सामान्य ज्ञान

जी 20 समूह
03-Dec-2021 9:56 AM
जी 20 समूह

जी-20 विश्व के बीस देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गर्वनरों का एक संगठन है, जिसमें 19 देश तथा यूरोपीय संघ शामिल हैं। यूरोपीय संघ का प्रतिनिधित्व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष तथा यूरोपीय केंद्रीय बैंक द्वारा किया जाता है। जी-20 की सभी अर्थव्यवस्थायें मिलकर सकल वैश्विक उत्पाद  का 80 प्रतिशत योगदान करती हैं। इस संस्था का भारत भी एक सदस्य है।

 जी-20 समूह का प्रस्ताव कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री पॉल मार्टिन ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली से संबंधित मामलों के लिए सहयोग एवं सुझाव मंच के रूप की थी। इस संगठन का औपचारिक आरंभ सितम्बर 1999 में किया गया था। पहली बैठक दिसम्बर 1999 में हुई थी।

जी-20 समूह में शामिल देश हैं- यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चीन, कनाडा, फ्रांस, इंडोनेशिया, इटली, भारत, जापान, कोरिया गणराज्य, रूस, मेक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और अर्जेंटीना।

इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया को जी-20 समूह की अध्यक्षता दी गई है। यह देश वर्ष 2014 में होने वाले जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news