इतिहास
- 1934 -सूरज पर पहला चलचित्र मेक्मैथ हलबर्ट वेधशाला में तैयार किया गया।
- 1963-रूसी अंतरिक्षयात्री वेलेन्टीना तेरेश्कोवा को दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होने का गौरव प्राप्त हुआ।
- 1996 - बौद्धिक संपदा क़ानून (आई.पी.आर.) पर चीन एवं सं.रा. अमेरिका में समझौते, प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. की आजीवन सदस्यता से सम्मानित।
- 1999 - कोलोन (जर्मनी) में समूह-8 की शिखर बैठक प्रारम्भ।
- 2002 - पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का नया विदेश मंत्री बनाया गया।
- 2003 - फिऩलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2005 - फ़ोब्र्स पत्रिका ने ओफ्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में पहला स्थान दिया।
- 2006 - जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर चेतावनी दी।
- 2007 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया। विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वां स्थान प्राप्त हुआ।
- 2008 - उत्तराखण्ड सरकार ने गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी और 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया। गाजापट्टी में हिंसक संघर्ष रोकने के लिए इस्रायल व हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू हुआ।
- 1970 - राहुल गांधी - भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य।
- 1924-अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रेमन्ड नूर्डा का जन्म हुआ, जिन्हें कम्प्यूटर नेटवर्किंग का जनक माना जाता है। उन्होंने सर्वप्रथम व्यक्तिगत कम्प्यूटरों में नेटवर्किंग के इस्तेमाल की शुरुआत की। (निधन-9 अक्तूबर 2006)
- 1910- अमेरिकी रसायनज्ञ पॉल जे. फ्लोरी का जन्म हुआ, जिन्हें संश्लेषित तथा प्राकृतिक पॉलीमर पर अध्ययन करने, तथा पॉलीमर के औद्योगिक स्तर पर निर्माण में सहायता के लिए सन् 1974 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन- 9 सितम्बर 1985)
- 1965-कनाडाई जैव रसायनज्ञ जेम्स बरट्रैम कॉलिप का निधन हुआ, जिन्होंने फ्रेड्रिक बैन्टिंग और चाल्र्स बेस्ट के साथ मिलकर इंसुलिन की खोज की। इसके अलावा उन्होंने पैराथॉयराइड हार्मोन की भी खोज की। (जन्म-20 नवम्बर 1892)
- 1820 -ब्रिटेन के खोजकर्ता तथा प्रकृतिविद् सर जोजफ़ बैंक का निधन हुआ, जो काफी समय तक रॉयल सोसायटी के अध्यक्ष रहे। वे विज्ञान के ख्यातिप्राप्त प्रचारकों में गिने जाते थे। (जन्म -13 फरवरी 1743)।
- 1983-अंतरिक्ष यान चैलेंजर से अमेरिका की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री सैली के.रीड अंतरिक्ष में रवाना हुईं।
- 1965-पहले ठोस ईंधन वाले बड़े रॉकेट ने उड़ान भरी।
- 1979 - अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा साल्ट-द्वितीय समझौते पर वियना में हस्ताक्षर।
- 1997 - कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट का आत्मसमर्पण।
- 1999 - 35 यूरोपीय देशों के बीच लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर, लातविया में वाइके फ्ऱेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।
- 2001 - पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के खिलाफ लादेन का फ़तवा रद्द किया।
- 2004 - चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया। दक्षिण कोरिया ने अगस्त माह में ईराक में सेना भेजने का निर्णय लिया।
- 2008 - केन्द्र सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की। वियतनाम ने विश्व बाज़ार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई।
- 1931 - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का जन्म हुआ।
- 2002 - हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री और सायरा बानो की मां नसीम बानो का निधन हुआ।
- 1918-अमेरिकी भौतिकशास्त्री जैरोम कार्ल का जन्म हुआ, जिन्होंने पहले नौसेना का कार्यभार संभाला, फिर 1968 में द्रव्य की विशेषताओं पर कार्य किया। उन्होंने एक्स-रे प्रकीर्णन द्वारा यौगिकों की क्रिस्टलीय संरचनाएं पता कीं।
- 1845 -फ्रांसीसी चिकित्सक तथा रोगविज्ञानी अल्फॉन्स लैवरेन का जन्म हुआ, जिन्होंने लाल रक्त कोशिका में मलेरिया के परजीवी का पता लगाया। उन्होंने काला-ज़ार तथा सुप्तरोग का भी अध्ययन किया। (निधन-18 मई 1922)
- 1971 -स्विस रसायनज्ञ पॉल कैरर का निधन हुआ, जिन्होंने कैरोटिनॉइड्स, फ्लैविन, विटामिन-ए और बी आदि के संघटकों के बारे में अध्ययन किया जिसके लिए उन्हें ब्रिटेन के सर नॉर्मन हैवॉर्थ के साथ 1937 का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-21 अप्रैल 1889)
- 1905-स्वीडन के रसायनज्ञ तथा भूविज्ञानी पेर ट्योडर क्लेव का निधन हुआ, जिन्होंने हॉल्मियम तथा थूलियम तत्वों की खोज की। सन् 1879 में उन्होंने साबित किया कि स्कैन्डियम वही तत्व है जिसे मैंडलीफ ने एकाबोरॉन बताया था। (जन्म-10 फरवरी 1840)
- महत्वपूर्ण दिवस- गोवा क्रांति दिवस।
- 1950-गुर्दे का पहला प्रत्यारोपण शिकागो में डॉ. रिचर्ड एच. लॉवलर के द्वारा किया गया।
- 1967 -चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया।
- 1994 - उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत।
- 1999 - लेकेव जुमा द. अफ्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त, कारगिल में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आई.एस.आई. द्वारा कारगिल जेहाद फ़ंड की स्थापना।
- 2001 - नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टर ने कहा कि दीपेन्द्र के ख़ून में शराब का अंश नहीं था।
- 2002 - कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया।
- 2003 - फ्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार।
- 2004 - मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले। बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 मरे तथा 127 घायल।
- 2008 -देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान तेज़स का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। रूस ने 2012 तक अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा नष्ट करने की दिशा में क़दम बढ़ाया। कनाडा सरकार ने तमिल वल्र्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला।
- 1973 -भारत के टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म हुआ।
- 1981 - हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री अमृता राव का जन्म हुआ।
- 1632 - मुग़ल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज़ महल का निधन हुआ।
- 1858 - 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का निधन हुआ।
- 1867 - अमेरिकी अन्वेषक जॉन रॉबर्ट ग्रेग का जन्म आयरलैंड में हुआ, जिन्होंने मशहूर आशुलिपि का अविष्कार किया। उन्होंने 1893 में अपनी ग्रेग आशुलिपि प्रणाली अमेरिका में प्रस्तुत की जो जल्द ही कई विद्यालयों में इस्तेमाल होने लगी तथा कई भाषाओं में छपी। (निधन-23 फरवरी 1948)
- 1832-ब्रिटिश रसायनज्ञ सर विलियम क्रूक्स का जन्म हुआ, जिन्होंने थैलियम तत्व की खोज की। उन्होंने पता लगाया कि कैथोड किरणें तेज़ गति से चलने वाले आवेशित कणों से बनी होती हैं। (निधन- 4 अप्रैल 1919)
- 1881-ब्रिटिश आविष्कारक जेम्स स्टार्ले का निधन हुआ, जो साइकिल उद्योग के जनक माने जाते हैं। उन्होंने शुरुआत सिलाई मशीन से की, लेकिन बाद में वहां भारी मात्रा में साइकिलों का उत्पादन किया जाने लगा। (जन्म-21 अप्रैल 1830)
- 1940 -अंग्रेज़ जैव रसायनज्ञ सर आर्थर हैर्डेन क निधन हुआ, जिन्हें हैन्स वॉन यूलर चेल्पिन के साथ किण्वन तथा शर्करा के उत्पादन पर काम करने के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म 12 अक्तूबर 1865)।
- 1606- जहांगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को लाहौर (पाकिस्तान) में भयंकर यातना देकर मार डाला गया।
- 1858- प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
- 1903- पेप्सी कोला कम्पनी ने पेप्सी कोला नाम के लिए अमेरिकी पेटेन्ट प्राप्त किया। हेनरी फोर्ड ने वाहन निर्माण की सुप्रसिद्ध फोर्ड कम्पनी की स्थापना की।
- 1983 - छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
- 2001 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।
- 2006 - नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।
- 2007 - सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं।
- 2008 - उत्तर प्रदेश राज्य वित्त मंत्रालयों का एक पैनल पेट्रोलियम ईधनों पर बिक्रीकर में कटौती पर सहमत हुआ। मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फिऱाक़ गोरखपुरी पुरस्कार प्रदान किया गया। विश्व में इस्पात बनाने की सबसे बड़ी कम्पनी आर्सेलर मित्तल ने अमेरिकी कम्पनी बंभू स्टील का अधिग्रहण किया। प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उफऱ् प्रचंड को नेपाल में शान्ति के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1920-हिन्दी फि़ल्मों के पाश्र्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का जन्म हुआ।
- 1925 - भारतीय स्वाधीनता सेनानी और राजनीतिज्ञ देशबंधु चितरंजन दास का जन्म हुआ।
- 1902- अमेरिकी वैज्ञानिक बारबरा मैकक्लिंटॉक का जन्म हुआ, जो आनुवांशिकी पर कार्य करने वाले शुरुआती वैज्ञानिकों में एक जानी जाती हैं। वर्ष 1940 से 1950 के दरम्यान उन्होंने मक्के पर काम किया और मालूम किया कि जीन स्थानांतरित हो सकते हैं। (निधन-3 सितम्बर 1992)
- 1902- अमेरिकी जीवाश्म विज्ञानी जॉर्ज गैलॉर्ड सिम्पसन का जन्म हुआ, जिन्होंने भूतकाल के जीवों और उस समय के वातावरण के बारे में अध्ययन किया। सन् 1953 में उन्होंने 5 करोड़ वर्ष पुराना घोड़े का जीवाश्म खोजा। (निधन-6 अक्टूबर 1984)
- 1977-अमेरिकी इंजीनियर वर्नर वॉन ब्राउन का निधन हुआ, जो रॉकेट के विकास तथा अंतरिक्षयान के निर्माण में सहायता के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 23 मार्च 1912)।
- 1752 -बेन फ्रैन्कलिन ने अपने पतंग से संबन्धित प्रयोग के जरिए साबित किया कि आकाश (बादलों) की बिजली और लोहे की चाबी लगी पतंग में परस्पर सम्बन्ध है।
- 1844 -चाल्र्स गुडइयर को रबर के वल्कनीकरण के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1908- कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत हुई।
- 1994 - सं.रा. अमेरिका ने सल्फऱ डाईआक्साइड गैस के वायुमंडल में उत्सर्जन को कम कर अम्ल वर्षा रोकने हेतु 26 यूरोपीय देशों और कनाडा के बीच हुए समझौते में शामिल होने से इंकार किया, इस्रायल और वैटीकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित।
- 1997 - आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन।
- 1999 - लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाये जाने की अमेरिकी अनुमति।
- 2001 - शंघाई-पांच शिखर सम्मेलन बीजिंग में सम्पन्न, शंघाई पांच अब शंघाई सहयोग संगठन बना, भारत व पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय।
- 2004 - ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की आत्मकथा माई लाइफ़ बेस्ट सेलर बनी।
- 2005 - जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में 8.77 सेकेण्ड का समय लेकर 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नया विश्व रिकार्ड।
- 2006 - भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।
- 2008-आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी।
- 1950 - भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म हुआ।
- 1929 -प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका सुरैया का जन्म हुआ।
- 1915-अमेरिकी चिकित्सक और विषाणु विज्ञानी थॉमस हकल वेलर का जन्म हुआ, जिन्हें पोलियोमायलाइटिस नामक विषाणु को प्रयोगशाला में उपजाने के लिए जॉन ऐन्डर्स और फ्रेड्रिक रॉबिन्स के साथ 1954 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1754-स्पेन के रसायनज्ञ तथा खनिज-विज्ञानी जुवान जोज़ डि ऐल्हुयर का जन्म हुआ जिन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर टंगस्टन धातु को उसके अयस्क वोल्फ्रैमाइट से सफलतापूर्वक अलग किया। (निधन-20 सितम्बर 1796)
- 1971-अमेरिकी जैव रसायनज्ञ वैन्डेल मैरेडिथ स्टैन्ले का निधन हुआ, जिन्हें जॉन नॉरथ्रॉप और जेम्स समनर के साथ विषाणुओं के क्रिस्टलीकरण तथा उनकी आण्विक संरचना बताने के लिए 1946 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म-16 अगस्त 1904)
- 1869-अमेरिकी अन्वेषक और आविष्कारक जोजफ़ डिक्सन का निधन हुआ, जिन्होंने ग्रेफाइट को औद्योगिक रूप से इस्तेमाल करने की शुरूआत की। (जन्म 18 जनवरी 1799)।
- 1834-पानी के अंदर की पोशाक के लिए लियोनार्ड नॉर्क्रास के नाम पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1972 -अमेरिका में डी.डी.टी. नामक कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाया गया।
- 1901 - पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
- 1999 - थाबो मबेकी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 2001 - जांच आयोग ने दीपेन्द्र को ही शाही परिवार का हत्यारा बताया।
- 2004 - पंचशील सिद्धांत की 50वीं वर्षगांठ पर बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित।
- 2005 - माइकल जैक्सन बच्चों के साथ यौन दुव्र्यवहार से जुड़े दस मामलों में बरी।
- 2007 - चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षीनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।
- 2008 - केन्द्र सरकार ने अलग गोरखालैंण्ड राज्य के निर्माण की सम्भावना को ख़ारिज किया। राजस्थान के बांसवाड़ा जि़ले में 96 मीट्रिक टन की सोने की ख़ान का पता चला। चीन के उत्तरी प्रान्त शांग्झी में एक कोयला खादान में विस्फोट में 27 लोग घायल हुए। नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया।
- 1595 - सिक्खों के छठे गुरु गुरु हरगोविंद सिंह का जन्म हुआ।
- 1905 - भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हीराबाई बरोदकर का जन्म हुआ।
- 1922 - प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक के. आसिफ़ का जन्म हुआ।
- 1924- स्कॉट्लैंड के औषधिविज्ञानी सर जेम्स व्हाइट ब्लैक का जन्म हुआ, जिन्हें जॉर्ज एच. हिचिंग्स तथा गैर्ट्रयूड बी. इलियन के साथ दो महत्वपूर्ण ड्रग प्रोप्रैनोलॉल और साइमेटिडीन का आविष्कार करने के लिए वर्ष 1988 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन- 22 मार्च 2010)
- 1868-आस्ट्रिया के रोग प्रतिरोध विज्ञानी तथा चिकित्सक कार्ल लैंडस्टीनर का निधन हुआ, जिन्हें सन् 1930 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने रक्त समूहों पर कार्य किया। (निधन- 26 जून 1943)
- 1946 -स्कॉटिश इंजीनियर जॉन लॉगी बेयर्ड का निधन हुआ, जिन्होंने टेलीविजन का आविष्कार किया। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने वस्तुओं के चित्रों को पहली बार दूरदर्शित किया। (जन्म-13 अगस्त 1888)
- 1875-जर्मनी के खगोलशास्त्री हेनरिक लुइस डी. ऐरेस्ट का निधन हुआ, जो बर्लिन वेधशाला के विद्यार्थी थे, उन्होंने सर्वप्रथम नेप्च्यून के बारे में बताया। (जन्म-13 जुलाई 1822)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व रक्तदान दिवस।
- 1420 - जलालुद्दीन फिऱोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
- 1940 - जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के समय पंजाब के गवर्नर रहे माइकल ओ डायर की हत्या कर उस हत्याकांड का बदला लेने वाले भारतीय ऊधमसिंह को लंदन में फांसी दे दी गई।
- 1993 - किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 1997 - दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
- 2001 - नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इंकार।
- 2002 - 1972 के एंटी बैलिस्टिक मिसाइल समझौते की समय सीमा समाप्त।
- 2003 - डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2004 - लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ़ कबीला के खिलाफ तख्ता पलट का प्रयास विफल। ईराक के विदेश उपमंत्री बासम सालिह कुन्बा की हत्या।
- 2005 - ईरान 2009 के अन्त से 25 वर्षों के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर सहमत।
- 2006 - नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
- 2008 - टेलिकॉम मलेशिया (टीम) ने आइडिया सेलुलर कम्पनी की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी खऱीदी। चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के सम्बन्ध में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 2012 - प्रसिद्ध गज़़ल गायक मेहंदी हसन का निधन हुआ।
- 1773 -अंग्रेज़ चिकित्सक तथा भौतिकशास्त्री थॉमस यंग का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रकाश का तरंग सिद्धांत सुझाया, तथा प्रकाश के व्यतिकरण का अध्ययन किया। (निधन-10 मई 1829)
- 1831-स्कॉटलैण्ड के भौतिकशास्त्री तथा गणितज्ञ जेम्स क्लर्क मैक्सवेलम का जन्म हुआ, जिन्होंने विद्युतचुम्बकीय क्षेत्र पर शोध कार्य किया। उन्होंने विद्युत-चुम्बकत्व पर दो समीकरण दिए जो आज मैक्सवेल के समीकरणों के नाम से प्रसिद्ध हैं। (निधन-5 नवम्बर 1879)
- 2003 -अमेरिकी चिकित्सक और सर्जन रॉबर्ट ए. गुड का निधन हुआ, जिन्होंने 1968 में सर्वप्रथम अस्थिमज्जा का सफल प्रत्यारोपण किया। (जन्म 21 मई 1922)
- 1977 - स्वीडन के मौसम विज्ञानी टॉर हैरॉल्ड पैर्सिवल बर्जेरॉन थे जो बादल के विज्ञान पर अनुसंधान करने के लिए जाने जाते हैं। नभ-भौतिकी पर भी उन्होंने कार्य किया। (जन्म 15 अगस्त 1891)
- 1912 -पहली बार अमेरिका के कप्तान अल्बर्ट बैरी ने वायुयान से पैराशूट द्वारा छलांग लगाई।
- 1987 - ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
- 1906- ध्वनि वाले चलचित्र को जॉन बैलेन्स ने पेटेन्ट कराया।
- 1913 -आधुनिक तकनीक द्वारा निर्मित पहला कार्टून बना।
- 1998 - भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
- 1999 - पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि, ईस्ट तिमोर के लिए मिशन हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति।
- 2001 - सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।
- 2002 - स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर।
- 2004 - सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न। अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
- 2007 - कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन। आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
- 2008 - दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी। प्रख्यात फि़ल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फि़ल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
- 1932 - हिन्दी, तमिल और मलयालम चलचित्र अभिनेत्री (मेरा नाम जोकर) (जिस देश में गंगा बहती है)पद्मिनि का जन्म हुआ।
- 1976 - संस्कृत के विद्वान और महान दार्शनिक गोपीनाथ कविराज का निधन हुआ।
- 1972 - महात्मा गाँधी की जीवनी के लेखक डी.जी तेंदुलकर का निधन हुआ।
- 2000 - मराठी लेखक पी.एल देशपांडे का निधन हुआ।
- 1899 - अमेरिकी जैव रसायनज्ञ फ्रिट्ज़ अल्बर्ट लिपमैन का जन्म हुआ, जिन्हें कोएन्ज़ाइम की खोज के लिए सर हैन्ज़ क्रेब्स के साथ वर्ष 1953 में चिकित्सा/ शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।(निधन-24 जुलाई 1986)
- 1906 -अमेरिकी रसायनज्ञ लाइमन क्रीफटन क्रैग का जन्म हुआ, जिन्हें सावधानीपूर्वक जटिल मिश्रण के प्रभाजनीकरण पर कार्य करने वाले प्रारम्भिक वैज्ञानिकों में जाना जाता है। (निधन-7 जुलाई 1974 )
- 1982 - जन्तु वैज्ञानिक कार्ल वॉन फ्रिश्च का निधन हुआ, जिन्होंने मधुमक्खियों के संचार के तरीके का अध्ययन किया। इन्होंने कीटों की दृष्टि तथा रासायनिक इंद्रियों का अध्ययन किया। (जन्म 20 नवम्बर 1886)
- 1912- जर्मन भू विज्ञानी फर्डिनैण्ड जिर्क़ेल का निधन हुआ, जिन्होंने पत्थर के खनिज विज्ञान पर काम किया। (जन्म 20 मई 1838)।
- 1855-सूर्य के प्रकाश का वैज्ञानिक पद्धतियों से विश्लेषण और उसके रंगों को निर्धारित किया गया। यह काम विज्ञान के इतिहास में पहली बार जर्मनी के दो वैज्ञानिकों किर्शचोफ़ और बन्सेन ने किया। उल्लेखनीय है कि बादल होने की स्थिति में सूर्य की चमक और इंद्रधनुष का बन जाना तथा उसके कई रंग हमेशा से मनुष्य के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। अनुसंधान के अनुसार इंद्र धानुष बादलों में मौजूद जल की बूंदों के माध्यम से सूर्य के प्रकाश के विभाजन से अस्तित्व में आती है। इंद्र धनुष के बारे में विख्यात यूनानी दार्शनिक अरस्तू का विचार बहुत प्राचीन है जिसका पता लोगों के बाद में पता चला। अबु अली सीना इब्ने हैसम और क़ुत्बुददीन शीराज़ी जैसे विद्वानों ने इस विचार का उल्लेेख किया और इसे स्वीकार्य रूप में परिवर्तित किया। अंतत: जर्मनी के उक्त दोनों वैज्ञानिकों ने सूर्य के प्रकाश का विश्लेषण करने में सफलता प्राप्त की।
- 1866 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
- 1964 - प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की इच्छानुसार उनकी अस्थियों की भस्म पूरे देश में बिखेरी गई।
- 1975-उत्तरी ब्रिटेन के समुद्री तेल क्षेत्र से पम्प द्वारा तेल निकालने का काम आरंभ हुआ। महारानी एलिज़ाबेथ ने नवम्बर के महीने में सरकारी तौर पर पहली पाइपलाइन का उदघाटन किया।
- 2003 - कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुंदर खिलाड़ी घोषित।
- 2006 - नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।
- 2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।
- 2008 - ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने जमुना निषाद के स्थान पर धर्मराज निषाद को मंत्रीमण्डल में शामिल किया। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजेद रिहा हुईं।
- 1776- प्रसिद्ध चित्रकार जान कानस्टबेल का जन्म हुआ। वह ब्रिटिन के क्षेत्र सफ़ोलिक में जन्मे थे और 19 वर्ष की आयु में लंदन चले गये। 1799 ईसवी में उन्होंने रायल एकेडमी में प्रवेश लिया। थोड़े ही समय में एकेडमी की प्रदर्शनियों में उनके चित्र पेश किए जाने लगे। सन 1816 ईसवी तक जान कान्स्बेल ने बड़ा कठिनाई भरा जीवन व्यतीत किया। 1816 ईसवी में विवाह के बाद उन्होंने गांव के दृश्यों को अपनी चित्रकारिता का विषय बनाया और जल्द ही उनकी गिनती एक अच्छे चित्रकार के रूप में होने लगी। उनके कुछ चित्रों को स्वर्ण पदक भी दिया गया। फ्ऱांस में कान्सटबल का काम इतना पसंद किया गया कि वहां एक पूरा विचार पंथ अस्तित्व में आ गया। उनका निधन 30 मार्च वर्ष 1837 ईसवी को हुआ।
- 1897 - महान स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म हुआ।
- 1947 - भारतीय राजनीतिज्ञ लालू प्रसाद यादव का जन्म हुआ।
- 1909 - भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का जन्म हुआ।
- 1924 - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन हुआ।
- 110 -ईरान और रोम के बीच 50 वर्षों की शांति के बाद रोम के नरेश ट्रोजान के आदेश पर इस देश की सेना ने पश्चिमोत्तरी ईरान के अरमीनिया भाग पर जो अब अलग देश है आक्रमण किया। ईरानी सेना ने दो वर्षों तक प्रतिरोध किया किंतु बाद में वो अरमीनिया से पीछे हटने पर विवश हो गयी। किंतु अशकानी शासक ख़ुसरो ने अरमीनिया में ईरान के समर्थकों को उकसा कर अरमीनिया को रोम की सेना के नियंत्रण से छुड़ाने की भूमिका प्रशस्त की अंतत: यह क्षेत्र स्वतंत्र होकर पुन: ईरान का भाग बन गया।
- 1246 - नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
- 1790 - ब्रिटेन के सैनिको ने मलेशिया पर आक्रमण किया। उस समय इस देश पर हॉलैंड का अधिकार था और वह इसके स्रोतों को लूट रहा था। किंतु मलेशिया में ब्रिटिश सैनिकों के आगमन के बाद हॉलैंड को इस देश से पीछे हटना पड़ा। वर्ष 1824 ईसवी में हॉलैंड इस पर राज़ी हुआ कि वह मलेशिया में अपनी विशिष्टताओं को हाथ से जाने देगा किंतु इस शर्त के साथ कि ब्रिटेन की सेना मलेशिया से बाहर निकल जाए। इस साम्राज्यवादी सौदे के परिणाम स्वरुप ब्रिटेन और हॉलैंड ने एक दूसरे की ओर से निश्चिंत होकर मलेशिया के स्रोतों को लूटना आरंभ कर दिया। मलेशिया को 1957 में स्वतंत्रता मिली।
- 1972 - मुम्बई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ।
- 1983 - ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
- 1999 - इंडोनेशियाई स्वतंत्रता समर्थक नेता जोस रामोस होर्ता द्वारा 23 वर्ष बाद स्वदेश लौटने की घोषणा, जेनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
- 2000 -सीरिया के राष्ट्रपति हाफिज़़ असद एक लम्बी बीमारी के बाद चल बसे। वे सन 1930 ईसवी में जन्में थे। उन्होंने सन 1964 में वायु सेना प्रमुख का पद संभाला और तीन वर्ष सीरिया के रक्षा मंत्री बने रहे। 1970 में एक विद्रोह करके उन्होंने देश का नेतृत्व अपने हाथ में ले लिया और फिर बास पार्टी के प्रमुख बने इसके एक वर्ष बाद देश में जनमत संग्रह द्वारा वे राष्टष्ट्रति चुने गये और फिर अपनी आयु के अंतिम दिन तक वे सीरिया के राष्ट्रपति रहे।
- 2001 - नेपाल नरेश हत्याकांड की जांच अवधि चार दिन के लिए बढ़ाई गई, बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2002 - संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य सम्मेलन रोम में सम्पन्न, पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर चोगोरी अथवा शाहगोरी कर दिया।
- 2005 - भारत और श्रीलंका में शिक्षा व सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
- 2008 - केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए एकीकृत स्पेस सेल की घोषणा की।
- 1822 -चाल्र्स ग्राहम ने नकली दांतों के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 1905-आइंस्टाइन ने प्लैंक के क्वान्टम सिद्धान्त का विश्लेषण किया।
- 1964 - लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
- 1999 - कुली ओडैजो (द. अफ्रीका) माउंट एवरेस्ट पर दक्षिण तथा उत्तर दोनों छोर से चढ़ाई करने वाली विश्व की प्रथम महिला बनीं, युगोस्लाविया एवं नाटो के बीच कोसोवो में सर्बियाई सैनिक वापस बुलाने पर सहमति।
- 2001 - ईरान में मोहम्मद ख़ातमी की पुन: जीत, बेनजीर भुट्टो को तीन साल की सज़ा।
- 2006 - म्यूनिख में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत।
- 2008 - केन्द्रशासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को तम्बाकू मुक्त घोषित किया। अमेरिका की एक ऊर्जा कम्पनी ने पवन ऊर्जा के टरबाइन निर्मित करने वाली कम्पनी सुजलान एनर्जी लिमिटेड के 160 मेगावाट्स खऱीदने का आर्डर रद्द कर दिया। फि़ल्म अभिनेता शाहरुख ख़ान ने नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फि़ल्म एकेडमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह में फि़ल्म चक दे इण्डिया के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
- 1949 - भारत की प्रथम महिला आइपीए किरण बेदी का जन्म हुआ।
- 1981 - संगीतकार अनुष्का शंकर का जन्म हुआ।
- 1900 - आदिवासी नेता बिरसा मुंडा का निधन हुआ।
- 1991 - फिल्म निर्देशक राज खोसला का निधन हुआ।
- 1993 - निर्देशक सत्येन बोस का निधन हुआ।
- 2011 - जाने-माने चित्रकार मक़बूल फि़दा हुसैन का निधन हुआ।
- 1781- अंग्रेज़ इंजीनियर और रेल के इंजन के प्रधान आविष्कारक जॉर्ज स्टीफेन्सन का जन्म हुआ। (निधन-12 अगस्त 1848)
- 1768-अंग्रेज़ अमेरिकी मैकेनिकल इंजीनियर सैमुअल स्लेटर का जन्म हुआ, जिन्होंने अमेरिका में सूती कपड़ों के कारखाने की नींव रखी। उन्होंने रोड आइलैंड में कपास मिल की नींव रखी। (निधन-21 अप्रैल 1835)
- 1996 अमेरिकी कोशिका विज्ञानी डैनियल मैजिय़ा का निधन हुआ, जिन्होंने नाभिकीय तथा कोशिका प्रजनन पर अनुसंधान किया। वे खासकर कोशिका विभाजन के लिए उत्तरदायी संरचनाओं के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। (जन्म-18 दिसम्बर 1912)
- 1961- फ्रांसीसी जीवाणु विज्ञानी कैमिली ग्वैरिन का निधन हुआ, जिन्होंने जानलेवा क्षयरोग (ट्यूबरकुलोसिस) के टीके बी.सी. जी. का आविष्कार किया। इस टीके को मायकोबैक्टीरियम बोविस से प्राप्त किया। (जन्म-22 दिसम्बर 1872)
- 1658 - औरंगजेब ने आगरे के कि़ले पर क़ब्ज़ा किया।
- 1936 - इंडियन स्टेट ब्रोडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया।
- 1940- तत्व संख्या 93 की खोज हुई, जिसे नेप्च्यूनियम नाम दिया गया।
- 1948 - भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की।
- 1992 -सतत विकास की नींव रखी। रियो दी जेनेरो में हुई बैठक में इसका फैसला हुआ।
- 1997 - पेरिस में फ्रैंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने मिश्रित युगल खिताब जीतकर इतिहास बनाया।
- 2001 - ब्रिटिश संसदीय चुनावों में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी को पुन: बहुमत प्राप्त, रूस के आयुध डिपो में आग, 5 प्रक्षेपास्त्र फटे।
- 2002 - फिलीपींस के राष्ट्रपति ने आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध अभियान शुरू करने का आदेश दिया।
- 2004 - दुबई हवाई अड्डे पर यात्रियों को 30 दिरहम या 8.2 डालर अतिरिक्त शुल्क का भार। भारत सहित विश्व के कई देशों में 122 वर्ष बाद पुन: देखा गया शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा।
- 2006 - अलकायदा नेता अबू मुसाब अल-जरकावी हवाई आक्रमण में ईराक में मारा गया।
- 2008 - उत्तर प्रदेश के मछली पालन मंत्री जमुना निषाद को मुख्यमंत्री मायावती ने बर्ख़ास्त किया। दक्षिणी सोमालिया में आतंकवादियों ने ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन के एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी।
- 2009 - मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन हुआ।
- 1916- अंग्रेज़ जैव भौतिक शास्त्री फ्रैन्सिस हैरी कॉम्पटन क्रिक का जन्म हुआ, जिन्होंने जेम्स वॉटसन और मॉरिस विलकिंस के साथ डी.एन.ए की आण्विक संरचना को स्पष्ट किया जिसके लिए उन्हें 1962 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-28 जुलाई 2004)
- 1936-अमेरिकन भौतिकशास्त्री कैनेथ गैडेस विल्सन का जन्म हुआ, जिन्हें 1982 में भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्हें ट्रान्सफॉर्मर के विकास में कई सिद्धांत प्रतिपादित किए।
- 1882 -ब्रिटिश सिविल इंजीनियर जॉन स्कॉट रसैल का निधन हुआ, जो जहाज़ की अभिकल्पना की और उन्होंने लौह निर्मित युद्धपोत बनाया। उन्होंने सबसे पहले डॉप्लर प्रभाव पर प्रयोग किया। (जन्म-8 मई 1808)
- 1998 जर्मनी में जन्मीं पेरू की गणितज्ञ तथा पुरातत्वविद् मारिया रिची का निधन हुआ, जिन्होंने नाज़्का सभ्यता का अध्ययन किया। वे जीवन भर उन रहस्यों को सुलझाने में लगी रहीं। (जन्म-15 मई 1903)।
- 1539 - बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में अफग़ान शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूं को हराया।
- 1631 - मु्ग़ल बादशाह शाहजहां की बीबी मुमताज़ बेगम की बुरहानपुर में 39 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।
- 1753 -ब्रिटिश म्यूजिय़म स्थापित हुआ।
- 1893 - महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में प्रथम बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
- 1914-ऐलायंस पनामा नहर पार करने वाला पहला जहाज़ था।
- 1989 - भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट से प्रक्षेपण किया गया।
- 1995 - नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
- 1998 - स्पेन के कार्लोस मोया ने फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब जीता।
- 1999 - श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त।
- 2000 - एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश।
- 2004 - इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियां हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी।
- 2006 - भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय।
- 2007 - अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा।
- 2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4 प्रतिशत वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।
- 1974 - भारत के टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म हुआ।
- 1877 (निधन-23 अक्टूबर 1944) ब्रिटिश भौतिक शास्त्री चाल्र्स ग्लोवर बाक्र्ला का जन्म हुआ, जिन्होंने एक्स-रे प्रकीर्णन द्वारा परमाणु की संरचना का पता लगाया, जिसके लिए उन्हें सन् 1917 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1862-जर्मनी के भौतिकशास्त्री फिलिप ऐडवर्ड ऐन्टन लैनार्ड का जन्म हुआ, जिन्हें कैथोड किरण पर काम करने के लिए 1905 का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-20 मई 1947)
- 1954 - अंग्रेज़ गणितज्ञ और लॉजीशियन ऐलन मैथिसन ट्यूरिंग का निधन हुआ, जिन्होंने कम्प्यूटर सिद्धांत तथा कम्प्यूटर के प्रोग्रामिंग पर काम किया। उन्होंने गणित, दर्शनशास्त्र आदि पर काम किया। (जन्म- 23 जून 1912)
- 1932 -अमेरिकी चिकित्सक विलियम विलियम्स कीन का निधन हुआ, जो मस्तिष्क के पहले चिकित्सक थे और इन्होंने पहली बार ब्रेन ट्यूमर को एक रोगी से अलग किया। (जन्म-19 जनवरी 1837)
1907 -पर्सिल नाम का पहला डिटर्जैन्ट बाज़ार में आया।
1942- अमेरिका में पहली बार ऐडलीन ग्रे ने नायलॉन पैराशूट से छलांग लगाई।
1995 - पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।
1997 - बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने बिस्टेक नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
2002 - इस्रायली सेना ने रामल्ला में फिलीस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
2004 - भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन।
2005 - ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
2007 - दक्षिण अफ्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक।
2008 - कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया। अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया।
1891 -कन्नड कहानी के प्रवर्तक और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का जन्म हुआ।
1930 - हिन्दी फि़ल्म अभिनेता सुनील दत्त का जन्म हुआ।
1936 - प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता डी. रामानायडूृ का जन्म हुआ।
1918- अमेरिकी जैव रसायनज्ञ ऐड्विन गेर्हार्ड क्रेब्स का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रोटीन उत्क्रमणीय फॉस्फोरिलीकरण की खोज की जिसके लिए उन्हें एडमण्ड एच. फिशर के साथ सन् 1992 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
1850- जर्मन भौतिकीविद् फर्डिनैन्ड ब्राउन का जन्म हुआ, जिन्हें नोबेल पुरस्कार गुग्लिएमो मार्कोनीके साथ वायरलैस टेलीग्राफी के विकास के लिए वर्ष 1909 का नोबेल पुरस्कार मिला। ब्राउन कैथोड किरण ओसिलोस्कोप के आविष्कारक थे। (निधन-20 अप्रैल 1918)
1956-अमेरिकी पुरातत्वविद् हाइरैम बिंघम का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1911 में पेरू में माचू पिच्चू की खोज की। यह खोज उन्होंने तब की जब वे वहां इंका सभ्यता की राजधानी की तलाश में गए थे। (जन्म-19 नवम्बर 1875)
1878- स्कॉटलैण्ड के मंत्री और स्टरलिंग सायकल इंजन के आविष्कारक रॉबर्ट स्टरलिंग का निधन हुआ, जिन्होंने हीट इकोनोमाइजऱ के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया। (जन्म-25 अक्टूबर 1790)।
- 1878- लंदन के रॉयल इंस्टीट्यूट में जेम्स डेवर द्वारा -192 0 डिग्री सेंटीग्रेट पर द्रव वायु का सार्वजनिक प्रदर्शन किया।
- 1977- पहला व्यक्तिगत कम्प्यूटर बिक्री के लिए गया।
- 1989 - ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी का देहांत।
- 2001 - शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़ से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध।
- 2002 - भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया।
- 2005 - ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- 2008 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई से कराने का भारत सरकार को निर्देश दिया। एलेन परेरा ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक का कार्यभार सम्भाला।
- 1901 - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का जन्म हुआ।
- 1942 -प्रतिभाशाली गज़़ल और गीत गायक मास्टर मदन का निधन हुआ।
- 1819 - ब्रिटिश गणितज्ञ तथा खगोलविज्ञानी जॉन कॉच ऐडम्स का जन्म हुआ, जो नेप्च्यून की खोज करने वाले दो सदस्यों में से एक थे। उन्होंने यूरेनस की अजीब गति के बारे में बताया कि उसका कारण ज़रूर कोई अनजान ग्रह है। (जो यूरेनस था।) (निधन-21 जून 1892)
- 1760-फिनलैंड के रसायनज्ञ जोहान गैडोलिन का जन्म हुआ, जिन्होंने यिट्रियम तत्व की खोज की। यह लैन्थेनाइड समूह का पहला तत्व था। (निधन-15 अगस्त 1852)
- 1940 अंग्रेज़ समुद्रविज्ञानी फ्रैड्रिक स्ट्रैटेन रसैल का निधन हुआ, जिन्होंने प्रकाश के सम्बन्ध में गहराई में जीवन पर अध्ययन किया। (जन्म-3 नवम्बर 1897)
- 1865-स्कॉटलैण्ड की नौसेना के सर्जन और पर्यावरणविद् सर जॉन रिचर्डसन का निधन हुआ, जिन्होंने कनाडा के समुद्री किनारों का अध्ययन किया। (जन्म-5 नवम्बर 1787)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व पर्यावरण दिवस और समग्र क्रांति दिवस।
- 1872 -वैसलीन बनाने का एक तरीका रॉबर्ट चेसेब्रॉफ द्वारा पेटेन्ट कराया गया।
- 1963- 6 वर्षीय रॉबर्ट पैच ने खिलौना ट्रक के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 2001 - नेपाल के नवनियुक्त नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन, ज्ञानेन्द्र की ताजपोशी के विरोध में हिंसा भडक़ी, हत्याकांड की न्यायिक जांच के लिए एक आयोग गठित।
- 2003 - डोमीनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुन्दरी एमीलिया वेगा मिस यूनीवर्स-2003 बनीं।
- 2005 - लालकृष्ण आडवाणी ने कराची में मोहम्मद जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति बताया, जिसे लेकर भारत में काफी विवाद हुआ।
- 2006 - यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 2007 - चीन के उपप्रधानमंत्री हांग चू का निधन। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डि सिल्वा को वर्ष 2006 का जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2008 - हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पेंशन का लाभ 25 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को भी देने की घोषणा की। न्यूयार्क की सीनेटर हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ते हुए बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की।
- 1936 - हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन का जन्म हुआ।
- 1889 - अमेरिकी भूकंप विज्ञानी बेनो गुटेनबर्ग का जन्म हुआ, जो भूकंपीय तरंगों के विश्लेषण तथा पृथ्वी के आन्तरिक भाग की भौतिक विशेषताओं की जानकारी देने के लिए जाने जाते हैं। चाल्र्स रिक्टर के साथ उन्होंने भूकम्प की तीव्रता मापने का तरीका इजाद किया। (निधन-25 जनवरी 1960)
- 1877-जर्मन रसायनज्ञ हेनरिक ओटो वीलैण्ड का जन्म हुआ, जिन्हें स्टेरॉइड रसायन विज्ञान पर काम करने, तथा पित्त अम्ल की संरचना बताने के लिए 1927 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-5 अगस्त 1957)
- 1997-अमेरिकी वनस्पति विज्ञानी कैथरीन एसाउ का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि विषाणु किस तरह पौधों के ऊतकों को प्रभावित करते हैं। इसी आधार पर उन्होंने विषाणुओं के प्रारम्भिक और द्वितीय स्तर प्रभाव में अंतर का पता लगाया। (जन्म-3 अप्रैल 1898)
- 1961 -अंग्रेज़ जैव रसायनज्ञ विलियम थॉमस ऐस्टबरी का निधन हुआ, जिन्होंने न्यूक्लिक अम्ल का अध्ययन करने के लिए पहली बार एक्स-रे विवर्तन द्वारा अध्ययन किया। (जन्म-25 फरवरी 1898)
- 1930-रदरफोर्ड ने न्यूट्रॉन नामक नए कण के अस्तित्व की घोषणा की।
- 1965-मेजर ऐडवर्ड व्हाइट द्वितीय अंतरिक्ष में विचरण करने वाले पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
- 1994 - भारत सहायता क्लब का नया नाम भारत सहायता मंच किया गया।
- 1999 - हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफऱ काकरैल का निधन, यूगोस्लाविया द्वारा कोसोवो शांति योजना को मंजूरी, मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए।
- 2004 - केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने।
- 2005 - फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दुहराया।
- 2008 - तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के चन्द्रशेखर राव ने उपचुनाव में कऱारी हार के बाद अपने पर से इस्तीफ़ा दिया। केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर रिफंड को दी गई मंज़ूरी वापस ली। जापानी प्रयोगशाला के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का डिस्कवरी यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा। वैज्ञानिकों को सौर परिवार के बाहर अब तक का सबसे छोटा ग्रह मिला।
- 1895 - मैसूर (कर्नाटक) के का जन्म हुआ।
- 1929- स्विट्जऱलैण्ड के विज्ञानी वर्नर आर्बर का जन्म हुआ, जिन्हें अमेरिका के डैनियल नैथन्स और हैमिल्टन ओथैनल स्मिथ के साथ 1978 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1904 -अमेरिकी चिकित्सक चाल्र्स रिचर्ड ड्रिव का जन्म हुआ, जो रक्त संचार तथा परिरक्षण पर कार्य के अग्रणी माने जाते हैं। इन्होंने अमेरिका और ब्रिटेन में रक्त प्लाज़्मा कार्यक्रम शुरू किया तथा उसका निर्देशन भी किया। (निधन-1 अप्रैल 1950)
- कैमिली फ्लैमेरियन
- 1925- फ्रांस के खगोलविज्ञानी, निकोलस कैमिली फ्लैमेरियन का निधन हुआ, जिन्होंने तारों, चांद और मंगल आदि खगोलपिण्डों का अध्ययन किया और पॉपुलर ऐस्ट्रोनॉमी (1880), तथा द ऐट्मॉस्फीयर (1871) नामक दो पुस्तकें लिखीं। (जन्म-26 फरवरी 1842)
- 1919-अमेरिकी कवक विज्ञानी और पादप रोग विज्ञानी विलियम गिल्सन फर्लैव का निधन हुआ, जिन्होंने अमेरिका में क्रिप्टोगैमिक वनस्पति विज्ञान को प्रचारित किया। (जन्म-17 दिसम्बर 1844)
- 1889- पहली बार पनबिजलीघर से प्रत्यावर्ती धारा को सार्थक दूरी तक पहुंचाया गया।
- 1996 - उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
- 1999 - दक्षिण एवं उत्तर कोरिया के बीच उच्च स्तरीय वार्ता पर सहमति, भूटान में टी.वी. प्रसारण की शुरुआत।
- 2000 - पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत द्वारा नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका मंजूर, मलेशिया की राजधानी कुआलालमपुर में स्थित विश्व की सबसे ऊंची इमारत पेट्रोनास ट्रिवन टावर्स दर्शकों के लिए खुला।
- 2003 - म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सूची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएं बन्द।
- 2004 - आस्ट्रेलियाई मॉडल जेनिफऱ हॉकिन्स मिस यूनिवर्स बनीं।
- 2005 - भारत, रूस और चीन का ब्लादीवोस्तोक सम्मेलन समाप्त।
- 2006 - अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया।
- 2008 - मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने इस्तीफ़ा दिया। टाटा मोटर्स लिमिटेड ने फोर्ड मोटर कम्पनी के दो ब्रांडों जगुआर व लैंड रोवर के अधिग्रहण का सौदा पूरा किया। लेफ्टिनेंट जनरल नरेश कुमार परमार को थल सेना की चिकित्सा सेवा का महानिशेदक नियुक्त किया गया। आस्ट्रेलिया ने इराक में अपना अभियान रोका।
- 1930 - बाबूलाल गौर भारतीय जनता पार्टी के नेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का जन्म हुआ।
- 1988 -भारतीय निर्माता, निर्देशक अभिनेता राजकपूर का निधन हुआ।
- 1930-अमेरिकी अंतरिक्षयात्री चाल्र्स पीटर कॉनरैड का जन्म हुआ, जो अपोलो-12 अभियान (14-24 नवम्बर 1969) में चांद पर जाने वाले तीसरे व्यक्ति थे। (निधन-8 जुलाई 1999)
- 1922-अमेरिकी भू रसायनज्ञ क्लैयर कैमरन पैटरसन का जन्म हुआ, जिन्होंने वर्ष 1953 में पृथ्वी की आयु का पहला पक्का अनुमान लगाया जो कि 4.55 अरब साल है। उन्होंने पृथ्वी के साथ उल्कापिण्डों की भी आयु का सही आकलन किया। (निधन-5 दिसम्बर 1995)
- 1926 ब्रिटेन के चिकित्सक सर विलियम बूग लीशमन का निधन हुआ, जिन्होंने भारत में 1890-97 में ऊष्णकटिबंधीय बीमारियों का अध्ययन किया। सन् 1900 में उन्होंने बताया कि कालाज़ार की बीमारी के लिए एक प्रोटोज़ोआ जिम्मेदार है। (जन्म 6 नवम्बर 1865)
- 1943-अमेरिकी सिविल इंजीनियर और रेलमार्ग के कार्यकारी जॉन फ्रैन्क स्टीवैन्स का निधन हुआ, जो 1905 के अंत से अप्रैल 1907 तक पनामा नहर के निर्माण में मुख्य इंजीनियर रहे। (जन्म-25 अप्रैल 1853) ।
- 1880 -अमेरिका में जनता के लिए टेलीफोन सुविधा शुरू की गई जिसमें लोग शुल्क भुगतान करके बात कर सकते थे।
- 1923-विश्व के अत्यंत भयानक भूकम्प ने जापान की राजधानी टोकियो को तहस नहस कर दिया। यह भूकम्प थोड़े से कालांतर में दो चरणों में आया। इसके चलते आधा टोकियो नगर पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया। इस भूकम्प से शहर में भयानक आग भी लगी। इस त्रासदी में डेढ़ लाख से अधिक लोग काल के गाल में समा गए।
- 1951 -टाइटेनियम प्लान्ट हैन्डरसन में खुला।
- 1992 - भारत एवं इजरायल के बीच हवाई समझौता।
- 1999 - मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व के तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज, हवाई विश्वविद्यालय (सं.रा. अमेरिका) में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।
- 2001 - नेपाल के शाही परिवार की नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह सहित पत्नी व अन्य परिवारों की नृशंस हत्या, हत्या के बाद युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने, दक्षिण अफ्रीका का सत्य मित्र आयोग समाप्त।
- 2004 - इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर ईराक के नये राष्ट्रपति बने।
- 2005 - अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।
- 2006 - चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव का पदचिह्न मिला।
- 2008 -अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
- 2010 - भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत हुए बालाकृष्णन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे मानवाधिकार आयोग के पहले दलित अध्यक्ष हैं।
- 1929 - भारतीय फि़ल्म अभिनेत्री नर्गिस का जन्म हुआ।
- 1996 - भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का निधन हुआ।
- 1866-अमेरिकी जन्तु विज्ञानी चाल्र्स बैनेडिक्ट डैवनपोर्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने यूजेनिक्स (देखभाल के जरिए जनसंख्या में सुधार) के अध्ययन में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा जीवविज्ञान में सांख्यिकी के प्रयोग की शुरुआत की। (निधन-18 फरवरी 1944)
- 1796-फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री निकोलस लियोनार्ड साडी कार्नो का जन्म हुआ, जो सेना के अभियंताओं के कप्तान थे। बाद में उन्होंने अपना समय भाप के इंजन को विकसित करने में लगाया। (निधन-24 अगस्त 1832)
- 1941-मनोचिकित्सक हैन्स बर्जर का निधन हुआ, जिन्होंने पहला मानव इलेक्ट्रोएन्सेफेलोग्राम (ई.ई.जी.) रिकॉर्ड किया। उन्होंने अपने बेटे के मस्तिष्क की तरंगों को दर्ज किया। (जन्म-21 मई 1873)
- 1822 -फ्रांसीसी खनिज शास्त्री रैने जस्ट हायू का निधन हुआ, जो क्रिस्टलोग्राफी के संस्थापक माने जाते हैं। उन्होंने क्रिस्टलोग्राफी के ज्यामितीय नियम की खोज की। (जन्म-28 फरवरी 1743)।
- 1774 - भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
- 1867 - बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
- 1921 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
- 1959 - बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
- 1964 - बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
- 1994 - दक्षिण अफ्रीका गुट निरपेक्ष आन्दोलन का 109 वां सदस्य राष्ट्र बना।
- 1996 - बेंजामिन नेतान्याहू इस्रायल के नये प्रधानमंत्री चुने बने।
- 1999 - एडोल्फ़ ट्युटर स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित, कृष्ण प्रसाद भट्टराई द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण।
- 2001 - मानवाधिकार आयुक्त राबिन्सन का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सोवियत देशों का राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन मिस्क (बेलारूस) में सम्पन्न।
- 2006 - अमेरिकी वायुसेना के पूर्व जनरल मिशेल हैडेन को अमेरिकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) का निदेशक नियुक्त किया गया। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मुहम्मद अलबरदेई ने स्पष्ट किया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से दुनिया को कोई ख़तरा नहीं।
- 2007 - सैप ब्लेटर तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल संघ के अध्यक्ष बने।
- 2008 - सरकारी तेल कम्पनियों ने जहाज़ों के ईधन (एटीफ) की क़ीमत में 18.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की।
- 2010 - भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में गऱीब बच्चों के लिए 25 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का क़ानून बनाया गया। भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार 1 अप्रैल से बैंक में बचत खाता धारकों के ब्याज की गणना दैनिक आधार पर होगी। अब तक ब्याज की गणना बचत बैंक खाते में महीने की दस तारीख से लेकर अंतिम तारीख तक उपलब्ध न्यूनतम राशि के आधार पर की जाती थी।
- 1852 -जर्मन चिकित्सक और जीवाणुविज्ञानी रिचर्ड जूलियस पैट्री का जन्म हुआ, जिन्हें हम पैट्री डिश से याद रखते हैं। पैट्री डिश एक कम गहरा डिश होता है जो काँच या प्लास्टिक का बना होता है, जो ऊपर से ढका रहता है। इसका उपयोग टिश्यू कल्चर तकनीक में होता है। (निधन-20 दिसम्बर 1921)
- 1941- अमेरिकी फार्मैकोलॉजिस्ट लुइ जे. इग्नैरो का जन्म हुआ, जिन्होंने जिन्हें रॉबर्ट एफ. फर्कगॉट और फैरिड म्युरैड के साथ नाइट्रिक अम्ल की खोज करने के लिए 1998 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1986 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री लियो जेम्स रेनवाटर का निधन हुआ, जिन्हें कई असमरेखीय परमाणु नाभिक की संरचना के अध्ययन के लिए 1975 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार उन्हें डैनमार्क के भौतिकशास्त्री आएज एन. बोर और बेन आर. मौटेल्सन के साथ मिला।(जन्म-9 दिसम्बर 1917)
- 1910 -आंग्ल-अमेरिकी चिकित्सक ऐलिज़ाबेथ ब्लैक्वेल का निधन हुआ, जो आधुनिक समय में चिकित्सा की पहली महिला डॉक्टर थीं। वे पहली महिला थीं जिन्होंने अमेरिका के चिकित्सकीय स्कूल से एम.डी. की डिग्री प्राप्त की। (जन्म 3 फरवरी 1821)
- महत्वपूर्ण दिवस- 31 मई को विश्व धूम्रपान एवं तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- घटना
- 31 मई
- सन् 1844 में डॉ. जॉन हार्वे कैलॉग द्वारा कॉर्न फ्लैक्स का पेटेन्ट कराया गया।
- किया। सन् 1926 में उन्होंने बताया कि किस तरह कठोर पॉलीविनाइल क्लोराइड को लचीला किया जा सकता है।
- 1898 -अंग्रेज़ वैज्ञानिक मॉरिस विलियम ट्रैवर्स ने लंदन में सर विलियम रैमजे के साथ काम करते हुए क्रिप्टान तत्व की खोज की।
- 1981 - बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की उनके 8 सहयोगियों के साथ हत्या, देश में आपातकाल लागू।
- 1987 - गोवा को भारत के राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26 वां राज्य बना। अमेरिका की फिलिप कम्पनी ने पहला कॉम्पैक्ट डिस्क (सी.डी.) बनाया।
- 1996 - 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।
- 1998 - पाकिस्तान द्वारा एक और (छठा) परमाणु परीक्षण ।
- 2003 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।
- 2004 - सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, परन्तु दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।
- 2007 - अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।
- 1957-अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. जोसफ विलियम कैनेडी का जन्म हुआ, जो प्लूटोनियम के आविष्कारकों में एक थे, जिसे उन्होंने साइक्लोट्रॉन में यूरेनियम ऑक्साइड पर ड्यूटेरॉनों की बमबारी के साथ कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में बनाया था। (जन्म-30 मई 1916)
- 1908 -स्वीडन के खगोल भौतिकशास्त्री हैनेज़ ओलोफ गोएस्टा अल्फ्वैन का जन्म हुआ, जो प्लाज़्मा भौतिकी विधा के संस्थापकों में से एक माने जाते हैं। उन्हें चुम्बकीय जलगतिकी (मैग्नेटोहाइड्रोडायनामिक्स) पर आधारभूत अनुसंधान के लिए 1970 में फ्रांस के लुइ नील के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-2 अप्रैल 1995)
- 1778 -फ्रांस के भौतिक और रसायन शास्त्री जोजफ़ गे लुज़ैक का जन्म हुआ। उन्होने अपने जीवन में अनेक अविष्कार और खोज कीं। उन्होंने सियालोजऩ नामक विषैली गैस की खोज की । उन्होंने इसी प्रकार गैस संबंधी एक नियम भी बनाया जो उनके और उनके साथी चार्ल गे लुज़ैक के नाम से जाना जाता है। सन 1850 में उनका निधन हुआ।
- 1964 - हंगरी में जन्मे अमेरिकी भौतिकीविद् लियो ज़ीलार्ड का निधन हुआ, जिन्होंने एनरिको फर्मी के साथ मिलकर 2 दिसम्बर 1945 में दुनिया का पहला नाभिक सयंत्र बनाया जो अनवरत श्रृंखला अभिक्रिया करता था।(जन्म-11 फरवरी 1898)
- 1912 -अमेरिकी अन्वेषक विल्बर राइट का निधन हुआ, जिन्होंने अपने भाई ओरविल राइट के साथ मिलकर फ्लायर नामक पहला वायुयान बनाया। (जन्म-16 अप्रैल 1867)।
- 1779 -फ्रांस के लेखक और दार्शनिक फ्रान्सवा मैरी औरोए का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे वॉल्टर के नाम से जाने जाते हैं। अपनी आयु में उन्हें दो बार जेल जाना पड़ा तथा एक बार तीन वर्ष के लिए उन्हें देशनिकाला देकर ब्रिटेन भेज दिया गया। इन घटनाओं से वाल्टर फ्ऱांस सरकार की ओर से और भी निराश तथा क्षुब्ध हो गये। उन्होंने इसी काल में अपनी पुस्तक ब्रिटिश राष्ट्र के नाम पत्र की रचना की जिसका फ्रांस में बड़ा स्वागत हुआ। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं। उनकी पुस्तकें 52 प्रतियों पर अधारित हैं। इनमें दर्शनार्थी की त्रास्दी, राष्ट्रोंं के विचार एवं परम्परा का अध्ययन सादा ह्रदय आदि आधिक लोकप्रिय हैं।
- 1888 -अमेरिकी अन्वेषक ऐलियाह जे. मैक्कॉय को मशीनों को चिकना करने वाले उपकरण (ल्यूब्रिकेटर) के आविष्कार के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1951 -विकसित सल्फोनामाइड ड्रग के लिए जेम्स डब्ल्यू. क्लैप और रिचर्ड ओ. रॉब्लिन को पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1990 - बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1999 - नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना।
- 2003 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुंचे।
- 2004 - म्यांमार में चक्रवाती तूफ़ान ने 140 लोगों की जान ली। पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दी।
- 2007 - जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स 2007 बनीं।
- 2008 - भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल सम्बन्धी समझौता किया। नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अंत कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी।
- 2010 - अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया। भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया। भारत की ओर से बनाये गये इस मंदिर पर कऱीब 18 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इसके निर्माण में तीन वर्ष लगे।
- 1906 - हिन्दी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जन्म हुआ।
- 1972 - जाने माने अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का निधन हुआ।
- 1977 - भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री सुनीति कुमार चटर्जी का निधन हुआ।
- 1987 - चौधरी चरण सिंह - भारत के सातवें प्रधानमन्त्री, किसानों के मसीहा के रूप में पहचान।
- 1781- फ्रांसीसी रसायनज्ञ हेनरी ब्रैक्कोनैट का जन्म हुआ, जिन्होंने सीधे पौधे से ग्लूकोज का पृथक्करण किया। उसके पहले तक ग्लूकोज केवल मण्ड (स्टार्च) से निकाला जाता था। (निधन- 13 जनवरी 1855)
- 1857-अमेरिकी भूविज्ञानी चाल्र्स रिचर्ड वैन हाइस का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रीकैम्ब्रियन (सत्तावन करोड़ से चार अरब साठ करोड़) साल पहले सुपीरियर झील के बनने, खासकर इसमें लौह अयस्क की भूमिका के महत्व को समझाया। (निधन-19 नवम्बर 1918)
- 1829 -अंग्रेज़ रसायनज्ञ सर हम्फ्री डेवी का निधन हुआ, जिन्होंने कई रासायनिक तत्व और यौगिक खोजे। उन्होंने सुरक्षित लैम्प की खोज की। उन्हें पोटैशियम और सोडियम जैसे तत्वों की खोज का श्रेय भी जाता है। ( जन्म-17 दिसम्बर 1778)
- 1866 -अमेरिकी संरचनात्मक भूविज्ञानी हेनरी डार्विन रोजर्स का निधन हुआ, जिसने पर्वतों के निर्माण का अध्ययन किया। वे पेनसिलवेनिया विश्वविद्यालय की भू विज्ञान तथा खनिजशास्त्र विभाग के पहले प्रोफेसर थे। (जन्म-1 अगस्त 1808)
- 1928- अमेरिका में पहले टी.वी. कार्यक्रम नियमित रूप से मंगलवार, गुरूवार और शुक्रवार को प्रसारित होने शुरू हुए।
- 1996 - रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत।
- 1998 - बलूचिस्तान की चगाई पहाडिय़ों पर पाकिस्तान ने पाँच परमाणु परीक्षण किये, परमाणु परीक्षण के विरोध में सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
- 1999 - बेंजामिन नेतान्याहू का संसद से इस्तीफ़ा, तुर्की में नई गठबंधन सरकार का गठन।
- 2000 - भारत के राष्ट्रपति के.आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे।
- 2002 - नेपाल में फिर आपातकाल लगा।
- 2003- दुनिया के पहले क्लोन घोड़े का जन्म हुआ।
- 2008 - नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अवसान हुआ। अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबन्ध लगाया।
- 1883 -भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक्ता वीर सावरकर का जन्म हुआ।
- 1921 प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डी. वी. पलुस्कर का जन्म हुआ।
- 1956-वेस्टइंडीज के प्रसिद्ध विकेटकीपर जैफ डुजैन का जन्म जमैका में हुआ था।
- 1861-ब्रिटेन के भूगोलविद् तथा मौसमविज्ञानी ह्यूग रॉबर्ट मिल का जन्म हुआ, जिन्होंने भूगोल शिक्षण के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, तथा मौसमविज्ञान को एक विषय के रूप में प्रस्तुत करने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। (निधन- 5 अप्रैल 1950)
- 1807- अमेरिकी प्रकृतिविद्, भूगोलविद् तथा शिक्षक लुइ अगासीज़ का स्विट्जऱलैण्ड में जन्म हुआ। जिन्होंने प्रकृति विज्ञान में क्रांतिकारी कार्य किया। उन्होंने विलुप्त मछलियों पर भी काम किया। (निधन- 14 दिसम्बर 1873)
- 2003- बेल्जियन रसायनज्ञ इल्या प्रोगैजीनी का निधन हुआ, जिन्हें असंतुलित ऊष्मागतिकी में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सन् 1977 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 25 जनवरी 1917)
- 1990-अंग्रेज़ भूगोलविद् राल्फ ए. बैग्नल्ड का निधन हुआ, जो बालू के कणों के परिवहन तंत्र को समझने वालों में अग्रणी थे। इन्होंने बालू के टिब्बों का अध्ययन किया, फिजि़क्स आफ ब्लोन सैन्ड ऐन्ड डेज़र्ट ड्यून्स नामक पुस्तक लिखी। (जन्म-3 अप्रैल 1896) ।
- 1153- मेलकॉम चतुर्थ स्कॉटलैंड के राजा बने।
- 1199- हेनरी द्वितीय के पुत्र जॉन की इंग्लैंड के राजा के रूप में ताजपोशी हुई।
- 1332- प्रसिद्ध इतिहासकार इब्ने खलदून का जन्म।
- 1805- नेपोलियन बोनापार्ट इटली के सम्राट बने।
- 1894- प्रख्यात आलोचक और निबंधकार पदुमलाल पन्नालाल बख्शी का जन्म।
- 1919- तेलुगू के प्रसिद्ध विद्वान कंदुकूरी वीरेशङ्क्षलगम का निधन।
- 1926- लेबनान ने संविधान को अंगीकार किया।
- 1928- प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का जन्म।
- 1935- डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पत्नी रमाबाई अम्बेडकर का निधन ।
- 1957- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी का जन्म।
- 1962- प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर रवि शास्त्री का जन्म।
- 1964- देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन।
- 1981- सोवियत संघ ने कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
- 2006- इंडोनेशिया के जावा में 6.3तीव्रता के भूकंप में छह हजार से अधिक लोगों की मौत।
- 2010 - उड़ीसा में बालेश्वर जिले के चांदीपुर में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण।
- 2013 - इराक में विस्फोट में 75 लोगों की मौत और करीब 200 घायल।
- 2016 - अशोक चक्र’से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हंगपन दादा का निधन।
- 1796- पियानो के लिए पहला अमेरिकी पेटेन्ट जेम्स सिलवैनस मैक्लीन को जारी किया गया।
- 1924-ऐडिसन ने क्लोरीनयुक्त रबर बनाने का तरीका पेटेन्ट कराया।
- 1994 - नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।
- 1999 - बोत्सवाना की सुन्दरी पुले क्वेलागोव वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गयीं, विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार (सोफी पुरस्कार) डरमन हेली (सं.रा. अमेरिका) तथा थॉमस केयरी (भारत) को प्रदान किया गया, सर्विया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण द्वारा युद्ध अपराधी घोषित।
- 2000 - फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त, राष्ट्रपति मारा ने प्रशासन सम्भाला।
- 2002 - नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया।
- 2005 - दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
- 2006 - इंडोनेशिया में आये विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हज़ारों लोग घायल हुए।
- 2008 - केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लिया।
- 2010- भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में बालसोरा जि़ले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पृथ्वी 2 मिसाइल धरती से धरती पर मारक क्षमता वाली बेलिस्टिक मिसाइल है जिसकी रेंज 350 किमी है। जबकि धनुष पृथ्वी मिसाइल का नौसेना संस्करण है।
- 1894 - ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबंधकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का जन्म हुआ।
- 1964 - भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान सेनानी एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ।
- 1983 -भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का निधन हुआ।
- 1887 -पॉलिश अमेरिकी रसायनज्ञ कासिमिर फैजान का जन्म हुआ, जिन्होंने ब्रिटेन के फ्रेड्रिक सोडी के साथ रेडियोऐक्टिव विस्थापन नियम प्रतिपादित किया। नियम के अनुसार जब एक रेडियोऐक्टिव धातु का विखण्डन होता है तो उसका परमाणु भार दो संख्या कम हो जाता है। (निधन-18 मई 1975)
- 1907 -अमेरिकी जीव विज्ञानी रैचेल लुइस कार्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने पर्यावरण प्रदूषण और समुद्र के प्राकृतिक इतिहास पर बहुत से लेख लिखे। उन्होंने अपनी पुस्तक साइलेन्ट स्प्रिंग (1962) में कीटनाशकों के अधिक प्रयोग के प्रभावों को बताया और लोगों को जागरुक करने की अपील की। (निधन-14 अप्रैल 1964)
- 1910 - जर्मन चिकित्सक हेनरिक हर्मन रॉबर्ट कोच का निधन हुआ, जो जीवाणुविज्ञान के संस्थापक माने जाते हैं। उन्होंने क्षय रोग तथा हैजा के जीवाणुओं की खोज की। (जन्म-11 दिसम्बर 1843)
- 1988-जर्मन इलेक्ट्रिक इंजीनियर अर्नस्ट आगस्ट फ्रेड्रिक रुस्का का जन्म हुआ, जिन्होंने इलेक्ट्रॉन सूक्षमदर्शी का आविष्कार किया। (जन्म-25 दिसम्बर 1906)।
- 1872 -अमेरिका के थॉमस जे. मार्टिन द्वारा आग बुझाने वाले उपकरण का पेटेन्ट कराया गया।
- 1981 -सत्य पाल असीजा पहले व्यक्ति थे जिन्हें कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
- 2002 - चीन का विमान समुद्र में गिरा, 225 लोग मरे।
- 2006 - विज्ञान जगत में एक शोध के मुताबिक एड्स का विषाणु कैमरून में पाए जाने वाले चिपैंजिओं से फैला है।
- 2007 - भारत और जर्मनी के मध्य रक्षा समझौता सम्पन्न।
- 2008 - भारतीय स्टेट बैंक ने फ़सल ऋण बीमा को 50 हज़ार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज व खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की। मंगल ग्रह के अध्ययन हेतु फ़ीनिक्स यान मंगल ग्रह पर उतरा। नेपाल सरकार ने नरेश ज्ञानेन्द्र के नारायणहिती महल को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया। कान फि़ल्म महोत्सव में फ्ऱांसीसी फि़ल्म द क्लास एंतरे लेसमुर्स को सर्वश्रेष्ठ फि़ल्म का पाल्मे डी केयर पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2010 - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.एस.चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की खंडपीठ ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों की संतानों को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृत संपत्ति पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया।
- 1983 -बीजिंग ओलिंपिक खेलों में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले सुशील कुमार पहलवान का जन्म हुआ।
- 1876-अमेरिकी मनोवैज्ञानिक रॉबर्ट मियन्र्स यैर्केस का जन्म हुआ, जिन्होंने पशु मनोविज्ञान पर कार्य किया। उन्होंने अपनी पुस्तक द डांसिंग माउस (1908) में उन्होंने मनोविज्ञान के प्रयोगों में चूहों को उपयोगी बताया। (निधन-3 फरवरी 1956)
- 1999 -अमेरिकी रसायन इंजीनियर वैल्डो सेमन का निधन हुआ, जिन्होंने प्लास्टिकृत पी.वी.सी. का आविष्कार किया। सन् 1926 में उन्होंने बताया कि किस तरह कठोर पॉलीविनाइल क्लोराइड को लचीला किया जा सकता है। (जन्म-10 सितम्बर 1898)
- 1922- बेल्जियम के औद्योगिक रसायनज्ञ अर्नेस्ट सॉल्वे का निधन हुआ, जिन्होंने सोडियम कार्बोनेट का उत्पादन करने का तरीका बनाया जिसे सॉल्वे प्रक्रिया कहते हैं। इसका उपयोग कांच, साबुन आदि उद्योग में होता है। (जन्म-16 अप्रैल 1838)
- 1749-फ्रांस के खगोलशास्त्री और गणितज्ञ साइमन लैपरस का जन्म हुआ। उन्होंने चंद्रमा सितारों और ग्रहों की चाल तथा समुद्र में आने वाले ज्वार भाटे के बारे में व्यापक अध्ययन किया। उनकी अधिक ख्याति विशेषकर उनके उस विचार के कारण है जो उन्होंने सौरमंडल के अस्तित्व में आने के बारे में पेश किया है। उन्होंने इसी प्रकार भौतिक शास्त्र के क्षेत्र में भी इलेक्ट्रोमिनिटिज्म के आरंभिक क़ानूनों का पता लगाया। उनकी कई रचनाएं अब भी सुरक्षित हैं जिनमें कुछ के नामों का अनुवाद है सौरमंडल का प्रदर्शन, आकाश मेकैनिज़्म आदि।