सामान्य ज्ञान

ईसरमूल
17-Aug-2022 1:23 PM
ईसरमूल

ईसरमूल (Indiana birt wort) एक प्रकार का औषधीय पौधा है। हिन्दी में इसे ईसरमूल, कड़वीपाढ़, कालीपढ़ कहते हैं। वहीं संस्कृत में रौद्री, रुद्रजटा, अक्मूला, अर्कपत्रिका, सुनन्दा, मराठी में सापसन, सापसीकडूला, गुजराती में ईश्वरी, रुहिमूल, सापसन, बांगला में इशोरमूल, ईशलांगला, पानी शिठली, अंग्रेजी में इंडियन बर्थ वर्ट, लैटिन में अरिस्टोलीचिया इंडिका कहते हैं।

ईसरमूल कड़वा रसयुक्त होता है। इसका उपयोग श्वास रोग, खांसी, उत्तेजक, दस्तावर, उल्टी लाने वाला, रक्तशोधक, सफेद दाग, पीलिया, बवासीर, बुखार, वात आदि रोगों के इलाज में किया जाता है। यह बल वद्र्धक, मासिक धर्म को शुरू करने वाला और नियमित रूप से लाने वाला तथा आंतों के विकारों को नष्ट करने वाला होता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news