Today's Picture

दरियादिल शब्द यहीं से निकला है?
31-Dec-2020 2:02 PM
दरियादिल शब्द यहीं से निकला है?

photo instagram

बोलचाल में लोग तारीफ करते हुए किसी को दरियादिल, बड़े दिल का, या उदार मन का कहते हैं। लेकिन जो दिल सचमुच ही बड़ा होता है वह कुछ ऐसा होता है।
दुनिया में ब्ल्यू व्हेल को सबसे बड़ा प्राणी माना जाता है। और जाहिर है कि उसका दिल भी सबसे बड़ा होता होगा। मछली की तरह दिखने वाली व्हेल पानी में तो रहती है, लेकिन वह मछली नहीं रहती। उसका दिल करीब 181 किलो का रहता है, और 4 फीट चौड़ा, 5 फीट लंबा भी। व्हेल धरती पर सबसे बड़ी प्राणी है, उसकी जीभ का वजन एक हाथी के वजन जितना रहता है। वयस्क व्हेल का वजन दो सौ टन तक होता है, वह सौ फीट तक लंबी होती है, मतलब यह कि दस मंजिल ऊंची इमारत जितनी। यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर द ओशन (instagram.com/theocean) नाम के पेज पर पोस्ट की गई है। अब दरिया में रहने वाली व्हेल के दिल के इस आकार को देखकर ही शायद दरियादिल शब्द बना होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news