सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 4 दिसंबर
04-Dec-2021 9:47 AM
 हर दिन हॉट सीट 4 दिसंबर

1. किस घटक में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार की वृद्धि में प्रमुख योगदान दिया है?

(अ) रुपए का अवमूल्यन (ब) प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष विदेश निवेश (स) रुपए की पूर्ण परिवर्तनीयता (द)उक्त सभी

2. देश के विदेशी मुद्रा भंडार में किस घटक को सम्मिलित किया जाता है?

(अ) आरबीआई की विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियां (ब) आरबीआई के स्वर्ण भंडार (स) रुपए की पूर्ण परिवर्तनीयता (द) इनमें से सभी

3. वह भारतीय राज्य, जिसका वित्तीय लेन-देन भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से नहीं होता?

(अ) सिक्किम (ब) गोवा (स) अरुणाचल प्रदेश (द) जम्मू-कश्मीर

4. आर्यों के संबंध में क्या सत्य है?

(अ) आर्य समाज चार जातियों में बंटा था (ब) आर्य संस्कृत बोलते थे (स)आर्य कई देवता की पूजा करते थे (द)उपरोक्त सभी

5. ऋग्वेद कालीन सर्वाधिक प्राचीन संस्था है?

(अ) समिति (ब) विद्थ (स) सभा (द) परिषद्

6. बिम्बिसार किस वंश के शासक थे?

(अ) हर्षक वंश (ब) लिच्छिवि वंश (स) हर्यक वंश (द) इनमें से कोई नहीं

7. महाजनपदों में किस प्रकार की शासन प्रणाली थीं?

(अ) राजतंत्रात्मक (ब) गणतंत्रतात्मक (स) राजतंत्रात्मक एवं गणतंत्रात्मक दोनों (द) सामंतवादी

8. सिकंदर के आक्रमण के समय मगध का शासक निम्नलिखित में से कौन था?

(अ)कालाजित (ब)शूद्रक (स)महापद्मनंद (द) घनानंद

9. किसी उपग्रह में किसी अंतरिक्ष यात्री द्वारा गिराया गया चम्मच कहां गिरेगा ?

(अ) फर्श पर गिर जाएगा (ब) अचल रहेगा (स) उपग्रह की गति का अनुसरण करता रहेगा (द) स्पर्श रेखीय दिशा में चला जाएगा

10. वर्णान्ध (कलर ब्लाइंडनेस) व्यक्ति निम्नलिखित में से किसे नहीं देख पाता है?

(अ) दूर की चीजें नहीं देख पाता (ब) काला रंग नहीं देख पाता (स) कुछ रंगों के बीच भेद नहीं कर पाता (द) इनमें से कुछ नहीं

11. परमाणु शक्ति संयंत्र किस सिद्घांत पर काम करता है?

(अ) विखंडन (ब) संलयन (स) तापीय दहन (द) उपर्युक्त तीनों का संयुक्त प्रभाव

12. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है?

(अ) दिल्ली में (ब) मुंबई में (स) चेन्नई में (द) हैदराबाद में

13. एलोरा में निर्मित प्रसिद्घ कैलाश मंदिर का निर्माण किस वंश के शासकों ने कराया ?

(अ) गुप्त वंश (ब) राष्टï्रकूट वंश (स) पल्लव वंश (द) चोल वंश

14. विरूपाक्ष मंदिर का निर्माण निम्नलिखित में से किसने करवाया था?

(अ) चालुक्य (ब) पल्लव (स) वाकाटक (द) सातवाहन

15. काव्याभिव्यक्ति के रूप में उर्दू का प्रयोग करने वाला पहला लेखक था?

(अ) अमीर खुसरो (ब) मिर्जा गालिब (स) बहादुर शाह जफर (द) फैज

16. निम्नलिखित में से किसने भारत में प्रसिद्घ फारसी त्योहार नौरोज को आरंभ करवाया?

(अ) बलबन (ब) इल्तुतमिश (स) फिरोज तुगलक (द) अलाउद्दीन खिलजी

17. दिल्ली सल्तनत का सुल्तान बनने के पूर्व इल्तुतमिश किस रूप में कार्यरत था?

(अ) ऐबक का दास (ब) बदायंू का प्रशासक (स) बंगाल का गवर्नर (द) गौरी का परामर्शक

18. निम्नलिखित में से किसने असहयोग आंदोलन के दौरान विदेशी कपड़ों का जलाया जाना एक निष्ठुर बर्बादी बताया था?

(अ) रवीन्द्रनाथ टैगोर (ब) मोहम्मद अली (स) लॉर्ड रीडिंग (द) मोतीलाल नेहरू

19. निम्नलिखित में से कौन सी फसलें खरीफ मौसम की हैं?

(अ)सरसों-राई (ब)मसूर, मटर (स) गेहूं, जौ (द) कपास, धान

20. उच्च लवण सहिष्णु फसल कौन सी है?

(अ) चना  (ब) मटर (स) ग्वार (द) शलजम

21. किस तत्व की कमी में, आलू में ब्लैक स्कर्फ तथा कॉमन स्केब रोग कंदों पर दिखाई देता है?

(अ) जस्ता (जिंक) (ब) बोरोन (स) नत्रजन (द) फॉस्फोरस

22. खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) का मुख्यालय कहां स्थित है?

(अ) न्यूयार्क में (ब) पेरिस में (स) जेनेवा में (द) रोम में

23. भारत के पूर्व राष्टï्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को प्रतिष्ठिïत भारत रत्न का सम्मान किस वर्ष मिला था?

(अ) 1992 में (ब) 1995 में (स) 1997 में (द) 1998 में

24. पीतल निम्नलिखित में से किसका एक एलॉय है?

(अ) ताम्र और टिन का (ब) ताम्र और जिंक का (स) ताम्र और लोहे का (द) ताम्र और निकल का

25. प्रकाश ऑक्सीकरण प्रक्रिया किसके  द्वारा शुरू की जाती है?

(अ) प्रकाश द्वारा (ब) ऊष्मा द्वारा (स) ऑक्सीजन द्वारा (द) उत्प्रेरक द्वारा

26. वायुमंडल की निचली परत को क्या कहते हैं?

(अ)बर्हिमंडल (ब) क्षोभमंडल (स) आयनमंडल (द) मध्यमंडल

27. निम्नलिखित में से किस फल में सर्वाधिक विटामिन सी पाई जाती है?

(अ) आंवला (ब) आम (स) पपीता (द) बेर

28. समाज कल्याण सेवाओं की राष्टï्रीय नीति तैयार करने की जिम्मेदारी किस पर है?

(अ) राज्य सरकार (ब) केन्द्र सरकार (स) राज्यपाल (द) जिलाधिकारी

29. जीवन की उत्पत्ति सर्वप्रथम कहां हुई?

(अ) ठंडे जल स्रोत में (ब) गर्म जल स्रोत में (स) स्थल में (द) दूसरे ग्रह में

--

सही जवाब- 1.(द) उक्त सभी, 2.(द) इनमें से सभी 3.(द) जम्मू-कश्मीर, 4.(द)उपरोक्त सभी, 5.(ब) विद्थ, 6.(स)हर्यक वंश, 7.(स) राजतंत्रात्मक एवं गणतंत्रात्मक  दोनों, 8.(द)घनानंद, 9.(स) उपग्रह की गति का अनुसरण करता रहेगा, 10.(स) कुछ रंगों के बीच भेद नहीं कर पाता, 11.(अ)विखंडन, 12.(ब) मुंबई में, 13.(ब) राष्टï्रकूट वंश, 14.(अ) चालुक्य,15.(अ)अमीर खुसरो, 16.(अ)बलबन, 17.(ब) बदायंू का प्रशासक,18.(अ)रवीन्द्रनाथ टैगोर, 19.(द) कपास, धान, 20.(स) ग्वार, 21.(ब) बोरोन, 22.(द) रोम में, 23.(स) 1997 में, 24.(ब)ताम्र और जिंक का, 25.(अ)प्रकाश द्वारा, 26.(ब) क्षोभमंडल, 27.(अ)आंवला, 28.(ब)केन्द्र सरकार, 29.(ब) गर्म जल स्रोत में।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news