड के हाथ में सेना की कमान थी। यद्यपि इस युद्ध के आरंभ में डेनमार्क की सेना ने ब्रिटेन पर आक्रमण करके उसके बहुत बड़े भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया किन्तु 25 वर्षों तक जारी इस युद्ध में अंतत: विजय ब्रिटेन की हुई।
- 1783- ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया। उन्होंने टेलिस्कोप द्वारा जो उन्होंने स्वयं ही बनाया था, ग्रह देख रहे थे जिसके दौरान उन्हें पता चला कि आकाशगंगा ऐसे ग्रहों का महान समूह है कि सौरमंडल उसका बहुत छोटा सा भाग है। हरशल ने इसी प्रकार कई अन्य ग्रहों की खोज की। वर्ष 1822 में उनका 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- 1947 - भारतीय स्वाधीनता अधिनियम अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली।
- 1973 - अफग़़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना।
- 1980 - भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया। टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।
- 1994 - ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।
- 1999 - विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन, फिलीस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की क़ैद के बाद इस्रायल ने आज़ाद किया।
- 2000 - रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
- 2002 - तेल अवीव में बम विस्फोट में 6 मरे, 40 घायल। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए। सडक़ों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की।
- 2003 - वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नए गर्वनर बने।
- 1986 -टाइटैनिक जहाज़ के अवशेषों के बारे में और जानकारियां मिलीं।
- 1994-कृत्रिम गर्भाधान द्वारा इटली की 62 वर्षीया रोज़ाना डेला कॉर्टे को पुत्र की प्राप्ति हुई।
- 1635- अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री राबर्ट हुक का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रत्यास्थता के नियम दिए, जिन्हें हुक के नियम के रूप में जाना जाता है। ये एक कलाप्रवीण वैज्ञानिक थे जिनके अनुसंधान का क्षेत्र बहुत व्यापक था। (निधन-3 मार्च 1703)
- 1931-जर्मन वैज्ञानिक ऑस्कर मिनकोस्की का निधन हुआ, जिन्होंने पता लगाया कि शरीर में वसा का उपापचय कैसे होता है। यह ज्ञात करने के बाद सन् 1889 में ऑस्कर मिनकोस्की तथा जोसफ वॉन मेरिंग ने मधुमेह में अग्न्याशय की भूमिका का रहस्योद्घाटन किया। (जन्म-13 जनवरी 1858)
- 1990- अमेरिकी चिकित्सक कार्ल आगस्टस मैनिंगर का निधन हुआ, जिन्होंने बीसवीं सदी में अपने पिता तथा भाई के साथ मिलकर मनोचिकित्सक उपचार की शुरुआत की। (जन्म-22 जुलाई 1893)।
- 17 जुलाई 2020 : कोविड-19 के मामलों का आंकड़ा पहुंचा दस लाख के पार
- नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) वर्ष 2019 के अंतिम महीनों में एक काली छाया की तरह पूरी दुनिया पर छा जाने वाले कोविड-19 का प्रकोप पिछले ढाई साल से भी ज्यादा समय से कहीं कम तो कहीं ज्यादा बना हुआ है। दो वर्ष पहले 17 जुलाई 2020 को इस बीमारी के कुल मरीजों की संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई थी। देश में बीमारी के प्रसार का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि संक्रमितों की संख्या को नौ लाख से दस लाख तक पहुंचने में मात्र तीन दिन का समय लगा।
- अन्य घटनाओं की बात करें तो देश के इतिहास में 17 जुलाई का दिन महिलाओं के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही वह दिन है जब 1948 में महिलाओं को भी प्रशासनिक सेवा और पुलिस सेवा सहित तमाम सार्वजनिक सेवाओं के लिए होने वाली परीक्षाओं में भाग लेने की पात्रता मिली। इससे पहले तक इन सेवाओं पर सिर्फ पुरुषों का अधिकार था।
- देश और दुनिया के इतिहास में 17 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1489 : निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
- 1549 : यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को निकाला गया।
- 1712 : इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1850 : हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
- 1893 : इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
- 1919 : यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई।
- 1929 : सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।
- 1943 : ब्रिटेन की रॉयल एअर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।
- 1948 : भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की पात्रता मिली।
- 1950 : पंजाब के पठानकोट शहर के पास भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना।
- 1987 : ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।
- 1995 : फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।
- 2006 : अंतरिक्ष यान डिस्कवरी अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर कैप कैनबरा (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में सकुशल उतरा।
- 2008 : अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों और हेलीकॉप्टरों से हमला किया।
- 2018 : हिंदी सिने जगत की जानी-मानी अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन।
- 2020 : भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 34,956 मामले आने के साथ ही बीमारी से संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई। महज तीन दिन के भीतर मरीजों की तादाद में एक लाख का इजाफा।
- 1970- थॉमस सैंट ने सिलाई मशीन के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 1994 -धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।
- 1968-इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया और राष्ट्रपति अब्दुर्रहमान आरिफ़ को अपदस्थ कर दिया।
- 1998-जीव वैज्ञानिकों ने सिफिलिस के जीवाणु ट्रीपेनोमा पैलिडम के जीनोम को सीक्वेंसिग की।
- 2002 - रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
- 2003 - उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।
- 2006 - कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
- 2008 -अफग़़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।
- 1790 -स्काटलैंड के दार्शनिक और अर्थ शास्त्री एडम स्मिथ का निधन हुआ। वह सन 1723 ईसवी में जन्मे। उन्हें नवीन अर्थ शास्त्र का जनक कहा जाता है वह आर्थिक स्वतंत्रता, व्यक्तिगत हित और व्यवसाय के सही विभाजन जैसे विचारों के पक्षधर थे।
- 1992 - भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फि़ल्म निर्माता कानन देवी का निधन हुआ।
- 1827-अंग्रेज़ रसायनज्ञ और सेना के विस्फोटक विशेषज्ञ सर फ्रेड्रिक आगस्टस ऐबेल का जन्म हुआ, जिन्होंने सर जेम्स डेवर के साथ कॉर्डाइट (1889) की खोज की। यह धुआंरहित बारूद बाद में चलकर ब्रिटेन की सेना के बहुत काम आया। (निधन-6 सितम्बर 1902)
- 1920-स्वीडन के इंजीनियर नील्स बोह्लिन का जन्म हुआ, जिन्होंने कंधों तथा जांघों की तीन पिन वाली सीटबेल्ट का आविष्कार किया जो आज गाडिय़ों में लोगों की सुरक्षा के लिए लाभदायक है। (निधन-26 सितम्बर 2002)
- 1794-ब्रिटिश चिकित्सक, रसायनज्ञ और आविष्कारक जॉन रीबक का निधन हुआ, जो सबसे ज़्यादा जेम्स वॉट के साथ पहले व्यावसायिक प्रायोगिक संघनक ऊष्मीय इंजन के निर्माण में सहायता की। (जन्म-1718)
- 1998-ब्रिटेन के गणितज्ञ सर माइकल जेम्स लाइटहिल का निधन हुआ, जिन्होंने सुपरसोनिक ऐरोफॉयल सिद्धान्त तथा ऐरोकॉस्टिक के बारे में बताया, जो आगे चलकर कॉनकॉर्ड सुपरसोनिक जेट के निर्माण में सहायक रहा। (जन्म 23 जनवरी 1924)।
- 1606- डच चित्रकार और नक्काशीकार रेम्ब्रान्ट हरमेंसजन वन रिज्म का जन्म नीदरलैंड में हुआ था , जिन्होंने योरोपियन कला की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
- 1783- भाप की पहली नाव (स्टीमबोट) पायरोस्केफ का परीक्षण फ्रान्स में किया गया।
- 1941- हॉवर्ड फ्लोरी और नॉर्मन हीटले ने पेनिसिलिन का व्यापक तौर पर निर्माण किया।
- 1999 - चीन द्वारा न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की स्वीकारोक्ति।
- 2000 - सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त।
- 2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई।
- 2004 - माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की।
- 2005 - श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।
- 2008 - नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियां तथा नई सरकार के गठन पर सहमति बनी।
- 1883 - प्रसिद्ध भारतीय व्यावसायी जमशेद जी जीजाभाई का जन्म हुआ।
- 1885 - आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का जन्म हुआ।
- 1903 - भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे के. कामराज का जन्म हुआ।
- 1909 - आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म हुआ।
- 1967 - मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन हुआ।
- 1808 - ब्रिटेन के औद्योगिक रूपरेखाकार, म्यूजिय़म के निदेशक, लेखक सर हेनरी कोल का जन्म हुआ, जिन्होंने पहले व्यावसायिक क्रिसमस कार्ड का प्रतिपादन किया। उन्होंने कला तथा विज्ञान की शिक्षा के विकास में कार्य किया। (निधन-18 अप्रैल 1882)
- 1922- अमेरिकी भौतिकशास्त्री लियॉन मैक्स लीडरमैन का जन्म हुआ, जिन्होंने म्युआन तथा न्यूट्रीनो की खोज तथा उनके अध्ययन के लिए मेल्विन श्वार्ट्ज़ और जैक स्टीनबर्गर के साथ सन् 1988 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1939 -स्विस मनोचिकित्सक यूजीन ब्ल्यूलर का निधन हुआ, जिन्होंने मानसिक बीमारियों को समझने में अहम योगदान दिया। उन्होंने एक खास मानसिक रोग के लिए स्किज़ोफ्रीनिया पद दिया, जिसे पहले डीमेन्टिया प्रीकॉक्स के नाम से जाना जाता था। (जन्म-30 अप्रैल 1857)
- 1930 अमेरिकी चिकित्सक रॉबर्ट अर्नेस्ट हाउस का निधन हुआ, जिन्होंने स्कोपोलमीन हाइड्रोब्रोमाइड के इंजेक्शन का इस्तेमाल ट्रूथ सीरम अर्थात सच बताने वाले द्रव के रूप में इस्तेमाल किया। (जन्म-3 अगस्ट 1875)
- 14 जुलाई : मशीन से बर्फ जमाने का पहली बार हुआ प्रदर्शन
- नयी दिल्ली, 14 जुलाई : इतिहास में किसी खास दिन पर कुछ ऐसे आविष्कार दर्ज हैं, जो आज भी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं। 14 जुलाई की बात करें तो इस दिन मशीन से बर्फ जमाने का पहली बार प्रदर्शन किया गया।
- इसके अलावा 1991 में 14 जुलाई को ही ब्रिटिश सेना ने इराक से अपने देश वापस लौटना शुरू किया था। दरअसल वहां कुर्द लोगों की सुरक्षा के लिए इन्हें तैनात किया गया था। ये सेनाएं ऑपरेशन हैवेन का हिस्सा थीं जो करीब साढ़े चार लाख कुर्द शरणार्थियों के पुनर्स्थापन के लिए इराक में तैनात की गई थीं।
- देश दुनिया के इतिहास में 14 जुलाई के नाम पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1223 : फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।
- 1636 मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
- 1789 : फ़्रांसिसी क्रांति की शुरुआत। क्रान्ति के दौरान बास्टिल की ऐतिहासिक जेल पर पेरिस की जनता ने अधिकार कर लिया और उसके बड़े हिस्से को तबाह कर दिया।
- 1850 : मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।
- 1861 : कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने अतीत के आविष्कारों के अनुभवों और अनुसंधानों के आधार पर हथियार के रूप में मशीनगन बनाई।
- 1914 : पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।
- 1927 : हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।
- 1940 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।
- 1951 : सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण।
- 1965 : मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें लीं।
- 1969 : जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
- 1962 : अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों को बंद किया।
- 1972 : तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1987 : ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त।
- 1991: इराक़ से ब्रितानी फ़ौज की वापसी।
- 1996 : अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किये।
- 2008 : नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।
- 2014 : इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।
- 2015 : नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
- 1850-फ्रिज में बनी हुई बर्फ पहली बार लोगों को एक रात्रिभोज के दौरान दिखाई गयी।
- 1965 -मैरिनर-4 उपग्रह ने मंगल ग्रह का नजदीक से लिया गया पहला फोटोग्राफ धरती पर भेजा।
- 1996 - सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने प्रारम्भ किये।
- 1999 - मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2003 - रूस की येलेना इसिनबायेवा ने महिला पोल वाल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया।
- 2007 - फिलीस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फय़ाद ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2008 - नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी। वेनेजुएला की डायना मेंडोजा ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता। विश्व की सबसे बुजुर्ग इंटरनेट ब्लॉगर के रूप में चर्चित आस्ट्रेलियाई महिला का निधन।
- 1902 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त का जन्म हुआ।
- 1975 -हिन्दी फि़ल्मों के एक प्रसिद्ध 1950, 1960, और 1970 के दशक के बॉलीवुड फि़ल्म संगीत निर्देशक मदन मोहन का निधन हुआ।
- 2003 - प्रसिद्ध हिन्दी फि़ल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन हुआ।
- 1921-ब्रिटेन के रसायनज्ञ सर ज्यॉफ्री विल्किन्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने अर्न्स्ट फिशर के साथ ओर्गैनोमैटलिक यौगिक, जिन्हें सैन्डविच यौगिक कहते हैं, के निर्माण के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 26 सितम्बर 1996)
- 1793- अंग्रेज़ गणितज्ञ जॉर्ज ग्रीन का जन्म हुआ, जिन्होंने पहली बार विद्युत तथा चुम्बकत्व के लिए गणितीय सिद्धांत निर्मित करने का प्रयत्न किया। (निधन-31 मई 1841)
- 1960 -फ्रांसीसी भौतिकविद् मॉरिस डी ब्रॉग्ली का निधन हुआ, जिन्होंने एक्स किरणों के अध्ययन में काफी योगदान दिया। सन् 1921-22 में उन्होंने अपने भाई लुई के साथ मिलकर नील्स बोर की परमाणु संकल्पना पर काम किया। (जन्म-27 अप्रैल 1875)
- 1907-अंग्रेज़ रसायनज्ञ एवं अन्वेषक, सर विलियम हेनरी पर्किन का निधन हुआ, जो युवाकाल से ही रसायन विज्ञान में रुचि रखते थे। कोलतार से क्वीनीन के संश्लेषण वाले अपने प्रयोगों के समय पर्किन ने मिश्रित एनिलीन तथा सोडियम डाइक्रोमेट को मिलाने पर एक गाढ़े रंग का यौगिक प्राप्त किया जिसे उन्होंने एनिलीन पर्पल नाम दिया। इस तरह उन्होंने पहले कृत्रिम रंजक (डाई) का निर्माण किया। (जन्म-12 मार्च 1838)
- 13 जुलाई : आतंक की काली छाया ने फिर घेरा मुंबई को
- नयी दिल्ली, 12 जुलाई। इतिहास में 13 जुलाई का दिन भारत में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दरअसल यह जुलाई महीने में तीन दिन में दूसरा दुखद दिन है। 2006 में 11 जुलाई को लोकल ट्रेन में बम धमाके हुए थे और वर्ष 2011 में 13 जुलाई के दिन मुंबई के तीन इलाकों झावेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में बम धमाके हुए। इन धमाकों की सिहरन ने एक बार फिर देश की आर्थिक राजधानी को घेर लिया। इस हादसे में 26 लोगों की जान चली गई और 130 से अधिक लोग घायल हुए।
- देश-दुनिया के इतिहास में 13 जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1645: अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
- 1803 : राजा राम मोहन राय और एलेग्जेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।
- 1882: रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।
- 1923: कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमत बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से 'हॉलीवुड' लिखा गया।
- 1977- देश की जनता पार्टी सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मान देना बंद कर दिया। इन्हें तीन साल के अंतराल के बाद दोबारा शुरू किया गया।
- 1998 - भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता। 2000 -फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
- 2004: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
- 2006 - परमाणु बम निर्माण संबंधी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हवाले।
- 2011: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी।
- 1781 - जोनाथन कार्टर हॉर्नब्लोवर को पहले संयुक्त भाप इंजन के लिए ब्रिटेन का पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1803- राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था।
- 1836-जॉन रगलस ने पहला संख्यायुक्त पेटेन्ट प्राप्त किया। उन्हें यह पेटेन्ट ट्रैक्शन पहिए के आविष्कार के लिए मिला था। इनसे पहले पेटेंट बिना संख्या के दिए जाते थे।
- 1905- कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र संजीवनी ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था।
- 1929- क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ ने अपनी ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरू की।
- 1977- भारत सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मानों को वापस लेने की घोषणा की थी।
- 1998 - भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. खिताब जीता, ब्राजील ने सी.टी.बी.टी. एवं एन.पी.टी. पर हस्ताक्षर किया।
- 2000 - फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
- 2001 - वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गयी।
- 2004 - रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
- 2006 - परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मसला संयुक्तराष्ट्र्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द।
- 2008 - अमेरिका में ग्रीन पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व डेमोक्रेट सिंथिया मैक्किनी को अपना उम्मीदवार बनाया।
- 1995 - जानी मानी उपन्यासकार आशापूर्णा देवी का निधन।
- 1826- इटैलियन रसायनज्ञ, शिक्षक स्टैनिस्लाओ कैनिज़ारो का जन्म हुआ, जिन्होंने परमाण्विक तथा आण्विक भार में अंतर बताया। सन् 1853 में उन्होंने प्रसिद्ध कैनिज़ारो अभिक्रिया की खोज की। (निधन-10 मई 1910)
- 1779 - कोयला खान के अंग्रेज अधिकारी तथा खोजकर्ता विलियम हेडली का जन्म हुआ, जिन्होंने अनुमानत: सबसे पहला उपयोगी भाप इंजन बनाया जो पहियों और पटरियों के बीच में लगने वाले घर्षण बल की सहायता से चलता था। (निधन- 9 जनवरी 1843)
- 1896 - ज़र्मन रसायनज्ञ फ्रैड्रिक आगस्ट कैकुले वॉन स्ट्रैडोनिट्ज़ का निधन हुआ, जिन्होंने कार्बनयुक्त अणुओं में कार्बन के छल्ले जैसी संरचना को बताया। (जन्म-7 सितम्बर 1829)
- 1921- फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री गैब्रियल लिपमैन का निधन हुआ, जिन्हें पहली फोटोग्राफिक प्लेट के निर्माण के लिए वर्ष 1908 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-16 अगस्त 1845)। (भाषा)
- 1870-सेल्युलॉइड के निर्माण के नए तरीके के विकास के लिए जॉन वेस्ले ह्याट को अमेरिकी पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1957- अमेरिका की पत्रिका लेरॉय बर्ने ने धूम्रपान की आदत तथा फेफड़ों के कैंसर के पारस्परिक सम्बन्ध को उजागर किया।
- 1994 - फिलीस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आए।
- 1998 - 16वें विश्वकप फ़ुटबॉल के फ़ाइनल में फ्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया।
- 2001 - भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच मैत्री बस सेवा प्रारम्भ।
- 2003 - उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।
- 2005 - मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड़ ने संन्यास लिया।
- 2006 - इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाए जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।
- 1909 - हिन्दी फि़ल्मों के एक महान फि़ल्म निर्देशक बिमल राय का जन्म हुआ।
- 2012- विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फि़ल्मों के अभिनेता दारा सिंह, का निधन हुआ।
- 1999 -भारतीय अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन हुआ।
- 1913- अमेरिकी भौतिकशास्त्री विलिस लैम्ब का जन्म हुआ, जिन्हें पॉलीकार्प कुश के साथ हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम की संरचना की मालूम करने के लिए वर्ष 1955 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1854- अमेरिकी आविष्कारक तथा उद्योगपति जिन्होंने रोल्ड फिल्म तथा कोडैक कैमरे सहित, फोटोग्राफिक सामग्रियों के शुरुआती निर्माताओं में जाना जाता है। उन्होंने ईस्टमैन कोडैक कम्पनी की स्थापना की, जिसका उस समय फोटो तथा फिल्म जगत में एकाधिकार था। (निधन-14 मार्च 1932)
- 1834- वैज्ञानिक डेविड डगलस का निधन हुआ, जिनका उन्नीसवीं सदी के पादप एकत्रीकरण में खास योगदान रहा है। उन्होंने अनेक पेड़ पौधे एकत्र किए, तथा उनका विवरण दिया।
- 1850- स्कॉटलैण्ड के सिविल इंजीनियर रॉबर्ट स्टीवेन्सन का निधन हुआ, जिन्होंने वर्ष 1797 से 1843 तक के दरम्यान तमाम लाइटहाउसों का निर्माण किया। उनका पहला बड़ा लाइटहाउस बेल रॉक में था। (जन्म 8 जून 1772)।
- 11 जुलाई : मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके
- नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) पिछले कुछ दशकों से आतंकवाद दुनियाभर में एक नासूर बनकर उभरा है। ग्यारह जुलाई को आतंकवाद ने देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई को एक ऐसा जख्म दिया था, जिसकी टीस समय के साथ-साथ बढ़ती चली गई।
- मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में से कुछ में 11 जुलाई, 2006 को एक के बाद एक कई बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 187 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 700 लोग घायल हुए थे।
- इस दिन की अन्य बड़ी घटनाओं की बात करें तो 11 जुलाई 1989 से इस दिन को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई थी।
- देश और दुनिया के इतिहास में 11 जुलाई की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1889 : सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।
- 1921 : मंगोलिया को चीन से आजादी मिली। 1948 : यरूशलम पर पहला हवाई हमला।
- 1973 : पेरिस के निकट ब्राजील का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, 122 की मौत।
- 1977: मार्टिन लूथर किंग जूनियर को ‘मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया गया।
- 1995 : अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते बने।
- 1995 : बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार।
- 2002 : चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 2006 : मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके।
- 2008 : एप्पल ने आईफोन 3जी लॉन्च किया।
- 1922 - हॉलीवुड बाउल की शुरुआत।
- 1975-चीन के पुरातत्वविदों ने 221 से 206 ई. पू. की सिपाहियों की टेराकोटा से बनी मूर्तियां खोज निकालीं।
- 1979 - अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काईलैब विखंडित होकर आस्ट्रिया के पश्चिमी तट के समीप समुद्र में गिरी।
- 2002 - चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 2003 - लाहौर में दोस्ती बस और दिल्ली से सदा-ए-सरहद बस का परिचालन हुआ।
- 2004 - एचआईवी-एड्स पर एशियाई मंत्रियों का सम्मेलन बैंकॉक में।
- 2006 - मुम्बई उपनगरीय में 7 रेल बम विस्फोट हुए।
- 2008 - पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रांत में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल हुए।
- 2003 - जाने माने भारतीय लेखक भीष्म साहनी का जन्म हुआ।
- 1857-आयरिश भौतिकशास्त्री सर जोजफ़ लार्मर का जन्म हुआ, जो त्वरित इलेक्ट्रॉन से ऊर्जा निकलने की दर बताने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने यह भी समझाया कि चुम्बकीय क्षेत्र में स्पेक्ट्रमी रेखाएं क्यों विभाजित हो जाती हैं। (निधन-19 मई 1942)
- 1916- रुसी भौतिकशास्त्री ऐलेक्ज़ैन्डर मिखाइलोविच प्रोखोरोव का जन्म हुआ, जिन्हें रूस के ही निकोलेय जी. बैसोव तथा अमेरिका के चार्ल्स एच. टॉउन्स के साथ सन् 1964 में क्वांटम इलेक्ट्रॉनिक्स पर कार्य के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-8 जनवरी 2002)
- 1808 -खगोल-विज्ञान तथा चिकित्सा के पहले व्यवस्थित शिक्षक विलियम शिप्पन जूनियर का निधन हुआ, जो अमेरिका में मानव शरीर का विच्छेदन करने वाले पहले शिक्षक थे। (जन्म-21 अक्टूबर 1736)
- 1948-जर्मन ऐनाटॉमिस्ट और भौतिकी मानवविज्ञानी फ्रैन्ज़ वीडेनरीक का निधन हुआ, जिन्होंने पीकिंग मानव के इतिहास को जानने की कोशिश की। (जन्म-7 जून 1873)
- महत्वपूर्ण दिवस-विश्व जनसंख्या दिवस।
नौ जुलाई : अभिनय और निर्देशन के ‘गुरू’ का जन्मदिन
- नयी दिल्ली, नौ जुलाई। साल के सातवें महीने का नौवां दिन इतिहास के पन्नों में बहुत सी अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें कुछ भारतीय सिनेमा से जुड़ी हैं। दरअसल 1925 में आज ही के दिन वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण उर्फ गुरु दत्त का जन्म हुआ था, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अभिनय और निर्देशन दोनों क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई। गुरूदत्त की प्रतिभा का अंदाजा लगाने के लिए यह तथ्य अपने आप में पर्याप्त है कि टाइम पत्रिका ने गुरूदत्त की फिल्मों ‘प्यासा’ और ‘कागज़ के फूल’ को दुनिया की सौ बेहतरीन फ़िल्मों में जगह दी थी। ‘चौदहवीं का चाँद’ तथा ‘साहब बीबी और ग़ुलाम’ को भी उनकी उम्दा फिल्मों में रखा जाता है।
- हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले एक और समर्थ अभिनेता संजीव कुमार का जन्म भी नौ जुलाई को ही हुआ था।
- अन्य घटनाओं की बात करें तो नौ जुलाई 1875 को बंबई में स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई और वर्ष 1816 में इसी दिन अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- देश दुनिया के इतिहास में नौ जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1816 : अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1819 : सिलाई मशीन के आविष्कारक एलायस हाउ का जन्म।
- 1875 : बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना।
- 1925 : भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निर्देशकों में शुमार गुरु दत्त का जन्म।
- 1938 : अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म।
- 1951 : देश में पहली पंचवर्षीय योजना :1951-56: को प्रकाशित किया गया।
- 1969 : वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया। 1973 में शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।
- 1973 : ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ।
- 1982 : तमाम सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन नाम का एक शख्स ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंच गया।
- 1991 : दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिली।
- 2002 : ‘आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी’ का नाम बदलकर ‘अफ्रीकन यूनियन’ किया गया।
- 2004 : एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया।
- 2011 : सूडान एक जनमत संग्रह के बाद अलग देश बन गया, 98.83 फीसदी लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया।
- ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 9 जुलाई वर्ष का 190 वां (लीप वर्ष में यह 191 वां) दिन है। साल में अभी और 175 दिन शेष हैं।
- 1957-एक नए तत्व नोबेलियम संख्या 102 की खोज की घोषणा की गई।
- 1979-वोयेजर 2 ज्युपिटर की ओर गया।
- 2000 - फिजी में जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न।
- 2001-भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा।
- 2002 - आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ्रीकन यूनिटी का नाम बदलकर अफ्रीकन यूनियन किया गया।
- 2004 - एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लडऩे हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया।
- 2007 - भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2008 - ईरान ने लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया।
- 1925 - प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक गुरु दत्त का जन्म हुआ।
- 1938 - भारतीय अभिनेता संजीव कुमार का जन्म हुआ।
- 1930 -फि़ल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक के. बालाचंदर का जन्म हुआ।
- 1894- वैज्ञानिक पर्सी स्पेन्सर का जन्म हुआ, जिन्होंने माइक्रोवेव ओवेन का आविष्कार किया। फिर उन्होंने माइक्रोवेव ओवेन में खाना बनाने पर अनुसंधान किया और पहला व्यावसायिक माइक्रोवेव ओवेन रेस्त्रा के लिए बना। (निधन-7 सितम्बर 1970)
- 1766 -एक अमेरिकी अन्वेषक जैकब पर्किन्स का जन्म हुआ, जिन्होंने उच्च दाब की भाप मशीन का निर्माण किया तथा फ्रांसीसी सरकार के लिए उन्होंने 1827-28 में भाप की बंदूक का निर्माण किया। 1834 में उन्हें रेफ्रिजरेटर के लिए अमेरिकी पेटेन्ट प्राप्त किया। (निधन-30 जुलाई 1849)
- 1932- वैज्ञानिक किंग कैम्प जिलेट का निधन हुआ, जिन्होंने ब्लेड बदलने वाले सेफ्टी रेजऱ की खोज की। अपनी निरंतर कोशिशों से उन्होंने ऐसी वस्तु का आविष्कार किया जिसे हर व्यक्ति इस्तेमाल कर सके। 1895 में उन्होंने अपरिष्कृत डिस्पोज़ल रेजऱ ब्लेड का निर्माण किया। उन्होंने बोस्टन में अपनी सेफ्टी रेजऱ तथा ब्लेड बनाने के लिए जिलेट सेफ्टी रेजऱ कम्पनी की स्थापना की। (जन्म-5 जनवरी 1855)
- 1856-इटली के रसायनज्ञ और भौतिकविद् काउन्ट ऐमीडियो ऐवोगैड्रो का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि समान तापमान और दाब में सभी पर्फैक्ट गैसों के समान आयतन में कणों की समान संख्या होती है। जिसे ऐवोगैड्रो का नियम (1811) कहा जाता है। (जन्म-9 अगस्त 1776)। (भाषा)
- आठ जुलाईः बंगाल की दो महान विभूतियों का जन्मदिन
- नयी दिल्ली, आठ जुलाई भारत के इतिहास में आठ जुलाई का दिन एक खास दिन के तौर पर दर्ज है। इस दिन पश्चिम बंगाल में महान राजनीतिज्ञ ज्योति बसु और भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली का जन्म हुआ था।
- कम्युनिस्ट राजनीति के पितामह कहे जाने वाले ज्योति बसु के नाम किसी राज्य के मुख्यमंत्री पद पर सर्वाधिक लंबे समय तक आसीन रहने का अनोखा रिकार्ड रहा था जो उनकी लोकप्रियता को ही दिखाता है। उनका कार्यकाल भूमि सुधारों के लिए प्रसिद्ध रहा है।
- पश्चिम बंगाल की सरजमीं पर इसी दिन सौरव गांगुली का भी जन्म हुआ था और उन्होंने अपने जुझारू एवं आक्रामक तेवर से भारतीय क्रिकेट की सूरत ही बदल दी। बाएं हाथ के इस मध्यक्रम के बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट में आत्मविश्वास भरा और टीम को आखिरी गेंद तक भी हार नहीं मानने वाली टीम में रूपांतरित कर दिया।
- देश-दुनिया के इतिहास में आठ जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1497: पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा अपने जहाज से रवाना हुये और भारत की यात्रा समुद्र से करने वाले पहले यूरोपीय बने।
- 1792: फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1836: महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन शोध करने सेंट हेलेना पर पहुंचे।
- 1914: महान वामपंथी नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर लंबे समय तक कार्यरत रहे ज्योति बसु का जन्म।
- 1963: अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए।
- 1972: बतौर कप्तान भारतीय क्रिकेट को नए तेवर देने वाले खिलाड़ी सौरव गांगुली का जन्म।
- 1981: फ्रांस के प्रधानमंत्री मॉरिस ने बैंकों और कुछ बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया।
- 1994: उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक किम इल सुंग का निधन।
- 2007: पूर्व प्रधानमंत्री एवं समाजवादी नेता चंद्रशेखर का निधन।
- 2016: पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध ईधी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी का निधन।
- 1497 - वास्को द गामा ने यूरोप से भारत की प्रथम जलयात्रा आरंभ की।
- 1800 -चेचक का टीके का सफल प्रयोग हुआ।
- 1856 -चाल्र्स ई. बैन्र्स ने क्रैंक चालित मशीनगन का पेटेन्ट कराया।
- 1858 - ग्वालियर के कि़ले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने शांति की घोषणा की थी।
- 1918 - भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।
- 1954 - सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उद्घाटन किया था।
- 1975 - म्यांमार के बगां में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की क्षति हुई।
- 1994 - शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
- 1999 - पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफ़ा।
- 2002 - दक्षिण अफ्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।
- 2003 - सूडान में हुए विमान हादसे में 115 लोग मारे गए।
- 2005 - जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी।
- 2008 - पेरिस की सरकार ने बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।
- 1914 - भारतीय माक्र्सवादी राजनीतिज्ञ और भारत में सबसे लंबे समय तक किसी राज्य (पश्चिम बंगाल) के मुख्यमंत्री रहे ज्योति बसु का जन्म हुआ।
- 1958 - हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री नीतू सिंह का जन्म हुआ।
- 1972-भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान रहे सौरव गांगुली का जन्म हुआ।
- 2007-भारत के 11 वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का निधन हुआ।
- 1904- गणितज्ञ हेनरी कार्टन का जन्म हुआ। जिनका जन्म फ्रांस में हुआ। उन्होंने आधारभूत गणित पर काम किया। बीजगणितीय सांस्थितिकी और गतिज सिद्धान्त पर इनके कार्य बहुत मायने रखते हैं।
- 1894-रूसी भौतिक शास्त्री प्योट्र लियोनिडोविच कैपिट्सा का जन्म हुआ, जिन्हें 1978 में भौतिकशास्त्र में आधारभूत उच्च चुम्बकीयक्षेत्र तथा अल्पतापमान भौतिकी में कार्य करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-8 अप्रैल 1984)
- 1979 - वैज्ञानिक रॉबट्र्स बर्न्स वुडवर्ड का निधन हुआ, जो एक रसायनज्ञ थे जो गुआनिन, कोलेस्ट्रॉल तथा कॉर्टिज़ोन सहित कई जटिल कार्बनयुक्त यौगिकों के संश्लेषण के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 10 अप्रैल 1917)
- 1695 -डच गणितज्ञ, खगोलशास्त्री तथा भौतिकशास्त्री क्रिस्टिएन हाइगैन का निधन हुआ, जिन्होंने प्रकाश के तरंग सिद्धांत की स्थापना की। उन्होंने शनि के छल्लों का सही रूप ज्ञात किया। (जन्म 14 अप्रैल 1629) (भाषा)।
सात जुलाई : देश के लिए क्रिकेट की तीनों विश्व प्रतियोगिताएं जीतने वाले कप्तान का जन्म
नयी दिल्ली, सात जुलाई। झारखंड की राजधानी रांची के एक परिवार में सात जुलाई को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी योग्यता और जुझारूपन से विश्व क्रिकेट में एक अनूठा मुकाम हासिल किया है।
उनकी सफलताओं को देखते हुये उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। माही के नाम से लोकप्रिय धोनी आईसीसी की तीनों विश्व प्रतियोगिताएं जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं।
भारतीय सिनेमा के इतिहास में सात जुलाई का एक खास महत्व है। दरअसल 1896 में इसी दिन फ़्रांस के सिनेमैटोग्राफर ल्युमिर भाइयों ने भारतीय सिनेमा की नींव रखी थी। इन दोनों ने इस दिन बम्बई (अब मुंबई) के वाटसन होटल में छह फिल्मों का प्रदर्शन किया था।
इन फिल्मों को देखने के लिए टिकट की कीमत तब एक रुपये रखी गई थी और उस समय के अखबारों ने इसे सदी का चमत्कार बताया था। इस कार्यक्रम को दर्शकों का अपार प्रोत्साहन मिला, जिससे प्रभावित होकर जल्द ही कलकत्ता (अब कोलकाता) और मद्रास (अब चेन्नई) में भी फिल्मों का प्रदर्शन होने लगा और भारतीय फिल्म निर्माण का रास्ता खुला।
देश दुनिया के इतिहास में सात जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:
- 1456: जॉन ऑफ आर्क को उनकी मृत्यु के 25 साल बाद दोषमुक्त करार दिया गया।
- 1656: सिखों के आठवें गुरू हर किशन का जन्म।
- 1758: आधुनिक त्रावणकोर के निर्माता राजा मार्तंड वर्मा का निधन 1896: भारत में सिनेमा का प्रवेश। बम्बई के वाटसन होटल में ल्यूमिर बंधुओं ने फिल्मों का पहली बार प्रदर्शन किया।
- 1912: अमेरिकी खिलाड़ी जिम थोर्पे ने स्टॉकहोम ओलम्पिक में चार स्वर्ण जीतकर तहलका मचाया।
- 1928: स्लाइस्ड ब्रेड की पहली बार बिक्री हुई। इसे मशीन से काट कर तैयार किया गया।
- 1930: ब्रिटिश लेखक आर्थर कॉनन डॉयल का निधन 1948: बहुउद्देश्यीय परियोजना के लिए दामोदर घाटी निगम की स्थापना।
- 1978: सोलोमन द्वीप ने यूनाइटेड किंगडम से अपनी आजादी का ऐलान किया।
- 1985: महज 17 साल की उम्र में बोरिस बेकर ने विम्बलडन जीता 1981: क्रिकेट के सफलतम खिलाड़ियों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का जन्म।
- 1999: परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा देश की रक्षा करते हुये शहीद हो गए।
- 2021: केंद्रीय मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित फेरबदल व विस्तार संपन्न। रविशंकर प्रसाद और सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित कुल 12 मंत्रियों की छुट्टी जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे और सर्बानंद सोनोवाल समेत 36 नये चेहरे सरकार का हिस्सा बने।
- 1550-यूरोप में पहली चॉकलेट बेची गई।
- 1668-सर आइज़ैक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से एम. ए. की डिग्री प्राप्त की।
- 1998 - पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
- 1999 - फ्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज।
- 2007 - अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
- 2008 - काबुल (अफग़़ानिस्तान) में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गये।
- 1656 - सिखों के आठवें गुरु-गुरु हर किशन सिंह का जन्म हुआ।
- 1913 -आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का जन्म हुआ।
- 1981 - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म हुआ।
- 1883 -प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म हुआ।
- 1898 -आज़ेन्शटाइन नामक रुसी फिल्म निर्देशक का जन्म हुआ। उन्होंने सन 1924 ईसवी में पहली फिल्म का निर्देशन किया जिसके नाम का हिंदी अनुवाद हड़ताल है। उनकी फिल्में ने विश्व फिल्म जगत में एक क्रांति उत्पन्न की।
- 1944- अंग्रेज़ भ्रूण विज्ञानी इयान विल्मट का जन्म हुआ, जिन्होंने सन् 1996 में एक भेड़ का क्लोन तैयार करने में वैज्ञानिकों की बहुत मदद की।
- 1843 - इटली के चिकित्सक तथा कोशिका वैज्ञानिक कैमिलो गॉल्जी का जन्म हुआ, जिन्होंने 1873 में कोशिका के नए घटक की खोज की जिसे हम गॉल्जी कॉम्प्लेक्स के नाम से जानते है। तंत्रिका तंत्र का अध्ययन करने के लिए उन्हें स्पेन के वैज्ञानिक के साथ सन् 1960 में फीजिय़ोलॉजी/मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-21 जनवरी 1926)
- 1983 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री हरमन काह्न का निधन हुआ, जो नाभिकीय युद्ध के खतरों से लोगों को आगाह करते रहे। उन्होंने ओन थर्मोन्यूक्लियर वॉर (1960) और थिंकिंग अबाउट द अनथिंकेबल (1962) जैसी किताबों में नाभिकीय युद्ध के नतीजों का अनुमान लगाया। (जन्म-15 फरवरी 1922)
- 1930- स्कॉटलैण्ड के चिकित्सक तथा उपन्यासकार सर आर्थर कैनन डॉयले का निधन हुआ, जिन्हें खासकर मशहूर जासूसी औपन्यासिक किरदार शैरलॉक होम्स के जनक के रूप में जाना जाता है। (जन्म 22 मई 1859)।
- 1926-ब्रिटेन के पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ एडवर्ड ब्राउन का निधन हुआ। वे सन 1862 ईसवी में जन्मे ओर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में उन्होंने पूर्वी देशों की भाषाओं की शिक्षा दी। उन्हें तुर्की अरबी और फार्सी भाषाओं में दक्षता प्राप्त थी। (भाषा)
- छह जुलाई : व्यावहारिक नीतिशास्त्र के अनूठे दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म
- नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) व्यावहारिक नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म 1946 में छह जुलाई को हुआ था। व्यावहारिक नीतिशास्त्र को नया आयाम देने वाले सिंगर को पशुओं के अधिकार और वैश्विक गरीबी के विश्लेषण के लिए खास तौर पर जाना जाता है। सिंगर को नारीवाद, पर्यावरणवाद और गर्भपात संबंधी अधिकारों की सूक्ष्म विवेचना के लिए भी जाना जाता है।
- इसके अलावा भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में छह जुलाई के दिन एक बड़ा मोड़ आया जब ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, समाजकर्मी कारोबारी एवं राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी छह जुलाई 1892 को ब्रिटेन की संसद के लिए चुने गए।
- देश-दुनिया के इतिहास में छह जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1885 : महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने रेबीज रोधी टीके का पहली बार इस्तेमाल किया।
- 1892 : दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले प्रथम अश्वेत एवं भारतीय बने।
- 1901 : भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म।
- 1935 : तिब्बत समुदाय के 14 वें गुरू दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म। 1944 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार ‘राष्ट्रपिता’ के संबोधन से पुकारा।
- 1946 : नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म।
- 1947 : सोवियत संघ में एके-47 रायफलों का निर्माण शुरू।
- 1964 : मलावी (पूर्व में न्यासालैंड) को ब्रिटेन से आजादी मिली।
- 1986 : भारतीय राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम का निधन।
- 2002: चर्चित भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन।
- 2006 : नाथूला दर्रा 44 साल बाद खोला गया।
- 1885- लुई पाश्चर ने रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
- 1905-जॉन वाकर पहले व्यक्ति थे जिनके उंगलियों के निशान यूरोप से अमेरिका की पुलिस के पास भेजे गए।
- 1920- पहली बार वायुयान की दिशा ज्ञात करने के लिए रेडियो कम्पास का इस्तेमाल किया गया।
- 1944- महात्मा गांधी को पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा।
- 2002 - अफग़़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या।
- 2005 - मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।
- 2006 - विश्व कप फ़ुटबॉल में फ्रांस ने पुर्तग़ाल को हराया।
- 2008 - दक्षिणी मिस्र में 5 हजार साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गई।
- 1837 - समाज सुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का जन्म हुआ।
- 1901- भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ।
- 1986 - आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष जगजीवन राम का निधन हुआ जिन्हें आदर से बाबूजी कहा जाता था।
- 1997 -प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद का निधन हुआ।
- 2011 - फि़ल्म निर्देशक मणि कौल का निधन हुआ।
- 1785 - अंग्रेज़ वनस्पति विज्ञानी सर विलियम जैक्सन हूकर का जन्म हुआ, जो कीव के रॉयल बॉटैनिकल गार्डन के पहले निदेशक थे। उन्होंने फर्न, शैवाल, लाइकैन और कवक के अध्ययन को विस्तार प्रदान किया। (निधन-12 अगस्त 1865)
- 1854 - जर्मन भौतिकशास्त्री जॉर्ज ओह्म का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1825 में अपने प्रयोग द्वारा बताया कि संसार में कोई भी पदार्थ परिपूर्ण रूप से विद्युत संचालक नहीं होता। प्रत्येक संचालक में कुछ न कुछ प्रतिरोध होता ही है। इन्होंने सन् 1826 में मशहूर ओह्म (ओम) का नियम दिया। (जन्म-16 मार्च 1789)
- 1851 -अमेरिकी अन्वेषक थॉमस डेवनपोर्ट का निधन हुआ, जिन्होंने पहली सफल विद्युत मोटर का निर्माण किया। डेवनपोर्ट पहले व्यक्ति थे जिन्हें सन् 1837 में मोटर के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ। (जन्म-9 जुलाई 1802)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व जूनोसिस दिवस।
- 1882 - न्यूयॉर्क में डायनमो का परीक्षण हुआ।
- 1996 - ऐडिनबरा (स्कॉटलैंड) के रोज़लिन संस्थान में डॉली नामक भेंड़ का क्लोन तैयार किया गया।
- 1977 - पाकिस्तान की सैनिक क्रांति में प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार, वहां जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली।
- 1994 - इस्रायल अधिकृत जेरिको में फिलीस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।
- 1998 - पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल खिताब जीता।
- 1999-संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा।
- 2000 - दुशानबे (कजाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ।
- 2001 - चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2002 - काठमांडु में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।
- 2004 - ग्रीस ने यूरो कप 2004 फ़ुटबॉल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
- 2007 - मैक्सिको के दक्षिणी प्रांत ट्यूबला में हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मृत्यु। ईरान ने अपने विवादास्पद परमाणु मुद्दे को सुलझाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण क़दम बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
- 2008 - नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।
- 1957-अनुग्रह नारायण सिन्हा-भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता।
- 1888-अमेरिकी शरीर क्रिया विज्ञानी हर्बर्ट स्पेन्सर गैजऱ का जन्म हुआ, जिन्होंने जोजफ़ इर्लैंगर के साथ सन् 1944 में शरीरक्रियाविज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया जो विभिन्न प्रकार के तंत्रिका रेशों के कार्यों की आधारभूत खोज के लिए प्रदान किया गया। (निधन-11 मई 1963)
- 1891- अमेरिकी जैव रसायनज्ञ जॉन हॉवर्ड नॉरथ्रॉप का जन्म हुआ, जिन्होंने सफलतापूर्वक कई एन्ज़ाइमों का क्रिस्टलीकरण किया। जिसके लिए उन्हें जेम्स बी. सम्नर और वैन्डेल एम. स्टैन्ली के साथ वर्ष 1946 में रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-27 मई 1987)
- 1937 -अमेरिकी अन्वेषक चेस्टर ग्रीनवुड का निधन हुआ, जिन्होंने कानों के मफलर का आविष्कार किया जिसके लिए उन्हें 13 मार्च को पेटेन्ट जारी किया गया। एक बार सर्दी में स्केटिंग करते हुए कानों में चुभन महसूस हुई तो उन्होंने इससे बचने के लिए बीवर के फर को एक पतले फ्रेम में लगाया और कानों को ढंक लिया। उसके बाद उसके कानों के मफलर की मांग बढ़ती गई। (जन्म-4 दिसम्बर 1858)
- 1911-आयरलैंड के भौतिकशास्त्री जॉर्ज जॉनस्टोन स्टोनी का निधन हुआ, जिन्होंने विद्युत की इकाई के लिए इलेक्ट्रॉन शब्द प्रतिपादित किया। (जन्म 15 फरवरी 1826)
- 1882 -सेन डियागो कैलीफोर्निया में डबल-डेकर ट्राम की शुरुआत हुई।
- 1997 -पाथफाइंडर, मानव रहित अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह के वातावरण में पहुंचा। पृथ्वी से मंगल ग्रह तक पहुंचने में इस यान को सात महीने लगे।
- 1996 - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1997 - अमेरिकी यान सोजर्नर मंगल ग्रह पर पहुंचा।
- 1998 - चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल खिताब जीता, जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए प्लेनेट-बी नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा, ब्रिटेन के एक पावरबोट द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।
- 2001 - भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश।
- 2003 - पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये।
- 2005 - आस्ट्रेलिया में डाल्फिऩ की एक नई प्रजाति स्नबफिऩ खोजी गई।
- 2006 - गांधी शांति पुरस्कार विजेता व भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फि़शर का निधन।
- 2007 - वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
- 2008 - लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
- 1898 - भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म हुआ।
- 1916 - हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो।
- 1902 - साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानन्द का निधन हुआ।
- 1963 - भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अभिकल्पक पिंगलि वेंकय्या का निधन हुआ।
- 1982- बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का निधन हुआ।
- 1911- अमेरिकी भौतिकशास्त्री फ्रेड्रिक सीट्ज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने नाभिकीय भौतिकी, ठोस पदार्थ, क्रिस्टल आदि क्षेत्रों में काम किया।
- 1945-अमरीकी गणितज्ञ और लेखक जॉन एलन पॉलस का जन्म हुआ, जिन्होंने अपनी पुस्तकों में गणित को ऐसे तरीके से प्रस्तुत किया जो सीखने और समझने में सरल है।
- 1934 -वैज्ञानिक मैरी मार्जा स्क्लोडोस्का क्यूरी का निधन हुआ। जो पोलैंड में जन्मी फ्रांसीसी रसायनज्ञ तथा भौतिकशास्त्री थीं। जिन्होंने पोलोनियम तथा रेडियम जैसे तत्वों की खोज की, जिसके लिए उन्हें उनके पति पियरे क्यूरी के साथ वर्ष 1903 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म 7 नवम्बर 1867)
- 1840-जर्मन सैन्य चिकित्सालय के प्रमुख कार्ल फर्डिनैन्ड वॉन ग्रैफ का निधन हुआ, जिन्होंने आधुनिक प्लास्टिक सर्जरी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। (जन्म-8 मार्च 1787)
- नयी दिल्ली, तीन जुलाई। बीसवीं सदी के महान लेखक फ्रांज काफ्का का जन्म प्राग में तीन जुलाई, 1883 को हुआ था। उनकी रचनाएं आधुनिक समाज का बेजोड़ चित्रण करती हैं और दुनिया भर के साहित्यकार उनसे प्रेरणा पाते हैं। उनके वैश्विक महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके नाम पर शब्द तक गढ़ा गया है। मनुष्य की ऐसी परिस्थिति जिसमें उसे कोई रास्ता नहीं दिखता और वह चारों ओर मुश्किलों में घिरा होता है उसे ‘काफ्काएस्क’ कहा जाता है। उनकी रचनाएं ‘मेटामाफोर्सिस’, ‘द ट्रायल’ और ‘द कैसल’ को दुनियाभर में खूब सराहना मिली।
- देश दुनिया के इतिहास में तीन जुलाई के नाम पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1661 : पुर्तगाल ने बॉम्बे को ब्रिटिश राजा चार्ल्स द्वितीय को उपहार में दिया।
- 1720 : स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1760 : मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।
- 1778 : प्रशा ने ऑस्ट्रिया के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की। 1876 : मांटनीग्रो ने तुर्की के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया।
- 1883 : महान लेखक फ्रांज काफ्का का प्राग में जन्म। 1884 : स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स जारी।
- 1908 : ब्रिटिश सरकार ने बाल गंगाधर तिलक को गिरफ्तार किया। 1941 : भारतीय सिने प्रतिभा अडूर गोपालकृष्णन का जन्म।
- 1947: सोवियत संघ ने मार्शल योजना में भाग लेने से मना कर दिया।
- 1951 : न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली का जन्म।
- 1962 : अमेरिकी अभिनेता टॉम हैंक्स का जन्म।
- 1971 : विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का जन्म।
- 1996 : हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता राजकुमार का निधन। उन्होंने संवाद अदायगी के अनूठे अंदाज के चलते रूपहले पर्दे पर अपनी एक खास जगह बनाई।
- 2018 : मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को गिरफ्तार किया गया।
- 1841-जॉन कॉच ऐडम्स ने एक अनजान ग्रह की मौजूदगी के बारे में बताया जो वास्तव में प्लूटो ग्रह था।
- 1989 - सोवियत संघ के पूर्व राष्टप्तपति आन्द्रेई ग्रोमिको का निधन।
- 1992 - रियो डि जेनरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत।
- 1999 - कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव सम्पन्न।
- 2000 - लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2004 - रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन चैम्पियन बनीं।
- 2005 - महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल खिताब जीता।
- 2006 - कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की। स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई।
- 2007 - विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने अपनी पत्नी पद्म लक्ष्मी से तलाक लेने की घोणा की।
- 1897- भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद हंसा मेहता का जन्म हुआ।
- 1996 - हिन्दी फि़ल्म अभिनेता राज कुमार का निधन हुआ।
- 1782 -फ्रांसीसी खनिज विज्ञानी और खान अभियंता पियरे बेर्दियर का जन्म हुआ, जिन्होंने 23 मार्च 1821 में दक्षिणी फ्रांस के एक गांव में बॉक्साइट नामक अयस्क की खोज की। (निधन-24 अगस्त 1861)
- 1858-अमेरिकी पुराजीव विज्ञानी चाल्र्स शूकेर्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने पुराभूगोल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सन् 1880 में उन्होंने जीवाश्मों का चित्रण किया और उस काल की धरती तथा समुद्रों के बारे में अध्ययन किया। (निधन-20 नवम्बर 1942)
- 1920-अमेरिकी सेना के चिकित्सक विलियम क्रॉफोर्ड गॉर्गस का निधन हुआ, जिन्होंने पनामा नहर में मच्छरों की रोकथाम पर काम किया। उन्होंने बताया कि पीत-ज्वर तथा मलेरिया पर नियंत्रण करने के लिए मच्छरों की आबादी पर काबू पाना होगा। (जन्म-3 अक्तूबर 1854)
- 1937 -अमेरिकी अन्वेषक जैकब शिक का निधन हुआ, जिन्होंने जिसने इलेक्ट्रिक रेजऱ का आविष्कार किया, सन् 1925 में उन्होंने रेजऱ के धंधे की शुरूआत की।
- 1904-अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन हुआ। वे सन 1860 ईसवी में हंग्री की राजधानी बुडापेस्ट में जन्मे और कुछ समय के बाद ऑस्ट्रिया चले गये। यहां उनके मन में यहूदियों को एक अलग देश में एकत्रित करने के विचार ने ज़ोर पकड़ा। इसी कारण उन्होंने 1895 में यहूदी सरकार नामक पुस्तक लिखी जिसमें उन्होंने वर्चस्ववाद और जातीय दृष्टि से स्वयं को श्रेष्ठ समझने के ज़ायोनी विचार को पेश किया। हर्टज़ल और उनके जैसे विचारकों ने सन 1897 में स्वीटजऱलैंड के बील नगर में एक सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म संगठन की स्थापना की गई। (भाषा)