सामान्य ज्ञान

1. विदेश के सभी राजदूतों का कमिश्नरों के प्रत्यय पत्र किसके द्वारा प्राप्त किए जाते हैं?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) विदेश मंत्री (स) राष्ट्रपति (द) उपराष्ट्रपति
2. राष्ट्रपति किस विधेयक को पुनर्विचार के लिए नहीं लौटा सकता?
(अ) साधारण विधेयक (ब) गैर सरकारी विधेयक (स) धन विधेयक (द) इनमें से कोई नहीं
3. निम्नलिखित में से कौन लगातार दो बार राष्ट्रपति रहे थे?
(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ब) डॉ. एस. राधाकृष्णन (स) डॉ. जाकिर हुसैन (द) डॉ. राजेंद्र प्रसाद और डॉ. एस. राधाकृष्णन
4. निम्नलिखित में से कौन से राष्ट्रपति पूर्व में केंद्रीय गृहमंत्री थे?
(अ) वी.वी. गिरि (ब) ज्ञानी जैल सिंह (स) डॉ. जाकिर हुसैन (द) आर. वेंकट रमन
5. भारत में उपराष्ट्रपति का चुनाव किया जाता है?
(अ) संसद के सदस्यों द्वारा (ब) राज्यसभा के सदस्यों द्वारा (स) संसद के निर्वाचित सदस्यों द्वारा (द) संसद और राज्य विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा
6. भारत का उपराष्ट्रपति किसका पदेन सभापति होता है?
(अ) लोकसभा (ब) विधानसभा (स) राज्यसभा (द) इनमें से कोई नहीं
7. राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन होता है?
(अ) संचयी मत पद्धति द्वारा (ब) सापेक्ष मत पद्धति द्वारा (स) सूची पद्धति द्वारा (द) आनुपातिक प्रतिनिधित्व के अनुसार एकल संक्रमणीय मत पद्धति द्वारा
8. निर्णायक मत देने का अधिकार है?
(अ) राष्ट्रपति को (ब) उपराष्ट्रपति को (स) प्रधानमंत्री को (द) लोकसभा अध्यक्ष को
9. लोकसभा के अध्यक्ष को?
(अ) सामान्य परिस्थितियों में मत देने का अधिकार नहीं (ब) केवल टाई रहने पर मत देने का अधिकार है (स) संसद के अन्य सदस्य को भांति मत देने का अधिकार है (द) संसद के सत्र में केवल एक बार मत देने का अधिकार है
10. भारत के प्रथम विधि अधिकारी के रूप में कौन जाना जाता है?
(अ) भारत के मुख्य न्यायाधीश (ब) भारत का विधि मंत्री (स) भारत का महान्यायवादी (द) विधि सचिव
11. मुख्य सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) गृहमंत्री (द) राज्यपाल
12. अर्का मेघना किस सब्जी की प्रजाति है?
(अ) मिर्च (ब) टमाटर (स) शिमला मिर्च (द) बैंगन
13. भारत में टपकाव सिंचाई का आगमन किस देश से हुआ?
(अ) जापान से (ब) अमेरिका से (स) चीन से (द) इजरायल से
14. निम्नलिखित में से कौन फलों की रानी कही जाती है?
(अ) आम (ब) केला (स) मैंगोस्टीन (द) लीची
15. निम्नलिखित में से कौन सी प्याज की सफेद किस्म है?
(अ) पूसा रतनार (ब) अर्का बिंदु (स) उदयपुर-102 (द) अर्का कल्याण
16. लखनऊ-49 किस फल की प्रजाति है?
(अ) आम की (ब) अमरूद की (स) लीची की (द) पपीता की
17. सबसे पहले किसकी क्लोनिंग की गई थी?
(अ) भेड़ (ब) चूहे (स) मनुष्य (द) गाय
18. डुप्ले के बाद पाण्डिचेरी का गवर्नर जनरल कौन बना?
(अ) गोडेहू (ब) फ्रांसिस मार्टिन (स) लाली (द) इनमें से कोई नहीं
19. भारत में प्रथम कर्नाटक युद्घ की समाप्ति किस संधि के माध्यम से हुई?
(अ) ए ला शापेल की संधि (ब) गोडेहू की संधि (स) पाण्डिचेरी की संधि (द) पेरिस की संधि
20. फ्रांस की सरकार ने किस वर्ष भारत स्थित फ्रांसीसी बस्तियों का अधिकार भारत सरकार को सौंप दिया?
(अ) 1951 ई. (ब) 1954 ई. (स) 1961 ई. (द) 1955 ई.
21. इतिहासकार मैकाले के अनुसार वह पहला व्यक्ति कौन था, जिसने पहली बार अनुभव किया कि मुगल साम्राज्य के खण्डहरों पर एक यूरोपीय साम्राज्य बनाया जा सकता है?
(अ) डूप्ले (ब) लाली (स) गोडेहू (द) क्लाइव
22. दीवान-ए-कोही किससे संबंधित है?
(अ) मोहम्मद तुगलक से (ब) फिरोज तुगलक से (स)अकबर से (द) अलाउद्दीन से
23. निम्नलिखित में से किसने सल्तनत काल में प्रचलित डाक व्यवस्था का विस्तृत विवरण दिया है?
(अ) अमीर खुसरो (ब) फरिश्ता (स) इब्नबतूता (द) जियाउद्दीन बरनी
24. सम्राट मोहम्मद-बिन-तुगलक निम्र में से किस कला में निपुण था?
(अ) चित्रलेखन में (ब) संगीत में (स) सुलेखन में (द) दर्शन में
25. झूम खेती संबंधित है?
(अ) जनजातीय अर्थव्यवस्था से (ब) कृषि संबंधी अर्थव्यवस्था से (स) नगरीय अर्थव्यवस्था से (द) औद्योगिक अर्थ व्यवस्था से
26. गिफेन वस्तुओं का संबोधन होता है?
(अ) प्रचूर मात्रा में वस्तुएं (ब) वस्तुओं की कमी (स) निम्रकोटि की वस्तुएं (द)उच्च कोटि की वस्तुएं
27. मूंग की फसल में पीला चित्रवर्ण रोग निम्न में से किस कीट द्वारा फैलता है?
(अ) बेमिसिया टैबेसाई (ब)एफिस क्रैसीवोरा (स) नेफोटेटिक्स वाइरेसेन्स (द) अमरास्का बिगुटुला
28. निम्नलिखित में से कौन प्रसिद्ध सरोद वादक हैं?
(अ) शिव कुमार शर्मा (ब) पंडित रविशंकर (स) अमजद अली खां (द) जाकिर हुसैन
29. वी.वी. सुब्रह्मण्यम कौन सा वाद्ययंत्र बजाते हैं?
(अ) पखावज (ब) सरोद (स) वायलिन (द) सितार
सही जवाब- 1.(स) राष्ट्रपति, 2.(स)धन विधेयक, 3.(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद, 4.(ब) ज्ञानी जैल सिंह, 5.(अ)संसद के सदस्यों द्वारा, 6.(स) राज्यसभा, 7.(द) आनुपातिक प्रतिनिधित्व के अनुसार एकल संक्रमणीय मत पद्धति द्वारा, 8.(द)लोकसभा अध्यक्ष को, 9.(ब) केवल टाई रहने पर मत देने का अधिकार है, 10.(स) भारत का महान्यायवादी, 11.(अ) राष्ट्रपति, 12.(अ)मिर्च, 13.(द) इजरायल से, 14.(द) लीची, 15.(स)उदयपुर-102, 16.(ब)अमरूद की, 17.(अ)भेड़, 18.(अ) गोडेहू, 19.(अ) ए ला शापेल की संधि, 20.(ब) 1954 ई., 21.(अ) डूप्ले, 22.(अ) मोहम्मद तुगलक से, 23.(स) इब्नबतूता, 24.(स) सुलेखन में, 25.(अ)जनजातीय अर्थव्यवस्था से, 26.(स) निम्रकोटि की वस्तुएं, 27.(अ) बेमिसिया टैबेसाई, 28.(स) अमजद अली, 29.(स) वायलिन।