इतिहास
1940 -नौ चूहों को जानलेवा स्ट्रेप्टोकोकस से संक्रमित कराया गया, फिर चार चूहों को पेनिसिलिन के इंजैक्शन दिए गए। अगले दिन पाया गया कि पेनिसिलिन वाले चारों चूहे स्वस्थ थे।
1948- ऐन्ड्रिव मॉयर को पेनिसिलिन के प्रचुर उत्पादन के लिए पेटेन्ट मिला।
1995 - अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली।
1998 - परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 15 सदस्य देश सहमत।
2003 - चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस खिताब जीता।
2006 - नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने पोत आधारित इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2007 - श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी।
2008 - कर्नाटक विधान सभा के 224 सीटों में से 110 सीट जीत कर भाजपा दक्षिण के लिए किसी राज्य में पहली बार सरकार बनाने में सफल रही। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने चीन के भूकम्प प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के बारह देशों ने यूरोपीय यूनियन की तर्ज पर एक नए संगठन का गठन किया। हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने विवादित पुलाऊ बाटू द्वीप सिंगापुर को हस्तांतरित किया। कोलम्बिया में विद्रोही गुट रेवल्यूशनरी आम्र्ड फ़ोर्स ऑफ़ कोलम्बिया का संस्थापक और शीर्ष कमांडर की मृत्यु।
2010 - भारतीय मूल की 59 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर निवर्तमान प्रधानमंत्री पैट्रिक मैनिंग को पराजित कर त्रिनिदाद और टोबेगो की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं।
1886- प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस का जन्म हुआ।
2005- हिन्दी फि़ल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ सुनील दत्त का निधन हुआ।
2010- बांग्ला अभिनेता तपन चट्टोपाध्याय का निधन हुआ।
1901-जर्मन रसायनज्ञ और धातुकर्मी कार्ल वैग्नर का जन्म हुआ, जिन्होंने रासायनिक धातुकर्म को एक बेहतर विज्ञान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। (निधन-10 दिसम्बर 1977)
1889-अमेरिकी वैज्ञानिक आइगर सिकॉस्र्की का जन्म हुआ, जिन्होंने वायुयान डिज़ायनिंग में अग्रणी कार्य किया। उन्हें खास करके हैलिकॉप्टर निर्माण के लिए जाना जाता है। (निधन-26 अक्टूबर 1972)
1923-जर्मन रसायनज्ञ हेन्ज़ गोल्डश्मिट का निधन हुआ, जिन्होंने थर्माइट (एल्युमिनो थर्मिक) का आविष्कार किया। यह प्रणाली अब रेल की पटरियों तथा ट्रॉम रेल की वेल्डिंग के लिए विश्वप्रसिद्ध है। पहला वेल्ड किया हुआ ट्रैक ऐसेन में रखा गया। यह तरीका गोल्डश्मिट की न्यूनन प्रक्रिया से विकसित हुआ जिसकी उन्होंने कार्बनमुक्त धातु का निर्माण करते समय जांच की। (जन्म-18 जनवरी 1861)
1939-ब्रिटेन के खगोलशास्त्री सर फ्रैन्क डायसन का निधन हुआ, जिन्होंने भू चुम्बकत्व के अलावा तारों के घूर्णन का भी अध्ययन किया। (जन्म-8 जनवरी 1868)
- 1921 -थामस अल्वा एडीसन को स्टोरेज बैट्री के लिए, तथा धातुओं की पतली चादर बनाने के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1935 -पहले स्पेक्ट्रोफोटोमीटर की बिक्री जनरल इलेक्ट्रिक कम्पनी द्वारा की गई।
- 1994 - मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मच जाने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मृत्यु।
- 2000 - दक्षिण लेबनान से 22 साल का ख़ूनी दौर समाप्त कर इस्रायली सेना वापस लौटी।
- 2002 - नेपाल में नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को नेपाली कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया।
- 2003 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।
- 2005 - एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गए।
- 2007 - एमा निकोलसन रिपोर्ट यूरोपीय संघ की संसद में पारित।
- 1954 - माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म हुआ।
- 2000 - हिन्दी फि़ल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर मजरूह सुल्तानपुरी का निधन हुआ।
- 1990 - भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का निधन हुआ।
- 1790 - इंग्लैण्ड के रसायनज्ञ तथा पेशे से डॉक्टर जॉन डैवी का जन्म हुआ, जिन्होंने फॉस्जीन गैस का नामकरण किया तथा उसके गुणधर्म पर प्रकाश डाला। वे सर हम्फरी डेवी के छोटे भाई थे। (निधन-24 जनवरी 1868)
- 1544 -अंग्रेज़ वैज्ञानिक विलियम गिल्बर्ट का जन्म हुआ, जो वैद्युतीय अध्ययन के जनक माने जाते हैं। वे चुम्बकत्व पर कार्य करने वाले अग्रणी वैज्ञानिक थे। गिल्बर्ट ने विद्युत आकर्षण के लिए विद्युत बल तथा धु्रव जैसे शब्द दिए। (निधन-10 दिसम्बर 1603)
- 1543- पोलैण्ड के खगोल शास्त्री निकोलस कॉपरनिकस का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि सूर्य एक जगह स्थिर है, तथा बाकी ग्रह उसके इर्द-गिर्द घूमते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी पृथ्वी भी एक ग्रह है जो सूर्य के परित: घूमने के साथ-साथ अपनी धुरी पर भी घूमती है। (जन्म-19 फरवरी 1473)
- 1992 - अंग्रेज़ मैकेनिकल इंजीनियर फ्रैन्सिस थामस बैकन का नि निधन हुआ, जिन्होंने पहले आधुनिक हाइड्रोजन-आक्सीजन ईंधन सेल का निर्माण किया। (जन्म-21 दिसम्बर 1904)
- महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रमंडल दिवस।
- 1805- गवर्नर-जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के अंतर्गत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की थी।
- 1949 - पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।
- 1950 -अश्वेत अमेरिकी आविष्कारक एफ.एम. जोन्स को शीतलन (रेफ्रीजेरेशन) नियंत्रण प्रणाली के लिए पेटेंट जारी किया गया।
- 1962-पहली बार मानव के हाथ का प्रत्यारोपण हुआ जिसे डॉ. डॉनल्ड ए. मैल्ट तथा जे. मैकहान ने संपादित किया।
- 1977 - बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।
- 1984 - बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फ़तह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
- 1999 - योहानिस रौ संघीय जर्मनी के नए राष्ट्रपति नियुक्त।
- 2001 - पाकिस्तान का भारत को एम.एफ़.एन. का दर्जा देने से पुन: इंकार।
- 2004 - बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूबे। सिंगापुर में जहाज़ के टैंकर से टकराने के कारण 4 हजार कारें डूबी।
- 2008 - भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
- 2009 - भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रोह मू ह्यून ने अपने घर के नज़दीक पहाडिय़ों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
- 2010 - मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन की अध्यक्षता में भारत के उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने बिना विवाह किये महिला और पुरुष का एक साथ रहना अपराध नहीं माना।
- 1919 - जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म हुआ।
- 2010 - नक्सली आंदोलन के जनक भारतीय कानू सान्याल का निधन हुआ।
- 1908 - अमेरिकी भौतिक शास्त्री जॉन बारडीन का जन्म हुआ, जो 1956 और 1972 दो बार भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार के सहविजेता रहे। सन् 1956 का पुरस्कार उन्हें विलियम शोक्ले और वॉल्टर ब्रैटन के साथ ट्रान्जि़स्टर की खोज के लिए, तथा 1972 का नोबेल लियॉन एन. कूपर तथा जॉन आर. श्रीफर के साथ सुपरकन्डक्टर का सिद्धांत विकसित करने के लिए प्राप्त हुआ। (निधन- 30 जनवरी 1991)-
- 1707 -स्वीडन के वनस्पति विज्ञानी कैरोलस लीनियस का जन्म हुुआ, वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने वंश (जीनस) और प्रजाति (स्पिशीज़) के जरिए जीवधारियों के नामकरण का एक तरीका सुझाया। (निधन-10 जनवरी 1778)
- 1960-फ्रांसीसी इंजीनियर, रसायनज्ञ और नियॉन लाइट के आविष्कारक ज्यॉर्जेस क्लाउड का निधन हुआ। क्लाउड पहले व्यक्ति थे जिन्होंने सीलबंद नियॉन ट्यूब में विद्युत आवेश प्रवाहित कराया और 1902 में नियॉन प्रकाश लैम्प की खोज की। (जन्म-24 सितम्बर 1870)
- 1949- अमेरिकी भौतिकशास्त्री विलियम वैब्सटर हैन्सन का निधन हुआ, जिन्होंने राडार निर्माण के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्हें माइक्रोवेव तकनीक के संस्थापक के रूप में भी जाना जाता है। (जन्म 27 मई 1909)
- महत्वपूर्ण दिवस-अंतर्राष्ट्रीय तिब्बत मुक्ति दिवस ।
- 1805- गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।
- 1972 - पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।
- 1990 - उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का अभ्युदय।
- 1992 - बोस्निया, स्लोवेनिया तथा क्रोएशिया सं.रा. संघ के सदस्य बने।
- 1995- खगोलशास्त्री अमान्डा एस. बॉश तथा ऐन्ड्रयू एस. रिवकिन ने हबल अंतरिक्ष दूरबीन की मदद से शनि ग्रह के दो नए चन्द्रमा खोजे।
- 1996 - माइकल कैमडेसस तीसरी बार अगले पांच वर्षों तक के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रबंध निदेशक चुने गये।
- 2001 - दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी।
- 2002 - नेपाल में संसद भंग।
- 2003 - अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से भी अधिक लोग मारे गये।
- 2007 - गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2008 - केन्द्रीय उच्च शिक्षण संस्थानो में ओबीसी छात्रों को 27 प्रतिशत कोटा देने का आधारभूत ढांचा खड़ा करने के लिए सरकार ने 10 हज़ार 328 करोड़ रुपये दिए। मुंशी प्रेमचन्द की अमर कृति निर्मला सहित हिन्दी की पांच रचनाओं के अनुवादक वर्ष 2007 के साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चुने गए। केन्द्र सरकार ने गुजरात दंगा पीडि़तों के लिए आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की। संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।
- 1545 - भारत में सूर साम्राज्य का संस्थापक और महान योद्धा शेरशाह सूरी का जन्म हुआ।
- 1774 - धार्मिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में अग्रणी राजा राममोहन राय का जन्म हुआ।
- 1859 - स्कॉटलैण्ड के चिकित्सक तथा उपन्यासकार सर आर्थर कैनन डॉयल का जन्म हुआ, जिन्हें खासकर मशहूर जासूसी उपन्यास के किरदार शैरलॉक होम्स के जनक के रूप में जाना जाता है। (निधन-7 जुलाई 1930)
- 1983- बेल्जियन-अमेरिकी कोशिका विज्ञानी अल्बर्ट क्लाउड का निधन हुआ, जिन्हें कोशिका के क्रियात्मक तथा संरचनात्मक रूप की खोज करने के लिए (क्रिश्चियन डी. ड्यूवे और जॉर्ज ई. पैलाडे के साथ) 1974 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 24 अगस्त 1898)
- 1997 - अमेरिकी जीव विज्ञानी अल्फ्रेड डे हैर्शे का निधन हुआ, जिन्हें मैक्स डेलब्रक तथा सैल्वाडोर ल्यूरिया के साथ 1969 में शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार उन्हें बैक्टीरियोफेज (जीवाणुभोजी विषाणु) पर अनुसंधान करने के लिए मिला। (जन्म 4 दिसम्बर 1908)
- 1966-बच्चों की फि़ल्मों की दुनिया के जाने पहचाने कलाकार वाल्ट डिज़्नी का निधन हुआ। वे सन 1901 ईसवी में अमरीका में पैदा हुए । वाल्ट डिज़्नी ने कार्टून फि़ल्मों के निर्माण में सराहनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने कई बार अपनी कला के माध्यम से आस्कर पुरस्कार जीता।
- महत्वपूर्ण दिवस- जैविक विविधता दिवस।
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 21 मई वर्ष का 141 वां (लीप वर्ष में यह 142 वां) दिन है। साल में अभी और 224 दिन शेष हैं।
1819-पहली साइकिल न्यूयॉर्क में चलते देखी गई।
1853-पहली बार लंदन में जनता के लिए ऐक्वेरियम खोला गया।
1981 - पियरे मोरो फ्रांस के प्रधानमंत्री नियुक्त।
1994 - दक्षिणी यमन द्वारा उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा।
1998 - 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का त्यागपत्र।
2002 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को 6 महीने कारावास की सज़ा।
2003 - विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी।
2008 - रिजर्व बैंक ने सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के एचडीएफसी बैंक में विलय प्रस्वाव को मंज़ूरी दी। नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी विलिस ई लैंक का निधन।
2010 - ओडिशा तट पर बंगाल की खाड़ी में भारतीय सेना के जंगी जहाज़ रणवीर से भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के उध्र्वाधर प्रक्षेपण संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। दार्जीलिंग में अखिल भारतीय गोरखा लीग के अध्यक्ष मदन तमांग की हत्या कर दी गई।
1931 - भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का जन्म हुआ।
1960 - रुस्तम-ए-ज़मां पहलवान के नाम से मशहूर गामा पहलवान का निधन हुआ।
1991 -भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के पुत्र, भारत की कांग्रेस (इ) पार्टी के अग्रणी महासचिव (1981 से) और भारत के प्रधानमंत्री (1984-1989) राजीव गांधी की हत्या।
1922- अमेरिकी चिकित्सक राबर्ट गुड का जन्म हुआ, जो आधुनिक प्रतिरक्षण विज्ञान के अग्रणी माने जाते हैं। उन्होंने 1968 में अस्थिमज्जा का पहला सफल प्रत्यारोपण किया जो उन्होंने अपनी बहन से एक बच्चे में किया था जिसे प्रतिरक्षण तंत्र की बीमारी थी। (निधन-13 जून 2003)
1860 -डच शरीर क्रिया विज्ञानी विलियम ईन्थोवेन का जन्म हुआ, जिन्हें इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम सहायता से हृदय की विद्युत विशेषताओं के बारे में बताया। इसे उन्होंने एक नैदानिक उपकरण के रूप में विकसित किया। (निधन-29 सितम्बर 1927)
1935-डच वनस्पति वैज्ञानी और आनुवांशिकीविद् ह्यूगो (मैरी) डी व्राइस का निधन हुआ, जिन्होंने जैविक विकास का प्रायोगिक अध्ययन प्रतिपादित किया, तथा उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) का सिद्धान्त दिया। (जन्म-16 फरवरी 1848)
1786- स्वीडिश रसायनज्ञ कार्ल विल्हेम शीले का निधन हुआ, जिन्होंने 1772 में आक्सीजन की खोज की। शीले एक उत्साही प्रयोगविद् थे जिन्होंने कठिन और गंभीर परिस्थितियों में काम किया। अपनी एकमात्र पुस्तक कैमिकल आब्ज़र्वेशन्स ऐन्ड एक्सपैरिमेन्ट आन एयर ऐण्ड फायर में उन्होंने आक्सीजन और नाइट्रोजन के बारे में बताया। उन्होंने कई तत्वों की भी खोज की, जैसे क्लोरीन (1774), मैंगनीज़ (1774), टंगस्टन (1781)। (जन्म-9 दिसम्बर 1742)
महत्वपूर्ण दिवस-आतंकवाद विरोध/बलिदान दिवस (राजीव गांधी की पुण्य तिथि) ।
- ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 20 मई वर्ष का 140 वां (लीप वर्ष में यह 141 वां) दिन है। साल में अभी और 225 दिन शेष हैं।
- 1830- डी हाइड ने फाउन्टेन पेन का पेटेन्ट कराया।
- 1910 -जापान ने कोरिया को औपचारिक रुप से अपना एक भाग बना लिया और इसका नाम बदल कर चोजऩ रख दिया।
- 1940-अन्वेषक आइगर सिकॉर्स्की ने जनता के सामने अपना हैलिकॉप्टर प्रदर्शित किया।
- 1995 - रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष यान स्पेक्त्र का सफल प्रक्षेपण।
- 1999 - कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड की सज़ा।
- 2000 - फिजी में बंदूक़धारियों के नेता जार्ज स्पेट ने देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
- 2001 - अफग़़ानिस्तान में तालिबान ने हिन्दुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।
- 2003 - पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।
- 2004 - ताइवान में नवगठित सरकार ने शपथ ग्रहण की। यूरोपीय संघ के बाद अमेरिका ने भी कृषि निर्यात सब्सिडी कम करने की घोषणा की।
- 1900- हिन्दी भाषा के जाने-माने कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म हुआ।
- 1932 -भारत में क्रांतिकारी विचारों के जनक विपिन चन्द्र पाल का निधन हुआ।
- 1957 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का निधन हुआ।
- 1860 -जर्मन जैव रसायनज्ञ ऐडवर्ड बकनर का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि किण्वन केवल खमीर की कोशिका के कारण नहीं होता बल्कि उसमें मौजूद एंज़ाइम के कारण होता है। (निधन-13 अगस्त 1917)
- 1806- ब्रिटेन के दार्शनिक और अर्थशास्त्री जॉन स्टीवर्ट मिल का जन्म हुआ। दर्शनशास्त्र में वे ऑगस्ट कैंट के विचारों से प्रभावित थे। अर्थ व्यवस्था में वे उत्पादन और उपभोग के लिए सहकारी संस्थाएं स्थापित किए जाने के पक्षधर थे। सन 1873 में उनका निधन हुआ।
- 1913- अमेरिकी इलेक्ट्रिक इंजीनियर विलियम रैडिंगटन हैवलेट का जन्म हुआ, जिन्होंने हैवलेट पैकार्ड कम्पनी की नींव रखी जो आज कम्प्यूटर निर्माण की अग्रणी कम्पनी है। (निधन-12 जनवरी 2001)
- 1947 -जर्मन भौतिकशास्त्री फिलिप एडवर्ड ऐन्टन लेनार्ड का निधन हुआ, जिन्हें कैथोड किरणों पर अनुसंधान के लिए वर्ष 1905 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-7 जून 1862)
- 1793 -स्विस प्रकृतिविद् चाल्र्स बनेट का निधन हुआ, जिन्होंने अनिषेकजनन (पार्थेनोजेनेसिस) की खोज की। इसका अर्थ होता है बिना निषेचन के प्रजनन। उन्होंने पता लगाया कि कीट अपने शरीर के छिद्रों से श्वसन करते हैं जिन्हें उन्होंने स्टिग्मैटा कहा। (जन्म 13 मार्च 1720)।
1959 -दो परमाणु रिएक्टरों वाली पहली पनडुब्बी बनी जिसका नाम ट्राइटन था।
1999 - भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त, मैक्सिको में बाल्कान डिफ्य़ूजो नामक ज्वालामुखी सक्रिय।
2000 - फिजी में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी की सरकार को सात नाकाबपोश सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा तख्तापलट।
2001 - इस्रायल का फिलीस्तीनी मुख्यालयों पर हवाई हमला, 15 घायल।
2002 - पूर्वी तिमोर चार सदियों की दासता के बाद नयी सहस्त्राब्दी के पहले नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।
2006 - भारतीय मूल के मलेशियाई उद्योगपति टी. रविचन्द्रन ने माउंट एवरेस्ट को फ़तह किया।
2007 - अमेरिकी सीनेट में समग्र आव्रजन सुधार विधेयक पर सहमति।
2008 - परम्परावादी मराठी थियेटर के पुरोधा विजय तेंदुलकर का निधन। भारत व चीन के बीच नाथुला से व्यापार पुन: शुरू हुआ। विश्व श्रम संगठन के कार्यकारी अक्ष्यक्ष असाने ने नई दिल्ली में सामाजिक सुरक्षा पर सम्मेलन का उदघाटन किया। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद ने सत्तायुढ़ दल से अलग होने की घोषणा की। कैलाश मानसरोवर के लिए चीन ने भारतीय यात्रियों का दौरा स्थगित किया।
2010- भारत सरकार को 34 दिनों से चले आ रहे 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 67718.95 करोड़ रुपए का शुल्क मिलना तय हो गया। बिहार के मुजफ्फरपुर-रक्सौल रेलखंड पर मोतीहारी जि़ला के जीवधारा और पीपरा रेलवे स्टेशन के बीच बंगारी हॉल्ट के समीप नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ा दी, जिससे एक टैंकर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा इसकी 13 बोगियों में आग लग गई।
1913 - भारत के पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का जन्म हुआ।
1934 - जाने-माने लेखक रस्किन बांड का जन्म हुआ।
1938 - जाने माने अभिनेता गिरीश कर्नाड का जन्म हुआ।
1904 - टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन हुआ।
1979 - हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का निधन हुआ।
1869- आयरिश वनस्पति विज्ञानी हेनरी होरैटियो डिक्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने जॉन जॉली के साथ मिलकर ट्रान्सपिरेशन पर काम किया और पेड़ों में पानी के परिवहन का तरीका समझाया और इसका सिद्धांत दिया। (निधन- 20 दिसम्बर 1953)
1914- ब्रिटिश जैव रसायनज्ञ मैक्स फर्डिनैण्ड पेट्रूज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने एक्स-किरण विवर्तन द्वारा हीमोग्लोबिन की संरचना मालूम की, जिसके लिए उन्हें 1962 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1944 -ब्रिटेन के मानवविज्ञानी गॉडफ्रे विल्सन का निधन हुआ, जिन्होंने अफ्रीका में सामाजिक परिवर्तन के बारे में बताया। ज़ाम्बिया में रोड्स लिविंगस्टोन संस्थान के पहले निदेशक थे। उनका मत था कि अफ्रीका की समस्याएं उपनिवेशवाद से उपजी हैं, तथा इन सामाजिक विषमताओं का कारण औद्योगिकीकरण तथा मज़दूरों का पलायन है। (जन्म-1908)
1942-आयरिश भौतिकशास्त्री सर जोजफ़ लॉर्मर का निधन हुआ, जो त्वरित इलेक्ट्रॉन से ऊर्जा निकलने की दर बताने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने चुम्बकीय क्षेत्र द्वारा स्पेक्ट्रम लाइन के टूटने को स्पष्ट किया। (जन्म 11 जुलाई 1857)।
1804-फ्रांस की सेनेट के समर्थन से नेपोलियन बोनापार्ट इस देश के शासक बने। इस प्रकार फ्रांस में क्रांति की सफतला के 15 वर्ष बाद पुन: राजशाही शासन व्यवसथा स्थापित हो गयी किंतु दस वर्ष बाद 11 अप्रैल सन 1814 ईसवी को फ्रांस में नेपोलियन की तानाशाही भी उस समय समाप्त हो गयी जब उनको योरोपीय सरकारों ने पराजित करके देश निकाला दे दिया।
1910 - हैली पुच्छलतारा दिखायी दिया।
1914 -पहली बार व्यावसायिक माल पनामा नहर से होकर गुजरा।
1994 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया, गाजा पट्टी क्षेत्र से अंतिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाए जाने के साथ ही क्षेत्र पर फिलीस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूर्णत:लागू।
2004 - इस्रायल के राफा विस्थापित कैम्प में इस्रायली सैनिकों ने 19 फिलीस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।
2006 - नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।
2007 - कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल असीमित समय के लिए बढ़ा।
2008 - पाश्र्व गायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया। भारतीय मूल के लेखक इन्द्रा सिन्हा को उनकी किताब एनिमल पीपुल हेतु कामनवेल्थ सम्मान प्रदान किया गया।
1933 - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का जन्म हुआ।
1824 - जर्मन वनस्पति वैज्ञानिक विल्हेम (फ्रेड्रिक बेनेडिक्ट) हॉफ्मीस्टर का जन्म हुआ, जिनके पेड़-पौधों के अनुसंधान ने उन्हें आपेक्षिक पादप आकृतिविज्ञान का अग्रणी बना दिया। उन्होंने 1982 में पौधों में लैंगिक और अलैंगिक दोनों पीढिय़ों के एकांतरण की खोज की, जो सभी पेड़-पौधों के जीवन-चक्र को समझने का आधार है। (निधन-12 जनवरी1877)
1048 - फारसी कवि, गणितज्ञ और खगोलशास्त्री उमर खय्याम का जन्म हुआ। खय्याम निशापुर (इरान) में पैदा हुए थे। उन्होंने बीजगणित पर कार्य किया जो ईरान में आज भी पढ़ाया जाता है। ज्यामिति में उन्होंने यूक्लिड के कार्य को पढ़ा तथा समान्तर रेखाओं पर कार्य किया। (निधन- 4 दिसम्बर 1131)
1912- जर्मनी के पादप कोशिका विज्ञानी एड्वर्ड एडॉल्फ स्ट्रॉसबर्गर का निधन हुआ, जिन्होंने जिसने जिमनोस्पर्म के भ्रूण थैलियों के बारे में बताया (जैसे कोनिफर), और ऐन्जियोस्पर्म (फूलों वाले पौधे) में युग्मित निषेचन के बारे में बताया। उन्होंने कोशिका में पाए जाने वाले द्रव को साइटोप्लाज़्म तथा केन्द्रक में पाए जाने वाले द्रव के लिए न्यूक्लियोप्लाज़्म कहा। (जन्म-1 फरवरी 1844)
1975-मूलत: पोलैंड से ताल्लुक रखने वाले अमेरिकी भौतिक रसायनज्ञ कासिमीर फैजान्स का निधन हुआ, जिन्होंने ब्रिटेन के फ्रेडरिक सॉडी के साथ मिलकर रेडियोएक्टिव विस्थापन का नियम प्रतिपादित किया। इस नियम के अनुसार जब कोई रेडियोएक्टिव तत्व विखण्डित होता है तो उसका परमाणु भार दो अंक कम हो जाता है। (जन्म-27 मई 1887)।
- 1769- ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
- 1890-कॉमिक कट्स नाम का पहला साप्ताहिक कॉमिक पत्र ब्रिटेन में अल्फ्रेड नॉर्थक्लिफ द्वारा छापा गया।
- 1955 -परमाणु रिएक्टर को फर्मी तथा जि़लार्ड ने पेटेन्ट कराया।
- 1975 - जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाली प्रथम महिला बनी।
- 1987 - सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
- 2000 - रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।
- 2010 - भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए। देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढ़ावा देते हुए पंजाब सरकार ने अगले महीने कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की। भारतीय सेना ने अग्नि-2 प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया।
- 1836 - ब्रिटेन के खगोलशास्त्री सर जोजफ़ नॉर्मन लॉक्यर का जन्म हुआ, जिन्होंने 1868 में पृथ्वी पर खोजे जाने से पहले ही सूर्य में हीलियम तत्व की खोज की और उसका नामकरण भी किया। इसके अलावा उन्होंने सूर्य की बाहरी परत का नाम क्रोमोस्फेयर दिया। (निधन-16 अगस्त 1920)
- 1749 -अंग्रेज़ सर्जन ऐडवर्ड जेनर का जन्म हुआ, जिन्होंने चेचक के टीके की खोज की। उस समय गांवों में प्रचलित था कि चेचक की ही तरह की गाय की एक हानिरहित बीमारी जिसे हो जाए, उसे बाद में चेचक की बीमारी नहीं होती। 14 मई 1796 को उन्होंने डेयरी में काम करने वाली लडक़ी से उस बीमारी का द्रव लिया और उसे एक आठ वर्षीय लडक़े के शरीर में प्रविष्ट करा दिया। इससे लडक़े को गौचेचक हो गया, फिर छह महीने बाद उन्होंने उसे चेचक से संक्रमित किया तो पाया कि लडक़ा बिलकुल ठीक था। (निधन-26 जनवरी 1823)
- 1991 -इंग्लैण्ड में जन्मे अमेरिकी जीवविज्ञानी जॉर्ज इवेलिन हचिन्सन का निधन हुआ, जो स्वच्छ पानी की झीलों का पारिस्थितिक अध्ययन करने के कारण आधुनिक झील विज्ञान के जनक माने जाते हैं। (जन्म-30 जनवरी 1903)
- 1916-रूसी भौतिक शास्त्री बॉरिस बॉरिसोविक गॉलिट्सिन का निधन हुआ, जो भूकम्प विज्ञान पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भूकंपमापी यंत्र के निर्माण में मदद की। (जन्म-2 मार्च 1862)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व दूर संचार दिवस
- 1946 -जैक म्युलिन द्वारा विश्व का पहला चुम्बकीय टेपरिकॉर्डर प्रदर्शित किया गया।
- 1988- इस बात की घोषणा की गयी कि हेरोइन तथा कोकीन जैसे मादक द्रव्यों की तरह निकोटीन का सेवन भी लोगों को आदती बना देता है।
- 1999 - दक्षेस का 2002 ई. में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराए जाने की घोषणा।
- 2004 - रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स खिताब जीता।
- 2006 - हालीवुड की चर्चित अदाकारा आस्कर पुरस्कार के लिए नामित नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया। न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गये, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।
- 2008 - उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27 प्रतिशत ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को ख़ारिज कर दिया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर थिम्पु पहुँचे।
- 1805 - सर अलेक्ज़ेंडर बन्र्स का जन्म हुआ, जो वर्तमान पाकिस्तान, अफग़़ानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज़बेकिस्तान एवं ईरान में अभियानों के लिए प्रसिद्ध ब्रिटिश अन्वेषक एवं राजदूत थे।
- 1718 - इटली की गणितज्ञ एवं दर्शनशास्त्री मारिया आग्नेसी का जन्म हुआ। वे पश्चिमी जगत की पहली महिला गणितज्ञ थीं। प्रपोज़ीशनेस फिलॉसफीसी (1738) में उन्होंने दर्शनशास्त्र और प्रकृति विज्ञान पर निबन्धों की श्रृंखला प्रस्तुत की। ऐनालिटिकल इन्स्टीट्यूशन्स के उनके दो ग्रंथ शैक्षणिक समाज द्वारा काफी सराहे गए। (निधन- 9 जनवरी 1799)
- 1763- फ्रांसीसी रसायनज्ञ निकोलस लुई वॉक्लिन का जन्म हुआ, जिन्होंने क्रमश: 1797 तथा 1798 में क्रोमियम एवं बेरीलियम तत्वों की खोज की। (निधन-14 नवम्बर 1829)
- 1947 -ब्रिटेन के जैव रसायनज्ञ सर फ्रेड्रिक गोलैण्ड हॉप्किन्स का निधन हुआ, जिन्होंने एक जरूरी पोषक तत्व की खोज की। इन्हें आज हम विटामिन के नाम से जानते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी हैं। इसके लिए उन्हें क्रिश्चियान ईज्कमैन के साथ वर्ष 1929 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 20 जून 1861)
- 1938 - अमेरिकी सिविल इंजीनियर जोसफ बेयरमन स्ट्रॉस का निधन हुआ, जिन्होंने सैन फ्रान्सिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज के निर्माण में मुख्य अभियंता की भूमिका निभायी। (जन्म 9 जनवरी 1870)
- 1718-जेम्स पकल ने मशीनगन का पेटेन्ट कराया।
- 1776 - दुनिया में भाप से चलने वाला पहला जहाज बनाया गया। फ्रांस के एक इंजीनियर डेनिस पापिन ने भाप की शक्ति का पता लगाया जिसके 70 वर्ष बाद एक अन्य फ्रांसीसी वैज्ञानिक मार्की डोज़ेफऱा ने भाप का जहाज बनाया। जहाज मे भाप की शक्ति का प्रयोग जल यातायात के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति थी।
- 1941-इंग्लैण्ड के पहले जेटयान ने उड़ान भरी।
- 1995 - एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलीडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
- 1999 - कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक प्रदत्त।
- 2001 - इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।
- 2002 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।
- 2003 - इराक युद्ध में अमेरिकी सेनाओं के कमांडर टामी फ्रैक्स के खिलाफ ब्रूसेल्स की अदालत में युद्ध सम्बन्धी मुकदमा दायर।
- 2005 - 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।
- 2008 - श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध दो साल के लिए बढ़ाया। भारतीय मूल की मंजूला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
- 1817 -प्रख्यात विद्वान और धार्मिक नेता देवेन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म हुआ।
- 1907 - महान क्रांतिकारी सुखदेव का जन्म हुआ।
- 1923 -भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का जन्म हुआ।
- 1933 - भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषन का जन्म हुआ।
- 1965 -बालीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का जन्म हुआ।
- 1991 - श्रीमती एडिथ क्रेसन का निधन हुआ, जो फ्रांस की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 2010 - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का निधन हुआ।
- 1859 - फ्रांसीसी भौतिक रसायनज्ञ पियरे क्यूरी का जन्म हुआ, जिन्हें उनकी पत्नी मैडम क्यूरी के साथ 1903 में भौतिकविज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। इन्होंने आर्थिक कठिनाइयों से जूझते हुए भी हार नहीं मानी, तथा दोनों ने रेडियम तथा पोलोनियम नामक तत्वों की खोज की। (निधन-19 अप्रैल 1906)
- 1803 ब्रिटिश अभियंता सर आर्थर थॉमस कॉटन का जन्म हुआ, जिन्होंने जीवन भर जल संचयन के लिए नहरें, बांध आदि का निर्माण किया और दक्षिण भारत में हज़ारों लोगों को अकाल से बचाया तथा अर्थव्यवस्था को समृद्ध करने में योगदान दिया। (निधन- 14 जुलाई 1899)
- 1992- अमेरिकी भौतिक शास्त्री रॉबर्ट मॉरिस पेज का निधन हुआ, जिन्होंने पल्स राडार तकनीक का आविष्कार किया। उन्होंने इस क्षेत्र में 65 पेटेंट प्राप्त किए जिन्हें आज नौ-परिवहण, मौसम-विज्ञान, खगोलशास्त्र आदि में इस्तेमाल किया जाता है। ( जन्म-2 जून 1903)
- 1715-अंग्रेज़ अन्वेषक थॉमस सेवरी का निधन हुआ, जिन्होंने भाप से चलने वाले जल पम्प का निर्माण किया और 1698 में उसे पेटेन्ट कराया। वर्ष 1649 में उन्होंने कांच की प्लेट को पॉलिश करने का तरीका खोजा। (जन्म-1650)।
1575 -अंगोला देश पुर्तगाली साम्राज्यवादियों के अधिकार में चला गया। पुर्तगाल के क़बज़े से पहले तक यह क्षेत्र गिनी देश का एक भाग था
1948 -जायोनी विचारधारा के मुख्य नेता डेविड बिन गोरियन ने फि़लिस्तीन देश के आधे भाग पर ज़ायोनी शासन के गठन की घोषणा की।
1973-अमेरिका ने स्काईलैब-1 की शुरूआत की जो उनका पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान था।
1999 - पाकिस्तानी पत्रकार जनम सेठी की पत्रिका फ्राइडे टाइम्स की जब्ती, सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत।
2004 - डेली मिरर नामक पत्रिका ने ईराक में युद्धबंदियों पर कथित अत्याचार को दर्शाने वाली झूठी तस्वीरों के प्रकाशन के लिए ब्रिटेन से माफी मांगी।
2006 - पूर्व कम्यूनिस्ट नेता गिओर्गिओ नैपोलितानो इटली के नए राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित। न्यूयार्क टाइम्स के प्रबंध सम्पादक और पुलित्जर पुरस्कार विजेता ए.एम. रोसेंथल का 84 वर्ष की अवस्था में निधन। चीन ने कला के स्तर पर चल रही जालसाजी से बचने के लिए एक आयोग का गठन किया।
2007 - जापान ने अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन सम्बन्धी विधेयक को मंजूरी दी।
2008 - टाइम्स एनआईई ने इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता।
2010- भारत-रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझौते हुए।
1936 - भारतीय अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्म हुआ।
1923 - भारतीय फि़ल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का जन्म हुआ।
2010-ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि वृंदा करंदीकर का निधन हुआ।
2011- किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत का निधन हुआ।
1918-अमेरिकी चिकित्सक लार्स फ्रेड्रिक निल्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने सन् 1963 में पहले मानव फेफड़ों के प्रत्यारोपण करने वाले डॉक्टरों के दल का नेतृत्व किया। अगले वर्ष 1964 में जानवर से मानव में फेफड़े का प्रत्यारोपण किया। (निधन-19 फरवरी 2003
1863-अमेरिकी गणितज्ञ जॉन चाल्र्स फील्ड का जन्म हुआ। जिन्होंने गणित में मेडल देने का विचार प्रस्तुत किया जिसे उनके नाम पर फील्ड मेडल कहा जाता है। इसे गणित का नोबेल माना जाता है। (निधन-9 अगस्त 1932)
1899-रसायनज्ञ लार्स फ्रेड्रिक निल्सन का निधन हुआ, जिन्होंने 1879 में स्कैन्डियम के आक्साइड, स्कैन्डिया की खोज की। (जन्म-27 मई 1840)
1983-अमेरिकी भौतिक रसायन शास्त्री और धातुकर्मी जॉन चिपमैन का निधन हुआ, जिन्होंने भौतिक रसायन विज्ञान के सिद्धांतों का तरल धातु तथा पिघले लोहे और धातुमल पर अध्ययन करने में इस्तेमाल किया।
- 1913-पहला चार इंजन का वायुयान बना और उड़ा।
- 1890- निकोला टेस्ला को इलेक्ट्रिक जेनरेटर के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1918 - भारत ने राजस्थान के पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किये।
- 1995 - चेल्सी स्मिथ मिस यूनिवर्स 1995 बनीं।
- 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने परमाणु परीक्षण के विरोध में भारत के खिलाफ कड़े प्रतिबंध की घोषणा की, जापान ने भारत को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगायी, ट्रिनडाड एवं टोबैगो की सुन्दरी बेंडी फि़ट्ज विलियम मिस यूनिवर्स 1998 बनीं।
- 1999 - जापानी छात्र के नागुयी विश्व की सात सर्वोच्च चोटियों पर चढऩे वाला दुनिया का सबसे कम उम्र (25 वर्षीय) का पर्वतारोही बना।
- 2000 - मिस इंडिया लारा दत्ता ने साइप्रस में सम्पन्न प्रतियोगिता में मिस यूनीवर्स -2000 का खिताब जीता।
- 2003 - रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 व्यक्ति मारे गये।
- 2008 - पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सभी नौ मंत्रियों ने जजों की बहाली के मुद्दे पर इस्तीफ़ा दिया।
- 2010 - भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को 2010 के निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 1905 - भारत के पूर्व राष्ट्रपति फख़़रुद्दीन अली अहमद का जन्म हुआ। आपात स्थिति की घोषणा के कारण इनका कार्यकाल काफ़ी अलोकप्रिय रहा।
- 2001-अंग्रेज़ी के उत्कृष्ट भारतीय लेखकों में से एक आर. के. नारायण का निधन हुआ, जिनकी किताब मालगुडी डेज ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी।
- 1857- ब्रिटेन के जीवाणु विज्ञानी सर रॉनल्ड रोस का जन्म हुआ, जिन्हें मादा ऐनोफेलीज मच्छर में मलेरिया परजीवी की खोज करने के लिए सन् 1902 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-16 सितम्बर 1932)
- 1893- अमेरिकी मनोवैज्ञानिक हेनरी एलेक्ज़ेण्डर म्यूरे का जन्म हुआ, जिन्होंने मनुष्य के व्यक्तित्व के विकास पर सिद्धांत दिया जिसके अनुसार मनुष्य का व्यक्तित्व उसकी जन्मजात आवश्यकताओं तथा उसके भौतिक और सामाजिक पर्यावरण से उसके परस्पर सम्बन्धों पर निर्भर करता है। (निधन-23 जून 1988)
- 1878- अमेरिका के महान वैज्ञानिकों में से एक जोजफ़़ हेनरी का निधन हुआ, उन्होंने टेलीग्राफ के विकास में मदद की, तथा विद्युत संबन्धी कुछ सिद्धांत दिए। (जन्म-17 दिसम्बर 1797)
- 1884- अमेरिकी आविष्कारक साइरस हॉल मैक्काॉरमिक का निधन हुआ, जिन्होंने पहली व्यावसायिक रूप से सफल कटाई मशीन का निर्माण किया। सन् 1831 में साइरस ने जनता के सामने अपनी मशीन प्रदर्शित की तथा 4 फीट के पट्टे को काटा। सन् 1834 में उन्होंने उसे पेटेन्ट कराया। (जन्म-15 फरवरी 1809)।
1816-अमेरिका में पहली छपाई मशीन ईजाद हुई।
1945 -पहली बार स्ट्रेप्टोमाइसिन का सफलतापूर्ण प्रयोग मानव पर किया गया।
1964 -कराची में ऊर्दू मीडियम सांइस कॉलेज की आधारशिला रखी गयी। इस कॉलेज की आधार शिला पाकिस्तान के तत्कालीन फ़ील्डमार्शल अय्यूब ख़ान ने रखी थी। यह पाकिस्तान का पहला कालेज है जिसमें इंटरमीडियट से एमएससी की पढ़ाई ऊर्दू भाषा में होती थी और छात्र छात्राओं की संख्या की दृष्टि से पाकिस्तान का यह सबसे बड़ा कॉलेज था। उर्दू सीडियम साइंस कॉलेज की एक महत्तवपूर्ण संस्था लेखन और अनुवाद का एक विभाग है जो अब तक विज्ञान की विभिन्न पुस्तकों को प्रकाशित कर चुकी है।
1999 - रूस के उपप्रधानमंत्री सर्गेई स्तेपनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त, अमेरिकी वित्तमंत्री रोबर्ट रूबिन का अपने पद से इस्तीफ़ा।
2002 - मिस्र, सीरिया और सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया मामले में शांति समझौते की इच्छा जताई।
2007 - पाकिस्तान के कराची शहर में हिंसा।
2008 - जजों की बहाली के मुद्दे को लेकर कोई समझौता न होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का निर्णय लिया। चीन में आए भीषण भूकम्प से हज़ारों लोग मारे गये।
2010 - बिहार के चर्चित बथानी टोला नरसंहार मामले में भोजपुर के प्रथम अपर जि़ला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने तीन दोषियों को फांसी तथा 20 को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
1875 - कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य - प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया।
1895 - जे. कृष्णमूर्ति, एक दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के बड़े ही कुशल एवं परिपक्व लेखक थे।
2008 - विजय तेंदुलकर, भारतीय नाटक और रंगमंच के विकास में अग्रणी
1910 - अंग्रेज़ रसायनज्ञ डोरोथी हॉज्किन मिस्र का जन्म हुआ, जिन्हें एक्स किरणों की सहायता से जीव विज्ञान से संबन्धित अहम् अणुओं की संरचनाओं पर कार्य के लिए वर्ष 1964 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-29 जुलाई 1994)
1863 - रूसी भू रसायनज्ञ तथा खनिज विज्ञानी व्लादिमिर इवानोविच वरनेड्स्की का जन्म हुआ, जो भू-रसायन तथा जैव भू रसायन के संस्थापक भी थे। नूस्फेयर अर्थात मानव के दिमाग द्वारा नियंत्रित जैवमंडल को प्रचलित करने वाले वे पहले व्यक्ति थे। (निधन-6 जनवरी 1945)
1994- अमेरिकी रसायनज्ञ और टेफ्लॉन (यह पॉलीटेट्राफ्लोरोइथाइलीन का ट्रेडमार्क नाम है) के अन्वेषक रॉय जे. प्लंकेट का निधन हुआ, । टेफ्लॉन आज धात्विक बरतनों में जंगरोधी के रूप में काम आता है। यह रेडियोधर्मी वस्तुएं बनाने के काम आता है। (जन्म- 26 जून 1910)
1884- फ्रांसीसी रसायनज्ञ और शिक्षाविद् चाल्र्स एडॉल्फ वर्ट्ज़ का निधन हुआ, जो कार्बनिक नाइट्रोजन यौगिकों, हाइड्रोकार्बन तथा ग्लाइकॉल पर अध्ययन करने के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 26 नवम्बर 1817)
1947- एक्रॉन की बी.एफ. गुडरिक कम्पनी ने ट्यूब रहित टायर बनाए।
1995 - संयुक्त राष्ट्र महासभा के कक्ष में 24 दिन तक चले सम्मेलन की समाप्ति पर परमाणु अप्रसार संधि को अनिश्चित काल के लिए स्थायी बना दिया गया।
1998-भारत ने राजस्थान के पोकरण में तीन परमाणु परीक्षण किये।
2000 - दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जन्मी आस्था भारत का एक अरबवां बच्चा घोषित।
2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को भारत का समर्थन, अमेरिकी संसद ने संयुक्त राष्ट्र की देय राशि रोकी।
2002 - बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।
2005 - बगलिहार परियोजना पर भारत-पाक मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया।
2007 - इस्रायल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी घोषित किया।
2008 - दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया। न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
2010 - भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक खंड़पीठ ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा कि पंचायत और स्थानीय चुनाव में राज्य सरकार को आरक्षण देने का अधिकार है।
1912 - कहानीकार और लेखक सआदत हसन मंटो का जन्म हुआ। मंटो फि़ल्म और रेडियो पटकथा लेखक और पत्रकार भी थे।
1918 - अमेरिकी भौतिकशास्त्री रिचर्ड फिलिप्स फाइनमैन का जन्म हुआ । उन्हें द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद के वैज्ञानिकों में सबसे प्रतिभाशाली माना जाता है। उन्होंने उपपरमाण्विक कणों के जटिल व्यवहार को समझाने के लिए फाइनमैन चित्र दिए। उन्हें क्वान्टम इलेक्ट्रोडायनामिक्स पर कार्य करने के लिए वर्ष 1965 में नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-15 फरवरी 1988)
1924-ब्रिटेन के खगोल भौतिकशास्त्री एंटनी हेविश का जन्म हुआ, जिन्होंने पल्सर की खोज की। पल्सर ब्रह्माण्डीय पिण्ड होते हैं जिनसे नियमित रूप से रेडियो तरंगें निकलती हैं। इसके लिए उन्हें 1974 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
1686 -जर्मन भौतिकशास्त्री ओटो वॉन ग्वेरिके का निधन हुआ, जिन्होंने 1654 में निर्वात (वैक्यूम) बनाने के लिए पहला पिस्टन हवा पम्प बनाया। उन्होंने दहन तथा श्वसन क्रिया में हवा का महत्व समझाया। (जन्म 20 नवम्बर 1602)
1956 -अमेरिकी खगोलशास्त्री वाल्टर (सिडनी) ऐडम्स का जन्म हुआ, जो मुख्यत: सूर्य धब्बों तथा तारों की गतियों से जुड़े स्पेक्ट्रमी अध्ययन करने के लिए जाने जाते हैं। (जन्म-20 दिसम्बर 1876)
महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस।
- 1860-जर्मन वैज्ञानिकों ने सीजिय़म तत्व की खोज की घोषणा की।
- 1994 - दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गई।
- 1999 - पेनिसिलन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु।
- 2001 - भारत व ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए, घाना में फ़ुटबाल मैच के दौरान हिंसा, 130 मरे।
- 2005 - लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत।
- 2006 - नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफिऩ ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम का 105 वर्ष की आयु में निधन।
- 2007 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।
- 2008 - लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया।
- 1905 - बांग्ला और हिन्दी फि़ल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का जन्म हुआ।
- 2002 - जाने-माने शायर कैफ़ी आज़मी का निधन हुआ।
- 1830 - फ्रांसीसी रसायनशास्त्री फ्रैन्कॉइस मैरी रॉउल्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने विलयन पर नियम दिए जिन्हें राउल्ट्स के नियम के नाम से जाना जाता है। इससे घुले हुए पदार्थ का आण्विक भार ज्ञात करना सम्भव हुआ। (निधन-1 अप्रैल 1901)
- 1901- आयरिश भौतिकशास्त्री और एक्स-रे क्रिस्टलोग्राफर जॉन डेसमन्ड बर्नल का जन्म हुआ, जिन्होंने ठोस यौगिकों की परमाण्विक संरचनाओं का अध्ययन किया। उन्होंने आण्विक जीवविज्ञान में भी अनुसंधान किए। (निधन-15 सितम्बर 1971)
- 1910 -इटली के रसायनज्ञ स्टैनिस्लाओ कैनिज़ैरो का निधन हुआ, जिन्होंने आण्विक भार तथा परमाण्विक भार में अंतर बताया। सन् 1853 में इन्होंने कैनिज़ैरो अभिक्रिया की खोज की। (जन्म-13 जुलाई 1826)
- 1829 -अंग्रेज़ चिकित्सक तथा भौतिकशास्त्री थॉमस यंग का निधन हुआ, जिन्होंने प्रकाश का तरंग सिद्धांत दिया और प्रकाश के व्यतिकरण का अध्ययन किया। (जन्म-13 जून 1773)
- 1882-स्टैथेस्कोप की डिज़ाइन के लिए विलियम एफ. फोर्ड को पेटेंट जारी किया गया।
- 1944-पहला नेत्र बैंक न्यूयॉर्क शहर में खुला।
- 2000 - जाफना प्राय:द्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गये।
- 2002 - कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत।
- 2004 - चेचेन्या में एक विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन।
- 2005 - मास्को में रूस द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी सेना पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के जलसों में भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भाग लिया।
- 2008 - अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इंकार किया।
- 2010 - भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए वर्ष 2010 के सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्हें चार नवंबर को सिडनी ओपेरा हाउस में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
- 1540 - उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ।
- 1866 - स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म हुआ।
- 1986 - माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुंचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति तेनजि़ंग नोर्गे का निधन हुआ।
- 1998 - प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन हुआ।
- 1850- अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर तथा उद्योगपति ऐडवर्ड वेस्टन का ब्रिटेन में जन्म हुआ, जिन्होंने वेस्टन इलेक्ट्रिकल इन्स्ट्रूमेंट कम्पनी की स्थापना की। उन्होंने इलेक्ट्रोप्लेटिंग डायनमो का आविष्कार किया। उन्होंने 1875 में डायनमो तथा निकल प्लेटिंग एनोड को पेटेन्ट कराया। (निधन-20 अगस्त 1936)
- 1845- स्वीडन के वैज्ञानिक, इंजीनियर तथा अन्वेषक कार्ल गुस्टाफ पैट्रिक डी लैवल का जन्म हुआ, जिन्होंने उच्च गति की टर्बाइन का विकास किया। वर्ष 1877 में इन्होंने उच्च गति के सेन्ट्रीफ्यूगल क्रीम सेपरेटर का निर्माण किया जो मक्खन उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण खोज थी। (निधन-2 फरवरी 1913)
- 1850- फ्रांसीसी रसायनज्ञ जोसफ लुइस गे लुसैक का निधन हुआ, जिन्होंने गैसों पर अनुसंधान किया। इन्होंने बताया कि जल का निर्माण करने में हाइड्रोजन और आक्सीजन गैसें 2 और 1 के अनुपात में परस्पर संयोग करती हैं। (जन्म-6 दिसम्बर 1778)
- 1931- अमेरिकी भौतिकशास्त्री अल्बर्ट अब्राहम माइकेलसन का निधन हुआ, जिन्होंने प्रकाश की गति का सही मापन किया और स्पेक्ट्रोस्कोपिक और मेट्रोलोजिकल जांच में कार्य किया तथा परिशुद्धदर्शी उपकरण के लिए 1907 में उन्हें भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-19 दिसम्बर 1852)
- 1847 -इंग्लैण्ड के रॉबर्ट डब्ल्यू. थॉमसन के नाम रबर टायर के लिए पेटेन्ट ज़ारी किया गया।
- 1886- कोका कोला पहली बार अटलान्टा में जैकब फार्मेसी में बेचा गया। इसके आविष्कारक थे जॉन स्टिथ पेम्बर्टन।
- 1945 - मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के समक्ष जर्मनी का आत्मसमर्पण।
- 1999 - बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर नाटो द्वारा प्रक्षेपास्त्रों से हमला।
- 2000 - भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।
- 2001 - अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से भी बाहर।
- 2002 - पाकिस्तान दौरा रद्द कर न्यूजीलैंड की टीम स्वदेश लौटी।
- 2004 - श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड बनाया।
- 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत।
- 2010 - छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में ताड़मेटला हमले के एक माह बाद बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में आठ जवान शहीद हो गए। विस्फोट में वहां से गुजऱ रहे दो नागरिक भी घायल हो गए।
- 1929 - भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म हुआ।
- 1847- जर्मन अन्वेषक आस्कर हैमरस्टीन का जन्म हुआ, जिन्होंने सिगार का निर्माण किया, थिएटर बनाए। उनका जन्म स्टेटिन (पोलैण्ड) में हुआ, पर फिर वे 1863 में न्यूयॉर्क चले गए जहां उन्होंने सिगार के कारखाने में काम किया और खुद के बनाए सिगार बनाए। फिर उन्होंने सिगार रोलिंग मशीन तथा थिएटर के डिजाइन बनाए। (निधन-1 अगस्त 1919)
- 1786- अंग्रेज़ अन्वेषक थॉमस हैन्कॉक का जन्म हुआ, जिन्होंने ब्रिटिश रबर उद्योग की नींव रखी। उनका मुख्य आविष्कार था मैस्टिकेटर (कूचने का साधन)। यह रबर को टुकड़े तथा शीट बनाने में काम आता है। (निधन-26 मार्च 1865)
- 1794- फ्रांसीसी वैज्ञानिक ऐन्टनी लॉरेन्ट लैवाइज़े का निधन हुआ, जो आधुनिक रसायन विज्ञान के जनक के रूप में जाने जाते हैं। वे महान प्रयोगविद् थे जिन्होंने अपने खज़ाने से एक बड़ी-सी प्रयोगशाला बनाई थी, और वहां वायु पर अनुसंधान किए। (जन्म-26 अगस्त 1743)
- 1915-अमेरिकी अन्वेषक होरैस वाइमैन का निधन हुआ, जिन्होंने वस्त्र उद्योग में तथा लूम से सम्बन्धित 260 पेटेन्ट प्राप्त किए। उन्हें उनका पहला पेटेन्ट 29 अक्टूबर 1867 में लूम के लिए प्राप्त हुआ। (जन्म-27 नवम्बर 1827)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व प्रवासी पक्षी दिवस, रेड क्रॉस दिवस।
- 1878 -जोजफ़ आर. विन्टर्स ने आग से बचाने वाली सीढ़ी के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 1963-संयुक्त राज्य ने टेलीस्टार द्वितीय नामक संचार उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा।
- 1976 - एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने टेलीफ़ोन (दूरभाष) का नाम दिया।
- 1989 - भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी के खिलाफ ईरानी फ़तवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक सम्पर्क टूट गया।
- 1999 - स्काटलैंड संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी को सफलता।
- 2000 - ब्लादिमीर पुतिन ने रूस के नए राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार सम्भाला।
- 2002 - गुजरात की हिंसा पर अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने गम्भीर चिंता जताई।
- 2004 - नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने इस्तीफ़ा दिया।
- 2008 - रूस के पूर्व राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने देश के 10वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल हत्फ़-8 का परीक्षण किया।
- 1861 - नोबेल पुरस्कार प्राप्त बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार और चित्रकार रवीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म हुआ।
- 1880 - महान भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान पंडित पांडुरंग वामन काणे का जन्म हुआ।
- 1893 - भारतीय गुरु परमहंस योगानंद का जन्म हुआ।
- 1939- कनाडाई अमेरिकी अणु जीवविज्ञानी सिडनी आल्टमैन का जन्म हुआ, जिन्हें आर.एन.ए सम्बन्धित खोज करने के लिए थॉमस आर. सेक के साथ 1989 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।
- 1855 -इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ऑस्कर वॉन मिलर का जन्म हुआ, जो जर्मनी में उद्युत-उत्पादन उद्योग के प्रोत्साहक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने म्यूनिख में ड्यूट्शेस म्यूजिय़म आफ साइंस ऐन्ड टेक्नोलॉजी की स्थापना भी की। (निधन-9 अप्रैल 1934)
- 1925- ब्रिटेन के समाजसेवी तथा साबुन निर्माता विलियम लीवर का निधन हुआ, जिन्होंने वर्ष 1886 में अपने भाई जेम्स के साथ मिलकर साबुन कम्पनी की स्थापना की। यह वानस्पतिक तेलों से साबुन बनाने वाली पहली कम्पनी थी। वर्ष 1900 में उन्होंने लाइफबॉय, लक्स, फ्लेक्स आदि साबुन आदि निर्मित किए। (जन्म-19 सितम्बर 1851)
- 1998-दक्षिण अफ्रीका में जन्मे अमेरिकी चिकित्सक ऐलन मैक्लियॉड कॉर्मैक का निधन हुआ, जिन्होंने गणितीय लघुगणन तैयार किया जिससे नई चिकित्सकीय पद्धति कम्प्यूटराइज़्ड ऐक्सियल टोमोग्राफी(सी.टी.स्कैन) का विकास सम्भव हुआ। (जन्म -23 फरवरी 1924)
- महत्वपूर्ण दिवस- सीमा सडक़ संगठन स्थापना दिवस।
- 1840-चिपकने वाला डाक टिकट पहली बार ब्रिटेन में बिका।
- 1851-अमेरिका में जॉन गौरी के नाम बर्फ जमाने की मशीन के नाम से पेटेन्ट ज़ारी किया गया। यह किसी रेफ्रीजेरेटर के लिए पहला पेटेन्ट था।
- 1985 - द्वितीय विश्वयुद्ध में बैली पुलों के आविष्कारकर्ता सर डोनाल्ड बैली का इंग्लैंड में निधन।
- 1997 - फ्रांस की क्रिस्टिन जेनिन धु्रव पर पैदल पहुंचने वाली विश्व की प्रथम महिला बनी।
- 2004 - चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।
- 2005 - संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन की सूची में डाला।
- 2006 - टाइटेनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का निधन। दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक पोर्टर ग्रास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2007 - फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस सार्कोजी जीते।
- 2008 - बांग्लादेश में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में पहली बार आरोप पत्र दाखिल किया।
- 2010- सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के. जी. बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने सांसदों को मिलने वाली स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की संवैधानिक वैधता को यह कहकर बरकरार रखा कि संसद के पास इसके तहत कोष आवंटित करने की वैध शक्तियां हैं। इस योजना के तहत सांसदों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए दो करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं। मुंबई में हुए 26/11 हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को मौत की सज़ा सुनाई गई।
- 1861 - स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ पंडित मोतीलाल नेहरू का जन्म हुआ।
- 1871- फ्रांसीसी रसायनज्ञ फ्रांस्वा आगस्ट विक्टर ग्रिगनार्ड का जन्म हुआ, जिन्हें ग्रिगनार्ड अभिक्रिया के लिए पॉल सैबेश्यर के साथ सन् 1912 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन-3 दिसम्बर 1935)
- 1856 -अमेरिकी साहसिक खोजी रॉबर्ट एड्विन पियरी का जन्म हुआ, जो उत्तरी धु्रव पर जाने वाले पहले व्यक्ति बने। वे 6 अप्रैल 1909 में अपने साथी मैथ्यू हेनसन तथा चार एस्किमो साथियों के साथ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचे थे। (निधन- 20 फरवरी 1920)
- 1963 हंगरी के ऐरोनॉटिकल इंजीनियर थ्योडर वॉन कैर्मन का निधन हुआ, जिन्होंने ध्वनि की गति से भी तेज़ चलने वाला पहला विमान बेल एक्स-1 बनाया। (जन्म-11 मई 1881)
- 1904- अंग्रेज़ रसायनज्ञ एलेक्ज़ेन्डर विलियम विलियमसन का निधन हुआ, जिनके एल्कोहल तथा ईथर पर किए अनुसंधान से कार्बनिक आण्विक संरचना पर रोशनी डाली। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने उत्प्रेरक की भूमिका को माध्यमिक उत्पाद के ज़रिए समझाया। (जन्म -1 मई 1824)।
1936-घुमा कर खोलने वाली पहली बोतल का पेटेन्ट एडवर्ड ए. रैवेन्स्कॉफ्र्ट के नाम जारी किया गया।
1963 -पहला मानव यकृत प्रत्यारोपण अमेरिका में डॉ. थॉमस ई. स्टाल्र्ज के द्वारा किया गया।
1949 - भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना हुई ।
1999 - रोजाने प्रोदी यूरोपीय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने।
2003 - भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक सिलहट में शुरू, बेल्जियम में गुय वेरहोफ्सराड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का पतन।
2008- एनटीपीसी के रिहन्द सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को लगातार तीसरे वर्ष ग्रीनटेक गोल्ड सेफ्टी अवार्ड मिला। डिस्पोजल सीरिंज के आविष्कारक न्यूजीलैंड के कोलिन मार्डोक का निधन।
2010- आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का उड़ान परीक्षण सफल रहा। इसरो द्वारा विकसित तीन टन भार वहन क्षमता वाला यह राकेट देसी रॉकेटों में अब तक का सबसे भारी रॉकेट है। इसमें एयर ब्रीथिंग तकनीक युक्त स्क्रैमजेट इंजन मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने नारको एनालिसिस, ब्रेन मैपिंग या पोलीग्राफ टेस्ट जैसी जांचों को व्यक्ति के संविधान में प्राप्त स्वदोषारोपण से छूट व निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताकर अस्वीकार कर दिया। राजस्थान सरकार द्वारा गुर्जरों को 1 प्रतिशत आरक्षण तत्काल और 4 प्रतिशत का बैकलॉग रखने के समझौते के बाद गुर्जरों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सभी कोर्सों में सेक्स वर्कर्स और उनके आश्रितों की फ़ीस माफ करने की घोषणा की।
2010- भारतीय उद्योगपति जीपी बिड़ला का निधन हुआ।
1916 - सिख धर्म के विद्वान पंजाब के मुख्यमंत्री, भारत के राष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाले ज्ञानी ज़ैल सिंह का जन्म हुआ।
2006 - प्रसिद्ध फि़ल्मी संगीतकार नौशाद अली का निधन हुआ।
1821 -फ्रांस के शक्तिशाली तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट का निधन हुआ।
1811- अंग्रेज़ अमेरिकी रसायनज्ञ जॉन विलियम ड्रैपर का जन्म हुआ, जो फोटोकेमिस्ट्री शुरू करने के लिए जाने जाते हैं। उनका मानना था कि प्रकाश, रासायनिक अभिक्रियाएं शुरू करता है क्योंकि पदार्थ के अणु आपतित प्रकाशरूपी ऊर्जा को अवशोषित करते हैं। (निधन-4 जनवरी 1882)
1921 -अमेरिकी भौतिक विज्ञानी आर्थर एल. शॉलोव का जन्म हुआ, जिन्हें लेजऱ के विकास के लिए तथा लेजऱ स्पेक्ट्रोस्कोपी को विकसित करने के लिए स्वीडन के काइ सीग्बैन तथा अमेरिका के निकोलास ब्लोएम्बर्गन के साथ वर्ष 1981 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 28 अप्रैल 1999)
1600 -फ्रांसीसी राजनयिक जीन निकोट का निधन हुआ, जिन्होंने फ्रांसीसी अदालत में तम्बाकू का परिचय कराया तथा उसके औषधीय गुणों तथा सरदर्द में उसके इस्तेमाल पर जोर दिया। तम्बाकू के पौधे का वानस्पतिक नाम निकोटिएना टोबैकम उनके नाम पर ही रखा गया है। (जन्म-1530)
1957-अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. जोसफ विलियम कैनेडी का निधन हुआ, जो प्लूटोनियम के चार आविष्कारकों में से एक थे जिसे उन्होंने साइक्लोट्रॉन में यूरेनियम ऑक्साइड पर ड्यूटेरॉनों की बमबारी के साथ कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में बनाया था। (जन्म 30 मई 1916)
महत्वपूर्ण - विश्व सूर्य दिवस।
- 1884-दुनिया में फ्लैश के साथ पहला फोटो लिया गया।
- 1892 -थॉमस एल. विल्सन ने ऐसीटाइलीन के व्यावसायिक उत्पादन का तरीका खोजा।
- 1979 - श्रीमती मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 1980 - यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो का निधन।
- 1994 - काहिरा में इस्रायल एवं फिलीस्तीनी नेताओं द्वारा फिलीस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर।
- 1999 - भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) में शुरू।
- 2007 - बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक सम्पन्न।
- 2008 - सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी सेल ने भारतीय इस्पात गठबंधन से अपने को अलग किया। म्यांमार की राजधानी रंगून और आसपास के क्षेत्रों में आए भीषण चक्रवाती तूफ़ान नरगिस ने भारी तबाही मचायी। लोकप्रिय पोर्टल याहू को खऱीदने के लिए प्रयत्नशील माइक्रोसॉफ़्ट कॉरपोरेशन ने अपना प्रस्ताव वापस लिया।
- 1799 - मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का निधन हुआ।
- 1926 -कनाडाई अमेरिकी नाभिकीय भौतिकशास्त्री डेविड ऐलन ब्रॉमले का जन्म हुआ, जो आधुनिक भारी आयन विज्ञान के जनक के रूप में जाने जाते हैं।(निधन-10 फरवरी 2005)
- 1825- अंग्रेज़ जीव विज्ञानी थॉमस हेनरी हेक्सले का जन्म हुआ, जिन्होंने समुद्र विज्ञान पर काफी काम किया, बाद में उन्होंने जीवाश्मों का अध्ययन किया, खासकर सरीसृपों तथा मछलियों पर। इसके अलावा वे चाल्र्स डार्विन के विकासवाद के सिद्धान्त के समर्थक थे। (निधन-29 जून 1895)
- 1972- अमेरिकी रसायनज्ञ एडवर्ड कैल्विन कैन्डल का निधन हुआ, जिन्हें ऐड्रीनल कॉर्टेक्स हार्मोन पर अनुसंधान के लिए वर्ष 1950 में शरीरक्रियाविज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-8 मार्च 1886)
- मॉरिस इविंग
- 1974 - अमेरिका के भू-भौतिकशास्त्री विलियम मॉरिस इविंग का निधन हुआ, जिन्होंने समुद्री रेत तथा तलहटी के बारे में जानकारी तथा समझ को और विकसित किया।(जन्म-12 मई 1906)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व रेडक्रॉस दिवस।
- 1919 - अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण।
- 1968 -डॉ. डेन्टन कूली ने अमेरिका का पहला हृदय प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक संपन्न किया।
- 1998 - यूरो को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।
- 2002 - अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को शर्मनाक जनमत संग्रह बताया।
- 2003 - आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
- 2004 - वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।
- 2006 - पाकिस्तान और ईरान ने 3 देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए। शिक्षाविद कमलेश पटेल को ब्रिटेन के हाउस आफ़ लाड्र्स में ग़ैर दलीय पीयर नियुक्त किया गया।
- 2008 - टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ। पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फांसी की सज़ा अनिश्चित समय तक टाली गई। नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला संविधान सभा के लिए चुने गये। दक्षिणी चिली के लास लगासे क्षेत्र में हज़ारों साल से निष्क्रिय पड़ा एक ज्वालामुखी फटा।
- 1955 - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ उमा भारती का जन्म हुआ।
- 1951 - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म हुआ।
- 1969 - भारत के तीसरे राष्ट्रपति डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन का निधन हुआ। (जन्म-1897)
- 1981 - मशहूर अभिनेत्री नर्गिस का निधन हुआ।
- 2006 -भारत के राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का निधन हुआ। (जन्म 1949)
- 1860-स्कॉटलैण्ड के शरीर क्रिया विज्ञानी तथा दर्शन शास्त्री जॉन स्कॉट हेल्डेन का जन्म हुआ, जिन्होंने मानव श्वसन, फेफड़ों की बीमारियों, तथा रक्त पर व्यापक अध्ययन किया। (निधन- 14 मार्च 1936
- 1933-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी स्टीवन वाइनबर्ग का जन्म हुआ, जिन्हें सन् 1979 मे शैल्डन ली ग्लाशो तथा अब्दुस सलाम के साथ इलेक्ट्रोवीक सिद्धान्त देने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1880 -अमेरिकी खगोलभौतिकीविद् जोनाथन होमर लैन का निधन हुआ, जो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने बताया कि सूरज एक गैसीय पिण्ड है। उनके काम ने सूरज के अन्दर के दाब, तापमान, घनत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई हैं। ( जन्म-9 अगस्त 1819)
- 1910 -अमेरिकी चिकित्सक हॉवर्ड टी. टेलर रिकेट्स का निधन हुआ, जिन्होंने रॉकी माउन्टेन चित्तीदार बुखार के कारक तथा उसके संक्रमण के बारे में बताया। (जन्म-9 फरवरी 1871)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा दिवस।
- 1800-अंग्रेज़ रसायनज्ञ विलियम निकोल्सन ने पहली बार विद्युतधारा द्वारा रासायनिक अभिक्रिया करायी।
- 1887-सेल्युलॉइड फोटोग्राफिक फिल्म के लिए रैवेरेन्ड हैनिबल विलिस्टन गुडविन ने पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 1986 - संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी धु्रव पर पहुंचने वाली प्रथम महिला बनीं।
- 1997 - ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद लेबर पार्टी सत्ता में, उसके नेता टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
- 1999 - मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।
- 2002 - पाकिस्तान के इंजामामुल हक ने न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ 329 रन बनाये।
- 2004 - मारेक बेल्का पोलैंड के नये प्रधानमंत्री बने।
- 2008 - अनिल अम्बानी ग्रुप की फर्म रिलायंस पावर लिमिटेड ने इण्डोनेशिया में तीन कोयला खदानों का अधिग्रहण किया। ब्रिटेन के स्थानीय चुनाव में सत्तारुढ़ लेबर पार्टी की हार हुई। अमेरिका ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाये।
- 2010 - सेवी का प्राथमिक पूंजी बाज़ार में नए इश्युओं की खऱीद के लिए आवेदन करते समय संस्थागत निवेशकों को भी खुदरा निवेशकों की तरह शत प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश प्रभावी हो गया।
- 1921 - ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फि़ल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित राय का जन्म हुआ।
- 1903 - अमेरिकी चिकित्सक बेन्जामिन स्पॉक का जन्म हुआ, जो बीसवीं शताब्दी के शिशु देखभाल अधिकारियों में एक थे। उन्होंने बच्चों की देखभाल के लिए किताबें लिखी। उनकी पुस्तक बेबी ऐन्ड चाइल्ड केयर (1946, छठा संस्करण 1992) दुनिया की 42 भाषाओं में छपी तथा उसकी लाखों प्रतियां बिकीं। (निधन-15 मार्च 1998)
- 1802 - जर्मन रसायनज्ञ और चिकित्सक हेनरी गुस्टाव मैगेनस का जन्म हुआ, जिन्होंने मैग्नस प्रभाव (घूमते सिलण्डर द्वारा खींचने के लिए उत्पादित बल) की खोज की और रसायन विज्ञान में पहले प्लैटिनो-अमोनियम यौगिक का निर्माण किया। (निधन-4 अप्रैल 1870)
- 1519 -इटली के चित्रकार, मूर्तिकार तथा इंजीनियर लियोनार्डो डा विन्चीका निधन हुआ। वे एक महान इंजीनियर और अन्वेषक थे जिन्होंने कई इमारतें, पुल, नहर आदि का निर्माण किया। और खासकर वे अपने चित्रों मोनालिसा और द लास्ट सपर के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 15 अप्रैल 1452)
- 1892 -जर्मन रसायनशास्त्री ऑगस्ट विल्हेम वॉन हॉफमैन का निधन हुआ, जिन्होंने अपने विद्यार्थी सर विलियम हेनरी पर्किन के साथ ऐनिलीन पर अनुसंधान किया जिससे ऐनिलीन डाई उद्योग का आधार रखा। इन्होंने फॉर्मैल्डीहाइड सहित रोज़ैनिलीन आदि कई यौगिकों का निर्माण किया। (जन्म 8 अप्रैल 1818)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व अस्थमा दिवस।
- 1889- बेयर ने जर्मनी पाउडर रूप में एस्पिरिन की खोज की।
- 1924-पहली बार अमेरिका के मिशीगन राज्य में आयोडीनयुक्त नमक की बिक्री हुई।
- 1945 - सोवियत लाल सेना का बर्लिन में प्रवेश।
- 1984 - फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढऩे में सफल।
- 1993 - श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु।
- 1996 - संयुक्त राष्ट्र ने स्वयं को सरकारी तौर पर निर्धन घोषित किया।
- 1998 - पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को नाटो में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव सीनेट में पारित।
- 1999 - नेपाल में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त।
- 2000 - अंतर्राष्ट्रीय अन्तर-संसदीय संघ ने पाकिस्तान, आइवरी कोस्ट व सूडान को देश की संसद भंग करने के लिए संघ की सदस्यता से निलंबित किया।
- 2001 - लश्कर-ए-तोइबा व जैश-ए-मोहम्मद संयुक्त राज्य अमेरिका में आतंकवादी संगठन घोषित, भारत संयुक्त अमेरिकी की विशेष 301 सूची में शामिल।
- 2004 - यूरोपीय संघ में 10 नये राष्ट्र शामिल।
- 2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
- 1913 - हिन्दी फि़ल्म अभिनेता बलराज साहनी का जन्म हुआ।
- 1919 - भारतीय गायक मन्ना डे का जन्म हुआ।
- 1932 - भारतीय राजनीतिज्ञ एस. एम. कृष्णा का जन्म हुआ।
- 1839-फ्रांसीसी रसायनशास्त्री एवं उद्योगपति हिलैर चैर्डोनैट का जन्म हुआ , जिन्होंने सर्वप्रथम रेयॉन का आविष्कार किया। जब पहली बार इसे पेरिस में लोगों को दिखाया गया तो लोगों ने उसे चैर्डोनैट का रेशम कहा।(निधन-12 मार्च 1924)
- 1852-स्पेन के शरीर क्रिया विज्ञानी सैन्टिएगो रैमन वाय कैयल का जन्म हुआ, जिन्होंने कैमिलो गॉल्गी के साथ यह बताया कि न्यूरॉन या तंत्रिकाकोशिका, तंत्रिका संरचनाओं की आधारभूत इकाई होते हैं। इन्होंने सूक्ष्मदर्शी की नई तकनीक भी खोजीं। (निधन-17 अक्टूबर 1934)
- 1991-अंग्रेज़ जीव विज्ञानी चाल्र्स एल्टन का निधन हुआ, जिन्होंने आधुनिक जन्तु पारिस्थितिकी के मूलभूत सिद्धान्त प्रतिपादित किए तथा जानवरों के समाजशास्त्र तथा अर्थशास्त्र के बारे में बताया। (जन्म 29 मार्च 1900)
- 1774 -ब्रिटेन के ऐनाटॉमिस्ट तथा शरीर क्रिया विज्ञानी विलियम हेवसन का निधन हुआ, जिन्होंने खून के जमने की प्रक्रिया को समझाया और फाइब्रिनोजन नामक प्रोटीन को अलग किया। जिन्होंने उसे कॉएगुलेबल लिम्फ कहा। उन्होंने लाल रक्त कणिका के बारे में भी बताया। (जन्म-17 नवम्बर 1739)।
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व श्रमिक दिवस (मई दिवस), महाराष्ट्र दिवस, गुजरात दिवस।