सामान्य ज्ञान

मलेशिया
16-Sep-2021 11:04 AM
मलेशिया

मलेशिया एक देश है। 6 सितंबर 1963 के दिन यह अस्तित्व में आया।  फेडरेशन ऑफ मलय में उत्तरी बोर्नेयो, सारावाक और सिंगापुर मिला कर नया देश बनाया गया। मलय में सिंगापुर का सि मिला कर मलेशिया किया गया।

 हालांकि 1965 में इस संघ से सिंगापुर अलग हो गया। मलेशिया मूल रूप से मलय राजशाही से निकला है। 18वीं सदी की यह राजशाही ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा बनाई गई। मलेशियाई प्रायद्वीप के हिस्सों को सबसे पहले 1946 में मलय यूनियन के तहत एक किया गया। फिर 1948 में इसे फेडरेशन ऑफ मलय बनाया गया।

 मलय को 31 अगस्त 1957 के दिन ब्रिटिश सत्ता से मुक्ति मिली। आज मलेशिया पूर्वी और पश्चिमी हिस्से बंटा है। पूर्वी सरावाक और सबाह इंडोनेशिया से जुड़ा है, बीच में दक्षिणी चीन सागर है और फिर पश्चिमी मलेशिया है, जहां देश की राजधानी क्वालालंपुर भी है। सरकार हालांकि पुत्रजय में बैठती है। देश में 13 राज्य और तीन संघीय प्रदेश हैं। ब्रिटिश शासन से आजादी के बाद से मलेशिया की आर्थिक स्थिति अच्छी ही रही है। प्राकृतिक संसाधनों के कारण उसे काफी फायदा भी हुआ।

देश के संविधान में इस्लाम राष्ट्रीय धर्म है जबकि धर्म की आजादी भी संविधान में सुनिश्चित की गई है। ब्रिटिश उपनिवेश का असर यहां कुछ इस तरह दिखता है कि सरकारी तंत्र वेस्टमिनस्टर संसदीय प्रणाली जैसी है और कानून इंग्लिश कॉमन लॉ से प्रेरित है। देश का प्रमुख तो वैसे राजा है, जिसे हर पांच साल में नौ मलय राज्य चुनते हैं। जबकि सरकार का प्रमुख प्रधानमंत्री होता है। फिलहाल वर्तमान में मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news