कारोबार

जैनम मानस समिति धर्मनाथ जिनालय की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति गठित, बैद अध्यक्ष और सेठिया महासचिव
28-Nov-2021 1:00 PM
जैनम मानस समिति धर्मनाथ जिनालय की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति गठित,  बैद अध्यक्ष और सेठिया महासचिव

रायपुर, 28 नवंबर। एयरपोर्ट के सामने स्थित जैनम मानस समिति में नूतन धर्मनाथ जिनालय की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के सुचारू संचालन के लिए रायपुर जैन समाज ने महोत्सव समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष संघवी जयकुमार बैद बने हैं। वहीं महासचिव का दायित्व राजेंद्र सेठिया और प्रवक्ता व समन्वयक-संतोष जैन बनाये गए हैं। समिति के संयोजक महेंद्र धाड़ीवाल, सुरेश कांकरिया, शांतिलाल बरडिय़ा, अनिल पारख व अशोक पटवा हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता संतोष जैन ने बताया कि महोत्सव की तैयारी इन दिनों अंतिम चरण में है। सह संयोजक पद पर- श्रीऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कांकरिया व अभय भंसाली सहित त्रिलोक बरडिय़ा, राजेंद्र गोलेच्छा, उज्ज्वल झाबक, उपाध्यक्ष- विजय मालू, कमल बेगानी, महेंद्र कोचर, धनराज बैद, दिलीप गोगड़, गौतम कोटडिय़ा, कोषाध्यक्ष- संजोग झाबक।
इसके अतिरिक्त स्वागत समिति में शांतिभाई संघोई, संपत झाबक, गजराज पगारिया, पारस चोपड़ा, प्रकाश मालू, सुपारस गोलछा, पुखराज मुणोत, पीआर गोलछा, संजय गंगवाल, लोकेश कावडिय़ा, महावीर तालेड़ा, खेमराज बैद, श्यामसुंदर बैदमुथा, विहाय चोपड़ा, कीर्ति जैन, अमर बरलोटा, दीपचंद कोटडिय़ा।

प्रचार प्रसार समिति में अजय गोलछा, अतुल जैन, तरुण कोचर व अन्य। मंच संचालन- महेंद्र मुकीम, सुशील कोचर व अन्य। अंजनशलाका व प्रतिष्ठा व्यवस्था समिति में एसपीजी ग्रुप। पंच कल्याणक समिति- एसपीजी महिला विंग। संयम महोत्सव समिति- वर्धमान मित्र मंडल।  भोजन व्यवस्था समिति- कमल लोढ़ा, नीलेश गोलछा व अन्य। पूजा समिति- विमल गोलछा, विमल महिला  मंडल, सीमंधर महिला मण्डल व अन्य।  परिवहन समिति- कमल गोलछा व अन्य। तपस्या व पारणा- नरेश बैद व अन्य। और आंगी समिति में राजमल संकलेचा व अन्य को शामिल किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news