कारोबार

छत्तीसगढ़ सहस्त्रबाहु अर्जुन कलार समाज के प्रांतीय कार्यालय का रायपुर में विधिवत उद्घाटन
30-Nov-2021 12:47 PM
छत्तीसगढ़ सहस्त्रबाहु अर्जुन कलार समाज के प्रांतीय कार्यालय का रायपुर में विधिवत उद्घाटन
रायपुर, 30 नवंबर। छग सहस्त्रबाहु अर्जुन कलार समाज के अध्यक्ष गदाधर प्रसाद वैद ने नन्द किशोर कश्यप के निवास में प्रांतीय कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। नारायण स्वामी एवं महाकाल कुटेश्वर धाम के संतों के द्वारा भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन का फोटो एवं हमारे इष्ट देव के नाम से  फर्म्स एवं सोसायटी में छग सहस्त्रबाहु अर्जुन कलार समाज पं क्रं. 122202130635 की पूजा नन्द किशोर कश्यप सपत्नीक को नारायण स्वामी, महाकाल कुटेश्वर धाम द्वारा कराई गई। नियमावली प्रमाण का नारायण स्वामी एवं समाज प्रमुख द्वारा विमोचन किया गया। समाज प्रदेश अध्यक्ष गदाधर वैद्य, कारिया दीवान, महेश बघेल, दयाराम जैन, सतेसिह जैन, वीर सिंह बघेल, ललित कश्यप, गोवर्धन सिन्हा, सीआर कश्यप, संतोष कश्यप देवेन्द्र जैन, हलाल राम बघेल सहित प्रदेश के स्वजाति बंधुगण बड़ी संख्या में उपस्थिति थे।
 
नारायण स्वामी ने बताया कि समाज संगठित होगा तभी समाज का विकास होगा तथा समाज का मोउतरोतर विकास के लिए नारायण स्वामी द्वारा आशीर्वाद दिया गया। अध्यक्ष गदाधर वैद्य ने बताया कि हमारा कलार समाज आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से पिछड़ा हुआ  है। इन विषयों पर हमें उपलब्धि प्राप्त करना है। प्रदेश स्तर पर हमारा समाज भवन हो। हमें आगे बढ़ने के लिए संगठित हो ना होगा तभी हम मंजिल तक पहुंचने में कामयाब होंगे। आगे सभी पदाधिकारी द्वय अपने उद्बोधन में सामाजिक एकता पर जोर हुए सभी संभाग, प्रदेश, जिला एवं ग्राम स्तर पर विस्तार पर सहमति व्यक्त की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news