सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट, 13 जून
13-Jun-2021 12:52 PM
हर दिन हॉट सीट, 13 जून

1. कृषि लागत एवं मूल्य अयोग द्वारा न्यूनतम मूल्य निर्धारण में निम्नलिखित में से एक मुख्य आधार है?
(अ) मूल्यों का उतार चढ़ाव (ब) किसानों की प्राथमिकताएं (स) विपणन लागत (द) खेती की लागत
2. निम्नलिखित में से कौन क्लाइमेक्टेरिक फल है?
(अ) अनन्नास (ब) लीची (स) सेब (द) अनार
3. आलू बुखारा का वैज्ञानिक नाम क्या है?
(अ) प्रूनस डोमेस्टिका (ब) प्रूनस परसिका (स) प्रूनस एवियम (द) प्रूनस अरमेनियाका
4. हरभजन स किस वनस्पति की एक प्रमुख प्रजाति है?
(अ) मिर्च की (ब) पत्तागोभी की (स) भिन्डी की (द) शिमला मिर्च की
5. एक पांच सदस्यीय परिवार के लिए प्रतिदिन कितनी ताजी सब्जी की आवश्यकता होगी?
(अ) 0.5 किग्रा (ब) 1.0 किग्रा (स) 1.5 किग्रा (द) 2.0 किग्रा
6. विटामिन सी के प्रचुर स्रोत वाली सब्जी निम्र में से कौन सी है?
(अ) टमाटर (ब) पत्तागोभी (स) चुकंदर (द) शिमला मिर्च
7. केंद्रीय संस्थान शीतोष्ण बागवानी निम्नलिखित में से कहां पर स्थित है?
(अ) शिमला में (ब) श्रीनगर में (स) नैनीताल में (द) चौबाटिया में
8. नागरिकता के लोप होने का एक नियम है?
(अ) परिवार से बिछड़ जाने पर (ब) देशद्रोह पर अपराध सिद्ध होने पर (स) भ्रमण के लिए विदेश जाने पर (द) शिक्षा के लिए विदेश जाने पर
9. कोई व्यक्ति भारतीय नागरिक नहीं होगा, यदि वह?
(अ) विदेश में 5 वर्ष से अधिक रहा हो (ब) विदेशी न्यायालय द्वारा दंडित किया गया हो (स) स्वेच्छा से दूसरे देश की नागरिकता ग्रहण कर चुका हो (द) दूसरे देश से रोजगार स्वीकार कर चुका हो
10. संविधान के अंतर्गत बंदी प्रत्यक्षीकरण समादेश जारी करने का अधिकार किसमें निहित है?
(अ) केवल उच्च न्यायालय (ब) केवल उच्च न्यायालय (स) उच्च तथा उच्चतम न्यायालय (द) जनपद न्यायालय तथा उनके ऊपर के सभी न्यायालय
11. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को भेजा गया विधेयक का पारित होना होता है?
(अ) उपस्थित सदस्यों के साधारण बहुमत से (ब) कुल सदस्यों के पूर्ण बहुमत से (स) उपस्थित सदस्यों के दो तिहाई बहुमत से (द) उपस्थित सदस्यों के तीन चौथाई बहुमत से
12. शून्य काल क्या है?
(अ) जब सदन में विपक्ष के प्रस्तावों पर विचार होता है (ब) आराम का समय (स) जब सदन में अतिमहत्वपूर्ण मामलों पर विचार होता है (द) जब लोकसभा में भोजन किया जाता है
13. नियुक्ति के समय निम्नलिखित में से कौन प्रधानमंत्री संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं था?
(अ) मोरारजी देसाई (ब) राजीव गांधी (स) वी.पी. सिंह (द) पी.वी. नरसिंह राव
14. प्रधानमंत्री पद पर किसी एक कार्यकाल के लिए सबसे कम समय के लिए कौन आसीन रहा?
(अ) मोरारजी देसाई (ब) चौधरी चरण सिंह (स) वी.पी. सिंह (द) अटल बिहारी वाजपेयी
15. बंगाल के किस गवर्नर के समय में सरकारी खजाना मुर्शिदाबाद से कलकत्ता स्थानांतरित करने का निर्णय लिया था?
(अ) रॉबर्ट क्लाइव (ब) वेन्सिटार्ट (स) कर्टियर (द) वारेन हेस्टिंग्स
16. निम्नलिखित भारतीय शासकों में से कौन था, जिसने विदेशों में आधुनिक शिक्षा पद्घति से दूतावास स्थापित किए थे?
(अ) हैदर अली (ब) मीर कासिम (स) शाह आलम द्वितीय (द) टीपू सुल्तान
17. वर्ष 1707 में औरंगजेब की मृत्यु के बाद मुहम्मद मुअज्जम किस नाम से मुगल राजसिंहासन पर बैठा?
(अ) मुहम्मदशाह (ब) बहादुरशाह प्रथम (स) जहांदार शाह (द) शाह आलम द्वितीय
18. नृप निर्माता (किंग मेकर) के रूप में किन्हें जाना जाता है?
(अ) मीर जुमला (ब) जुल्फिकार खां (स) चिनकिलिच खां (द) सैयद बंधु
19. किस मुगल सम्राट बादशाह का मूल नाम रोशन अख्तर था?
(अ) मुहम्मद शाह रंगीला (ब) शाह आलम द्वितीय (स) बहादुरशाह द्वितीय (द) इनमें से कोई नहीं
20. भारत में नियोजित अर्थव्यवस्था किस पर आधारित है?
(अ) गांधीवादी व्यवस्था पर (ब) समतावादी व्यवस्था पर (स) पंूजीवादी व्यवस्था पर (द) मिश्रित अर्थव्यवस्था पर
21. स्वास्थ्य की अवधारणा में किस अवयव को जोडऩे के लिए सुझाव दिया गया ?
(अ) मानसिक स्वास्थ्य (ब) आध्यात्मिक स्वास्थ्य (स) सामाजिक स्वास्थ्य (द) दैहिक स्वास्थ्य
22. औद्योगिक समाज शब्द का निरूपण किस समाजविद द्वारा किया गया?
(अ) सेंट साइमन द्वारा (ब) कार्ल माक्र्स द्वारा (स) ई. दुर्खीम द्वारा (द) के. पॉपर द्वारा
23. किस अधिनियम के तहत लॉर्ड कार्नवालिस को अपनी काउंसिल के फैसलों को रद्द करने का अधिकार मिला?
(अ) रेग्यूलेटिंग एक्ट, 1773 (ब) 1786 का एक्ट (स) 1793 का चार्टर एक्ट (द) 1813 का चार्टर एक्ट
24. भारतीय राजनीति में वर्ष 1947 के बाद निम्र  में किस महिला ने सर्वाधिक सक्रिय  योगदान दिया था?
(अ) अरुणा आसफ अली (ब) कमला रानी सिंह (स) तारकेश्वरी सिन्हा (द) राबड़ी देवी
25. भारत में स्थापित यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों के कारखाने होते थे?
(अ) केवल भंडारगृह (ब) केवल उत्पादन केंद्र (स) भंडारगृह एवं उत्पादन केंद्र दोनों (द) इनमें से कोई नहीं 
---
सही जवाब-1.(द) खेती की लागत, 2.(स) सेब, 3.(अ) प्रूनस डोमेस्टिका, 4.(स) भिन्डी की, 5.(स) 1.5 किग्रा, 6. (ब) पत्तागोभी, 7.(ब) श्रीनगर में, 8.(ब) देशद्रोह पर अपराध सिद्ध होने पर, 9.(स) स्वेच्छा से दूसरे देश की नागरिकता ग्रहण कर चुका हो, 10.(स) उच्च तथा उच्चतम न्यायालय, 11.(अ) उपस्थित सदस्यों के साधारण बहुमत से, 12. (स) जब सदन में अतिमहत्वपूर्ण मामलों पर विचार होता है, 13.(द) पी.वी. नरसिंह राव, 14.(द) अटल बिहारी वाजपेयी, 15.(द) वारेन हेस्टिंग्स, 16.(द) टीपू सुल्तान, 17.(ब) बहादुरशाह प्रथम, 18.(ब) जुल्फिकार खां, 19.(अ) मुहम्मद शाह रंगीला, 20.(द) मिश्रित अर्थव्यवस्था पर, 21.(स) सामाजिक स्वास्थ्य, 22.(अ) सेंट साइमन द्वारा,  23.(ब) 1786 का एक्ट, 24.(अ) अरुणा आसफ अली, 25.(स) भंडारगृह एवं उत्पादन केंद्र दोनों। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news