सामान्य ज्ञान

इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति जोको विडोडो
21-Oct-2021 10:18 AM
इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति जोको विडोडो

इंडोनेशिया में जुलाई 2014 महीने में हुए राष्ट्रपति चुनावों में जीत दर्ज करने वाले जोको विडोडो ने राष्ट्र्रपति पद की शपथ ली है। 53 वर्षीय जोको विडोडो पूरे देश में जोकोवी के नाम से लोकप्रिय हैं।

 विडोडो जकार्ता के गवर्नर रह चुके हैं और वो पहले राष्ट्रपति हैं जिनकी पृष्ठभूमि राजनीति और सेना से नहीं है। सोलो शहर में 1961 में जन्मे जोको के पिता लकड़ी बेचा करते थे। जोको ने पीडीआई-पी पार्टी से राजनीतिक करियर की शुरुआत की और वो 2005 में सोलो शहर के पहले निर्वाचित मेयर बने।

वर्ष 2010 में वो दोबारा मेयर चुने गए नब्बे प्रतिशत वोटों के साथ। साल 2012 में वो जकार्ता के मेयर चुने गए। तकनीक का पुरज़ोर समर्थन करने वाले जोको ने वादा किया है कि वो नौकरशाही में फैले भ्रष्टाचार को कम करेंगे और ई-गवर्नेंस का लागू करेंगे।

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। 17 हजार 508 द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 23 करोड़ है, यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल हैं।  राजनीतिक व्यवस्था के अनुसार इंडोनेशिया अध्यक्षीय गणराज्य है, यानी जहां सत्ता का प्रमुख राष्ट्रपति होता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news