मनोरंजन

इंडियांस टेलेंट वार रियालिटी शो में दल्ली के देवाशीष प्रथम
25-Jul-2022 6:33 PM
इंडियांस टेलेंट वार रियालिटी शो में दल्ली के देवाशीष प्रथम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 25 जुलाई। मायानगरी मुंबई मे आयोजित इंडियांस टेलेंट वांर रियालिटी शो में लौहनगरी दल्लीराजहरा के देवाशीष विश्वकर्मा (लायन) ने अपना बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हांसिल किया। जिस पर उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इंडियांस टेलेंट वांर रियालिटी के मंच पर दल्लीराजहरा के रैंप कलाकार लायन नें मुंबई में आयोजित उक्त शो में स्टेज पर लाईव रैंप प्रदर्शन देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागियों नें हिस्सा लिया था।

उन्होंने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हांसिल कर दल्लीराजहरा व छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम गौरान्वित किया है। नगर के संगीत, कलाप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

वहीं उक्त कार्यक्रम टीवी पर 26 व 27 जुलाई को दोपहर 2 बजे महामूवी चैनल पर प्रकाशित किया जायेगा। एवं इस कार्यक्रम को मोबाईल मे जीओ टीवी मे भी देखा जा सकता है।


अन्य पोस्ट