सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 4 जुलाई
04-Jul-2022 10:55 AM
हर दिन हॉट सीट 4 जुलाई

1. निम्नलिखित में से किस सूचकांक द्वारा चक्रीय परीक्षण संतुष्ट होता है?

(अ) लैस्पियरे का सूचकांक (ब) पाश्चे का सूचकांक(स)फिशर का सूचकांक (द)केली का सूचकांक

2. टोबिन कर का संबंध है?

(अ)काले धन के लेन देन से (ब)वस्तु लेन-देनों से (स)सेवा लेन-देनों से (द) विदेशी मुद्रा लेन-देनों से

3. अर्थशास्त्र में स्थैतिक तथा प्रावैगिक शब्दों का प्रयोग सर्वप्रथम किया था?

(अ) माल्थस ने (ब)मिल ने (स)मार्शल ने (द) वालरा ने

4. एक महानगर का तात्पर्य एक ऐसे शहर से है, जिसकी जनसंख्या का आकार हो?

(अ)10 लाख से अधिक (ब)15 लाख से अधिक (स)20 लाख से अधिक (द)25 लाख से अधिक

5. भारत की मिट्टी में दो तत्वों की कमी उर्वरकों के उपभोग को अधिक आवश्यक बनाती है। ये दो तत्व कौन-कौन से हैं?

(अ)नाइट्रोजन और लोहा (ब)फॉस्फोरस और नाइट्रोजन (स)एल्युमीनियम और लोहा (द) पोटैशियम और फॉस्फोरस

6. एशिया की विशाल नदी मेकांग निम्नलिखित में से किस देश में नहीं बहती?

(अ) चीन (ब) मलेशिया (स) कंबोडिया (द) लाओस

7. निम्नलिखित देशों में से किसके साथ लाटविया की सीमाएं नहीं  लगती हैं?

 (अ) रुस (ब) एस्टोनिया (स) लिथुआनिया (द) पोलैंड

8. निम्नलिखित नगरों में से माध्य समुद्र तल से किसकी ऊंचाई अधिकतम है?

(अ) बंगलौर (ब) दिल्ली (स) जोधपुर (द) नागपुर

9. निम्नलिखित राज्यों में से किसका क्षेत्रफल सबसे कम है?

(अ) आंध्रप्रदेश (ब) गुजरात (स) कर्नाटक (द) तमिलनाडु

10. अलाउद्दीन खिलजी के राजस्व व्यवस्था और लगान व्यवस्था में सुधार का मुख्य उद्देश्य था?

(अ) एक शक्तिशाली और निरंकुश राज्य की स्थापना (ब) साम्राज्य विस्तार की लालसा (स) मंगोल आक्रमण से सुरक्षा के लिए एक बड़ी सेना के रख रखाव के लिए (द) उपरोक्त सभी

11. सबसे अधिक बार और सर्वाधिक भीषण मंगोल आक्रमण किस सल्तनतकालीन सुल्तान के समय में हुआ?

(अ) अलाउद्दीन खिलजी (ब) इल्तुतमिश (स) मोहम्मद बिन तुगलक (द) फिरोजशाह तुगलक

12. क्राइम एंड कस्टम इन सेवेज सोसाइटी पुस्तक लिखी है?

(अ) एस.सी. दुबे (ब) डी. एन. मजूमदार (स) बी. मेलिनावस्की (द) ए. आर. रैडक्लिफ-ब्राउन

13. मिताक्षरा और दायभाग क्या है?

(अ) वर्ण व्यवस्था से संबंधित चिंतन के दो सम्प्रदाय (ब) फसल की कटाई से संबंधित ग्रामीण भारत के दो त्योहार (स) वैदिक युग के दो दार्शनिक(द) पितृवंशीय हिंदुओं में संपत्ति के उत्तराधिकार को निर्देशित करने वाले दो प्रमुख सिद्घांत

14. विश्व में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश निम्नलिखित में से कौन सा है?

(अ) कनाडा (ब) भारत (स) मैक्सिको (द) अमेरिका

15. कनाडा की सडबरी खान से क्या निकाला जाता है?

(अ) निकेल (ब) चांदी (स) प्लेटिनम (द) इनमें से सभी

16. म्यांमार की बाल्डविन खान किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध है?

(अ) चांदी (ब) निकेल (स) तांबा (द) टिन

17. पनिका जनजाति मुख्य रूप से किस प्रदेश में पाई जाती है?

(अ) बिहार (ब) मध्यप्रदेश (स) उत्तरप्रदेश (द) उड़ीसा

18. प्रजाति के बदले नृजाति समूह के प्रयोग का सुझाव किसने दिया है?

(अ) होबेल (ब) क्रोबर (स) स्पेंसर (द) हक्सले

19. भारत का वह राज्य कौन सा है, जहां वनीय आवरण का सर्वाधिक प्रतिशत पाया जाता है?

(अ) पश्चिम बंगाल (ब) मिजोरम (स) उड़ीसा (द) केरल

20. गुप्तकाल में आयात की जाने वाली महत्वपूर्ण वस्तुएं कौन-सी थी?

(अ) चीना रेशम-चीन (ब) हाथी दांत-इथोपिया (स) घोड़े-अरब, ईरान, बैक्ट्रिया (द) उपरोक्त सभी

21. प्राचीन काल में ऋण पर लिए धन पर ब्याज की दर जाति के अनुसार अलग-अलग थी। निम्नलिखित में सर्वाधिक ब्याज वसूला जाता था?

(अ) क्षत्रिय से (ब) ब्राह्मण से (स) वैश्य से (द) शूद्र से

22. किसने कहा है कि अपराध एक सामान्य घटना है?

(अ) लावेज जे. कार (ब) डेविड एब्राहमसेन (स) अलबर्ट के. कोहेन (द) इमाइल दुर्खीम

23. भारत में निम्नलिखित में से कौन सी एक झील में जल की लवणता अधिकतम है?

(अ) डल (ब) चिलिका (स) वुलर (द) सांभर

24. भारत में निम्नलिखित में से कौन से  राज्य में काली मिर्च का उत्पादन सबसे अधिक किया जाता है?

(अ) तमिलनाडु (ब) केरल (स) कर्नाटक (द) आंध्र प्रदेश 

25. किसने कहा कि समाजशास्त्र एक कलात्मक विज्ञान है?

(अ) सी.एच. कूले (ब) डब्ल्यू.आई. थॉमस (स) वी. पैरेटो (द) मैक्स वेबर

26. इंग्लैण्ड का प्रसिद्घ विम्बलडन स्टेडियम किस खेल से संबंधित है?

(अ) क्रिकेट (ब) फुटबाल (स) टेनिस (द) गोल्फ

27. वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में महिलाओं का साक्षरता प्रतिशत कितना है?

(अ) 65.21 (ब) 54.16 (स) 52. 21 (द) 40.67

28. निम्नलिखित में से भारत का वह राज्य कौन सा है, जो गंधक (सल्फर) के उत्पादन में आगे है?

(अ) असम (ब) महाराष्ट्र (स) पंजाब (द) तमिलनाडु

------------

सही जवाब- 1.(द)केली का सूचकांक, 2.(अ)काले धन के लेन देन से,3.(ब)मिल ने, 4.(अ)10 लाख से अधिक, 5.(ब)फॉस्फोरस और नाइट्रोजन, 6.(ब) मलेशिया, 7.(द) पोलैंड,  8.(अ) बंगलौर, 9.(द) तमिलनाडु, 10.(द) उपरोक्त सभी, 11.(अ) अलाउद्दीन खिलजी, 12.(स)बी. मेलिनावस्की, 13.(द)पितृवंशीय हिंदुओं में संपत्ति के उत्तराधिकार को निर्देशित करने वाले दो प्रमुख सिद्घांत, 14.(स)मैक्सिको, 15.(द) इनमें से सभी, 16.(अ)चांदी, 17.(ब)मध्यप्रदेश में, 18.(द) हक्सले, 19.(स) उड़ीसा, 20.(द)उपरोक्त सभी, 21.(द)शूद्र से, 22.(द)इमाइलदुर्खीम, 23.(द)सांभर,24.(ब)केरल, 25.(ब) डब्ल्यू.आई. थॉमस, 26.(स)टेनिस, 27.(ब) 54.16,28.(ब) महाराष्ट्र

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news