सामान्य ज्ञान

शानेल ब्रांड
19-Aug-2022 10:52 AM
शानेल ब्रांड

शानेल ब्रांड, फैशन की दुनिया का एक जाना-माना नाम है।  इसकी स्थापना कोको शानेल ने की , जो फ्रांस की मशहूर फैशन डिजाइनर थीं और उन्हें पहले विश्वयुद्ध के बाद के दौर में महिलाओं की पारंपरिक छवि में बड़ा बदलाव का श्रेय दिया जाता है।  

यह उनके डिजाइन किए पोशाकों का कमाल था जिसने उस दौर की युवतियों के कंधों से परंपरा और औपचारिकता का बोझ उतार उन्हें स्पोर्टी, छरहरी और लापरवाह छवि में ढाल दिया। शानेल के डिजाइन का दायरा फैशन से कहीं आगे निकल कर नई दिशाओं में बढ़ा और किंवदंती बना। कपड़ों के अलावा गहने, हैंड बैग और परफ्यूम पर भी उनकी सोच और कल्पना ने रंग बिखेरे। उनकी खास परफ्यूम शानेल नं. 5 कई दशक बीत जाने के बाद भी दुनिया के सबसे मशहूर परफ्यूम के हिस्से की सुर्खियां बटोर रहा है। 

शानेल को उनके दृढ़संकल्प, महत्वाकांक्षा और ऊर्जा के लिए जाना जाता है जो जीवन भर उनके साथ रही और जिसे उन्होंने अपने निजी और पेशेवर जीवन में भरपूर इस्तेमाल किया। टाइम मैगजीन ने जब 20वीं सदी की 100 असरदार लोगों की सूची बनाई तो वो इसमें शामिल अकेली फैशन डिजाइनर थीं।

जब कोको शानेल का 19 अगस्त 1883 को फ्रांस के एक छोटे से शहर में जन्म हुआ तो तब कोई सोच ही नहीं सकता है कि यह लडक़ी एक दिन फैशन की दुनिया में क्रांति लाएगी। कोको शानेल का असली नाम कोको नहीं बल्कि गाब्रिएल है, और उनके पिता सडकों पर खोमचा लगाते थे। वह 12 साल की थी तो उनकी मां मर गई। तब उसे एक मॉनेस्ट्री यानी मठ में भेज दिया गया। सात साल वहां रहने से उन्होंने समझा कि अनुशासन और मेहनत क्या होते हैं और इससे उन्हें अपने काम में बहुत मदद मिली।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news