सामान्य ज्ञान

आज ही फिनलैंड को आजादी मिली
06-Dec-2021 12:17 PM
आज ही फिनलैंड को आजादी मिली

6 दिसंबर सन 1917 ईसवी को फिनलैंड को रुस के अधिकार से स्वतंत्रता मिली।   सन 1721  में रूस ने फिनलैंड के कुछ भाग पर अधिकार कर लिया था।

1901 में फिनलैंड में संसद बहाल हुई अंतत: 1917 में रूस में क्रांति आने और रूसी सेना के फिनलैंड से निकल जाने के बाद इस देश ने अपनी स्वतंत्रता की घोषा की। 3 लाख 38 हज़ार वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाला देश फिऩलैंड उत्तरी योरोप में रुस, स्वीडन और नार्वे के पड़ोस में स्थित है। फिनलैंड खाड़ी के पार दक्षिण में एस्टोनिया स्थित है। देश की राजधानी हेलसिंकी है।

फिऩलैंड, आधिकारिक तौर पर फिऩलैंड गणराज्य उत्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित एक नॉर्डिक देश है। लगभग 53 लाख की आबादी वाले इस देश के ज्यादातर लोग दक्षिणी क्षेत्र में रहते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह यूरोप का आठवां सबसे बड़ा और जनघनत्व के आधार पर यूरोपीय संघ में सबसे कम आबादी वाला देश हैं। देश में रहने वाले बहुसंख्यक लोगों की मातृभाषा फि़निश है, वहीं देश की 5.5 प्रतिशत आबादी की मातृभाषा स्वीडिश है।

फिनलैंड ऐतिहासिक रूप से स्वीडन का एक हिस्सा था और 1809 से रूसी साम्राज्य के अंतर्गत एक स्वायत्त ग्रैंड डची था। रूस से गृहयुद्ध के बाद 1917 में फिऩलैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की। फिनलैंड 1955 में संयुक्त राष्ट्र संघ में, 1969 में ओईसीडी और 1995 में यूरोपीय संघ और यूरोजोन में शामिल हुआ। एक सर्वेक्षण में सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संकेतकों के आधार पर फिनलैंड को दुनिया का दूसरा सबसे अधिक स्थिर देश करार दिया गया है।

 यहां का मौसम बहत ही सुहावना और मनमोहक है। गर्मियों के समय रात बारह बजे के बाद कुछ अंधेरा होता है इसके पहले दस बजे के आस-पास तो ऐसा लगता है कि जैसे अभी-अभी शाम हुई हैं। जबकि ठंड के वक्त दिन में अधिकांश अंधेरा होता है । दोपहर में कुछ समय के लिए सूरज के दर्शन हो पाते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news