सामान्य ज्ञान

केट स्केनर क्या है?
12-Jun-2021 12:03 PM
केट स्केनर क्या है?

अंग्रेजी का यह केट (CAT) शब्द कंप्यूटराइज्ड एक्सिअल टोमोग्राफी (Computerized Axial Tomography) का संक्षिप्त रूप है। ब्रिटैन के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर गॉडफ्रे हाउंसफील्ड और अमेरिका के चिकित्साशास्त्री अलान कोरमेक ने सन् 1972 में केट का आविष्कार किया था। सन 1979 में इन दोनों वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। केट स्केनर दो प्रकार के होते हैं- हेड स्केनर और बॉडी स्केनर। हेड स्केनर का उपयोग मस्तिष्क की बीमारियों का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा दिमाग में होने वाला फोड़ा, चोट, रक्तस्त्राव, खून में थक्का पड़ जाना आदि की पहचान की जा सकती है। बॉडी स्केनर का उपयोग अमाशय, जिगर, वक्षस्थल  आदि की बीमारियों का पता लगाने के लिए किया जाता है। 

केट स्केनर में एक एक्सरे का स्त्रोत होता है, जिसके द्वारा शरीर के किसी भी अंग पर एक्सरे डाली जा सकती है। इस एक्सरे स्त्रोत के सामने कई प्रकार के डिटेक्टर लगे रहते हैं, जो शरीर के विभिन्न अंगों से सूचनाएं प्राप्त करते हैं। एक्स-रे स्त्रोत और डिटेक्टर्स के बीच में मरीज के लेटने के लिए स्ट्रेचर होता है। यह एक मोटर से चलता है। डेटेक्टर्स प्राय: सोडियम आयोडीन, कैल्शियम फ्लोराइड आदि के बनाए जाते हैं। आधुनिक उपकरणों में 3000 डिटेक्टर्स तक हो सकते हैं।

एक्सरे स्त्रोत 2 से 3 सेकंड के अंतर से एक्स किरणें उत्पन्न करता है जो शरीर के विभिन्न अंगों पर पड़ती हैं। अंगों के कोषों को पार करते हुए ये उनसे संबंधित सूचनाएं विभिन्न डिटेक्टर्स के पास ले जाती हैं। ये डिटेक्टर्स एक कंप्यूटर से जुड़े रहते हैं। उदाहरण के लिए एक स्केनर जिसमें 300 डिटेक्टर हों, 300 एक्स-रे संकेत मिलने के बाद 90 हजार संकेत कंप्यूटर को भेजेगा। इन संकेतों को पाने के बाद कंप्यूटर उनका विश्लेषण करता है और उनको चित्र के रूप में टीवी के पर्दे पर दिखाता है। इसके लिए कंप्यूटर एक टीवी से जुड़ा रहता है। कंप्यूटर से जो संकेत आते हैं, वे कोषों के घनेपन में होने वाली भिन्नता के अनुसार होते हैं। टी.वी. के पर्दे पर ये संकेत शारीरिक अंगों के चित्रों के रूप में दिखाई देते हैं। इन चित्रों से रोग के कारण पता चल जाता है। एक ब्रोमाइड पेपर पर टी.वी. में दिखाई देने वाले चित्र स्थायी रूप से रिकार्ड हो जाते हैं। इन चित्रों को देखकर डॉक्टर रोग का पता लगा लेते हैं और उसके अनुसार ही उचित चिकित्सा शुरू कर देते हैं।

 

क्या है प्रिज्म प्रोग्राम
विभिन्न ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग साइट्स एवं ई-मेल अकाऊंट्स के सर्वरों से यूजर्स के डेटा को हैक करने के आरोपों को झेल रही अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी निगरानी प्रोग्राम प्रिज्म का इस्तेमाल कर रही है।  

प्रिज्म के माध्यम से एनएसए माइक्रोससॉफ्ट, याहू, गूगल, फेसबुक, पालटॉक, एओएल, स्काईप, यूट्यूब, एप्पल, आदि जैसे पोर्टल्स से विभिन्न यूजर्स के खातों को हैक करके उनके निजी जीवन में अनाधिकृत निगरानी कर रही है।

प्रिज्म प्रोग्राम को अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल के दौरान चलाए गये खुफिया कार्यक्रम वारंटमुक्त घरेलू निगरानी के तहत 2007 में प्रयोग में लाया गया था। प्रिज्म को 11 सितंबर 2002 को अमेरिका में हुए आतंकी हमले के बाद आतंकवादी निगरानी कार्यक्रम को हटाकर इस्तेमाल में लाया गया था। प्रिज्म का इस्तेमाल एनएसए तब से करती आ रही है। अमेरिका के प्रमुख अखबार के द्वारा प्रिज्म से सम्बंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल करने के बाद इसके बारे आम लोगों को प्रिज्म के बारे में 6 जून 2013 को पता चला।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news