सामान्य ज्ञान

मुन्नार
19-Aug-2022 10:47 AM
मुन्नार

मुन्नार, केरल का एक हिट स्टेशन है, जो इडुक्की जिले में स्थित है। पहाड़ों के घुमावदार इलाकों से घिरा हुआ यह हिल स्टेशन पश्चिमी घाट पर स्थित है। मुन्नार नाम का अर्थ होता है तीन नदियां और जो मधुरपुजहा, नल्लाथन्नी और कुंडाली नदियों के अजीब मिलन स्थल वाले क्षेत्र को प्रदर्शित करता है।

सीमा पर स्थित होने के कारण, मुन्नार शहर के पड़ोसी राज्य जैसे तमिलनाडु से कई सांस्कृतिक संबंध हैं।   मुन्नार का भी एक इतिहास है, यहां औपनिवेशिक और आधुनिक युग की नींव एक साथ रखी गई थी। जो अंग्रेज, भारत में पहले पहुंचे थे उन्हें मुन्नार यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सुखद जलवायु के कारण पल भर में ही बेहद पसंद आ गया था। इसके बाद यह जगह दक्षिण भारत में ब्रिटिश प्रशासन के लिए गर्मियों के समय का रिर्साट बन गया।

एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, मुन्नार के मुख्य आकर्षण स्थलों में से एक है, जो लुप्तप्राय नीलगिरि तहर के लिए घर है। दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी, अनामुडी पीक इस नेशनल पार्क के अंदर ही स्थित है। यहां आने वाले पर्यटक, वन विभाग से अनुमति प्राप्त करने के बाद 2700 मीटर ऊंची अनामुडी चोटी पर ट्रैकिंग कर सकते हैं। वहीं मुन्नार से 13 किमी. की दूरी पर स्थित मट्टुपेट्टी यहां के बांध, झील और इंडो - स्विस पशुधन परियोजना द्वारा चलाई जा रही डेयरी फर्म के कारण प्रसिद्ध है।

मुन्नार के पहाड़ी इलाकों में चाय बागानों की विरासत को टाटा टी द्वारा चलाए जा रहे चाय संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाता है।

इसके अलावा मुन्नार के प्रमुख आकर्षणों में पोत्तनमेड, आट्टुकल, राजामाला, ईकोप्वाइंट, मीनूली और नादूकानी हैं। टॉप स्टेशन, मुन्नार - कोडीकनाल रोड़ का सबसे ऊंचा प्वाइंट है जहां से मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं । यहां नीलाक्कुरीन्जी फूलों का घर भी है जो 12 साल में केवल एक बार ही खिलते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news