सामान्य ज्ञान

फोनियो
25-Nov-2021 1:10 PM
फोनियो

फोनियो पश्चिम अफ्रीका में उगाया जाने वाला अन्न है ,इसकी एक नस्ल भारत में भी खासी पहाडिय़ों में उगाई जाती है। यह बहुत महीन दाने वाली फसल है। यह दीजित्रा कुल का पादप पौधा है।

 इसका उत्पादन अधिक होता है। सभी मोटे अन्न  में इसके दाने सबसे सूक्ष्म होते हैं। दक्षिण सूडान तथा इथोपिया का यह प्रमुख अन्न है। इसमें कई गुण ह।  यह कुपोषण से लडऩे ,बंजर भूमि का प्रयोग करने हेतु बहुत उत्तम है। पोषक होने के साथ ही यह मात्र 6-8 हफ्ते में पक कर तैयार होने वाली फसल ह। सूखे इलाकों के लिए जहां वर्षा कम तथा अनियमित होती है यह एक वरदान है। इस से दलिया, ब्रेड तथा बीयर बनाई जाती है। । गिनी तथा टोगो जैसे देश में इसे बड़े पैमाने पर उगाते जाते हैं।

इसका  दाना महीन होने के चलते इस से छिलका अलग करना बहुत कठिन होता है ,लेकिन हाल ही में इस हेतु एक सरल मशीन का आविष्कार हो गया है ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news