Today's Picture
ढाई करोड़ लोगों को मारने के लिए काफ़ी !
03-Jul-2022 1:33 PM
अमेरिका के कोलोराडो राज्य में हाईवे पेट्रोलिंग ने नशीली दवा फेंटानिल का आज तक का सबसे बड़ा जखीरा बरामद किया है। एक कार में सीट के नीचे बनाए गए एक तहखाने में इस रासायनिक पदार्थ के एक 1 किलो के 48 पैकेट मिले हैं। रासायनिक गणना के हिसाब से इतनी फेंटानिल ढाई करोड़ लोगों को मारने के लिए काफी है। यह नशीला पदार्थ मेक्सिको के ड्रग माफिया से होते हुए अमेरिका आता है, और यह नशा करने वाले लोगों के बीच बिकता है। पुलिस ने अभी उन लोगों की पहचान उजागर नहीं की है जो इस कार के साथ गिरफ्तार हुए हैं, क्योंकि ड्रग कार्टेल उनकी हत्या करवा सकता है। जानकारी और फ़ोटो पुलिस से।