सामान्य ज्ञान

महासागर
10-Jun-2021 12:34 PM
महासागर

महासागर जलमंडल का प्रमुख भाग है। यह खारे पानी का विशाल क्षेत्र है। महासागर पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग अपने आप से ढांके रहते हंै ( लगभग 36.1 करोड़ वर्ग किलोमीटर)। जिसका आधा भाग 3 हजार मीटर गहरा है ।
प्रमुख महासागर हैं- प्रशान्त महासागर( Pacific Ocean), अंध महासागर ( Atlantic Ocean), उत्तरधु्रवीय महासागर(Arctic Ocean), हिन्द महासागर  (Indian Ocean), दक्षिण धु्रवीय महासागर( Antarctic Ocean)
हर साल 8 जून का दिन  विश्व महासागर दिवस के रूप में मनाया जाता है।  विश्व में समुद्र की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिवस की शुरूआत वर्ष 1992 में की गई थी। वर्ष 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने इसे आधिकारिक तौर पर मान्यता दी थी। यह दिन अंतररष्ट्रीय बिरादरी के समक्ष महासागरों की वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता फैलाने का अवसर देता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news