ताजा खबर

मारूति और ग्रेविटी इस्पात ग्रुप से 200 करोड़ की गड़बड़ी सामने आई
05-Aug-2022 10:10 PM
मारूति और ग्रेविटी इस्पात ग्रुप से  200 करोड़ की गड़बड़ी सामने आई

अब तक 2 करोड़ नगद, 5 करोड़ की ज्वेलरी सीज 
सीज बैंक लाकर्स बढ़कर 18 हुए और 5 करोड़ के जेवरात मिले 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अगस्त।
मारूति फेरो एलायज, ग्रेविटी स्पंज समूहों में  चल रही आयकर की छापेमारी शनिवार शाम तक समेट ली जाएगी। आयकर टीम ने बुधवार को दोनों समूहों के फैक्ट्री, घर और  दफ्तर कुल 45 ठिकानों में दबिश दी थी। अब तक की तीन दिनों की जांच में 200 करोड़ की गड़बड़ी का खुलासा होने की जानकारी आयकर अफसरों ने दी है। अंतिम आंकड़े , जांच टीम के अप्राइजल रिपोर्ट में दिए जाने की जानकारी दी गई है।

शुक्रवार देर रात  तीन दर्जन ठिकानों में जांच पूरी कर  टीमें लौट आने  जाने की जानकारी दी गई है। शेष 6-7 ठिकानों में कल  शाम तक पूरी कर ली जाएगी।इन समूहों का कारोबार  सिलतरा खरोरा, रायगढ़, कोरबा, से लेकर झारसुगुडा और कोलकाता स्थित फैक्ट्री और दफ्तर शामिल हैं ।  कोलकाता में तो शेल कंपनियां संचालित की जा रही है।

अब तक की जांच के बाद आयकर टीम ने दो करोड़ रुपए नगद सीज किया है। इसके अलावा इन सभी ठिकानों से 5 करोड़ के क़ीमत जेवरात भी मिलें हैं। इनमें से नियमानुसार जेवरात संचालकों को देने के बाद शेष जब्त कर लिए जाएंगे।दोनों समूहों के छह और बैंक लाकर्स का पता चला है ,कुल 18 लाकर्स सील किए गए हैं। इनमें कुछ में कैश और कुछ में ज्वेलरी मिली है जिसे सीज किया गया है। है।यह छापेमारी  डिप्टी डायरेक्टर आईटी इंवेस्टीगेशन विंग डी एस मीणा (रायपुर) की निगरानी में चल रही है। इस टीम में 250 आयकर और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं।

इन फर्मों में छापे 
धनकुल स्टील,एच आर एस रीरोलर्स उरला, निर्माण टीएमटी, भवानी मोल्डर्स, मारूति फेरो एलायज, ग्रेविटी स्पंज,फेरोज एंड पावर


अन्य पोस्ट