सामान्य ज्ञान

जानुस
12-Aug-2022 9:52 AM
 जानुस

 जानुस, शनि का छठा ज्ञात चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है 15 लाख 1 हजार 472 किमी शनि से और व्यास है 178 किमी। ग्रीक मिथकों के अनुसार जानुस द्वार का देवता है जिसके सामने और पीछे दो चेहरे हंै। जानुस से अंग्रेजी महीने जनवरी का नाम बना है।

 इसकी खोज 1966 मे औडौइन डाल्फस ने की थी। डाल्फस ने इसे खोजा था, लेकिन यह तय नहीं था कि यह जानुस है या एपिमैथ्युस ! 1977 में फाउंटेन और लार्शन ने यह साबित कर दिया कि जानुस और एपिमैथ्युस दो अलग-अलग चन्द्रमा हैं। वायेजर 2 ने यह प्रमाणित कर दिया कि एपिमैथ्युस और जानुस एक ही कक्षा में परिक्रमा करने वाले दो चन्द्रमा हैं।

 जानुस और एपिमैथ्युस सहकक्षीय चन्द्रमा हंै। दोनों के कक्षा की त्रिज्या में 50 किमी का अंतर है जो कि उनके व्यास से भी कम है। दोनों की कक्षीय गति भी लगभग समान है और दोनों में से जो निचला होता है वह थोड़ी अधिक गति से धीरे धीरे दूसरे से आगे बढ़ जाता है। जैसे ही दोनों चन्द्रमा एक दूसरे के पास आते हैं दोनों में संवेग का आदान प्रदान होता है जिससे नीचे वाला चन्द्रमा उपर की कक्षा में आ जाता है और ऊपर वाला चन्द्रमा नीचे की कक्षा में आ जाता है। इस तरह दोनों अपनी जगह की अदला बदली कर लेते हैं। यह अदला बदली हर चार वर्ष में होती है।

 जानुस पर क्रेटरों की भरमार है जिसमे कुछ क्रेटर 30 किमी व्यास से बड़े हैं। इसकी सतह प्रामेथ्युस से पुरानी लेकिन पेन्डोरा से नई है। इस चन्द्रमा पर 30 किमी व्यास के कई क्रेटर हंै और कुछ छोटी पर्वत श्रेणी तथा घाटियां भी हैं। एपीमैथ्युस पर के ढेर सारे क्रेटर यह दर्शाते हंै कि एपिमैथ्युस बहुत पुराना चन्द्रमा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news