इतिहास
- 1715 - स्पेन और पुर्तग़ाल के बीच युद्ध समाप्त हुआ।
- 1788 - मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।
- 1819 - सर थॉमस स्टैमफर्ड़ रैफ़ेल्स ने सिंगापुर की खोज की।
- 1886- जर्मन रसायनज्ञ क्लीमेन्ट विन्कलर ने जरमेनियम तत्व की खोज की। जब वे सिल्वर-सल्फाइड ऐर्गाइरोडाइट पर कार्य कर रहे थे तो उन्हें 93 प्रतिशत सिल्वर तथा अन्य जाने पहचाने तत्व मिले। बाकी 7 प्रतिशत बचे नए तत्व को उन्होंने जरमेनियम नाम दिया।
- 1918 - तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।
- 1952 - ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद एलिजाबेथ द्वितीय गद्दी पर बैठीं।
- 1959 - सुश्री अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनीं।
- 1987 - जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।
- 1994 - पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।
- 1999 - देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित।
- 2000 - विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फिऩलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
- 2004 - तेरहवीं लोकसभा भंग।
- 1944 -अमेरिकी प्रसूतिशास्त्री डॉ. जॉन रॉक (1890 - 1984) ने मरियम एफ. मेन्किन के साथ मिलकर पहली बार परखनली में मानव-अण्ड का निषेचन किया।
- 1892-अमेरिकी चिकित्सक विलियम पी. मर्फी का जन्म हुआ, जिन्होंने जॉर्ज आर. मिनॉट के साथ 1926 में घातक एनीमिया के उपचार में सफलता प्राप्त की। (निधन-9 अक्टूबर 1987
- 1802 - अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री सर चाल्र्स व्हीटस्टोन का जन्म हुआ, जिन्होंने व्हीटस्टोन ब्रिज को लोकप्रिय बनाया। यह एक उपकरण होता है जो विद्युत प्रतिरोध को बिल्कुल सही नापता है। यह प्रयोगशालाओं में बहुतायत से इस्तेमाल होता है। (निधन-19 अक्टूबर 1875)
- 1991- अमेरिकी जैवरसायनज्ञ सल्वाडोर ल्यूरिया का निधन हुआ, जिन्हें मैक्सडेलब्रक और अलफ्रेड डे हेर्शे के साथ बैक्टीरियोफेजेस (जीवाणुओं को संक्रमित करने वाले विषाणुओं) पर अनुसंधान करने के लिए 1969 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-13 अगस्त 1912)
- 1804-अंग्रेज़ पादरी, राजनैतिक सिद्धान्तवादी तथा भौतिक वैज्ञानिक जोजफ़ प्रीस्ट्ले का निधन हुआ, जिन्होंने आक्सीजन तत्व की खोज की। पहले उनकी रुचि विद्युत में थी मगर बाद में वे रसायनशास्त्र की ओर उन्मुख हुए। प्रीस्ट्ले सोडा-वाटर बनाने का तरीका खोजने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा इन्होंने सल्फर डाइआक्साइड, अमोनिया, नाइट्रोजन आक्साइड, कार्बन मोनोआक्साइड और सिलिकन फ्लोराइड आदि गैसों की खोज की। (जन्म-13 मार्च 1733)।
- 1825-हैन्ना लॉर्ड मॉन्टैग नामक एक गृहणी ने अपने पति के लिए पहला अलग कॉलर बनाया जो उसके पति ने अन्य लोगों को दिखाया। कम लागत से बना होने के कारण लोगों को यह काफी पसंद आया, और फिर भारी मात्रा में कॉलर बनने तथा बिकने लगे। न्यूयॉर्क का ट्रॉय शहर कॉलर सिटी बन गया।
- 1999 - दक्षिणी अफ्रीक़ा के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने संसद में राष्ट्र के संबोधित करके अंतिम भाषण दिया। इसी वर्ष के मई महीने में उन्होंने पद छोड़ दिया।
- 1956 -पहले कांक्रीट के टी. वी. टॉवर का जर्मनी के हॉहर बॉप्सर पहाड़ पर उद्घाटन किया गया।
- 2004 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी।
- 2006 - ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।
- 2007 - भारतीय मूल की सुनीता अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।
- 2008 - पंजाब में पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। केनरा व इलाहाबाद बैंक ने गृह ऋण पर ब्याज दरें 0.4-0.5 प्रतिशता घटायी।
- 2009 - मायावती ने प्रदेश के पांच महानगरों लखनऊ, फ़ैज़ाबाद, अयोध्या, कानपुर, बिठूर, इलाहाबाद और मेरठ के विकास के लिए 5056 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
- 1976 - फि़ल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन का जन्म हुआ।
- 2008 - भारतीय आत्मिक गुरु महर्षि महेश योगी का निधन हुआ।
- 1840-स्काटलैन्ड के आविष्कारक जॉन बॉएड डनलप का जन्म हुआ जिन्होंने हवाई टायर का आविष्कार किया। डनलप टायर को निरंतर विकसित करते रहे और उन्हें 7 दिसम्बर 1889 को कार, साइकल ट्राइसाइकल आदि के पहियों के टायर में एक सुधार के रूप में पेटेन्ट (सं 10607) जारी किया गया। (निधन- 23 अक्टूबर 1921)
- 1914-अंग्रेज़ शरीर क्रिया विज्ञानी तथा जैव भौतिक शास्त्री सर ऐलन हॉकिन्ग का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने ही हमवतन सर ऐन्ड्रिव हक्सले तथा ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक सर जॉन ऐकल्स के साथ नसों के प्रवाहकत्व में सम्मिलित रासायनिक प्रक्रियाओं, खासकर तंत्रिका कोशिका के पेरिफेरल और केन्द्रीय भाग में आयनिक तंत्र में उत्तेजना एवं अवरोध से सम्बन्धित खोज के लिए 1963 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। (निधन- 20 दिसम्बर 1998)
- 1973- अमेरिकी सर्जन जॉन हेबर्न गिब्बन का निधन हुआ, जिन्होंने हृदय-फेफड़े की मशीन की खोज की। 10 मई 1935 में उन्होंने पहला बाह्य पम्प बनाया, और एक बिल्ली के हृदय एवं श्वसन क्रिया को बनाए रखने में सफल हुए। (जन्म 29 सितम्बर 1903)
- चाल्र्स जोसफ चैम्बर्लेन
- 1943-अमेरिकी वनस्पति वैज्ञानिक जिनके अनुसंधान का बड़ा हिस्सा था साइकैड जेनेरा, ताड़ की तरह के शंकुधारी वृक्ष जो दिखने में और संरचना में पेड़ फर्न तथा ताड़ के मध्य के लगते हैं। इनके अनुसंधान से पहले साइकैड तथा अन्य प्राचीन बीज वाले पौधों के वितरण, विविधता, पारिस्थितिकी के बारे में उतनी जानकारी नहीं थी। (जन्म 23 फरवरी 1863)।
- 1902-थॉमस अल्वा एडिसन को रिवर्सिबल गैल्वैनिक बैट्री के लिए पेटेन्ट (सं 692, 507) जारी किया गया।
- 1924- महात्मा गांधी को उनका खऱाब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।
- 1936-पहली बार बिस्मथ पर न्यूट्रॉनों की बमबारी करके संश्लेषित रेडियम-ई नामक रेडियोधर्मी पदार्थ बनाया गया। इसे जॉन जैकब लिविंगुड ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में सम्पन्न किया था।
- 1948- श्रीलंका को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली।
- 1978 - जूलियस जयवर्धने द्वारा श्रीलंका के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
- 1994 - सं.रा. अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।
- 1996-दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहां भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।
- 1922 -भारत रत्न सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी का जन्म हुआ।
- 1938 - भारतीय नृत्य की कथक शैली के आचार्य और लखनऊ के कालका - बिंदादीन घराने के एक मुख्य प्रतिनिधि बिरजू महाराज का जन्म हुआ।
- 2002 -प्रसिद्ध फि़ल्म अभिनेता एवं फि़ल्म निर्माता-निर्देशक भगवान दादा का निधन हुआ। (जन्म- 1913)
- 1891 -प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एम. ए. अय्यंगार का जन्म हुआ।
- 1896-जर्मन भौतिक विज्ञानी फ्रेड्रिक हुन्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने परमाणुओं की इलेक्ट्रॉन संरचना पर किए गए अपने कार्यों के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने आणविक कक्षकों की सहायता से अणुओं की इलेक्ट्रॉनिक संरचना तय करने का तरीका बताया। उनका परमाणु स्पेक्ट्रा के लिए दिया हुन्ड का नियम (1925) बहु इलेक्ट्रॉन परमाणु में उपस्थित दो समान एन. तथा एल. क्वान्टम संख्याओं वाले इलेक्ट्रॉनों के न्यूनतम ऊर्जा स्तर तय करने में सक्षम था। (निधन-31 मार्च 1997
- 1778 - स्विस वनस्पति वैज्ञानिक आगस्टिन पाईरेम डी कैन्डोल का जन्म हुआ, जिनके लेख वर्गिर्की (टैक्सोनॉमी) और वनस्पति विज्ञान में बहुत प्रभावशाली थे। उनका मानना था कि वर्गीकरण आकृतिक लक्षणों के आधार पर होना चाहिए। अपने वर्गीकरण में उन्होंने करीब 161 द्विबीजपत्री प्रजातियों को वर्गीकृत किया। (निधन-9 सितम्बर 1841)
- 1928-डच भौतिकशास्त्री हेन्ड्रिक एन्टून लॉरेन्ज़ का निधन हुआ, जिन्हेें पीटर ज़ीमैन के साथ सन् 1902 में विद्युतचुम्बकीय विकिरण परिघटना पर चुम्बकत्व का प्रभाव बतलाने वाले सिद्धान्त के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के सहविजेता। (जन्म 18 जुलाई 1853)
- 1974 - भारत के प्रमुख गणितज्ञ तथा भौतिक वैज्ञानिक सत्येन्द्र नाथ बोस का निधन हुआ, जिन्होंने अलबर्ट आइन्सटाइन के साथ बोस-आइन्सटाइन सांख्यिकी का प्रतिपादन किया, और क्वॉन्टम सिद्धान्त तथा प्लैन्क के कृष्णिका विकिरण(ब्लैक बॉडी रेडिएशन) नियम के बारे में भी लिखा। आज ये क्वॉन्टम भौतिकी में अनुसंधान के बुनियादी साधन हैं। (जन्म 1 जनवरी 1894)।
1503 - पुर्तग़ाली तथा उस्मानों (उस्मानी साम्राज्य (1299 - 1923) (या ऑटोमन साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य) के बीच दीव की लड़ाई भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई ।
1916 - बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत।
1925 - भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू।
1943-जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच इस्टेलिनग्राड नामक रक्तरंजित युद्ध समाप्त हुआ। इसमें सोवियत संघ की सेना को विजय प्राप्त हुई।
1954 - इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक की मौत।
1966-मानव-रहित अंतरिक्ष यान लूना-9 सुरक्षित रूप से चांद की सतह पर उतरा। इसने मानव के चांद पर जाने का मार्ग प्रशस्त किया।
1969 - तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई का निधन।
1970 - भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।
1984- कैलिफोर्निया के एक अस्पताल ने भ्रूणप्रत्यारोपण के जरिए बच्चे के जन्म की घोषणा की।
1988 - पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल।
2006 - मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।
2007-चीन ने मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2008 -कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार बांग्लादेश में होने के संकेत मिले। ईरान के तटीय क्षेत्रों में भारतीय कंपनी की 11 खरब क्यूबिक फीट गैस का भंडार मिला।
2000 - सुविख्यात तबला वादक अल्ला रक्खा ख़ां का निधन हुआ।
1853-अमेरिकी विस्फोटकों के आविष्कारक हडसन मैक्सिम का जन्म हुआ, जिनके विस्फोटक प्रथम विश्वयुद्ध में इस्तेमाल हुए। उन्होंने अखबार में रंगीन छपाई का तरीका ढूंढा, और 1901 में उन्होंने डायनामाइट से भी घातक विस्फोटक पाउडर मैक्सिमाइट का आविष्कार किया। (निधन- 6 मई 1927)
1821-एंग्लो-अमेरिकी चिकित्सक ऐलिज़ाबेथ ब्लैक्वेल का जन्म हुआ, जो आधुनिक चिकित्सा की पहली महिला डॉक्टर थीं। वे पहली महिला थीं जिन्होंने अमेरिका के चिकित्सकीय स्कूल से एम.डी. की डिग्री प्राप्त की। (निधन-31मई 1910)
1925- अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री ओलिवर हीविसाइड का निधन हुआ, जिन्होंने आयनोस्फीयर की उपस्थिति का अनुमान लगाया। वर्ष 1902 में हीविसाइड और केनेली ने पता लगाया कि ऊपरी वायुमंडल में एक आयनीकृत परत है जो रेडियो तरंगों को मोड़ देती है तथा यह दूर-संचार में सहायक हो सकती है। (जन्म-18 मई 1850)
1994-फ्रांसीसी रसायनज्ञ एडमन्ड फ्रेमी का निधन हुआ, जो मुख्य रूप से हाइड्रोजन फ्लोराइड और अन्य फ्लोराइड यौगिकों के आविष्कारक के रूप में जाने जाते हैं। जिन्होंने ओस्मिक अम्ल, ओज़ोन, लोहा, टिन आदि पर भी कार्य किया। (जन्म-28 फरवरी 1814)।
- 1509 - भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच युद्ध हुआ।
- 1892 - रशिया ने कैलिफ़ोर्निया में फऱ ट्रेडिंग कॉलोनी की स्थापना की।
- 1901 - क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ।
- 1920 -फ्रांस ने मैमेल पर कब्ज़ा किया।
- 1922 - जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास यूलिसिस पहली बार प्रकाशित किया गया।
- 1990 - अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबंध हटाया गया।
- 1992 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।
- 2001 - भारतीय नौसेना के सी किंग हेलिकाप्टरों के लिए अमेरिकी कलपुर्जों की बिक्री को अनुमति।
- 2004 - स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फ़ेडरर 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर रहे। यह एक रिकार्ड है।
- 2008 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कर्नाटक की पहली लक्जरी ट्रेन गोल्डन चैरियट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार सिख विवाह अधिनियम अध्यादेश लागू हुआ।
- 1889 - भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का जन्म हुआ।
- 1960 - हिन्दी साहित्य के एक महान उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का निधन हुआ।
- 1978 - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का निधन हुआ।
- 1947 -एड्विन एच. लैन्ड ने आप्टिकल सोसाइटी आफ अमेरिका के एक सम्मेलन में झटपट फोटोग्राफी के अपने आविष्कार को प्रदर्शित किया।
- 1962 -चार सौ बरसों के अंतराल के बाद पहली बार सौरमंडल के नौ में से आठ ग्रह एक पंक्ति में आए।
- 1841- स्विस भौतिकशास्त्री और लिम्नोलॉजी (झीलों का अध्ययन) के संस्थापक फ्रास्वां-अल्फॉन्स फॉरेल का जन्म हुआ, जिन्हें घनत्व धाराओं की खोज का श्रेय जाता है। ये ऊंची पहाड़ी की झीलों में हिमानियों से व्युतपन्न ठंडे तापमान वाली धाराओं के प्रवेष के कारण बनती हैं। (निधन- 7 अगस्त 1912)
- 1802- फ्रांसीसी कृषि-रसायनज्ञ ज्यां बैप्टिस्ट बॉसिनगॉल्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने जैविक नाइट्रोजन चक्र का पता लगाया। पहले वे एक खान अभियंता (माइन इंजीनियर) थे। उन्होंने खनिज शास्त्र, ज्वालामुखीय गैसों, भूकम्प आदि विभिन्न विषयों पर लिखा। (निधन- 12 मई 1887)
- 1980- अमेरिकी जैवरसायनज्ञ विलियम एच. स्टेन का निधन हुआ, जो स्टैनफोर्ड मूर तथा क्रिश्चियन बी. एन्फिन्सैन के साथ अग्नाशय (पैंक्रियाज़) के एन्ज़ाइम पर अनुसंधान कार्य के लिए 1972 में रसायनशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के सहविजेता थे। (जन्म-25 जून 1911)
- 1998- अमेरिकी मनोवैज्ञानिक रेमण्ड बर्नार्ड कैटेल का निधन हुआ, जिन्होंने संज्ञानात्मक क्षमताओं, व्यक्तित्व तथा प्रेरणाओं के व्यक्तिगत अंतर पर अनुसंधान किया। उन्होंने मनोविज्ञान के अध्ययन को और उद्देश्यात्मक तथा परिमाणात्मक बनाने के लिए मनोविज्ञान के अध्ययन में गणितीय तकनीक अपनायी। (जन्म-20 मार्च 1905)
- 1835 - ईस्ट इंडिया कम्पनी ने दार्जिलिंग को सिक्किम को पट्टे पर लिया। मॉरीशस में गुलामी प्रथा का समापन हुआ।
- 1855 - ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ।
- 1884 - डाक बीमा योजना लागू हुई। ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी का पहला वॉल्यूम ए टू आंट का प्रकाशन।
- 1924 - यू.एस.एस.आर. ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता प्रदान की। ब्रिटेन ने सोवियत संघ को मान्यता प्रदान की।
- 1949 - प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया का अधिग्रहण कर लिया।
- 1958 - मिस्र और सीरिया को यूनाइटेड अरब रिपब्लिक में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।
- 1951-पहली बार किसी टेलीविजन स्टेशन द्वारा नाभिकीय परीक्षण का सार्वजनिक प्रसारण किया गया। इस घटना को परीक्षण स्थल नेवाडा से 300 किलोमीटर दूर माउण्ट विल्सन से रिकॉर्ड किया गया था।
- 1972- हॉलेट पिकार्ड कम्पनी नें पहला साइंटफिक कैल्कुलेटर बनाया था।
- 1964 - भारत में यूनिट ट्रस्ट की स्थापना हुई।
- 1972 - भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण का गठन हुआ।
- 1976 - राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार का गठन हुआ।
- 1977 - भारतीय तट रक्षक बल का गठन हुआ। भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना।
- 1985 - मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।
- 1992 - केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली दिया गया।
- 2003 - अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक्त हुई कोलम्बिया यान दुर्घटना में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
- 1917 - प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार ए. के. हंगल का जन्म हुआ।
- 1859-मेक्सिको के भू-गर्भशास्त्री एवं शासकीय अधिकारी अलफांसो कासो वाय एन्ड्राडे का जन्म हुआ, जिन्होंने ओक्साका संस्कृति की खोज की। उन्हें मोंटे अलबान में मकबरा के उत्खनन के लिए अधिक जाना जाता है। इस खुदाई में सोने और अन्य धातुओं से निर्मित सामग्री मिलीं जिन्हें ओक्साका के संग्रहालय में रखा गया है। (निधन- 30 मार्च 1970)
- 1976- जर्मन भौतिक विज्ञानी वर्नर हाइजेनवर्ग का निधन हुआ, थे। उन्होंने आव्यूह के द्वारा क्वाण्टम यांत्रिकी को प्रदर्शित करने का तरीका बताया जिसके लिए उन्हें 1932 में भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। प्रसिद्ध अनिश्चितता सिद्धांत उन्होंने सन् 1927 में प्रतिपादित किया था। (जन्म 5 दिसम्बर 1901)
- 1981-अमेरिका के वायुयान डिजाइनर डोनॉल्ड (विल्स) डगलस का निधन हुआ, थे। इनकी कम्पनी सेना तथा नागरिक उड्डयन के लिए वायुयान का निर्माण करती थी। (जन्म 6 अप्रैल 1892)
- महत्वपूर्ण दिवस- तटरक्षक दिवस, वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।
- 1561 - मुग़ल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम खां की गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई।
- 1599 -भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई।
- 1850 -चीन में ताए पींगहा नाम से सबसे बड़ा जनान्दोलन आरंभ हुआ। ताए पींगहा चीनी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ जनता का संकल्प होता है। यह जनान्दोलन ग्रामीणों की कठिनाइयों और समाज में फैली दरिद्रता का परिणाम था और यह दरिद्रता विदेशी साम्राज्यवाद और मंचू वंश की सरकार की अयोग्यता के चलते ख़तरनाक सीमा तक बढ़ गयी थी। यह जनान्दोलन मंचू सरकार का तख्ता पलटने के प्रयास में आरंभ हुआ।
- 1865 - अमेरिका में दासता उन्मूलन संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत हुआ।
- 1915 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस के खिलाफ ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया।
- 1958 -अमेरिका ने अपना पहला उपग्रह एक्सप्लोरर प्रथम सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
- 1963 - मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
- 1985 - दलबदल निरोधक संबंधी 52वें संविधान संशोधन विधेयक को राज्यसभा ने भी मंजूरी दी।
- 1992 - 28 देशों द्वारा क्रोएशिया एवं स्लोवानिया को मान्यता; न्यूयार्क में सुरक्षा परिषद का पहला शिखर सम्मेलन।
- 1995 - इस्रायल एवं जार्डन के मध्य हुई शांति संधि के परिणामस्वरूप इस्रायल ने अधिकृत सीमावर्ती क्षेत्र जार्डन के सुपुर्द किया।
- 2000 - हवाला केस के सभी आरोपी बरी।
- 2007 - भारतीय स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवीं बड़ी कम्पनी बनी।
- 2004- सुर सम्राज्ञी सुरैया का मुंबई में निधन।
- 1881- अमेरिकी रसायनज्ञ इरविंग लैंगम्यूर का जन्म हुआ, जिन्होंने ठोस और तरल दोनों पृष्ठ पर आणविक झिल्लियों पर किए। इस अध्ययन से कोलाइड तथा जैवरसायन में शोध के नए क्षेत्र खुले। उन्हें 1932 का रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार भी मिला। (निधन-16 अगस्त 1957)
- 1841- अमेरिकी पहेली निर्माता सैम्युअल लॉयड का जन्म हुआ जिन्होंने गणित से सम्बन्धित पहेलियों और कई माथापच्चियों के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। इनका सबसे मशहूर पज़ल 14-15 पज़ल था जो 1878 में बनाया गया था।(निधन-10 अप्रैल 1911)
- 1995- अमेरिकी गणितज्ञ जॉर्ज रॉबर्ट स्टिबिट्ज का निधन हुआ जिन्होंने कई लोगों द्वारा आधुनिक डिजिटल कम्प्यूटर के जनक के रूप में जाने जाते हैं। सन् 1937 में उन्होंने बेल लैबोरेटरी में रिले, क्षणप्रभा (फ्लैशलाइट) और धातु-पट्टी आदि पर आधारित एक डिजिटल उपकरण का निर्माण किया जिसे उन्होंने मॉडल के कहा। (जन्म 30 अप्रैल 1904)
- 1920- जर्मन वनस्पति विज्ञानी विल्हेल्म फेफर का निधन हुआ जिन्होंने परासरणिक दाब (ऑस्मोटिक प्रेशर) पर किए गए उनके कार्यों ने पादप-शरीरक्रिया विज्ञान का अग्रणी बना दिया। वर्ष 1877 में इन्होंने परासरण के अध्ययन के लिए एक अद्र्धपारगम्य झिल्ली का निर्माण किया। (जन्म 9 मार्च 1945)।
- 1522 - ल्यूबेक और डेनमार्क के बीच युद्ध।
- 1649 - इंग्लैंड के सम्राट चाल्र्स प्रथम को फ़ांसी दी गई।
- 1902 - चीन और कोरिया की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन और जापान के बीच पहली आंग्ल-जापानी संधि पर लंदन में हस्ताक्षर हुए।
- 1903 - लॉर्ड कजऱ्न ने मेटकाफ़ हॉल में इंपीरियल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
- 1911 - कैनेडियन नेवल सर्विस का नाम बदलकर रॉयल कैनेडियन नेवी किया गया।
- 1933 - एडॉल्फ़ हिटलर ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान सम्भाली।
- 1948 - महात्मा गांधी की हत्या हुई।
- 1957 - राष्ट्र संघ ने दक्षिण अफ्रीका को अपनी नस्ल भेदी नीति पर पुनर्विचार करने के लिए कहा।
- 1965- इसी दिन हज़ारों की संख्या में ब्रिटेन के लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल को अंतिम विदाई दी थी। राजकीय सम्मान के बाद चर्चिल का इसी दिन अंतिम संस्कार किया गया। चर्चिल को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद वो लगभग कोमा की स्थिति चले गए थे जिससे वे कभी नहीं निकल पाए। चौबीस जनवरी को उनका देहांत हो गया। वे 90 साल के थे।
- 1972 - पाकिस्तान ने राष्ट्रमंडल से अपना नाम वापस लिया। आज ही के दिन साल 1972 में ब्रितानी सेना को प्रदर्शनकारियों की एक भीड़ पर गोलियां चलानी पड़ी थी जिसमें 13 नागरिकों की मौत हो गई थी। गोलीबारी तब शुरू हुई जब नागरिक अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे लोग परेड और मार्च पर लगे प्रतिबंध को ख़ारिज करते हुए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तक पहुंच गए।
- 1979 - रोडेशिया में नया संविधान बना, जिसमें अश्वेतों को सत्ता में भागीदारी का अधिकार मिला।
- 1991- आज ही के दिन साल 1991 में इराक़ी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नज़दीक एक शहर पर नियंत्रण कर लिया था। अमरीका के नेतृत्व में सहयोगी देशों की सेना ने अल-ख़ाफज़़ी पर नियंत्रण के लिए कम से कम 24 इराक़ी टैंकों को बर्बाद कर दिया। इस हमले में 12 अमरीकी सैनिकों की मौत हो गई थी।
- 1997 - सैंतालिस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियां संगम में विसर्जित।
- 2008 - चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल की सज़ा सुनाई।
- 1890 - हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म हुआ।
- 1913 - प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म हुआ।
- 1968 - हिन्दी साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का निधन हुआ।
- 1737- इटली के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ लूईची गैलवानी का बोलोनिया नगर में जन्म हुआ। उन्होंने ऑपरेशन के संबंध में अपने व्यापक अध्ययन और शोधकार्य से बहुत ख्याति प्राप्त की। इसी प्रकार उन्होंने पता लगाया कि सजीवों के शरीर में बिजली होती है। 61 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ।
- महत्वपूर्ण दिवस- शहीद दिवस,कुष्ठ निवारण दिवस,सर्वोदय दिवस
- 1528 - मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को हराकर चंदेरी के कि़ले पर कब्ज़ा किया।
- 1676 - थियोडोर तृतीय रूस के ज़ार बने।
- 1780 - भारत का पहला समाचारपत्र अंग्रेज़ी में हिकीज बंगाल गजट के नाम से प्रकाशित हुआ। हिक्की गजट या बंगाल गजट या कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर का कोलकाता से प्रकाशन हुआ। अंग्रेज़ी भाषा के इस समाचार पत्र के संपादक जेम्स ऑगस्टस हिक्की थे।
- 1889 - आस्ट्रिया हंगरी के युवराज आर्कड्यूक रूडोल्फ़ ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।
- 1939 - रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना हुई।
- 1949 - ब्रिटेन ने इजऱायल को मान्यता दी।
- 1953 - संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई।
- 1963 -फ्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाज़ार में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।
- 1979 - भारत के सबसे पहले जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।
- 1986 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त एवं उसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु।
- 1992 - भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
- 2008 - लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने तीन लोकसभा सदस्य रमाकांत यादव, भालचन्द्र और अखलास्क की सदस्यता समाप्त कर दी।
- 1597 - उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ।
- 1924-एक आइसक्रीम रोलिंग मशीन के लिए पहला अमेरिकी पेटेन्ट उसके आविष्कारक कार्ल आर. टेलर के नाम जारी किया।
- 1978-स्वीडन पहला देश बना जिसने ओज़ोन परत के क्षय की रोकथाम के लिए ऐरोसॉल स्प्रे के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया।
- 1927- अमेरिकी रासायनिक अभियन्ता (केमिकल इंजीनियर) लेविस फ्रेड्रिक एरी का जन्म हुआ , जिन्होंने सर्वत्र इस्तेमाल होने वाली ऐल्केलाइन बैटरियों और बाद में लीथियम बैटरियों का आविष्कार किया। (निधन-19 अक्टूबर 2004)
- 1901- अमेरिकी इंजीनियर ऐलन बी. ड्यू मॉन्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने जिन्होंने पहली व्यावसायिक प्रायोगिक कैथोड-रे ट्यूब को परिपूर्ण किया जो ना सिर्फ वैज्ञानिक प्रयोगों तथा तकनीकी उपकरणों में इस्तेमाल होती है बल्कि आधुनिक टी.वी. रिसीवर के आवश्यक उपकरणों में से एक है। (निधन- 15 नवम्बर 1965)
- 1934- जर्मन रसायनज्ञ फ्रिट्ज़ हैबर का निधन हुआ, जिन्होंने 1909 में सीधे नाइट्रोजन तथा हाइड्रोजन के संयोग से अमोनिया बनाने की नई पद्धति विकसित की। इसके लिए उन्हें 1918 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म 9 दिसम्बर 1868)
- 1859-अमेरिकी खगोलशास्त्री विलियम क्रेंच बॉन्ड का निधन हुआ, जिन्होंने अपने बेटे जॉर्ज फिलिप बॉन्ड(1825-65) के साथ मिलकर शनि ग्रह के आठवें उपग्रह हाइपेरियन, तथा एक आंतरिक छल्ले रिंग सी या क्रीप रिंग की खोज की। (जन्म 9 सितम्बर 1789)
- 1613 -गैलीलियो ने नेपच्यून की खोज की। वृहस्पति के निकट होने के कारण उस समय उन्होंने उसे एक तारा समझा था।
- 1813 - युनाइटेड किंगडम में पहली बार प्राइड एंड प्रेजुडिस किताब का प्रकाशन हुआ।
- 1878 - येल डेली न्यूज़ युनाइटेड स्टेट्स में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र बना।
- 1909 - क्यूबा पर से अमेरिका का नियंत्रण समाप्त हो गया।
- 1932 - जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्ज़ा किया।
- 1935 - आइसलैंड गर्भपात को क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।
- 1950 - न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद सम्भाला।
- 1986 - कैप कैनवरल फ़्लोरिडा से उड़ान भरने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष शटल चैलेंजर में विस्फोट हुआ और सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।
- 1998 - राजीव गांधी हत्याकांड में 26 अभियुक्तों को मृत्युदंड।
- 1999 - भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।
- 2005 - पुर्तग़ाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।
- 2010- बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान के 5 हत्यारों को फ़ांसी पर लटकाया गया।
- 1865 - स्वतंत्रता सेनानी और प्रमुख नेता लाला लाजपत राय का जन्म हुआ।
- 1899 -भारत के प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़ के.एम. करिअप्पा का जन्म हुआ।
- 1930 - भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का जन्म हुआ।
- 2007 - प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का निधन हुआ।
- 1922 -अमेरिकी जैव रसायनज्ञ राबर्ट विलियम हॉली का जन्म हुआ जिन्हें हरगोबिन्द खुराना तथा मार्शल वैरेन नीरेनबर्ग के साथ संयुक्त रूप से 1968 में फीजिय़ोलॉजी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। तीनों वैज्ञानिकों ने स्वतंत्र रूप से जीन पर अनुसंधान किए थे। (निधन-11 फरवरी 1993)
- 1858- डच शरीर रचना विज्ञानी तथा भूविज्ञानी यूजीन डिब्वा का जन्म हुआ, जिन्होंने जावा मानव के अवशेषों के बारे में पता लगाया। ये पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने मानव के पूर्वजों के जीवाश्मों की खोज की। (निधन- 16 दिसम्बर 1940)
- 1986 -अमेरिकी शिक्षक क्रिस्टा कॉरिगन मैकॉलिफ का निधन हुआ, जो व्यक्तिगत रूप से अंतरिक्ष में जाने वाली पहली नागरिक के रूप में चुनी गईं। वे उन सात अंतरिक्षयात्रियों में थीं जिनकी चैलेन्जर अंतरिक्ष यान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। (जन्म- 2 सितम्बर 1948)
- 1907- अंग्रेज़ शरीर क्रिया विज्ञानी तथा शिक्षाविद् सर माइकल फोस्टर का निधन हुआ, जिन्होंने जीवविज्ञान तथा शरीरक्रिया विज्ञान की शिक्षा की आधुनिक पद्धति का प्रस्ताव दिया। उसमें उन्होंने प्रयोगात्मक प्रशिक्षणों पर जोर दिया। (जन्म-8 मार्च 1836)।
- 1900 -एक शोधकर्ता ने पहली बार दर्द की दवा बनायी। इस शोधकर्ता का नाम फ़ेलिक्स होफ़मैन था। इस दवा को इस समय स्प्रीन कहा जाता है। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जब इस दवा का निर्यात बंद हो गया तो ब्रिटेन ने भी इसे बनाना आरंभ कर दिया। इस समय वैज्ञानिकों का मानना है कि स्प्रीन पीड़ा को दूर करने के अतिरिक्त रक्त को पतला करने तथा हृदय रोग की रोकथाम के लिए भी लाभदायक है।
- 1926- टेलीविजऩ के आविष्कर्ता, स्कॉटलैण्ड के जॉन लॉगी बेयर्ड ने 1926 में पहली बार लोगों के सामने टेलीविजऩ का प्रदर्शन किया।
- 1950-साइंस पत्रिका ने चाल्र्स फाइजऱ एण्ड कम्पनी द्वारा आविष्कृत टेरामइसिन नामक एक नई प्रतिजैविक औषधि की घोषणा की, जो निमोनिया के इलाज में मददगार होती है।
- 1973 -चार वर्षों की बातचीत के बाद अमरीका और उत्तरी वियतनाम के बीच संघर्ष विराम समझौता हुआ। इस समझौते पर पेरिस में हस्ताक्षर हुए। पेरिस समझौते के नाम से प्रसिद्ध इस समझौते के आधार पर अमरीका ने दक्षिणी वियतनाम से अपनी सेनाए वापस बुलाने पर सहमति जताई। इस समझौते के बावजूद वियतनाम और अमरीकी सेनाओं के बीच संघर्ष विराम नहीं हो सका किंतु सन 1975 ईसवी में भारी क्षति उठने के बाद अमरीका दक्षिणी वियतनाम से निकलने पर विवश गया। इस समझौते के बाद दक्षिणी वियतनाम से अमरीकी सैनिकों के निकलने में दो वर्ष लगे और अंतत: 29 अप्रैल सन 1975 ईसवी को दक्षिणी वियतनाम और उत्तरी वियतनाम फिर से एक हो गए।
- 1996 - पाकिस्तान को सं.रा. अमेरिका द्वारा 368 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति से संबंधित ब्राउन संशोधन को क़ानूनी रूप प्राप्त, फ्रांंस ने अपना छठा परमाणु परीक्षण किया।
- 2008 - पश्चिम बंगाल के 13 जि़लों में बर्ड फ्लू फैला। इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।
- 1891 -रूस के प्रसिद्ध लेखक एलिया एहेन्बर्ग का जन्म हुआ।
- 1556- मुग़ल बादशाह हुमायूं का निधन हुआ।
- 2007-हिन्दी कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार तथा पटकथा लेखक कमलेश्वर का निधन हुआ।
- 2009 - भारत के 8वें राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन का निधन हुआ।
- 1992-प्रसिद्ध हिन्दी फि़ल्म अभिनेता भारत भूषण का निधन हुआ।
- 1936- अमेरिकी भौतिकशास्त्री सैम्युएल चाओ चैंग टिंग का जन्म हुआ जिन्हें 1976 में बर्टन रिक्टर के साथ मिलकर एक नए उपपरमाणविक कण (जे/साई कण) की खोज करने के कारण नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1887-मशहूर पुरातत्वविद् कार्ल विलियम ब्लेगन का जन्म हुआ, जिन्होंने होमर के इलियड में वर्णित ट्रॉय नगर के प्रमाणों को दुनिया के सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। (निधन-24 अगस्त 1971)
- 1967-अंतरिक्ष में चलने वाले पहले अमेरिकी अंतरिक्षयात्री एडवर्ड एच. व्हाइट, द्वितीय का निधन हुआ, जिन्होंने 3 जून 1965 को प्रक्षेपित जेमिनी-4 से बाहर निकलकर उन्होंने बीस मिनट तक अंतरिक्ष की सैर की। (जन्म-14 नवम्बर 1930)
- 1940 -अमेरिकी बाल-चिकित्सक डेविड मरे कॉवी का निधन हुआ, जिन्होंने अमेरिका में साधारण नमक को आयोडीनयुक्त करने के उपाय को बढ़ावा दिया ताकि भोजन में आयोडीन की जरूरी मात्रा मिलती रहे और घेंघा रोग की रोकथाम हो सके। (जन्म-1872)।
- 1565 - तेल्लीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ।
- 1579 - डच गणराज्य की स्थापना हुई।
- 1755 - मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
- 1831 - पौलैंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1839 - चिली में भूकम्प से करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई।
- 1969 - अमेरिका और उत्तरी विएतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ।
- 1971 - हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।
- 1974 -डॉ. क्रिश्चियन बर्नार्ड ने पहली बार पुराने हृदय को निकाले बगैर मानव हृदय का प्रत्यारोपण किया।
- 1975 - शेख मुजीबुर्रहमान बांगलादेश के राष्ट्रपति बने।
- 1980 - मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
- 1983 - आचार्य विनोबा भावे को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा।
- 1994 - तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह तुर्कसैट प्रथम अटलांटिक महासागर में गिरा।
- 2004 - अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।
- 2006-विश्व के क्षुद्रतम कशेरुकी प्राणी पीडोसाइप्रिस प्रोजेनेटिका मछली के बारे में लंदन की रॉयल सोसायटी की कार्यवाही रिपोर्ट में छपा। यह अत्यन्त छोटी, पारदर्शी मछली सुमात्रा (इन्डोनेशिया) के अम्लीय पीट दलदलों में पाई गई थी।
- 1824 - बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि माइकल मधुसूदन दत्त का जन्म हुआ।
- 1930 - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और कादम्बिनी पत्रिका के सम्पादक राजेन्द्र अवस्थी का जन्म हुआ।
- 1954 - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक मानवेंद्र नाथ राय का निधन।
- 2001 - भाजपा की वरिष्ठ नेता राजमाता विजयाराजे सिंधिया का निधन।
- 1627 - ऐंग्लो-आयरिश रसायनज्ञ और प्राकृतिक दर्शनशास्त्री रॉबर्ट बॉयल का जन्म हुआ जो गैस के गुणों पर अपने कार्य तथा गैस के नियम के लिए प्रसिद्ध हैं। वे लन्दन की रॉयल सोसाइटी के संस्थापक सदस्यों में थे। (निधन-30 दिसम्बर 1691)
- 1875 - स्वीडिश-अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अर्नेस्ट फ्रेड्रिक वर्नर एलेक्ज़ेन्डर्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने एक उच्च आवृत्ति प्रत्यावर्तित्र (आल्टरनेटर) का निर्माण किया। प्रत्यावर्तित्र एक ऐसा यंत्र होता है जो दिष्ट धारा को प्रत्यावर्ती धारा में बदल देता है। उनका प्रत्यावर्तित्र निरंतर रेडियो तरंगें उत्पन्न करने में सक्षम था। इससे रेडियो संचार में क्रांतिकारी बदलाव हुए। (निधन- मई 1975)
- 1960-अमेरिकी भूकंप विज्ञानी बेनो ग्यूटेनबर्ग का निधन हुआ जो भूकंपीय तरंगों के विश्लेषण तथा पृथ्वी के आन्तरिक भाग की भौतिक विशेषताओं की जानकारी प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। चाल्र्स रिक्टर के साथ उन्होंने भूकम्प की तीव्रता मापने का तरीका इजाद किया। (जन्म-4 जून 1889)
- 1957 -जापानी जीवाणु-विशेषज्ञ कियोशी शीगा का निधन हुआ, जिन्होंने 1897 में अतिसार के जीवाणु, यानी बैसिलस शीगेला की खोज की। यह नाम उनके नाम पर रखा गया। इस जीवाणु-समूह से शीगेलोसिस नामक संक्रमक बीमारी होती है। दस्त, बुखार, पेट में मरोड़ इस बीमारी के लक्षण होते हैं। (जन्म 7 फरवरी 1871)
- महत्वपूर्ण दिवस-अंतर्राष्ट्रीय कस्टम एवं उत्पाद दिवस, राष्ट्रीय मताधिकार दिवस।
- 1824 - रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।
- 1857 - कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना।
- 1859- तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला। यह कुऑ अमरीका के पेन्सिलवानिया राज्य में खोदा गया। 230 मीटर गहराई तक ख़ुदाई के बाद इस कुएं से तेल निकला। इस कुएं की खुदाई के लिए प्रयोग किये गये उपकरण अमरीका के एक संग्रहालय में रखे हुए हैं।
- 1925 - सूर्य ग्रहण का पहला चलचित्र अमेरिकी नौसेना द्वारा लिया गया।
- 1950 - जन गण मन को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने। असली माइक्रोवेव ओवन का पेटेन्ट उसके आविष्कारक पर्सी ली बैरोन स्पेन्सर को मैथड आफ ट्रीटिंग फूडस्टफ के शीर्षक से जारी किया गया।
- 1951 - प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।
- 1952 - मुम्बई में पहला अंतरराष्ट्रीय फि़ल्म महोत्सव आयोजित किया गया।
- 1965 - ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का निधन।
- 1966 - एयर इंडिया का बोइंग आल्पस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें भारतीय वैज्ञानिक डॉ. होमी भाभा सहित 114 लोग मारे गये।
- 1993 - सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया।
- 1996 - सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।
- 2000 - चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी।
- 2002 - भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित।
- 2003 - भारत और फ्रांस के बीच प्रत्यर्पण संधि।
- 2007 - रूस एवं भारत के बीच एटमी रिएक्टर बनाने हेतु समझौता हुआ।
- 2011 - भारत रत्न सम्मानित शास्त्रीय गायक भीमसेन जोशी का निधन हुआ।
- 1828- जर्मनी के प्रकृतिविद तथा वनस्पति वैज्ञानिक फर्डिनैन्ड (जूलियस) कॉह्न का जन्म हुआ, जो जीवाणु-विज्ञान (बैक्टीरियोलॉजी) के संस्थापकों में से एक माने जाते हैं। इन्हें जीवाणु, फफूंद, पादपरोग-विज्ञान, पर इनके अध्ययन के लिए भी जाना जाता है। (निधन- 25 जून 1898)
- 1902- अर्थशास्त्री और गणितज्ञ आस्कर मॉर्गेन्सटर्न का जन्म हुआ, जिन्होंने गेम सिद्धांत बनाया, जो जीत-हार के आधार पर मानव या जानवरों के व्यवहार का विश्लेषण करता है। जॉन वॉन न्यूमैन के साथ उन्होंने थ्योरी आफ गेम्स एण्ड इकोनॉमिक बिहेवियर नामक पुस्तक लिखी। (निधन- 26 जुलाई 1977)
- 1868--इंग्लैण्ड के रसायनज्ञ तथा डॉक्टर जॉन डेवी का निधन हुआ, जिन्होंने फॉस्जीन गैस का नामकरण किया तथा उसकी विशेषताओं के बारे में बताया। वे सर हम्फ्री डेवी के छोटे भाई थे। (जन्म-24 मई 1790)
- 1848 -अमेरिका के दंतचिकित्सक होरेस वेल्स का निधन हुआ, जो शल्य चिकित्सकीय विसंज्ञन (एनेस्थेसिया) का प्रयोग करने वाले प्राथमिक लोगों में से एक थे।(जन्म-21 जनवरी 1815)
- महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय बालिका दिवस।
- 1799 - फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया।
- 1849 - प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना जर्मन यूनियन का प्रस्ताव किया।
- 1930 -क्लाइड टॉम्बॉफ ने प्लूटो का फोटो खींचा।
- 1964-डॉ. जेम्स हार्डी ने मिसिसिपी विश्वविद्यालय में एक चिम्पैन्ज़ी के हृदय को बॉयड रश नामक मानव के सीने में प्रत्यारोपित किया। मगर अत्यधिक छोटा होने के कारण हृदय पूरी तरह से रक्त संचरण नहीं कर सका और नब्बे मिनट बाद रश की मृत्यु हो गई।
- 1965 - दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।
- 1966 - इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 1977 - जनता पार्टी का गठन हुआ।
- 1991 - इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई।
- 2003 - नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनाई गई सरकार का संयुक्त रूप से विरोध।
- 2004 - मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू।
- 2006 - भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।
- 2008- खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी। ईरान के खिलाफ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी।
- 2009- फि़ल्मी और टेलीविजऩ कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।
- 1897 - नेता जी सुभाषचंद्र बोस का जन्म कटक में हुआ।
- 1926 - भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे, का जन्म हुआ।
- 1907- जापानी भौतिकशास्त्री हिडेकी युकावा का जन्म हुआ, जिन्होंने नाभिकीय बलों पर अपने सैद्धान्तिक कार्यों के आधार पर मेसॉन के अस्तित्व का अनुमान लगाया। इसके लिए उन्हें 1949 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। मेसॉन कण इलेक्ट्रॉन से भारी, लेकिन प्रोटॉन से हल्के होते हैं। युकावा जापान के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता थे। (निधन- 8 सितम्बर 1981)
- 1872- फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री पॉल लैंगेविन का जन्म हुआ,जो पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने पराचुम्बकत्व तथा प्रतिचुम्बकत्व के प्रभावों को प्रतिपादित किया। (निधन-19 दिसम्बर 1946)
- 1810- जर्मन भौतिकशास्त्री जोहॉन विल्हेम रिटर का निधन हुआ, जिन्होंने स्पेक्ट्रम में पराबैंगनी किरणों के क्षेत्र को खोजा। (जन्म-16 दिसम्बर 1776)
- महत्वपूर्ण दिवस- कुष्ठ निवारण अभियान दिवस।
- 1907- थॉमस अल्वा ऐडिसन को महीन सामग्रियों को पीसने और अलग करने के उपकरण के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1939-कोलम्बिया विश्वविद्यालय में पहली बार यूरेनियम के परमाणु को साइक्लोट्रॉन की सहायता से तोड़ा गया।
- 1981 - रोनाल्ड रीगन का संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
- 1996 - कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3 लाख 50 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नए ग्रहों की खोज की।
- 1998-अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया।
- 2002-फिलीस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इस्रायल का कब्ज़ा, अफग़़ानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोकियो में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।
- 2006 - श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।
- 2008- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
- 2009- फि़ल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ। सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंजूरी दी।
- 1934 -अभिनेता और फिल्म निर्देशक विजय आनन्द का जन्म हुआ। जिन्होंने नवकेतन फिल्म्स के बैनर तले कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया।
- 1666 - भारत के मुग़ल सम्राट शाहजहां का निधन हुआ।
- 1908- रूसी भौतिकशास्त्री लैव डेविडोविच लैण्डॉव का जन्म हुआ , जिन्होंने मंद तापभौतिकी, परमाणु भौतिकी, नाभिकीय भौतिकी, ठोस अवस्था, तारकीय ऊर्जा और प्लाज़्मा भौतिकी जैसे कई क्षेत्रों में काम किया। भौतिकी के कई शब्द उनके नाम से हैं। अत्यधिक मंद ताप (2.18 के.) पर द्रव हीलियम के विलक्षण अतितरल (सुपरफ्ल्युइड) व्यवहार को प्रतिपादित करने वाले सिद्धान्त के लिए उन्हें 1962 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन-1 अप्रैल 1968)
- 1561-अंग्रेज़ दर्शनशास्त्री फ्रांसिस बैकन का जन्म हुआ, जिनकी पुस्तक ऐडवान्समेन्ट आफ लर्निंग (1605), साइंटिफिक रॉयल सोसाइटी की स्थापना के लिए आंशिक रूप से उत्तरदायी थी। पुस्तक में मानव तथा ब्रह्माण्ड के प्रचलित समवृत्तिता की खोजों की बजाय तर्कसंगत तथा प्रयोगात्मक मूल्यों पर बल दिया गया। (निधन-9 अप्रैल 1626)
- 1831-अंग्रेज़ अन्वेषक जॉन ब्लेन्किन्सॉप का निधन हुआ, जिन्होंने पहले प्रायोगिक तथा सफल रेलगाड़ी के डिब्बे का निर्माण किया। (जन्म-1783)
- 1966 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री अल्बर्ट वैलेस हल का निधन हुआ, जिन्होंने स्वतंत्र रूप से एक्स किरणों के पाउडर तरीके से क्रिस्टलों का विश्लेषण करने का तरीका इजाद किया। (जन्म-19 अप्रैल 1880)।
- 1924 - रैक्जे मैक्डोनाल्ड के नेतृत्व में पहली बार ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार बनी; ग्रीस (यूनान) की स्वतंत्रता; लेनिन का निधन।
- 1972 - मणिपुर मेघालय और त्रिपुरा राज्य का स्थापना दिवस।
- 1996 - स्वायत्त फिलीस्तीन के ऐतिहासिक प्रथम आम चुनाव में फिलीस्तीनी मुक्ति मोर्चा के नेता यासर अराफात 85 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्वाचित, एशिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन चीन की राजधानी बीजिंग में उद्घाटित।
- 2000 - एशिया के प्रथम स्लिट लिवर का प्रत्यारोपण हांगकांग में हुआ, हिमतक्षेस की बैठक मस्कट में प्रारम्भ।
- 2003 - चालक रहित अमेरिकी टोही विमान पाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त।
- 2008 - भारत ने इस्त्रायल का एक जासूसी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर उसे सफलतापूर्वक पोलर आर्बिट में स्थापित किया।
- 2009-कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
- 1945 - प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस का निधन हुआ। कोनरॉड ब्लॉक का जन्म हुआ,
- 1912-(निधन-15 अक्टूबर 2000) अमेरिकी जैवरसायनज्ञ, उन्हें कोलेस्टरॉल और वसीय अम्लों के संश्लेषण के लिए फियोडोर लाईनेन के साथ फीजिय़ोलॉजी या चिकित्सा का 1964 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। जोसफ पैक्सन एडिंग्स का जन्म हुआ
- 1857 (निधन- 8 सितम्बर 1920) अमेरिकी भूविज्ञानी जिन्होंने शिलाविज्ञान की समझ को और विकसित किया। शिलाविज्ञान अर्थात पत्थरों के उद्गम, सरंचना आकार तथा चट्टानों के परिवर्तन का अध्ययन। वे अमेरिका के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने पत्थरों के महीन अनुभागों का अध्ययन किया। कैमिलो गॉल्गी का जन्म हुआ
- 1926 -इटली के चिकित्सक तथा कोशिका वैज्ञानिक जिन्होंने कोशिका के नए घटक की खोज की जिसे आज हम गॉल्गी कॉम्प्लेक्स के नाम से जानते हैं। तंत्रिका तंत्र के स्पष्ट आकार की जाँच पड़ताल करने के लिए उन्हें स्पेन के वैज्ञानिक के साथ 1906 में फीजिय़ोलॉजी अथवा मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-7 जुलाई 1843)
- जॉन कॉउच एडम्स का निधन हुआ,
- 1892 (जन्म-5 जनवरी 1819) ब्रिटिश गणितज्ञ और खगोलशास्त्री, उन दो लोगों में से एक जिन्होंने स्वतंत्र रूप से नेपच्यून ग्रह की खोज की। इन्होंने खगोलशास्त्र में और भी बहुत से योगदान दिए, खासकर 1866 में ल्यूनिड उल्का-वृष्टि पर किया गया उनका अध्ययन, जिसमें उन्होंने दर्शाया कि उल्का वृष्टि की कक्षा धूमकेतु की कक्षा के काफी समान होती है।
- 1984 -ब्रिटेन में पहली बार एक दम्पत्ति को तीन परखनली-शिशुओं की प्राप्ति हुई। जिनकी मां थीं ऐनी माये।
- 1799- ऐडवर्ड जेनर द्वारा चेचक का टीका विकसित किया गया।
- 1265 - इंग्लैंड में संसद की पहली बैठक हुई।
- 1503 - स्पेन में अमेरिकी मामलों को सुलझाने के लिए व्यापार बोर्ड का गठन हुआ।
- 1817 -कलकत्ता हिन्दू कॉलेज की स्थापना हुई।
- 1957 -भारत की पहली परमाणु भट्टी अप्सरा का उद्घाटन हुआ। भारत द्वारा आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय जहाज़ों को अपने यहां सुविधाएं नहीं देने की घोषणा की।
- 1961 - जॉन एफ केनेडी ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- 1971 - अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का उदय केंद्रशासित प्रदेश के रूप में हुआ।
- 1977 - जिम्मी कार्टर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
- 1989 - जॉर्ज बुश ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- 1993 - बिल क्लिंटन द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार गहन।
- 2001 - जार्ज बुश जूनियर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बने, ग्लोरिया आरोया फिलीपींस की राष्ट्रपति बनीं।
- 2010 -सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया। वर्ष 1969 में शुरू हुए दादा साहब फाल्के पुरस्कार पहली बार किसी सिनेमेटोग्राफर को दिया गया। एशिया की सबसे बड़ी विमान सेवा जापान एयरलांइस ने खुद को दीवालिया घोषित किया। भारत में मोबाइल पोर्टेबिलिटी सेवाओं की शुरुआत हुई।
- 1926 - भारतीय और पाकिस्तानी उपन्यासकार कुर्रतुलएन हैदर का जन्म हुआ।
- 1988 - भारत रत्न से सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुलगफ्फ़़ार ख़ान का निधन।
- 2005 - भारतीय अभिनेत्री परवीन बॉबी का निधन।
- 1820-फ्रांस के भूविज्ञानी ऐलेक्ज़ेन्डर एमील बेग्यूअर डी कैन्कॉर्टोइस का जन्म हुआ, जिन्होंने रासायनिक तत्वों को उनके परमाणु भार के अनुसार क्रम में रखा था। (निधन-14 नवम्बर 1886)
- 1812-अमेरिकी मनोचिकित्सक ऐडवर्ड सेग्युइन का जन्म हुआ, जिन्होंने गंभीर मानसिक विकलांगता से पीडि़त लोगों के लिए दुनिया का पहला विद्यालय खोला। उन्होंने संवेदी प्रशिक्षण विधि का विकास किया। वर्ष 1850 में वे अमेरिका चले गए जहां उन्होंने कई और प्रशिक्षण केन्द्र खोले। (निधन-28 अक्टूबर 1880)
- 1907- रूसी रसायनशास्त्री डिमिट्री इवानोविक मेन्डलीव का निधन हुआ, जिन्होंने 1871 में रासायनिक तत्वों के वर्गीकरण पर आधारित आवर्त सारिणी दी। उन्होंने आवर्त सारणी में जगह छोड़ रखी थी क्योंकि उनका कहना था कि ये जगह उन तत्वों के लिए है जो अभी खोजे नहीं जा सके हैं। (जन्म- 8 फरवरी 1834)
- 1922- फ्रांसीसी गणितज्ञ और इंजीनियर कैमिली जॉर्डन का निधन हुआ, जिन्होंने समूह सिद्धान्त की नींव रखी। इसके अलावा उन्होंने रेखीय तथा बहुरेखीय बीजगणित, विभेदक समीकरणों (डिफरेन्शियल इक्वेशन्स) तथा यान्त्रिकी पर भी कार्य किया।(जन्म-5 1838)
- 1998-अमेरिकी बछड़े का क्लोन तैयार किया गया है। इसका श्रेय मैसाचुसेट्स विश्विद्यालय के डॉ जेम्स रॉब्ल, तथा एड्वान्स सेल टेक्नोलॉजी के डॉ. स्टीवन स्टाइस को जाता है।
- 1929-अमेरिका में पहला सम्पूर्ण चलचित्र लोगों के लिए जारी किया गया जिसका नाम था ओल्ड ऐरिज़ोना ।
- 1649 - इंग्लैंड नरेश चाल्र्स प्रथम के खिलाफ मुकदमा शुरू हुआ।
- 1795 - फ्रांसीसी फ़ौजों ने हॉलैंड को तबाह किया।
- 1894- प्रोफेसर जेम्स डेवर ने द्रव वायु की कई खूबियों को दिखाया। बाद में उन्होंने रॉयल संस्थान में ठोस वायु को प्रदर्शित किया। ।
- 1915 -पेरिस के जॉर्ज क्लॉड को सिस्टम ऑफ इल्युमिनेटिंग बाई ल्यूमिनेसेन्ट ट्यूब शीर्षक से एक अमेरिकी पेटेन्ट जारी किया गया। इसके बाद चमकने वाले विज्ञापनों का दौर शुरू हुआ।
- 1918 - बोलेविको ने पेट्रोगाड स्थित संविधान सभा को भंग कर दिया।
- 1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान ने बर्मा पर कब्ज़ा किया।
- 1945 - सोवियत सेनाओं ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान पोलैंड की लोद्ज यहूदी बस्ती को नाज़ी पहरे से आज़ाद कराया। इस बस्ती के लाखों यहूदी निवासियों को हिटलर के आदेश पर यातनागृहों में मौत के घाट उतार दिया गया था।
- 1956- सूडान अरब लीग का नौंवा सदस्य बना।
- 1966 - इंदिरा गांधी को भारत का तीसरा प्रधानमंत्री चुना गया।
- 1986 - पहला कम्प्यूटर वायरस सी.ब्रेन सक्रिय किया गया।
- 1995 - चेचन्या के अलगाववादी राष्ट्रपति भवन से भाग निकले और रूसी तोपख़ाने ने उसे नष्ट कर दिया।
- 2005 - सानिया मिजऱ्ा लॉन टेनिस के आस्ट्रेलिया ओपन के तीसरे दौर में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
- 2007 - जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को प्रदान करने का फैसला।
- 2008- सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया के साथ समझौता किया।
- 2010- पश्चिम बंगाल बिहार और उड़ीसा ने बीटी बैंगन का विरोध किया। देश के कुल बैंगन उत्पादन में इन तीन राज्यों का 60 प्रतिशत हिस्सा है। इसमें पश्चिम बंगाल 30 प्रतिशत, उड़ीसा 20 प्रतिशत व बिहार 11 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है।
- 1935 - बंगाली फि़ल्म अभिनेता सौमित्र चटर्जी का जन्म हुआ।
- 1905 -नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ टैगोर के पिता और भारतीय चिंतक, विचारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का निधन।
- 1990 - भारतीय विचारक और धर्मगुरु आचार्य रजनीश का पुणे में निधन।
- 1995 - हिन्दी साहित्यकार उपेंद्रनाथ अश्क का निधन हुआ।
- 1736 - स्कॉटलैंड के उपकरण निर्माता और आविष्कारक जेम्स वॉट का जन्म हुआ जिनके भाप इंजन ने यूरोप में औद्योगिक क्रांति की नींव रखी। निधन- 25 अगस्त 1819)
- 1813 -अंग्रेज़ अन्वेषक और इंजीनियर सर हेनरी बेसेमर का जन्म हुआ जिन्होंने कम खर्चे में इस्पात का विनिर्माण करने की पहली प्रक्रिया का निर्माण किया, और बेसेमर कन्वर्टर के विकास में अग्रणी भूमिका निभायी। कन्वर्टर पिघले लोहे में से अशुद्धियां दूर करता है। (निधन- 15 मार्च 1898)
- 1878- फ्रांसीसी वैज्ञानिक हेनरी विक्टर रेग्नॉल्ट का निधन हुआ जो गैस की विशेषताओं पर किए गए अपने कार्य के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ठोस, द्रव तथा गैस, तीनों की विशिष्ट ऊष्मा पर प्रयोग किए। (जन्म-21 जुलाई 1810)।
- 1670 - हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।
- 1778 - जेम्स कुक हवाई द्वीपसमूह की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने सेंडविच आइलैंड रखा।
- 1896 - एक्सरे मशीन का पहला प्रदर्शन किया गया।
- 1969 -पहली बार ऐरीज़ोना विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्रियों ने पल्सर तारे की पहचान की।
- 1994 -अमेरिका के ऊर्जा विभाग ने सौर पैनल लगाने की घोषणा की जो पहले के सौर पैनलों से दुगुनी क्षमता के थे।
- 2003 - लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।
- 2005 -सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की। तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा।
- 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
- 1841 - महाराष्ट्र के विद्वान महादेव गोविन्द रानाडे का जन्म हुआ।
- 1942 - मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म हुआ।
- 1947 - प्रसिद्ध भारतीय गायक और अभिनेता कुंदन लाल सहगल का निधन जालंधर में हुआ।
- 1955 -भारत के प्रसिद्ध कहानीकार, लेखक और पत्रकार सआदत हसन मंटो का निधन हुआ।
- 2003 -हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का निधन
- 1933 -भौतिकशास्त्री, अभियन्ता और कोलाहल न्यूनन प्रणाली के आविष्कारक रे डॉल्बी का जन्म हुआ। वे कार में बजने वाले कैसेट से लेकर सिनेमाघरों की सराउन्ड साउन्ड की नई पद्धतियों को सामने लाने के लिए जाने जाते हैं।
- 1861-जर्मन रसायनज्ञ हेन्ज़ गोल्डश्मिट का जन्म हुआ, जिन्होंने थर्माइट का आविष्कार किया। यह प्रणाली अब रेल की पटरियों तथा ट्रॉम रेल की वेल्डिंग के लिए विश्वप्रसिद्ध है। पहला वेल्ड किया हुआ ट्रैक ऐसेन में रखा गया। यह तरीका गोल्डश्मिट की न्यूनन प्रक्रिया से विकसित हुआ जिसकी उन्होंने कार्बन मुक्त धातु का निर्माण करते समय जांच की। (निधन-25 मई 1923)
- 1971- अमेरिकी महिला सिविल इंजीनियर, वास्तुकार नोरा स्टेन्टन ब्लैश बार्ने का निधन हुआ। 1905 में वह अमेरिका की पहली महिला सिविल इंजीनियर बनीं। (जन्म-30 सितम्बर 1883)
- 1908 - डच नेत्र-रोग विशेषज्ञ हर्मन स्नेलेन का निधन हुआ, जिनका स्नेलेन चार्ट, जो काली रेखाओं से बना था, आंखों की तीक्ष्णता ज्ञात करने के काम आता है। (जन्म 19 फरवरी 1834)।
- 1882 -थॉमस एल्वा एडिसन के टेलीफोन में किए गए नए सुधार के लिए पेटेन्ट जारी किया गया एडिसन से इसे कार्बन माइक्रोफोन कहा।
- 1941 - सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप ढंग से निकलकर जर्मनी के लिए रवाना हुए।
- 1945 - द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के दिनों में सोवियत सेना का पोलैण्ड की राजधानी वारसा में आगमन।
- 1961 - जनवादी कोंगो के प्रधानमंत्री पेट्रिस लुमुम्बा की देश के नए सैन्य शासकों ने हत्या कर दी।
- 2007 - आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया।
- 2008- केन्द्र सरकार ने विकलांगों को नौकरियां देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की एक योजना को मंज़ूरी प्रदान की। मेडागास्कर में हिन्द महासागर के ताड़ के पेड़ की नई प्रजाति मिली।
- 2010- भारत के उच्चतम न्यायालय ने ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से हमला किए जाने की स्थिति में आत्मरक्षा के अधिकार की प्रो-ऐक्टिव परिभाषा देते हुए कहा है कि क़ानून का पालन करने वाले लोगों को कायर बनकर रहने की ज़रूरत नहीं है।
- 1863 - आधुनिक रंगमंच को अपनी यथार्थवादी शैली से नया रूप देने वाले महान रूसी रंगकर्मी कोंस्तेंतिन स्तानिस्लावस्की का जन्म हुआ।
- 1888 - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार बाबू गुलाबराय का जन्म हुआ।
- 1945 - पटकथा लेखक और हिन्दी फि़ल्मों के गीतकार जावेद अख्तर का जन्म।
- 1918 - प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही का जन्म हुआ।
- 2010- भारत के प्रसिद्ध माक्र्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन।
- 1834 -जर्मन वैज्ञानिक ऑगस्ट वाइज़मैन का जन्म हुआ, जो कि आनुवंशिकता-विज्ञान के संस्थापकों में माने जाते हैं। उन्हें विशेष कर के उपार्जित लक्षणों की वंशानुगति तथा जर्मप्लाज़्म सिद्धान्तों के लिए जाना जाता है। (निधन- 5 नवम्बर 1914)
- 1706-अमेरिकी मुद्रक और प्रकाशक, लेखक, वैज्ञानिक तथा राजनयिक बेन्जामिन फ्रैंकलिन का जन्म हुआ। विद्युत पर किए गए अपने व्यापक प्रयोगों के लिए प्रसिद्ध। तडि़त चालक और बाइफोकल चश्में उन्हीं के विचार थे। (निधन-17 अप्रैल 1790)
- 1910-जर्मन भौतिकशास्त्री हैनरिक विल्हेम ज्यॉर्ज कोह्लरॉश का निधन हुआ, जिन्होंने एलेक्ट्रोलाइट्स की विशेषताओं के बारे में पड़ताल की। एलेक्ट्रोलाइट्स वे पदार्थ होते हैं जो विलयन में आयनों के स्थानांतरण द्वारा विद्युत का संचालन करते हैं। उन्होंने एलेक्ट्रोलाइट्स के व्यवहार को समझने में योगदान दिया। (जन्म 14 अक्टूबर 1840)
- 1890 -स्कॉटिश अमेरिकी वैज्ञानिक पीटर हेन्डरसन का निधन हुआ, जो अमेरिकी बाग़वानी के जनक माने जाते हैं। उन्होंने 1847 में 500 डॉलर की पूंजी के साथ बाग़वानी की शुरुआत की। उन्होंने व्यावसायिक फूलों की खेती पर प्रैक्टिकल फ्लोरीकल्चर (1868) नामक पुस्तक लिखी। (जन्म 9 जून 1822)।
- 1547 - इवान चतुर्थ इवान द टैरिबल रूस का जार बना।
- 1556 - फि़लिप द्वितीय स्पेन के सम्राट बने।
- 1581 - ब्रिटिश संसद ने रोमन कैथोलिक मत को ग़ैर क़ानूनी घोषित किया।
- 1761- पांडेचेरी पर से अंग्रेज़ों ने फ्रांसीसियों का अधिकार हटा दिया।
- 1920 - लीग ऑफ़ नेशंस ने पेरिस में अपनी पहली काउंसिल मीटिंग की।
- 1969 - सोवियत अंतरिक्ष यानों सोयुज 4 और सोयुज 5 के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।
- 1978- नासा ने 35 लोगों के नाम अंतरिक्ष यान में उड़ान भरने के लिए दिए जिनमें पहली महिला अंतरिक्ष यात्री सैली के. राइड तथा अमेरिका के पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री ग्युअन एस. ब्लफर्ड जूनियर भी शामिल थे।
- 1991 - पहला खाड़ी युद्ध (अमेरिका की इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू)।
- 1992 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि।
- 1996 - हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नई आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया।
- 2003 - भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना।
- 2006 - समाजवादी नेता माइकल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गयीं।
- 2008 - सेतुसमुद्रम परियोजना पर योजना का मसौदा पेश करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार को दो हफ्ते का समय दिया।
- 1926 - संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का जन्म हुआ।
- 1901 - भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद महादेव गोविंद रानाडे का निधन हुआ।
- 1938 -बांग्ला भाषा के अमर कथाशिल्पी और सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन हुआ।
- 1932 -अमेरिकी जन्त ुविज्ञानी ड्यान फॉज़ी का जन्म हुआ, जिन्होंने रवान्डा (मध्य अफ्रीका) के पहाड़ी तथा जंगली गोरिल्लों पर बरसों तक अध्ययन किया। उन्होंने रवान्डा में कैरिसोके अनुसंधान केन्द्र स्थापित किया तथा वर्ष 1967-1980 तक उसका मार्गदर्शन किया। (निधन- 26 दिसम्बर 1985)
- 1767- स्वीडिश रसायनशास्त्री ऐन्डर्स गुस्ताव एकेबर्ग का जन्म हुआ, जिन्होंने 1802 में नए तत्व टैन्टेलम की खोज की। उन्होंने उप्पसला विश्वविद्यालय से स्नातक करने के उपरान्त वहीं पर शिक्षण कार्य किया जहां उन्होंने ऐंटनी-लॉरेंट लेवॉइजि़ए के रसायनशास्त्र से विद्यार्थियों को परिचित कराया। उन्होंने अपने विद्यार्थी जॉन्स जैकब बजऱ्ीलियस की प्रतिभा को निखारने में बहुत योगदान दिया जो कि रसायन विज्ञान को दिया हुआ यह उनका अप्रतिम योगदान है। (निधन-11 फरवरी 1813)
- 1967-अमेरिकी भौतिकशास्त्री और वेन डी ग्राफ जनरेटर के आविष्कारक रॉबर्ट जेमिसन वेन डी ग्राफ का निधन हुआ। वेन डी ग्राफ एक प्रकार का उच्च वोल्टेज इलेक्ट्रोस्टैटिक जेनरेटर होता है जो नाभिकीय अनुसंधान में कण त्वरक के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। (जन्म 20 दिसम्बर 1901)
- 1874- जर्मन कोशिका वैज्ञानिक, मैक्स (जोहान सिगिमन्ड) शल्ट्ज़ का निधन हुआ, जो खासकर सूक्ष्मदर्शी ऐनॉटॉमी में अपने अनुसंधान के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने कोशिका की अवधारणा में सुधार किया। शल्ट्ज़ ने प्रोटोज़ोआ के बारे में बताया। (जन्म 25 मार्च 1825)
- 1934- भारत के पूर्वी राज्य बिहार और पड़ोसी देश नेपाल की सीमा के पास 15 जनवरी 1934 को आए भयानक भूकंप में 11 हजार से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 8.3 नापी गई थी। भारत के मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप दोपहर में कऱीब दो बजे आया था। वहीं नेपाल के तीन प्रमुख शहरों, काठमांडू, भटगांव और पाटन में भी कई इमारतें ढह गई और सडक़ों में दरारें पैदा हो गईं।
- 1973-अमरीकी राष्ट्रपति निक्सन ने उत्तरी वियतनाम पर की जा रही बमबारी रोकने के आदेश दे दिए थे। पेरिस में उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम के साथ अमरीका के प्रतिनिधियों की वार्ता के बाद ये फ़ैसला किया गया। इसके बाद उत्तरी वियतनाम पर हमले तो रोक दिए गए, लेकिन दक्षिणी वियतनाम, लाओस और कम्बोडिया पर हमले जारी रहे। अगले ढाई महीने में राष्ट्रपति निक्सन ने शांति समझौते का ऐलान कर दिया और अमरीकी सेना वियतनाम से लौट गई। वियतनाम में लड़ाई वर्ष 1955 में शुरू हुई थी और अमरीका की सेना का पूरा दख़ल वर्ष 1965 से हुआ। इस लड़ाई में 45 हजार से भी ज़्यादा अमरीकी सैनिक, दक्षिणी वियतनाम के कऱीब पौने दो लाख सैनिक और उत्तरी वियतनाम के नौ लाख से ज़्यादा सैनिक मारे गए। आखिरकार अप्रैल 1975 के दिन उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम एक हो गया।
- 1998 - ढाका में त्रिदेशीय भारत, बांग्लादेश तथा पाकिस्तान का शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
- 1999 - एनी फ्रैंक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले प्रथम विश्व नेता संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव कोफी अन्नान बने, पाकिस्तान में सभी नागरिक प्रशासनिक कार्य सेना को हस्तांतरित।
- 2006 - ब्रिटिश हाईकोर्ट ने क्वात्रोच्चि के दो बैंक खातों पर से प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया।
- 2008 - सरकारी क्षेत्र की कंपनी गैस अथोरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (गेल) के बोर्ड ने महाराष्ट्र के दाभोल से बंगलुरु तक गैस पाइप लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना का शिलान्यास किया। खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा के जीवन के लिये जरूरी तत्व खोजने का दावा किया।
- 2009 - दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन। फि़ल्म स्लमडॉग मिलेनियर को बाफ्टा पुरस्कार की श्रेणियों में स्थान मिला।
- 2010 - तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। भारत में यह 11 बजकर 06 मिनट पर शुरू होकर 3 बजकर पांच मिनट पर खत्म हुआ। दोपहर 1.15 पर सूर्य ग्रहण अपने चरम पर था। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण था। इसके कारण ऊपरी वातावरण पर तथा पृथ्वी के वातावरण पर पडऩे वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने छह रॉकेटों का प्रक्षेपण किया।
- 1998 - भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का निधन हुआ।
महत्वपूर्ण दिवस- थल सेना दिवस।
- 1514 - पोप लियो एक्स ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया।
- 1758 - ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में लड़ाई में जीती हुई संपत्ति अपने पास रखने का अधिकार इंग्लैंड नरेश ने दिया।
- 1760 - फ्रांसीसी जनरल लेली ने पांडिचेरी अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया।
- 1761 - पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई। भारत में मराठा शासकों और अहमदशाह दुर्रानी के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ।
- 1878-ऐलेक्ज़ेन्डर ग्राहम बेल के पहले टेलीफोन का प्रदर्शन रानी विक्टोरिया के समक्ष उनके ऑस्बॉर्न हाउस एस्टेट में किया गया। बेल ने 1876 में टेलिफोन को पेटेन्ट किया। रानी उनके टेलीफोन से बहुत प्रभावित हुईं और उन्होंने ऑस्बॉर्न हाउस तथा बकिंघम पैलेस के बीच में निजी लाइन बिछाने का आदेश दिया।
- 1994 - यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमरीका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।
- 1999 - भारत का पहला अत्याधुनिक हवाई यातायात परिसर, दिल्ली राष्ट्र को समर्पित किया गया।
- 2007 - नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।
- 1551 - मुग़ल काल में अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फज़़ल का जन्म हुआ।
- 1926 - भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का जन्म हुआ।
- 1905 -हिन्दी और मराठी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का जन्म हुआ।
- 1943- अमेरिकी जैव रसायनज्ञ तथा अंतरिक्षयात्री शैन्नॉन ल्यूसिड का जन्म हुआ, जो 1996 में रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर में रिकार्ड तोड़ 188 दिनों तक रहीं। पहली यात्रा उन्होंने 1985 में डिस्कवरी में की, फिर अक्टूबर 1989 तथा अगस्त 1991 में अटलांटिस में की और फिर 1993 में। इस तरह वह चार अलग-अलग बार अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला बन गईं और सबसे अधिक समय (838 घंटे 54 मिनट) तक अंतरिक्ष में रहने वाली महिला का कीर्तिमान उनके नाम है।
- 1890-अमेरिकी आविषज्ञ तथा जैव रसायनज्ञ रोला एन. हार्गर का जन्म हुआ, जिन्होंने मानव रक्त में अल्कोहल की मात्रा ज्ञात करने का पहला उपकरण बनाया जिसे ड्रन्कोमीटर(1931) कहते हैं। (निधन- 8 अगस्त 1983)
- 1742 - अंग्रेज़ गणितज्ञ तथा खगोल शास्त्री ऐडमन्ड हेली का निधन हुआ, जिन्हें मुख्य रूप से एक चमकदार, कई बार दिख चुके धुमकेतु को पहचानने (जिसे बाद में उनके नाम पर हेली पुच्छलतारा कहा गया) तथा उसके कक्षा की गणना और उसकी वापसी का सही अनुमान लगाने के कारण जाना जाता है। (जन्म-8 नवम्बर 1656)
- 1949 -अमेरिकी मनोचिकित्सक हैरी स्टैक सुलिवन का निधन हुआ, जिन्होंने पारस्परिक सम्बन्धों पर आधारित मनोचिकित्सा का एक सिद्धान्त प्रस्तुत किया। उनका विश्वास था कि चिंता या अन्य मनोरोगात्मक लक्षण, व्यक्ति और उसके सामाजिक परिवेश के बीच संघर्षों की उपज होते हैं। उनका यह भी मानना था कि व्यक्तित्व का विकास भी अन्य लोगों के साथ सम्पर्कों की श्रृंखला के कारण होता है। (जन्म- 21 1892)
- महत्वपूर्ण दिवस- मकर संक्रांति
- 1610- गैलिलियो गैलिली ने ज्युपिटर का चौथा चन्द्रमा खोजा जिसे कैलिस्टो के नाम से जाना जाता है। हाल में पता चला है कि कैलिस्टो, बुध ग्रह से भी बड़ा है तथा वहां के धरातल पर काफी मात्रा में बर्फ और द्रव जल मौजूद है।
- 1607 - स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद बैंक ऑफ जेनेवा का पतन हुआ।
- 1709- मुग़ल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने तीसरे भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया।
- 1818- उदयपुर के राणा ने मेवाड़ के संरक्षण के लिए अंग्रेज़ों के साथ संधि की।
- 1849 - द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।
- 1889- असम के युवाओं ने अपनी साहित्यिक पत्रिका जोनाकी का प्रकाशन शुरू किया।
- 1910 - न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण प्रारम्भ हुआ।
- 1948- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाए रखने के लिए आमरण अनशन शुरू किया।
- 1976- मुद्रित सामग्री को पढऩे वाली पहली मशीन का उसके आविष्कारक रेमन्ड कजऱ्वेल द्वारा सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया।
- 1999 - नूर सुल्तान नजरवायेव पुन: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।
- 2009 - जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख़ अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बनाए गए।
- 1870 अमेरिकी जीवविज्ञानी रॉस ग्रैन्विले हैरिसन का जन्म हुआ, जिन्होंने सर्वप्रथम सफल जीव-ऊतक संवर्धन (टिश्यू कल्चर) विकसित किया। वे अंग प्रत्यारोपण तकनीक के अग्रणी रहे। प्राथमिक प्रयोग में उन्होंने अलग रंगों के मेढकों के भ्रूण के भागों को आपस में जोड़ा और इस तरीके से उत्पन्न भ्रूण के विकास के समय कोशिकाओं की गति का अवलोकन किया। (निधन-30 सितम्बर 1959)
- 1858 -जर्मन शरीर क्रिया वैज्ञानिक तथा रोगविज्ञानी ऑस्कर मिनकोस्की का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रस्तावित किया कि मधुमेह (डायबिटीज़) अग्न्याशय (पैंक्रियाज़) के किसी तत्व (बाद में हार्मोन इंस्युलिन पाया गया) के अवरोध का नतीजा है। शरीर में वसा का उपापचय कैसे होता है, यह ज्ञात करने के बाद 1889 में ऑस्कर मिनकोस्की तथा जोसफ वॉन मेरिंग ने मधुमेह में अग्न्याशय की भूमिका से परदा उठाया। (निधन-18 जुलाई 1931)
- 1900-नॉर्वे के रसायनज्ञ पीटर वॉग का निधन हुआ, जिन्होंने अपने जीजाजी केटो गुल्डबर्ग के साथ 1864 में द्रव्यमान अनुपाती अभिक्रिया (मास ऐक्शन) का सिद्धांत प्रकाशित किया। सिद्धांत के अनुसार किसी रासायनिक परिवर्तन की दर उसके अभिकारकों के सांद्रण पर निर्भर करती है। (जन्म-29 जून 1833)
- 1875-आयरलैण्ड के सर्जन रॉबर्ट ऐडम्स का निधन हुआ, जो हृदय, श्वसन, नस, तथा जोड़ों की बीमारियों की जानकारी में योगदान के कारण जाने जाते हैं, खासकर वात-रोग जिससे वे खुद भी पीडि़त थे। उन्होंने एक ऐसी स्थिति के बारे में बताया जिसमें हृदय की धडक़नें मंद हो जाती हैं, क्षणिक चक्कर आते हैं और मांसपेशियां जल्दी-जल्दी संकुचित होती हैं। जिसे अब ऐडम स्टोक्स रोग या सिन्ड्रोम के नाम से जाना जाता है।(जन्म-1791।
- 1924- गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चाल्र्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
- 1950- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में संयुक्त प्रांत का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया।
- 1991- अमरीकी संसद ने इराक़ के खिलाफ सैनिक कार्रवाई करने की मंज़ूरी दे दी थी। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने तत्कालीन इराक़ी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को 15 जनवरी तक कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा था और ऐसा ना करने पर इराक़ को सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी थी।
- 2001 - भारत का इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएं तैनात।
- 2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया, पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर व जैश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की जबकि वांछित पाक अपराधियों को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
- 2003 -भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।
- 2006 - भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
- 2009- प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
- 2010- भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलों की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी क़ानून 1982 में मौत की सज़ा की धारा जोड़ी गई।
- 1863 -भारतीय दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ।
- 1917 - भारतीय अध्यात्मवादी महर्षि महेश योगी का जन्म हुआ।
- 1918 - हिन्दी फि़ल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक सी. रामचन्द्र का जन्म हुआ।
- 1665 -फ्रांस के गणितज्ञ पियरडी फऱमा का निधन हुआ। वे 1601 में पैदा हुए थे। फरमा डेकार्ट के समकालिक और उनसे तथा उनकी रचनाओं से पूरी तरह परिचित थे। उन्होंने गणित से संबंधित कई नियम बनाए जो उन्हीं के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने इस विषय में कई प्रसिद्ध पुस्तकें भी लिखीं हैं। सन 1679 में पियरडी फरमा का निधन हुआ।
- 1876 -अमरीकी लेखक जेक लंदन का जन्म हुआ। उन्होंने अपने जीवन के कई वर्ष उत्तरी धु्रव और दक्षिण के तूफ़ानी समुद्र में बिताए और विभिन्न जातियों और लोगों से परिचित हुए। उन्होंने अपनी पुस्तकों में जिन दृश्यों का चित्रण किया है उनमें से लगभग सभी को उन्होंने स्वयं निकट से देखा था। इस अमरीकी लेखक ने अपनी 40 वर्ष की आयु में 18 वर्ष लेखन में बिताए। उन्होंने 51 लम्बी और 125 छोटी कहानियां लिखीं।
- महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय युवा दिवस, भारत ।