ताजा खबर

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूकंप के झटके
19-Aug-2022 2:01 PM
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूकंप के झटके

शिमला, 19 अगस्त  हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शुक्रवार को 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र किन्नौर जिले में पांच किलोमीटर की गहराई पर था।

विभाग के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजकर दो मिनट पर जिले में और उसके आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए। (भाषा)
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news