ताजा खबर

कृष्ण कुंज का लोकार्पण
19-Aug-2022 1:01 PM
कृष्ण कुंज का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अगस्त।
सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कृष्ण कुंज का लोकार्पण किया। उन्होंने कृष्ण कुंज में भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की। प्रदेश के 162 नगरों के कृष्ण कुंज में पौधा रोपण किया गया।

कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर तेलीबांधा में पास कृष्ण कुंज का निर्माण किया गया है। सीएम ने लोकार्पण के बाद कदम्ब के पौधे का रोपण किया। कृष्ण कुंज के 1.68 हेक्टेयर में 383 पौधे रोपित किए गए।
कृष्णकुंज में बरगद, पीपल, कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के पौधे लगाए गए। इसके अलावा जीवनोपयोगी आम, इमली, बेर, गंगा इमली, जामुन, शहतूत, तेंदू, चिरौंजी के पौधे भी लगाए गए। प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 162 स्थानों के कृष्ण कुंज में  पौधारोपण किया गया।

वृक्षारोपण को जन-जन से जोडऩे,  सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए ‘कृष्ण-कुंज’ नाम दिया गया। इस मौके पर सीएम श्री बघेल ने गाय को गुड़-चना खिलाया। सीएम श्री बघेल ने श्री कृष्ण का रूप धरे बच्चों से मुलाकात की। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा सहित अन्य प्रमुख नेता थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news