सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 20 सितंबर
20-Sep-2021 9:45 AM
हर दिन हॉट सीट- 20 सितंबर

1. प्रिज्म से गुजरने पर सूर्य के प्रकाश की किरणें विभिन्न रंगों में विभक्त हो जाती है, क्योंकि?

(अ) प्रकाश किरणें विद्युत चुंबकीय तरंगे हैं (ब) प्रिज्म की दो सतहों पर किरणों का विचलन होता है (स) प्रिज्म की दो सतहों पर किरणों का अपवर्तन होता है (द) विभिन्न रंगों की किरणों का विचलन भिन्न-भिन्न होता है

2. श्वेत प्रकाश कितने रंगों के मेल से बना होता है?

(अ) 3 (ब) 4 (स) 5 (द) 7

3. श्वेत प्रकाश जब प्रिज्म से होकर गुजरता है, तो जो वर्ण सबसे कम विचलित होता है, वह है?

(अ) लाल (ब) पीला (स) बैंगनी (द) हरा

4. गांधी को प्रभावित करने वाली पुस्तक अन्टू द लास्ट पुस्तक, के लेखक कौन हैं?

(अ) बोरिस येल्तसिन (ब) जॉन रस्किन (स) पुश्किन (द) रस्किन बॉन्ड

5. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद पंचायती राज स्थापित करने का उपबंध करता है?

(अ) अनुच्छेद-36 (ब) अनुच्छेद-39 (स) अनुच्छेद-40 (द) अनुच्छेद- 48

6. रेखांश की प्रत्येक डिग्री के लिए किसी जगह के स्थानीय समय में ग्रीनविच समय से कितना अंतर होता है?

(अ)दो मिनट (ब) चार मिनट (स) छह मिनट (द) आठ मिनट

7. जन इच्छा की संकल्पना का समर्थन किया था?

(अ) ह्यïूम ने (ब) हेगेल ने (स) कान्ट ने (द) रूसो ने

8. संसद में अपनी राय देने के लिए किस अधिकारी को आमंत्रित किया जा सकता है?

(अ) भारत का महान्यायवादी (ब) भारत का मुख्य न्यायमूर्ति (स) भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त (द) भारत का नियंत्रक और महालेखा परीक्षक

9. निम्नलिखित में से किस देश का अलिखित संविधान है?

(अ) यू.एस.ए. (ब) यू.के. (स) पाकिस्तान (द) भारत

10. गुरुनानक का जन्म स्थान कौन सा था?

(अ) गुरदासपुर (ब) अमृतसर (स) लाहौर (द) तलवंडी

11. मोतीलाल नेहरू और चित्तरंजन दास निम्र में से किस पार्टी के संस्थापक सदस्य थे?

(अ) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के (ब) फार्वर्ड ब्लॉक के (स)समाजवादी पार्टी के (द) स्वराज्य पार्टी के

12. शिवाजी का राज्याभिषेक किस वर्ष हुआ था?

(अ)1665 में (ब) 1666 में (स) 1674 में (द)1680 मेें

13. शिवाजी द्वारा आमात्य की नियुक्ति किस विभाग को देखने के लिए होती थी?

(अ) पत्राचार (ब) सेना (स) अर्थ विभाग (द) विदेशी संबंध

14. डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के किस प्रावधान को संविधान की आत्मा कहा था?

(अ) अनुच्छेद 30 (ब) अनुच्छेद-23 (स)संवैधानिक उपचारों का अधिकार (अनुच्छेद-32) (द) इनमें से कोई नहीं

15. पुराणों का अध्ययन करने वाला प्रथम मुसलमान कौन था?

(अ) अबुल फजल (ब) अल्बरूनी (स) अमीर खुसरो (द) दारा शिकोह

16. मधुशाला के लेखक हैं?

(अ) निराला (ब) जायसी (स) सूरदास (द) बच्चन

17. जायसी के सर्वोत्कृष्टï ग्रंथ का नाम है?

(अ) आखिरी सलाम (ब) अखरावट (स) मधुमालती (द) पद्मावत

18. औरंगजेब ने अपने पिता को किस किले में नजरबंद कर दिया, जहां 8 वर्ष के बाद नजरबंदी की हालत में शाहजहां की मौत हो गई?

(अ) आगरा का किला (ब) लाहौर का किला (स) ग्वालियर का किला (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

19. मुगल काल में चौथ क्या था?

(अ) औरंगजेब द्वारा लगाया गया एक धार्मिक कर (ब) शिवाजी द्वारा लगाया गया एक मार्ग कर (स) अकबर द्वारा वसूल किया जाने वाला सिंचाई कर (द) पड़ोसी राज्यों पर शिवाजी द्वारा लगाया गया भूमि कर

20. संयुक्त राष्टï्र संघ के महासचिव की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?

(अ) महासभा के द्वारा (ब) सुरक्षा परिषद के द्वारा (स) अन्तर्राष्टï्रीय न्यायालय के द्वारा (स) सुरक्षा परिषद की सिफारिशों पर महासभा के द्वारा

21. अमत्र्य सेन को किस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?

(अ)कल्याण अर्थशास्त्र में  (ब) अर्थमिति में  (स) विकास अर्थशास्त्र में (द) मुद्रा अर्थशास्त्र में

22. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या है?

(अ) 2001-06 (ब) 2003-09 (स) 2005-10 (द) 2007-12

23. जावा और सुमात्रा द्वीप किस देश में है?

(अ) नार्वे (ब) भूटान (स) इंडोनेशिया (द) कनाडा

24. नमक सत्याग्रह कब शुरू हुआ?

(अ)1920 (ब) 1930 (स)1931 (द) इनमें से कोई नहीं

25. बहिष्कार आंदोलन का प्राथमिक उद्देश्य क्या था?

(अ)जनता में दृढ़ लड़ाकू संकल्प जागृत करना (ब)ब्रिटिश सम्मान भावना पर प्रहार (स)सरकारी नौकरी का त्याग (द)ब्रिटिश पूंजीपतियों को आर्थिक चोट पहुंचाना

26. संसद की स्वीकृति से अनुच्छेद 452 के तहत देश में आपातकाल का समय क्या है?

(अ)अधिक से अधिक 5 साल (ब)अधिक से अधिक 3 साल (स)अधिक से अधिक 10 साल (द) अनिश्चितकाल

27. निम्रलिखित में से कौन से आपातकाल की घोषणा देश में सबसे ज्यादा हुई?

(अ)अनुच्छेद 352 के तहत बाह्य आक्रमण की स्थिति में (ब)आंतरिक अशांति की वजह से अनुच्छेद 352 के तहत (स) अनुच्छेद 356 के तहत राज्यों में सवैधानिक तंत्रों की विफलता के कारण (द) अनुच्छेद 360 के तहत वित्तीय आपातकाल के कारण

----

सही जवाब- 1.(द) विभिन्न रंगों की किरणों का विचलन भिन्न-भिन्न होता है, 2.(द) 7, 3.(अ) लाल, 4.(ब) जॉन रस्किन, 5.(स) अनुच्छेद-40, 6.(ब) चार मिनट, 7.(द) रूसो ने, 8.(अ)भारत का महान्यायवादी, 9.(ब)यू.के., 10.(द) तलवंडी, 11.(द) स्वराज्य पार्टी के, 12.(स)1674 में, 13.(स) अर्थ विभाग, 14.(स)संवैधानिक उपचारों का अधिकार(अनुच्छेद-32),15.(ब)अल्बरूनी, 16.(द) बच्चन, 17.(द) पद्मावत, 18.(अ) आगरा का किला, 19.(द) पड़ोसी राज्यों पर शिवाजी द्वारा लगाया गया भूमि कर, 20.(स) सुरक्षा परिषद की सिफारिशों पर महासभा के द्वारा, 21.(अ)कल्याण अर्थशास्त्र में,  22.(द) 2007-12, 23.(स) इंडोनेशिया, 24.(ब)1930, 25.(अ)जनता में दृढ़ लड़ाकू संकल्प जागृत करना, 26.(द) अनिश्चितकाल, 27.(स) अनुच्छेद 356 के तहत राज्यों में सवैधानिक तंत्रों की विफलता के कारण की उम्मीद कम ही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news