सामान्य ज्ञान

मोस्कवा नदी
03-May-2022 1:17 PM
मोस्कवा नदी

मोस्कवा नदी,  रूस की राजधानी मास्को में स्थित है। इसकी कुल लंबाई 473 किलोमीटर है। मोस्कवा का उद्गम स्मोलेन्स्क-मास्को की ऊंची भूमि की ढलान से हुआ है। वह कोलोम्ना में ओका नदी से मिलती है।

मास्को शहर का नाम मोस्कवा नदी पर रखा गया है । 1237-38 के आक्रमण के बाद, मंगोलों ने मास्को शहर जला दिया और लोगों को मार दिया । मास्को ने दोबारा विकास किया और 1327 में व्लादिमीर - सुज्दाल रियासत की राजधानी बनाई गई । वोल्गा नदी के शुरूआत पर स्थित होने के कारण यह शहर अनुकूल था और इस कारण धीरे-धीरे शहर बड़ा होने लगा ।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news