सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 1 दिसंबर
01-Dec-2021 8:58 AM
 हर दिन हॉट सीट 1 दिसंबर

 1. कोशिका द्रव्य किसे कहते हैं?

(अ) कोशिका झिल्ली से घिरे जीवद्रव्य के भाग को (ब) प्रारंभिक अवस्था में जीवद्रव्य को (स) केंद्रक को छोडक़र शेष जीवद्रव्य को (द) महीन झिल्ली के अंदर व्याप्त कोशिकाओं को

2. सबसे अधिक विशाल सामाजिक प्राणी कौन सा है?

(अ) चींटी (ब) दीमक (स) मधुमक्खी (द) रेशम कीट

3. वनस्पति विज्ञान के जनक कहे जाते हैं?

(अ) थियोफ्रास्र्टस (ब)अरस्तु (स) एक्लर (द) ऑस्टवाल्ड टिप्पो

4. हरी पत्तियों का कार्य क्या होता है?

(अ) प्रकाश संश्लेषण (ब) श्वसन (स) वाष्पोत्सर्जन (द) श्वसन, वाष्पोत्सर्जन और प्रकाश संश्लेषण

5. पादप वृद्धि के लिए कौन सी सर्वोत्तम मिट्टी है?

(अ) चूनेदार (ब) दोमट (स) कंकरीली एवं बजरी वाली (द) चिकनी, मटियार

6. ऐसे व्यक्ति का नाम बताइए जिसने राज्यपाल, उपराष्ट्रपति एवं राष्टपति पद पर कार्य किया?

(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ब) फखरुद्दीन अली अहमद (स) डॉ. जाकिर हुसैन (द) ज्ञानी जैलसिंह

7. दो सदस्य, जो राष्टï्रपति द्वारा लोकसभा में मनोनीत किए जाते हैं, वे होते हैं?

(अ) अनुसूचित जाति के (ब) एंग्लो इंडियन समुदाय के (स) अनुसूचित जनजाति के (द) विशेष ज्ञान तथा अनुभव वाले व्यक्ति

8. राउल कास्त्रो किस देश के नए राष्टपति हैं?

(अ) श्रीलंका (ब) क्यूबा (स) चीन (द) केनेडा

9. जब किसी वस्तु को पृथ्वी से चांद पर ले जाया जाए, तो क्या प्रभाव पड़ेगा?

(अ) द्रव्यमान बदल जाता है, परंतु भार उतना ही रहता है (ब) भार बदल जाता है, परंतु द्रव्यमान उतना ही रहता है (स) भार और द्रव्यमान दोनों बदल जाते हैं (द) भार और द्रव्यमान दोनों एक समान रहते हैं

10. मरीचिका का कारण क्या है?

(अ) तप्त भूमि द्वारा परावर्तन (ब) वायु की परतों द्वारा पूर्ण आंतरिक परावर्तन (स) प्रकाश का व्यतिकरण (द) प्रकाश का विवर्तन

11. लोकसभा के लिए पहले मध्यावधि चुनाव निम्न में से किस वर्ष हुए थे?

(अ) 1962 में (ब) 1971 में (स) 1977 में (द) 1980 में

12. अपना अंतिम लक्ष्य हर आंख से हर आंसू पोछ देना- किसने घोषित किया था?

(अ) जवाहरलाल नेहरू (ब) महात्मा गांधी (स) बाल गंगाधर तिलक (द) सरदार पटेल

13. निम्नलिखित में से कौन सी ग्रीनहाउस गैस नहीं है?

(अ) हाइड्रोजन (ब) कार्बन डाइऑक्साइड (स) नाइट्रिक ऑक्साइड (द) क्लोरोफ्लोरोकार्बन

14. मोमबत्ती बनाने के लिए प्रयुक्त मोम रासायनिक दृष्टिï से एक मिश्रण है?

(अ) ऐलिफैटिक हाइड्रोकार्बनों का (ब) ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बनों का (स) चक्रीय (साइक्लिक) हाइड्रोकार्बनों का (द) ऐलिफैटिक और ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बनों को 

15. जापान की संसद को क्या कहते हैं?

(अ) डायट (ब) डायल (स) युआन (द) शोरा

16. एक बार स्पीकर सदा स्पीकर की परंपरा किस देश में अपनाई जाती है?

(अ) यूके में (ब) यूएसए में (स) फ्रांस में (द) भारत में

17. साधन और साध्य के संबंध में गांधीजी विश्वास करते थे?

(अ) साधन अच्छे बन जाते हैं, यदि वे साध्य को पूरा कर दें (ब) साधन और साध्य एक-दूसरे से भिन्न हैं (स) साधन ही साध्य का निर्धारण करते हैं (द) साध्य ही सब कुछ है, चाहे साधन कोई भी और कैसे भी हों

18. प्रादेशिक दल बनने के लिए दल को किसी चुनाव में मतों का न्यूनतम कितने प्रतिशत प्राप्त करना होता है?

(अ) 2 प्रतिशत (ब)3 प्रतिशत (स)4 प्रतिशत (द)5 प्रतिशत

 

19. लिट्मस किससे प्राप्त किया जाता है?

(अ) एक जीवाणु से (ब) एक कवक से (स) एक शैवाल से (द) लाइकेन से

20. इक्षु शर्करा के किण्वन से निर्मित सिरके में होता है?

(अ) पामिटिक एसिड (ब) लैक्टिक एसिड (स) सिट्रिक एसिड (द) ऐसीटिक एसिड

21. सीमेंट उद्योग में निम्नलिखित में से किसका प्रयोग बड़ी मात्रा में किया जाता है?

(अ) जिप्सम (ब) चूनाश्म (स) कोयला (द) मृत्तिका

22. भारत के उपराष्टï्रपति पद के लिए चुने जाने वाले प्रत्याशी को किस सदन का सदस्य अथवा किस पद पर होना अनिवार्य है?

(अ) राज्यसभा का सदस्य होना चाहिए (ब) लोकसभा का सदस्य होना चाहिए (स) भारत सरकार के अधीन किसी लाभ के पद पर नहीं होना चाहिए (द) 30 वर्ष की उम्र पूरी कर लेनी चाहिए

23. कृषि विकास हेतु देश में अल्प ब्याज कृषि ऋण योजना कब लागू की गई?

(अ) फरवरी, 2006 (ब) मार्च, 2005 (स) मार्च, 2004 (द) मार्च, 2000

24. वायुमंडल में जल वाष्प की अधिकतम मात्रा लगभग कितनी होती है?

 (अ) 2 से 3 प्रतिशत (ब) 3 से 4 प्रतिशत (स) 4 से 5 प्रतिशत (द) 5 से 6 प्रतिशत

25. ईसीजी किसकी गतिविधि को दर्शाता है?

(अ) मस्तिष्क (ब) हृदय (स) फुफ्फुस (द) वृक्क

26. मानव शरीर में प्रचुर मात्रा में निम्नलिखित में से कौन सा तत्व होता है?

(अ) कार्बन (ब) आयरन (स) नाइट्रोजन (द) ऑक्सीजन

--

सही जवाब-1.(स)केंद्रक को छोडक़र शेष जीवद्रव्य का, 2.(स) मधुमक्खी, 3.(अ) थियोफ्रास्र्टस, 4.(द) श्वसन, वाष्पोत्सर्जन और प्रकाश संश्लेषण, 5.(ब)दोमट, 6.(स) डॉ. जाकिर हुसैन, 7.(ब)एंग्लो इंडियन समुदाय के, 8.(ब) क्यूबा, 9.(ब)भार बदल जाता है, परंतु द्रव्यमान उतना ही रहता है, 10.(ब) वायु की परतों द्वारा पूर्ण आंतरिक परावर्तन, 11.(स) 1977 में, 12.(ब)महात्मा गांधी, 13.(अ) हाइड्रोजन, 14.(द) ऐलिफैटिक और ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बनों को, 15.(अ) डायट, 16.(अ) यूके में, 17.(स) साधन ही साध्य का निर्धारण करते हैं, 18. (स) 4 प्रतिशत, 19.(द) लाइकेन से, 20. (द) ऐसीटिक एसिड, 21.(ब) चूनाश्म, 22.(स) भारत सरकार के अधीन किसी लाभ के पद पर नहीं होना चाहिए, 23.(अ) फरवरी, 2006, 24.(ब) 3 से 4 प्रतिशत, 25.(ब)हृदय, 26.(द) ऑक्सीजन।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news