सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 23 जून
23-Jun-2022 2:10 PM
हर दिन हॉट सीट 23 जून

1. प्रकाश की गति से जाने पर चंद्रमा पर लगभग कितने समय में पहुंचा जा सकता है?

(अ)1.3 सेकंड (ब)5 सेकंड (स)10 सेकंड(द) 20 सेकंड

2. हीरक वलय एक दृश्य है, जिसे देखा जा सकता है?

(अ) पूर्ण सूर्य ग्रहण के आरंभ में (ब) पूर्ण सूर्य ग्रहण के अंत में (स) केवल पूर्णता पथचिह्न के परिधीय क्षेत्रों पर (द) केवल पूर्णता पथचिह्न के केंद्रीय क्षेत्रों पर

3. अंतरराष्टï्रीय तिथि रेखा दक्षिणावर्त दिशा परिवर्तन करती है ताकि बचा जा सके?

(अ)सोसाइटी द्वीप से (ब)हवाई द्वीप से (स) एल्युशियन द्वीप से (द) इन सभी से

4. भारत में हरित क्रांति का प्रभाव दिखाई पड़ा?

(अ) पहली पंचवर्षीय योजना में (ब) द्वितीय पंचवर्षीय योजना में (स) तृतीय पंचवर्षीय योजना में (द) चतुर्थ पंचवर्षीय योजना में

5. किस मेघ के निर्माण के साथ फूलगोभी जैसा आकार संबद्ध है?

(अ)स्तरी मेघ (ब)कपासी मेघ (स)वर्षा मेघ (द) पक्षाभ मेघ

6. प्राणियों और पादपों की जातियों में अधिकतम विविधता मिलती है?

(अ)शीतोष्ण पर्णपाती वनों में (ब)उष्णकटिबंध के आर्द्र वनों में (स)अत्यधिक प्रदूषित नदियों में (द) मरुस्थलों और सवाना मैदानों में

7. यदि ऋ तु मानचित्र पर दो ऐसे बिंदुओं को मिलाया जाए, जहां सूर्य का प्रकाश बराबर पड़ता हो तो उस रेखा को क्या कहते हैं?

(अ)समवृष्टि रेखा (ब)समताप (स)समदाब (द)समआतप

8. विश्व में सेब का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन-सा है?

(अ)संयुक्त राज्य अमरीका (ब)जापान(स)फ्रांस (द)इटली

9. जलयान निर्माण में प्रथम स्थान रखने वाला एशियाई देश कौन-सा है?

(अ)चीन (ब) जापान (स) सिंगापुर(द) मलेशिया

10. विश्व का सबसे ऊंचाई वाला जलप्रपात कौन-सा है?

(अ)एंजिल (ब)रिबन (स)हुगेला (द) क्युकेनाम

11. अमेरिका का राष्टï्रीय मनोरंजन किस खेल को कहा जाता है?

(अ)बास्केटबॉल (ब) वालीबॉल (स)बेसबॉल (द) हैंडबॉल

12. क्रिकेट के आधुनिक संस्करण सुपरमैक्स क्रिकेट की शुरुआत कहां से हुई है?

(अ)ऑस्ट्रेलिया (ब) न्यूजीलैंड (स)इंग्लैंड (द) दक्षिण अफ्रीका

13. मुक्केबाजी की स्पर्धा में कितने-कितने मिनट के तीन चक्र (राउंड) होते हैं?

(अ)2-2 मिनट(ब) 3-3 मिनट (स)4-4 मिनट (द) 5-5 मिनट

14. प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी एडसन एरेंटस डी नासिमेन्टो (ब्लैक पर्ल) का संबंध किस देश से है?

(अ)बेल्जियम (ब)ब्राजील (स)पुर्तगाल (द) अर्जेण्टीना 

15. प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी टाइगर अनातोली कार्पोव का संबंध किस देश से है?

(अ)रूस (ब) बेलरूम (स)हंगरी (द) पोलैण्ड

16. भू क्षरण किसे कहते हैं?

(अ) भूमि वनस्पति रहित हो जाने को (ब) भूमि के अनुपजाऊ हो जाने को (स) भूमि पर मिट्टी के अपने स्थान से हट जाने को (द) रेगिस्तान के बढ़ जाने को

17. भूमि संरक्षण कार्यक्रमों के संचालन के लिए एक संस्था केंद्रीय भूमि संरक्षण मंडल का गठन किया गया था?

(अ) सन् 1953 में (ब) सन् 1960 में (स) सन् 1950 में (द) सन् 1956 में

18. निम्नलिखित में से हॉकी खिलाड़ी के रूप में किसने नाम कमाया है?

(अ) दिलीप तिर्की (ब) वीवीएस लक्ष्मण (स) बाइचुंग भूटिया (द) प्रवीण थिप्से

19. अंतरराष्टï्रीय अहिंसा दिवस किस महापुरुष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है?

(अ) लाल बहादुर शास्त्री (ब) महात्मा गांधी (स) लिया टॉलस्टॉय (द) मार्टिन लूथर किंग

20. भारत का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय कहां स्थित है?

(अ) लुधियाना, पंजाब (ब)हिसार, हरियाणा (स)पंतनगर, उत्तराखंड (द) नई दिल्ली

21. भारत के किस राज्य में मूंगफली का उत्पादन सबसे अधिक होता है?

(अ) महाराष्टï्र (ब) कर्नाटक (स) गुजरात (द) मध्यप्रदेश

22. निम्नलिखित में से कौन सी फसल की प्रतिदिन जल मांग सर्वाधिक है?

(अ) धान (ब) गन्ना (स) आलू (द) तंबाकू

23. कंटूर रेखा किस प्रकार के स्थानों को जोडऩे वाली रेखा है?

(अ) समान तापमान वाले (ब) समान दाब वाले (स) समान वर्षा वाले  (द) समान ऊंचाई वाले

24. मसालों और औषधि के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली दालचीनी पेड़ के किस हिस्से  से एकत्र की जाती है?

(अ) पत्ते (ब) तना (स) छाल (द) जड़

25. कम समय में पकने वाली तथा दो प्रमुख फसलों के बीच उगाई जाने वाली फसल क्या कहलाती है?

(अ)कैच क्रॉप (ब)कैश क्रॉप(स)इंटर क्रॉप (द)कम्पेनियन क्रॉप

26. निम्नलिखित में विसंगत फसल बताइए?

(अ) सरसों (ब) चना (स) मूंग (द) लोबिया

27. निम्नलिखित तिलहनी फसलों में सर्वाधिक तेल की मात्रा लगभग 45 प्रतिशत पाई जाती है?

(अ) सोयाबीन (ब) मूंगफली (स) तिल (द) राई-सरसों 

28. भारतीय संविधान के अंतर्गत वनों पर अधिकार है?

(अ) केंद्रीय सरकार का (ब) राज्य सरकारों का (स) ग्राम पंचायतों का (द) स्वशासन संस्थाओं का

29. देवदार के वृक्ष होते हैं?

(अ) सदाबहार वनों में (ब) पतझड़ वाले वनों में (स) पहाड़ी वनों में (द) मानसूनी वनों में

----

सही जवाब- 1.(अ)1.3 सेकंड, 2.(स)केवल पूर्णता पथचिह्न के परिधीय क्षेत्रों पर, 3.(स) एल्युशियन द्वीप से, 4.(द) चतुर्थ पंचवर्षीय योजना में, 5.(ब)कपासी मेघ, 6.(ब)उष्णकटिबंध के आर्द्र वनों में, 7. (द) समआतप, 8.(द)इटली, 9.(ब)जापान, 10.(अ)एंजिल, 11. (स) बेसबॉल, 12.(अ)ऑस्ट्रेलिया, 13.(ब)3-3 मिनट, 14.(ब)ब्राजील, 15.(अ)रूस, 16.(स) भूमि पर मिट्टी के अपने स्थान से हट जाने को, 17.(अ) सन् 1953 में, 18.(अ)दिलीप तिर्की, 19.(ब) महात्मा गांधी, 20.(स)पंतनगर, उत्तराखंड, 21.(स) गुजरात, 22.(अ)धान, 23.(द) समान ऊंचाई वाले, 24.(ब) तना, 25.(अ) कैच क्रॉप, 26.(अ)सरसों, 27.(ब)मूंगफली, 28.(ब) राज्य सरकारों का, 29.(स) पहाड़ी वनों में।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news