Today's Picture
एक मास्क, और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान वापिस..
21-Jan-2022 1:15 PM
अमेरिका के मयामी से लंदन के लिए रवाना हुई एक उड़ान रास्ते से वापस लाई गई क्योंकि उस पर सवार एक महिला मुसाफिर ने मास्क लगाने से इनकार कर दिया और विमान को वापस उतारने पर अधिकारियों उसे ले गए। यह उड़ान 4400 मील की थी जिसमें से वह 10 फ़ीसदी से अधिक का सफर, 500 मील तय कर चुकी थी। उस पर 129 मुसाफिर और 14 उड़ान दल सदस्य थे। लेकिन जब उड़ान के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ कि यह महिला मुसाफिर मास्क नहीं लगा रही थी, तो विमान को वापस मयामी में ले जाया गया और इस महिला को उतारा गया।