सामान्य ज्ञान

खासी पर्वतीय क्षेत्र
14-Jun-2021 12:36 PM
खासी पर्वतीय क्षेत्र

खासी पर्वतीय क्षेत्र  मेघालय राज्य पूर्वोत्तर भारत का हिस्सा है। इस राज्य का अधिकांश इलाका पहाड़ी है, जिसमें शिलांग पठार शामिल है, यहां का अपवाह ब्रह्मïपुत्र और सूरमा नदियों की सहायक धाराओं द्वारा होता है। दक्षिण में स्थित चेरापूंजी विश्व में सर्वाधिक औसत वर्षा वाला क्षेत्र है। नयनाभिराम सुंदरता के कारण खासी पर्वतीय क्षेत्र को पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है।
मेघालय की राजधानी शिलांग  से बाहर की जनता का अधिकांश हिस्सा कृषि कार्य में संलग्र है, जिसमें घाटियों और पहाड़ की ढलानोंं पर सीढ़ीदार खेतों में उगाया जाने वाला चावल प्रमुख फसल है। इस क्षेत्र के अन्य किसान झूम खेती करते हैं। वे पेड़ों को जलाकर भूमि साफ करके एक या दो वर्ष खेती करने के बाद अन्यत्र चले जाते हैं। सरकार इस अपव्ययकारी पद्धति की बजाय पारंपरिक खेती की भूमि पर स्थायी व्यवस्था  पर जोर दे रही है। खासी लोगों की विशेष संस्कृति के मातृवंशीय सामाजिक व्यवस्था की परंपरा है, जो बाहरी धर्मों और आधुनिक कानूनी प्रभावों के कारण बदल रही है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news